शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

जालौन: सुरक्षाकर्मियों को लगाई गई वैक्सीन

सुरक्षा कर्मियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन!
जालौन। कोविड -19 महामारी के रोकथाम के प्रयास उच्च स्तर पर तेजी से चल रहे हैं। इसमें भारतीय वैकसीन असरदार साबित हो रही है। शुरूआत मे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सुरक्षाकर्मियों को वैक्सीन लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में थाना गोहन और ईंटों चैकी पुलिस स्टाफ को कोरोना वैक्सीन स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ मे लगाई गई। वार्ता में थाना अध्यक्ष राजीव वैस ने कहा कि लोगों को दो गज दूरी, मास्क है। जरूरी का ध्यान रखना चाहिए, वैक्सीन के बारे में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस एस आई कृष्ण नारायण वंशराज यादव रामवीर सिंह ईंटों चैकी से एस आई जयवीर सिंह सिपाही अक्षय पंकज राममूर्ति ओमशिव महेंद्र बृजेश मनीष अंकुर रामनाथ अखिलेश जितेन्द्र दीवान सन्तोष सहित समस्त महिला सिपाही को वैक्सीन लगाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...