शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

संसद में मल्लिकार्जुन होंगे अगले विपक्ष के नेता

मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे अगले नेता विपक्ष
नई दिल्ली।राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का राज्यसभा कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म होने वाला है. सदन में सभापति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार समेत तमाम नेताओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। आजाद की विदाई पर प्रधानमंत्री मोदी भावुक भी हुए और कई घटनाओं का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ भी की लेकिन आजाद के जाते ही अब बड़ा सवाल ये उठता है कि कांग्रेस आखिर किसको विपक्ष का नेता बनाएगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि खड़गे हाल ही में राज्यसभा में सदस्य के तौर पर आए हैं। खड़गे इस बार लोकसभा चुनाव हार गए थे. वहीं, राज्य सभा में विपक्ष के उप नेता आनंद शर्मा भी चाहते हैं। कि विपक्ष का नेता उनको बनाया जाए, मगर सूत्रों के मुताबिक हाल ही में संगठन को लेकर कई सवाल खड़े करती सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी के बाद पार्टी नेतृत्व उन्हें ये जिम्मेदारी देने पर ज्यादा उत्साहित नहीं है। सूत्रों के मुताबिक़ नेता विपक्ष का नाम एक-दो दिनों में तय कर दिया जाएगा। असल में कांग्रेस के लिए चुनौती का काम ये भी है। कि किसी ऐसे वरिष्ठ नेता को विपक्ष का नेता बनाना होगा जो विपक्ष के तमाम दूसरे दलों और वरिष्ठ नेताओं से सामंजस्य बना सके। मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे नए नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता विपक्ष।

किसान व जवान देश के विकास की आधारशिला

किसान और नौजवान दोनों देश की आधारशिला: मुकीम
आदर्श श्रीवास्तव  
शाहजहांपुर। जनपद की तहसील पुवायां के ग्राम बितौनी में हुआ किसान महापंचायत का किया गया आयोजन। सभी कांग्रेस जन मौजूद रहे। 10 फरवरी से 20 फरवरी 2021 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर चलने वाले तहसील स्तरीय किसान महापंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर की जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद की तहसील पुवायां के ग्राम बितौनी में किसान महापंचायत का आयोजन किया। किसान महापंचायत में आज बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दिग्गज कांग्रेस नेता मोहम्मद मुकीम एवं महाराजगंज से पूर्व प्रत्याशी रहे सम्मानित नेता श्री सच्चिदानंद पांडे जी जिला प्रभारी गुरमीत सिंह भुल्लर ने भाग लिया अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर रजनीश कुमार गुप्ता मुन्ना ने की महापंचायत को संबोधित करते हुए श्री मोहम्मद मुकीम ने कहा कि किसान और नौजवान दोनों देश की मुख्य आधारशिला हैं। इनके बिना देश निर्माण की कल्पना भी नगण्य है। लेकिन मौजूदा सरकारों ने दोनों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। पूरा देश त्राहि त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से सरकार होती है। सरकार से जनता नहीं इसलिए जब जनता को मालूम है सर्व विदित है। कि वर्तमान में लाए गए किसान विल जन विरोधी हैं। इनसे देश वासियों को भारी नुकसान होगा तो सरकार को देश हित में काले कृषि कानूनों को तत्काल वापस ले लेना चाहिए कांग्रेस सदैव राष्ट्रहित की बात करती है। कांग्रेस ने देश को अपने लहू से सींचा है। इसलिए इन कानूनों के विरोध में कांग्रेस जनता और अन्नदाताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। और हर लड़ाई को पुरजोर तरीके से लडेगी,श्री सच्चिदानंद जी ने कहा कि हम लोग आपकी हर लड़ाई में आपके साथ हैं। श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज है। इसे दवाया नहीं जा सकता,श्री अशफाक उल्ला ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए अपनी कुर्बानियां दीं हैं। और अन्नदाताओं की लड़ाई भी कांग्रेस पूरे तरीके से उनके हित में लड़ेगी,जिलाध्यक्ष श्री मुन्ना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि जनपद शाहजहांपुर के लोग हर संघर्ष में साथ और आगे खड़े दिखाई देंगे इस दौरान मुख्य रूप से श्री अशफाक उल्ला खां,कृष्ण विनोद मिश्रा,सत्येन्द्र त्रिवेदी, लक्ष्मीनारायण मिश्रा,प्रमोद मिश्रा,दिनेश कुमार एड., फुरकान अहमद कुरैशी शिववीर सिंह गुन्ना, सुनील कुमार, अरुनोद मिश्रा आशीष तिवारी विकास शर्मा रवि शुक्ला मोहन शुक्ला सहित कई सम्मानित कांग्रेसजनों ने संबोधित किया इस अवसर पर विशाल जन समूह मौजूद रहे।

जालौन: सुरक्षाकर्मियों को लगाई गई वैक्सीन

सुरक्षा कर्मियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन!
जालौन। कोविड -19 महामारी के रोकथाम के प्रयास उच्च स्तर पर तेजी से चल रहे हैं। इसमें भारतीय वैकसीन असरदार साबित हो रही है। शुरूआत मे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सुरक्षाकर्मियों को वैक्सीन लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में थाना गोहन और ईंटों चैकी पुलिस स्टाफ को कोरोना वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ मे लगाई गई। वार्ता में थाना अध्यक्ष राजीव वैस ने कहा कि लोगों को दो गज दूरी, मास्क है। जरूरी का ध्यान रखना चाहिए, वैक्सीन के बारे में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस एस आई कृष्ण नारायण वंशराज यादव रामवीर सिंह ईंटों चैकी से एस आई जयवीर सिंह सिपाही अक्षय पंकज राममूर्ति ओमशिव महेंद्र बृजेश मनीष अंकुर रामनाथ अखिलेश जितेन्द्र दीवान सन्तोष सहित समस्त महिला सिपाही को वैक्सीन लगाई गई।

उपलब्धि: मजदूरी के बोझ तले दम तोड़ रहा बचपन

बच्चों से करवाया जा रहा है। काम जिम्मेदार मौन
संदीप मिश्र 
रायबरेली। ऊँचाहार एक ओर जहाँ गरीब श्रमिकों को जान जोखिम में डालकर निर्माण कार्य करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर गरीब परिवार के नाबालिग बच्चों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठेकेदार उनसे कम पैसों में मजदूरी करवाकर मोटी रकम कमाकर रहा है। नियम और कानून को तार-तार कर अपने आप को प्रभावशाली साबित रहे हैं। मामले में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी भी बेखबर हैं। हम यूँ ही नही कह रहे हैं। बाल मजदूरी करते हुए यह तस्वीर बयाँ कर रही है जो कैमेरे में कैद होकर हम तक पहुँची है। पूरा मामला दरसअल रायबरेली जिले के ऊँचाहार एनटीपीसी परियोजना द्वारा ठेकेदार के माध्यम से मलकाना गांव के निकट गन्दा नाला के ऊपर कराये जा रहे पुल निर्माण कार्य का है। जहाँ न सिर्फ बाल मजदूरी कराई जा रही बल्कि श्रमिकों की जान जोखिम में डालकर पुल निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के पास सुरक्षा के तौर पर न ही हेलमेट है। न ही दस्ताने व जूते हैं। और ना ही सुरक्षा सम्बन्धी अन्य वस्तुएँ उपलब्ध हैं। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं। की किस तरह से श्रमिक अपनी जान पे खेलकर काम को अंजाम दे रहे हैं। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक श्रमिक ने बताया कि बीते वर्ष से चल रहे इस कार्य में ठेकेदार द्वारा मानकों को ताक पर रखकर घटिया मासले,व बिना गुणवत्ता की सरिया व आदि सामान का उपयोग कर निर्माण कार्य को दिनों दिन आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही बाल मजदूरी भी कराई जा रही है। पास के ही गाँव के किशोर गौरव को तस्वीरों में देखा जा सकता है। कि किस तरह से वह हथौड़ा चला रहा है। और अन्य काम कर रहा है। इस सम्बंध में जब जिम्मेदारों से सवाल किये गये तो सभी कैमेरे से बचते नजर आये लेकिन सवाल पूछने के दौरान अपने आप को कार्य का देखरेख बताने वाले कैलाश प्रजापति का वीडियो कैमेरे में कैद हो गया जो इस बात को स्वीकार रहा है। कि बाल मजदूरी हुई है। और श्रमिक बिना किसी सुरक्षा के निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पूरे मामले पर जब ऊँचाहार छण्ज्ण्च्ण्ब् ण् च्त्व् विजय कुमार से बात करनी चाही तो उन्होंने बाताया मै अभी छुट्टी पर हू मुझे वर्तमान कि जानकारी नहीं है।

2 रुपये में 1जीबी डाटा, फ्री कॉलिंग व कई फायदे

 1जीबी डेटा सिर्फ 2 रुपये में फ्री कॉलिंग सहित मिल रहे कई फायदे 
पालूराम  
 नई दिल्ली। वोडाफोन-आइडिया (अब वीआई) के पास कई खास रिचार्ज प्लान हैं। हर दिन सबसे ज्यादा डेटा देने के मामले में भी वोडाफोन-आइडिया आगे है। कंपनी के पास 3 ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं। जिनमें यूजर्स को हर दिन 4GB डेटा दिया जाता है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज प्लान्स में से हम आपको सबसे सस्ता प्लान बता रहे हैं। यह प्लान वोडाफोन-आइडिया का है। इस प्लान में 1GB डेटा सिर्फ 2 रुपये का पड़ता है। डेटा के अलावा प्लान में फ्री कॉलिंग और दूसरे कई फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं। कि यह प्लान कौन सा है। और इसमें क्या-क्या बेनेफिट मिलते हैं। 
वोडाफोन-आइडिया के पास 449 रुपये का खास प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। डबल डेटा ऑफर के तहत इस प्लान में हर दिन 4GB डेटा मिलता है। प्लान में टोटल 224GB डेटा मिलता है। कैलकुलेशन करके देखें तो प्लान में 1GB डेटा सिर्फ 2 रुपये का पड़ता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। रिचार्ज प्लान में हर दिन 100 एस एम एस भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही, वीआई मूवी और टीवी का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर सुविधा का भी फायदा मिलता है। वोडाफोन-आइडिया का 699 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी खास है। इस प्लान में भी डबल डेटा ऑफर का फायदा मिलता है। यानी, प्लान में हर दिन 4GB डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। यानी, इस प्लान में टोटल 336GB डेटा मिलता है। इस हिसाब से प्लान में 1GB डेटा 2.08 रुपये का पड़ता है। वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, वीकेंड डेटा रोलओवर की सहूलियत भी प्लान में मिलती है। यूजर्स को वीआई मुवी और टीवका सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।

ट्रक बोलेरो में जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

मनोज सिंह ठाकुर  
 पंढरपुर। महाराष्‍ट्र के पंडरपुर में शुक्रवार की सुबह बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्‍कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना जबरदस्‍त था कि बोलेरो के परखच्‍चे निकल आए। पुलिस हादसे का कारण पता करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक महाराष्‍ट्र के पंडरपुर में शुक्रवार सुबह बोलेरो और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्‍कर हो गई। बताया जाता है। कि टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी। कि हादसे के बाद बोलेरो के परखच्‍चे निकल गए। इस हादसे में बोलेरो में आगे बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्‍य घायल हो गए. खबर है। कि हादसे के बाद बोलेरा इतनी ज्‍यादा क्षतिग्रस्‍त हो गई कि उसके अंदर मौजूद लोग बाहर ही नहीं निकल पा रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बोलेरो में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। बताया जाता है। कि हादसे के तुरंत बाद ही चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्‍य लोगों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है। कि ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण ये हादसा हुआ है।

कांग्रेसी विधायक का निधन, सीएम ने शोक जताया

कांग्रेस विधायक का निधन सीएम ने जताया शोक
पंकज कपूर   
कांगड़ा। फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुजान सिंह पठानिया ने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली, विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सुजानसिंह पठानिया 2017 में सातवीं बार विधायक बने थे। इस चुनाव में सुजा सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार काैल सिंह परमार को 1284 मतों के अंतर से हराया था। पठानिया का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वे 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार यानी कल सुबह 11 बजे किया जाएगा। फतेहपुर के विकास में पठानिया का अहम योगदान रहा है। यही कारण था। कि वह 2017 के विस चुनावों के दौरान बीमार होने के चलते लोगों ने उन्हें विधायक चुना था। बीमार हेने के कारण वे पिछले तीन वर्षों से विधानसभा में उपस्थित नहीं हो पाए थे। पठानिया वीरभद्र सिंह के करीबी थे। वे कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री रहे।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...