रविवार, 16 अगस्त 2020

वित्तमंत्रीः स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

बठिडा। देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस समागम जिले में इस बार कोरोना महामारी के चलते सादे ढंग से मनाया गया। यह समागम हर साल मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाता था। इस बार भीड़ कम करने के मकसद से सरकारी राजिदरा कॉलेज के हॉकी स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा की। इसके बाद पंजाब पुलिस की टुकड़ी से सलामी लेकर लोगों को आजादी दिवस की बधाई दी। इस दौरान डीसी बी श्रीनिवासन, इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस जसकरन सिंह व एसएसपी भूपिदरजीत सिंह विर्क भी मौजूद रहे। वहीं उनके द्वारा एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


दूसरी तरफ स्वतंत्रता दिवस के समागम में स्वतंत्रता सेनानियों को न बुलाए जाने से वह नाराज हो गए तो एक दिव्यांग व्यक्ति को आवेदन लेने के बाद भी ट्राइसाइकिल नहीं दिया गया। इसके तहत नथाना से बठिडा पहुंचे काला सिंह ने बताया कि वह ट्राइसाइकिल लेने के लिए बठिडा आए थे। मगर उनको यहां पर समागम में ही नहीं जाने दिया गया। वहीं इस संबंध में रेडक्रॉस के सचिव दर्शन कुमार ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इतना जरूर कहा कि कोरोना के कारण समागम नहीं किया गया। 15 अगस्त के समागम में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मोहन लाल झुंबा, अरुण वधावन, खुशबाज सिंह जटाना, पवन मानी, अनिल भोला, एडीसी राजदीप सिंह बराड़, सहायक कमिश्नर जनरल मनिदरजीत कौर, तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ आदि उपस्थित थे। स्वतंत्रता सेनानियों ने किया विरोध जिला प्रशासन की ओर से 15 अगस्त के समागम को सादे ढंग से तो मनाया गया। मगर उनके इस फैसले से स्वतंत्रता सैनानी काफी नाराज हैं। वह पंजाब की विभिन्न स्थानों से बठिडा में पहुंचे। यहां पर पहुंच कर उनको पता लगा कि यह समागम स्टेडियम में नहीं मनाया गया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों ने आर्य समाज चौक में शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर फूल अर्पित किए। इस दौरान आरोप लगाया कि समागम के लिए न तो उनको आमंत्रण पत्र दिया गया, न ही कोई सम्मान दिया गया। जगदीप सिंह ने बताया कि वह अपने शहीद हुए बेटों का स्टेज से नाम सुनकर ही खुश हो जाते थे। मगर इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया। इसके अलावा पंजाब की कैप्टन सरकार ने भी उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया। जबकि उनके साथ 300 यूनिट बिजली माफ करने व बस किराया माफ करने सहित कई मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था।         


प्रदेश में 763.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

महासमुंद। जिले में अब तक 868.5 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 16 अगस्त 2020 को 100.5 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 41.5 मि.मी, पिथौरा तहसील में 92.5 मिमी, बागबाहरा तहसील में 69.9 मिमी, सरायपाली तहसील में 96.5 मिमी एवं बसना तहसील में 202 मिमी बारिश दर्ज की गई है।              


प्रदेश में अब तक 763.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज         


रायपुर। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक कुल 763.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 1491.4 मिमी. और सबसे न्यूनतम कबीरधाम में 484.2 मिमी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित की गई जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 553.1 मिमी, सूरजपुर में 1025.6 मिमी, बलरामपुर में 702.5 मिमी, जशपुर में 886.5 मिमी, कोरिया में 771.1 मिमी, रायपुर में 621.8 मिमी, बलौदाबाजार में 627.6 मिमी, गरियाबंद में 693.2 मिमी, महासमुन्द में 868.5 मिमी, धमतरी में 734.0 मिमी, बिलासपुर में 743.2 मिमी, मुंगेली में 513.5 मिमी।           


विधानसभा सत्र के पूर्व विधायकों का होगा टेस्ट

अतुल त्यागी


विधानसभा सत्र से पूर्व विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट


लखनऊ। प्रदेश में शुरु हो रहे विधानसभा सत्र में कोरोना को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र से पूर्व प्रदेश के सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट को मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में 20 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। जो तीन दिन तक चलेगा।
सूत्रों के मुताबिक कोरोना बचाव के चलते सत्र से पूर्व सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट करवानें का निर्णय लिया गया है।           


गरीब पर हुआ जानलेवा हमला, भर्ती

अतुल त्यागी


जनपद हापुड़ में दबंगों का कहर गरीब को घर से बुलाकर जान से मारने की कोशिश गरीब पर हुआ जानलेवा हमला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती।


हापुड़। जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना बड़ा मोहल्ला के निवासी मनोज पुत्र मोहनलाल को कल देर शाम किसी काम के बहाने दबंगों ने पिलखुवा क्षेत्र में फोन पर बुलाकर जान से मारने का किया प्रयास गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश हुई नाकाम विरोध करने पर लोहे की राड से बुरी तरह पीटा शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान कई जगह से टूटी हड्डी शोर शराबा मचाने पर लहूलुहान हालत में छोड़कर हुए फरार।


पीड़ित ने किसी तरह परिवार के लोगों को किया फोन परिवार के लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पिलखुवा में दी तहरीर पिलखुवा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी कल देर शाम का मामला दबंगों के कहर से पीड़ित परिवार सदमे में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला।               


डीएम ने नशा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाइ ने शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। इसके तहत जिले में तंबाकू नियंत्रण पर बल दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग व गठित समितियां जागरूकता सृजन कार्यक्रम आयोजित करेंगी और उच्च शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों और स्कूलों पर ध्यान केंद्रीत किया जाएगा।


जिलाधिकारी ने कहा कि तंबाकू के सेवन से प्रतिदिन 2200 से अधिक भारतीय मरते हैं। 2030 में तंबाकू से मरने वालों की संख्या 83 लाख हो जाएगी। जनपदवासियों को तंबाकू सेवा से छुटकारा दिलाने और जागरूक करने के लिए जिले में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। सरकार के सहयोग से जनपद को नशा मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिले में किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। युवाओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान से अवगत कराकर उन्हें बेहतर राह दिखाई जाएगी। लत छुड़वाने के लिए परामर्श केंद्र पर उनका पंजीकरण कर लगातार काउंसलिंग की जाएगी। अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए कुछ एनजीओ ने भी मदद को हाथ बढ़ाए हैं, जो प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व नामित एनजीओ के प्रतिनिधि अरविद तिवारी व दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।


क्लब मंडी गोबिदगढ़ ग्रेटर ने रोपे पौधे

मंडी गोबिदगढ़। लायंस क्लब मंडी गोबिदगढ़ ग्रेटर की तरफ से जीटी रोड के साथ सर्विस लेन की खाली जगह पर 50 पौधे लगाए गए। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन मनीष गुप्ता और उप चेयरमैन लायन नीरज अग्रवाल की देखरेख में मनाए इस पौधारोपण मुहिम मौके विशेष तौर और पहुंचे प्रधान मोहन गुप्ता, तरुण बांसल, संजीव अग्रवाल, योकेश गुप्ता, गुरचरन आदि ने 25 छायादार और 25 फलों वाले पौधे लगाए। जिनमें आम, जामुन, अमरूद के पौधे शामिल थे। बताया क्लब की तरफ से दो सप्ताह पहले 50 पौधे लगाए गए थे और इन पौधों की संभाल के लिए माली भी रखा गया है।            


जनपद में दुकानों को खोलने की छूट

गोपालगंज। लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने में छूट मिलने के बाद रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस सख्त दिखी। इस बीच पुलिस ने मास्क की जांच के लिए अभियान चलाकर कई लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा। इस बीच पकड़े गए लोगों से जुर्माना राशि वसूली की। इस जांच के दौरान पुलिस ने बिना औचित्य के वाहनों पर सवार होकर घूमने वालों की खबर ली। पुलिस ने बिना वजह के घरों से बाहर निकलने वालों को सड़क पर रोककर पूछताछ की। पूरे दिन लॉकडाउन वाले इलाकों में मास्क की जांच के लिए अभियान चलाया गया तथा कई लोगों को ऑन-द-स्पॉट सजा भी दी गई। दोपहर तक लॉकडाउन के दौरान सख्ती का असर भी दिखने लगा और शहर की सड़कों पर लोगों की उपस्थिति कम हो गई। चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। कई लोगों से पुलिस कर्मियों ने उठक बैठक कराने के बाद आगे से लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने की शपथ दिलाई।           


सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को विभिन्न स्कूलों ने ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने काफी उत्साह से भाग लिया और घर पर रहकर ही एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीसीएल डीएवी में प्राचार्य बीपी राय के नेतृत्व में ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ईईडीपी ग्रुप के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें मानस बी सिंह प्रथम, सक्षम राज द्वितीय व मयांशी तृतीय स्थान पर रहे, जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए दिवयांका और अनिकेत साहू का चयन किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में आयुष राज, तानवी कुनाल व ऋतुराज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमृत राज बक्शी व अनिकेत कुमार को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। स्लोगन प्रतियोगिता हिदी में प्रिया पांडेय को प्रथम, अनमोल रतन को द्वितीय तथा अर्पिता सिन्हा को तृतीय, अंग्रेजी में अनन्या पांडेय को प्रथम, प्रतिभा को द्वितीय तथा आद्या आनंद को तृतीय स्थन प्राप्त हुआ। इसके अलावा जूनियर व सीनियर ग्रुप के बच्चों के बीच नृत्य, अंग्रेजी व हिदी भाषण आदि प्रतियोगिताएं हुई। बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को चयन पुरस्कार के लिए किया गया।             


विवाद को लेकर पिता-पुत्र की हुई मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में पिता और पुत्र की मौत हो गई है। यह हिंसा जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए गांव में बुलाई गई पंचायत के दौरान हुई। पुलिस ने कहा कि इस बैठक की जानकारी उसे नहीं थी और दो वकील मामले में मध्यस्थतता कर रहे थे। एसपी ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए रानीगंज थाने में तैनात दरोगा राजेश रॉय समेत दो सिपाही को एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने निलंबित कर दिया है।
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा, "आज गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे एक जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई थी। ईस दौरान, दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बिना पुलिस को सूचना दिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।


उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी मिलती ही वह तुरंत अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें पता चला कि दयाशंकर मिश्रा और उनके पुत्र आनंद मिश्रा की हिंसा में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हिंसा में तीन लोग घायल हुए हैं।                                         


महेंद्र सिंह तंवर गाजियाबाद के नये आयुक्त

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 2015 बैच के आईएएस अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को गाज़ियाबाद का नया नगर आयुक्त बनाया है। निवर्तमान नगर आयुक्त दिनेश चंद्र अब कानपुर देहात के जिलाधिकारी होंगे। तंवर अभी शाहजहाँपुर के मुख्य विकास अधिकारी हैं।


नगर आयुक्त डॉ. दिनेश चंद्र को जहां एक ओर उनके प्लास्टिक मुक्ति अभियान के लिए जाना जाएगा तो वहीं दूसरी ओर 18 माह के लंबे समय में भी गाज़ियाबाद में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्था न करा पाना उनकी असफलता रही।                             


प्राइमरी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हुई कम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 दिन कम कर दी गईं हैं। अब स्कूल छुट्टियों के बाद बजाए पहली जुलाई के 16 जून से ही खुल जाएंगे। वहीं 31 दिसमबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां रहेंगी। अभी तक जाड़े में छुट्टियां नहीं दी जा रही थीं। स्कूलों में पढ़ाई का समय एक घण्टा बढ़ाया गया है और इण्टरवल का समय भी तय कर दिया गया है।


इस बारे में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों, जिला शिक्षा परियोजना समिति व सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार पहली अप्रैल से तीस सितम्बर के दरम्यान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलेंगे। सुबह 8 बजे प्रार्थना सभा होगी और फिर योगाभ्यास  करवाया जाएगा।             


पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन का निधन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है। वे 73 साल के थे। उनके छोटे भाई ने पुष्पेंद्र चौहान ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित समस्याओं की वजह से उनकी मौत हो गई। 15 जुलाई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्‍हें एसजीपीजीआई में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें किडनी और ब्‍लड प्रेशर की समस्‍याएं शुरू हो गईं, जिसके बाद 15 जुलाई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। बीच में दो बार चौहान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फिर पॉजिटिव आई थी।               


इंदिरापुरम में फेसमास्क का किया वितरण

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए  रोटरी क्लब रोजाना समाज की सेवा में आगे बढ़ता जा रहा है। रविवार 16 अगस्त को रोटरी क्लब वसुंधरा द्वारा थाना इंदिरापुरम में ओटोमेटिक हैंड सेनेटाइजर मशीन स्थापित किया गया और फेसमास्क का वितरण किया।


हैंड सैनिटाइजर मशीन का उद्घाटन वार्ड 36 के पार्षद अरविंद चौधरी द्वारा किया गया व सभी पुलिस कर्मी को मास्क बाटा गया। इस सराहनीय कार्य के लिए इंदिरापुरम थाना प्रभारी ने रोटरी क्लब के धन्यवाद किया और पार्षद अरविंद चौधरी ने भी इस कार्य की सहराना की। पार्षद ने कहा कि “अनलॉक होने के बाद लोग अपने कामकाज के लिए रोजाना घर से बाहर निकल रहे है, ऐसे में सावधानी अति आवश्यक है। रोटरी क्लब द्वारा निरंतर समाज की सेवा में कार्य किए जा रहे है, जो कि तारीफ के काबिल है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इसी तरह क्लब सदस्य आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल गोयल ने और राजेंद्र कालिया ने की व चेयरमैन प्रिंस अग्रवाल सहित अन्य क्लब सदस्य ऋषि बंसल , नवीन वर्मा और संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


'पीएम' चीन पर चुप क्यों रहेः सुरेजवाला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करने के एक दिन बाद, कांग्रेस ने रविवार को सवाल किया कि एलएसी और लद्दाख की गलवान घाटी में हुई घटना के संदर्भ में स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने चीन का नाम क्यों नहीं लिया।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। सभी 130 करोड़ भारतीय सशस्त्र बलों के साहस पर विश्वास करते हैं, जिनमें कांग्रेस भी शामिल है। लेकिन प्रधानमंत्री अपने भाषण में चीन का नाम लेने से क्यों डरते हैं।” कांग्रेस ने कहा कि सीमा पर तनाव शुरू होने के बाद से मोदी ने आज तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चीन का नाम नहीं लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, “सभी को भारतीय सेना की क्षमता और शौर्य पर विश्वास है। सिवाय प्रधानमंत्री के – जिनकी कायरता ने ही चीन को हमारी जमीन लेने दी। जिनका झूठ सुनिश्चित करेगा कि वो चीन के पास ही रहेगी।” पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा, “चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है और भारत के प्रधानमंत्री में चीन का नाम लेने की हिम्मत नहीं है।”


तिवारी ने सवालिया लहजे में कहा, “वह किस तरह के नेता हैं?” अपने स्वतंत्रता दिवस के बयान में, कांग्रेस अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी ने भी 15 जून को गलवान घाटी में हुई झड़प के लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था और झड़प में देश के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले 20 बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। मोदी ने शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि भारत की संप्रभुता का सम्मान देशवासियों के लिए सर्वोच्च है और जब भी किसी ने देश की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दी है भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है।                 


पंजाब सीएम ने आतंकी पन्नू को दी चेतावनी

राणा ओबरॉय


 चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को मोगा के प्रशास्निक कॉम्प्लेक्स  में 'खालिस्तान' का झंडा लहराने के लिए ज़िम्मेदार लोगों विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही नौजवानों को भी आतंकवादी पन्नूं और उसकी सिख फॉर जस्टिस (ऐस्स.ऐफ्फ.जे.) जैसे भारत विरोधी अनुसरों के झूठे प्रचार के बहकावे में न आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने पन्नूं को चुनौती देते हुए कहा कि 'तू पंजाब तो आकर देख, मैं तुझे सबक सिखावांगा।' उन्होंने कहा कि राज्य की अमन-शान्ति को भंग करने की किसी भी कोशिश को बख्शा नहीं जाएगा।


कैप्टन ने डी. जी. पी. दिनकर गुप्ता को निर्देश दिए कि मोगा में घटी घटना में पहचाने गए 2 शरारती अनसरें को जल्दी से जल्दी गिरफ़्तार किया जाये जिससे इन विरुद्ध कानून मुताबिक सख़्त कार्यवाही की जा सके। पुलिस ने दोनों के लिए 50,000 हज़ार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है, जिनकी सी. सी. टी. वी. फुटेज भी जारी की गई है। आज 'आस्क कैप्टन' प्रोग्राम दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नौजवानों को पन्नूं को कोई ध्यान न देने की अपील की है।


उन्होंने सावधान करते कहा कि कुछ लोग ऐसे झूठ प्रचार से भावुक हो जाते हैं। पन्नूं की तरफ से भारत के आज़ादी दिवस मौके काले झंडे लहराने पर पलटवार करते मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में पंजाबी ख़ुशहाल लोग हैं और कैनेडा या अमरीका में बैठे किसी अनसर के कहने पर ऐसीं हरकतों को अंजाम देने में उनकी कोई रूचि नहीं है।               


दिल्ली में गणेश मूर्ति स्थापना पर लगी रोक


नई दिल्ली। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर केंद्र सरकार से जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए इस बार दिल्ली में मोहर्रम त्योहार के दौरान ताजिया निकालने पर पाबंदी रहेगी। दिल्ली सरकार के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के तहत गणेश चतुर्थी पर्व पर भी भगवान गणेश की सार्वजनिक मूर्ति स्थापना या पंडाल बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।



डीडीएमए की तरफ से कोविड-19 के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इन पर्वो को अपने घर पर ही मनाने की अपील की गई है। साथ ही, डीडीएमए ने सभी संबंधित विभागों को केंद्र सरकार से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिशा-निर्देश में कहा है कि डीडीएमए दिल्ली में कोविड-19 महामारी के फैलने के खतरे से वाकिफ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले से ही कोविड-19 को महामारी घोषित किया हुआ है। लिहाजा, दिल्ली सरकार कोविड-19 के फैलने से रोकने के लिए सभी प्रभावी उपाय कर रही है। कोविड-19 को फैलने से रोकने के मद्देनजर डीडीएमए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न दिशा-निर्देश जारी करती रही है।डीडीएमए ने आगामी त्योहारों के दौरान आयोजित होने वाले समारोहों और कार्यक्रमों के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला मजिस्ट्रेट को भी कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि समारोहों या कार्यक्रमों में अधिक भीड़ एकत्र न हो सके और कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके।

डीडीएमए ने कहा, “इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी 28 जुलाई, 2020 को एक डीओ लेटर के जरिए दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत दिल्ली सरकार की तरफ से बड़े धार्मिक समारोहों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भीड़ को रोकने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता देखा जा रहा है। लिहाजा, केंद्र सरकार से जारी गाइडलाइन का संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।” उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर विस्तार से गाइडलाइन जारी की गई है, जिसका सभी विभागों द्वारा अनुपालन कराया जाना अनिवार्य है। राज्य कार्यकारिणी समिति, डीडीएमए ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-22 के तहत सभी संबंधित अधिकारियों और फील्ड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है।    


 


क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी

अतुल त्यागी
हापुुुड़। जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव समाना के जंगल में अज्ञात 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी।गांव समाना जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का गली सड़ी अवस्था में जंगल में काम करने गए लोगों को शव पड़ा दिखाई दिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पहचान करने का  प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।                                     


सूबेदार के निधन से परिवार में शोक

अतुल त्यागी


नायक सूबेदार का कैंसर से निधन, परिवार में शोक


हापुड़। देश की सेवा करते हुए एक नायक सूबेदार कैंसर जैसी भंयकर बीमारी से संघर्ष करते हुए आखिरकार हार गया और देर रात जयपुर में उनका निधन हो गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
शहीद के रिश्ते के भाई पत्रकार रुस्तम ने बताया कि बाबूगढ़ के लुखराड़ा निवासी अमरजीत सिंह सेना में नायक सूबेदार जयपुर में तैनात थे। कैंसर के कारण उनका जयपुर में इलाज चल रहा था। देर रात जयपुर में उनका अस्पताल में निधन हो गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा छा गया।                                 


एम्स में संक्रमण से 8 चिकित्सको की मौत

दुर्गेश मिश्रा


देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में पिछले 48 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित 8 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 15 लोगों की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 6 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अंबर तालाब, रुड़की निवासी 68 वर्षीय पुरुष को बीती 1 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। यह पुरुष डायबिटीज का पेशेंट था और जिसको पिछले कुछ दिनों से बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने मे तकलीफ की शिकायत थी। जिसका कोविड सेंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड आईसीयू में रखा गया था, जहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई।


दूसरा मामला नंगला कुबाड़ा, हरिद्वार निवासी 16 साल के मास्टर बाशिब का है। यह पेशेंट सेप्टिक शाॅक की वजह से गंभीर स्थिति में 5 अगस्त को एम्स ऋषिकेश में आया था। इसके चेहरे पर सूजन के साथ-साथ मुहं से ब्लीडिंग हो रही थी। पेशेंट की सैंपल रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आने के बाद उसे कोविड आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उपचार के दौरान काॅर्डियक अरेस्ट से इस पेशेंट की बीते 14 अगस्त की रात मौत हो गई।


तीसरा मामला शिवपुरा, हरिद्वार के 76 वर्षीय पुरुष का है। कोविड पाॅजिटिव इस व्यक्ति को खांसी और बुखार की शिकायत थी। उपचार के दौरान इसकी मृत्यु हो गई। चौथा मामला सहारनपुर का है। सहारनपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति जिसे बीती 12 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। उक्त व्यक्ति को उल्टी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ के साथ ही कमजोरी की शिकायत भी थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पांचवां मामला बिजनौर यूपी का है। नजीबाबाद, बिजनौर निवासी 65 वर्षीय पुरुष जिसे पिछले 10 दिनों से सांस लेने में तकलीफ व छाती में दर्द के साथ साथ ​खांसी की शिकायत के साथ हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से एम्स ऋषिकेश में बीती 8 अगस्त को रेफर किया गया था। उक्त मरीज का कोविड सेंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे 10 अगस्त को भर्ती किया गया था। उक्त मरीज की कोविड वार्ड में उपचार के दौरान 14 अगस्त की देररात मौत हो गई। छठा मामला माया मार्केट गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी 76 वर्षीया महिला जो कि डाय​बिटीज व अस्थमा से ग्रसित थी, जिसका मैक्स अस्पताल देहरादून में उपचार चल रहा है। जहां कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर उसे 8 अगस्त को मैक्स अस्पताल से एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया था। उक्त महिला की एम्स ऋषिकेश कोविड आईसीयू में 15 अगस्त को दोपहर में उपचार के दौरान कॉर्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। सातवां मामला ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 65 वर्षीय पुरुष जो कि सेप्टिक शॉक, किडनी रोग व हाईपरटेंशन से ग्रसित था। जिसे बीती 30 जुलाई को एम्स ऋषिकेश लाया गया था, कोविड पॉजिटिव इस पेशेंट की बीते शनिवार को कोविड वार्ड में उपचार के दौरान मौत हो गई। आठवा मामला लक्सर, रुड़की हरिद्वार निवासी 56 वर्षीया महिला जो ​कि डायबिटीज पेशेंट थी, कोविड पॉजिटिव इस पेशेंट को सांस लेने में तकलीफ होने पर बीती 10 अगस्त को एम्स ऋषिकेश कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां 15 अगस्त की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा कालेकीढाल, ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष, बनखंडी, ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष व आवास ​विकास कॉलोनी,ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष, प्रतीतनगर रायवाला निवासी 38 वर्षीय पुरूष, आवास विकास ऋषिकेश निवासी 45 वर्षीय महिला, वीरभद्र अपार्टमेंट के 25 वर्षीय पुरूष की की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गंगोड़ा, देहरादून निवासी 20 वर्षीय युवक, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 28 वर्षीया महिला, शकीफपुर, रुकड़ी निवासी 61 वर्षीया महिला व गाजियाबाद यूपी निवासी 53 वर्षीय पुरुष की सेंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी एक अन्य 54 वर्षीय महिला, बहादराबाद, हरिद्वार निवासी 30 वर्षीया महिला, पौड़ी गढ़वाल निवासी 25 वर्षीय पुरूष, रुड़की की 58 वर्षीय महिला, और पानीपत हरियाणा निवासी 37 वर्षीय महिला की कोविड सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी कोविड पॉजिटिव रोगियों के बाबत एम्स की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है।             


उत्तराखंड के सीएम बने 'गैरसैंण भूमिधर'

पंकज कपूर


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गैरसैंण के भूमिधर बन गये हैं। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने रिवर्स पलायन का बड़ा संदेश देते हुए कहा कि “गैरसैंण जनभावनाओं का प्रतीक है। गैरसैंण हर उत्तराखंडी के दिल में बसता है। लोकतंत्र में जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। गैरसैंण के रास्ते ही समूचे उत्तराखण्ड का विकास किया जा सकता है। सबसे पहले जनप्रतिनिधियों को ही रिवर्स पलायन करना होगा। रिवर्स पलायन से ही सुधरेगी पहाड़ों की तस्वीर और तकदीर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं भी गैरसैंण का विधिवत भूमिधर बन गया हूँ।” मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में स्वरोज़गार को बढ़ावा दे रही है। 


हम अपने युवा को स्वरोज़गार की राह पर ले जाने को कृतसंकल्प हैं और ऐसा करने से पहाड़ बसेगा। राज्य सरकार ने पूरी ईमानदारी से उत्तराखंड को उसके प्राकृतिक स्वरूप की तरफ़ ले जाने और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कार्य किया है और यह प्रक्रिया आगे और गति पकड़ेगी। हमारी सरकार पुरानी धारणाएं तोड़ने की कोशिश कर रही है, हम स्वरोज़गार को विकास का माध्यम बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घी संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तराखंडवासियों से अनुरोध कि सभी अपने अपने गांवों की तरफ़ रूख करेंगे और वहां के अपने घरों का बेहतर रख-रखाव करेंगे।             


विकल्पो की चाह में पायलटों का इस्तीफा

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अब स्वीकार किया है कि बेहतर विकल्पों की चाह में 57 पायलटों ने वित्तीय मजबूरी का हवाला देते हुए एयरलाइन की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया था। एयर इंडिया ने पायलटों के इस्तीफे की स्वीकृति के मुद्दे पर स्पष्टीकरण जारी किया। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है, “इस मामले का तथ्य यह है कि इन पायलटों (संख्या में 57) ने बेहतर विकल्प की चाह में वित्तीय मजबूरी का हवाला देते हुए एयर इंडिया की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया था।”  एयर इंडिया ने कहा, “इनमें स्थायी और संविदा पर नियुक्त पायलट शामिल हैं। कुछ पायलटों ने बाद में अपने इस्तीफे वापस ले लिए थे। एयर इंडिया को अब इन पायलटों की सेवाओं की आवश्यकता नहीं है और इनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं।”


बयान में कहा गया है कि इनमें से कुछ पायलटों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि एयर इंडिया को उनके इस्तीफों को स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया जाए। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। शुक्रवार को एयर इंडिया के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक राजीव बंसल को लिखे एक पत्र में भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (आईसीपीए) ने कहा कि लगभग 50 पायलटों को कंपनी के ऑपरेशन मैनुअल और सेवा नियमों के उल्लंघन में कार्मिक विभाग से अवैध टर्मिनेशन लेटर प्राप्त हुए हैं।                


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...