शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

कांग्रेसी विधायक का निधन, सीएम ने शोक जताया

कांग्रेस विधायक का निधन सीएम ने जताया शोक
पंकज कपूर   
कांगड़ा। फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुजान सिंह पठानिया ने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली, विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सुजानसिंह पठानिया 2017 में सातवीं बार विधायक बने थे। इस चुनाव में सुजा सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार काैल सिंह परमार को 1284 मतों के अंतर से हराया था। पठानिया का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वे 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार यानी कल सुबह 11 बजे किया जाएगा। फतेहपुर के विकास में पठानिया का अहम योगदान रहा है। यही कारण था। कि वह 2017 के विस चुनावों के दौरान बीमार होने के चलते लोगों ने उन्हें विधायक चुना था। बीमार हेने के कारण वे पिछले तीन वर्षों से विधानसभा में उपस्थित नहीं हो पाए थे। पठानिया वीरभद्र सिंह के करीबी थे। वे कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...