मंगलवार, 15 सितंबर 2020

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

वॉशिंगटन डीसी। ईरान के दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका की राजदूत की हत्‍या के साजिश रचने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने तेहरान को बड़ी धमकी दी है। उन्‍होंने कहा कि अगर ईरान ने कासिम सुलेमानी की हत्‍या का बदला लेने के लिए अमेरिका या अमेरिकी लोगों पर कोई हमला किया तो वह किसी भी ईरानी हमले का 1000 गुना ज्‍यादा विनाशक हमले से जवाब देंगे।
ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि ईरान कासिम सुलेमानी की हत्‍या का बदला लेने के लिए (अमेरिकी राजदूत की) हत्‍या की साजिश रच रहा है या अमेरिका के खिलाफ अन्‍य हमले की साजिश रच रहा है। कासिम सुलेमानी की हत्‍या भविष्‍य में अमेरिकी सैनिकों पर होने वाले किसी भी हमले और अमेरिकी सैनिकों की हत्‍या को रोकने के लिए किया गया था।'             


'अमेरिका-ताइवान' के बीच नाराज चीन

ताइपे/ वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका की ताइवान के साथ प्रस्तावित आर्थिक वार्ता को लेकर चीन खासा नाराज है। चीन ने अमेरिका को आगाह किया कि यदि वह इस प्रस्तावित आर्थिक बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ हो सकता है। अमेरिका-चीन आर्थिक बैठक में एक वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री के भाग लेने की संभावना है।


ताईवान के साथ संबंध तोड़े अमेरिका- चीन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ऐसा नहीं करता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर क्षति’ पहुंच सकती है और इससे ताइवानी क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है।           


भू माफियाओं से जमीन छुड़वाने की मांग की

अतीश त्रिवेदी 


सरकारी जमीन से भू माफिया का कब्जा हटवाने की मांग


लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत धिरावां वासियों ने मुख्य मंत्री उप्र शासन एवं उप जिलाधिकारी गोला को ग्रामीणों ने शिकायत भेजकर हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदा पुर में स्कूल के कृषि फार्म एवं बीज गोदाम की भूमि पर किए गए।अवैध कब्जे को पैमाइस कराके मुक्त कराने की मांग की है। धिरावां के हसीब उर्फ मुन्ना,गोविंदापुर के शैलेन्द्र, सूरज, शिशुपाल, जगदीश, राजकुमार ,बेंचेलाल ने भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कुम्भी के ग्राम गोविंदापुर सिथति उच्च प्राथमिक स्कूल के कृषि फार्म गाटा संख्या 190,रकवा है।0.4780 व बीज गोदाम गाटा संख्या 191,रकवा 0.1130 की वेशकीमती भूमि के कुछ भागपर भू माफिया प्रदीप वर्मा ने पक्का मकान बनाया एवं  कुछ पर बाहन आदि खड़ा करकेअस्थायी रूप से कब्जा कर रखा है। इसमें बीज गोदाम की भूमि पर अवैध कब्जे के कारण दशकों पूर्व से लगती चली आ रही साप्ताहिक बाजार का सार्वजनिक स्वरूप भी संकुचित हो गया है। बाजार के दुकानदारों एव ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटवा वाने की मांग की है।           


    


गौशाला के स्थान पर सड़कों पर असहाय पशु

अतीश त्रिवेदी


गौशाला की जगह सड़क पर भटक रहे असहाय पशु


लखीमपुर खीरी। संबंधित मामले में एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि हर ब्लाक स्तर पर दो-दो गौशाला प्रस्तावित की गई हैं व निर्माणाधीन हैं। एक माह के अंदर गौशाला बन जाएंगी। जो भी आवारा जानवर बाहर घूम रहे हैं। उन सभी को गौशालाओं के अंदर किया जाएगा। सरकार के तमाम कोशिशों के वावजूद भी गौवंश गौशाला की जगह सड़क पर भटक रहे हैं। जिससे आए दिन अशहाय पशु दुर्घटना का शिकार व राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत व गौवंशो पर भी काफी दुर्घटना का असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ सरकार गौवंशो को गौशाला की राह दिखाने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ गौवंशो को गौशाला के जगह सड़कों पर भटकना पड़ रहा है। आखिर अशहाय गौवंशो को इन राहों पर कबतक भटकना पड़ेगा यह एक यक्ष प्रश्न है। वहीं छुट्टा जानवरों को भटकने के कारण जानवर कूड़ा करकट में फेंके गए प्लास्टिक व अन्य उपयोगी चीजें खाकर प्राण त्याग रहे हैं।  इन कारणों से पौस्टिक आहार सेवन करने मे अशहाय पशु दूर है। आखिर छुट्टा पशुओं को देख रेख व गौशाला की जगह सड़क पर क्यों भटकाया जा रहा है। वहीं आए दिन छुट्टा पशु भी दुर्घटना का शबब बने हुए हैं। आखिर सरकार इन छुट्टा पशुओं को सहारा कब देगी। जिससे इन छुट्टा पशुओं से निजात मिल सके।
आवारा पशुओं के चलते किसानों का भूख प्यास और नींद सब गायब सा हो गया है। आये दिन गायों की समस्या बढ़ती जा रही है। जो हमारे किसान भाई काफी परेशान रहते हैं जो रात दिन खेतों में रहकर अपने लहराती हुई फसल की रखवाली करते हैं। अगर किसान खेतों पर ना पहुंच पाए तो आवारा पशुओं का झुंड फसल को पूरी तरह से रौंदकर बर्बाद कर देता है फिर भी यह समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। इसका मूल कारण क्या है की गायों की संख्या काफी अधिक है और गांवों में देखा है की हर गांव में 40 से 50 गाय आवारा घूम रही हैं  जो  गायों की दुर्दशा देखी नहीं जा रही है। कहीं तार से कट जा रही हैं कही किसी प्रकार से चोटिल हो रही हैं।       


सबके सम्मान व सबके हित के लिए काम

भानु प्रताप उपाध्याय


कांग्रेस ने सब के सम्मान व सब के हित में काम कियाः चौधरी नीर पाल सिंह


शामली। दलित नेता अरविंद झंझोट प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवास स्थान मोहल्ला पंसारीयान वाल्मीकि कॉलोनी शामली में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।पूर्व मंत्री चौधरी नीर पाल सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा है, की कांग्रेस पार्टी दलित समाज कमजोर वर्गों एवं किसान मजदूर व्यापारियों एवं जन हितेषी पार्टी है। हमारी पार्टी सभी वर्गो का सम्मान करती है और उनके हक अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत है। कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल में वाल्मीकि समाज के सम्मानित प्रतिष्ठ डॉक्टर बूटा सिंह जी को केंद्रीय गृह मंत्री बनाकर वाल्मीकि समाज को सम्मान देने का काम किया था। और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार ने स्वर्गीय चौधरी हरी सिंह वाल्मीकि को कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री बनाकर वाल्मीकि समाज को सम्मान देने का काम किया था और लगभग 30 वर्ष से उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी ने वाल्मीकि समाज से कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया है और हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में वाल्मीकि समाज के लोगों को एवं रोजगार सभी युवाओं को सभी विभागों में स्थाई रोजगार देने का काम किया था कांग्रेस पार्टी सभी को एक साथ लेकर चलने एवं सभी को समान अधिकार मिले ऐसी हमारी पार्टी की नीति है!
इस अवसर पर चौधरी राजबीर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (रजि.) अरविंद झंझोट प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस नंदू प्रसाद वाल्मीकि जिला संयोजक राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच (भारत) प्रमोद कश्यप कुमारी काजल वाल्मीकि प्रदेश प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुकेश कुमार सलेक चंद शामिल रहे।


24 घंटे में मोबाइल चोरी का निस्तारण किया

भानु प्रताप उपाध्याय


थाना थानाभवन पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी की घटना का 12 घंटे में किया सफल अनावरण


शामली। पुलिस अध्यक्ष शामली श्री विनीत जसवाल का आदेश अनुसार चलाई जा रही चेकिंग महान व्यक्ति के क्रम में अपर पुलिस अध्यक्ष शामली के निर्देशन के क्षेत्र अधिकारी थाना भवन के कुशल नेतृत्व थाना थानाभवन द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना पर एक नंबर चोर को चोरी किए मोबाइल सहित गिरफ्तार करते हुए। चोरी की घटना का 12 घंटे में असफल निवारण करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी के संबंध में थाना थानाभवन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि 14/9/2020 की देर रात्रि को श्री राजवीर पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम गोगवान थाना बाबरी जनपद शामली द्वारा एक मोबाइल फोन रेडमी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने की थाना थाना भवन पर दाखिल की गई थी। दाखिल तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पकड़े गए, अभियुक्त ने अपना नाम सलमान पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला का कस्यावान थाना थाना भवन जनपद शामली बताया।                                 


2 बाइक बरामद, 2 बाइक चोर अरेस्ट किए

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


दो बाइकें बरामद, दो बाईक चोर गिरफ्तार


हापुड़। जनपद में वाहनों की चोरी करने वालें वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 5 चोरी की बाईकें बरामद की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सिम्भावली पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान हाजीपुर रोड़ पर बाईक सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताक्ष की।
पकड़े गए सिम्भावली निवासी मोहित और धीरज ने पुलिस को बताया कि वे वाहन चोर हैं और जनपद से वाहन चोरी कर सस्तें दामों में बेच देते थे। दो अन्य वाहन चोर नदीम और नाजिम फरार हो गए।पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांच बाईकें बरामद की हैं।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...