मंगलवार, 15 सितंबर 2020

'अमेरिका-ताइवान' के बीच नाराज चीन

ताइपे/ वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका की ताइवान के साथ प्रस्तावित आर्थिक वार्ता को लेकर चीन खासा नाराज है। चीन ने अमेरिका को आगाह किया कि यदि वह इस प्रस्तावित आर्थिक बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ हो सकता है। अमेरिका-चीन आर्थिक बैठक में एक वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री के भाग लेने की संभावना है।


ताईवान के साथ संबंध तोड़े अमेरिका- चीन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ऐसा नहीं करता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर क्षति’ पहुंच सकती है और इससे ताइवानी क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...