शुक्रवार, 22 जुलाई 2022
पृथ्वी के श्रृंगार को बढ़ाने के लिए पौधारोपण
रविवार, 13 मार्च 2022
2 फीमेल डॉग ने कई फाइटर पिल्लों को जन्म दिया
सोमवार, 7 मार्च 2022
असमाजिक तत्वों का बच्चों से भरी बस पर हमला
मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022
3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, आदेश
3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, आदेश
राणा ओबरॉय
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, श्रीकांत जाधव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अंबाला रेंज का कार्यभार सौंपा गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सुनारियां कॉम्प्लेक्स, संदीप खिरवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था लगाया गया है। साथ ही उन्हें, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सुनारियां कॉम्प्लेक्स का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
सुमेर प्रताप सिंह को एसपी, सिक्योरिटी-1, सीआईडी लगाया गया है।
रविवार, 20 फ़रवरी 2022
अधिकारी को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022
आईपीएस धीरज और 2 अन्य भगोड़े घोषित, चोरी
सोमवार, 7 फ़रवरी 2022
बड़े स्तर पर बसों में परिवर्तन का निर्णय: परिवहन
बड़े स्तर पर बसों में परिवर्तन का निर्णय: परिवहन
राणा ओबरॉय
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज की लुक आने वाले दिनों में बिल्कुल बदली हुई नजर आएगी। प्रदेश के परिवहन मंत्रालय ने बड़े स्तर पर बसों में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने नई चेसिस खरीदी हैं।
अब इन चेसिस पर नए डिजाईन की बसें तैयार की जा रही हैं। इन बसों में वह आधुनिक सुविधाएं भी दी जाएंगी। जिसकी लोगों को बहुत अधिक जरूरत होती हैं। इन बसों को मॉडर्न आधार पर तैयार किया जा रहा है।
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022
धोखाधड़ी के आरोप में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
दो दिन बाद करनैल ने फोन पर बताया कि हाईकोर्ट चंडीगढ़ में स्टेनो की नौकरी निकली हुई है। वह उसकी बेटी व भांजी को स्टेनो लगवा देगा। इस एवज में उसने पांच-पांच लाख रुपये देने की मांग की थी, इस पर उसके पिता पैसे देने पर राजी हो गए थे। दो दिन बाद करनैल सिंह, भान सिंह गोस्वामी व उसका बेटा रवि बस स्टैंड पर आए और उसके पिता से पांच लाख 65 हजार रुपये लेकर बकाया रकम चंडीगढ़ में लेने की बात कह कर चले गए थे। बाद में उनका फोन आने पर करनैल, भान सिंह और सतीश उन्हें चंडीगढ़ में मिले और उसके पिता व बुआ ने चार लाख रुपये लेकर चले गए थे। उसके बाद आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनको केयू भेजा, मगर उनका नाम सूची में नहीं था। उन्होंने नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो वे फर्जी निकले, जिस पर आरोपियों ने उनके पैसे वापस देने का आश्वासन दिया था, मगर उन्होंने उनकी रकम वापस नहीं की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करनैल सिंह, आरती, उसके भाई, मां, सतीश कुमार, मांगे राम, रवि गोस्वामी, भान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सोमवार, 11 अक्तूबर 2021
तकरीबन 20 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021
हत्याकांड मामले में 5 आरोपियों को दोषी करारा
गुरुवार, 7 अक्तूबर 2021
गाड़ी ने काले झंडे दिखा रहे किसान को मारीं टक्कर
मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021
सपना चौधरी ने अपने बेटे के नाम का महत्व बताया
रविवार, 26 सितंबर 2021
कैथल की मंडी में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया
राणा ओबराय
कैथल। कैथल के मॉडल टाऊन निवासी आढती सत्यवान व उनकी पत्नी की हुई हत्या को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिह सुरजेवाला ने उनके बेटे व परिवारजनो से मुलाकात की। तत्पश्चात कैथल की अनाज मंडी में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार के पिछले 7 सालो के शासन में कैथल की अनाज मंडी और मॉडल टाउन में भय का माहौल है। आढ़ती, व्यापारी, दुकानदार ख़ौफ़ के साये में जी रहे हैं। औरतें-बच्चे सैर तक करने से कतरा रहे हैं। मंडी हड़ताल पर है, दुकानें बंद हैं।
गौरतलब है कि परसों दोपहर दिन दहाड़े कैथल में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की बेरहम तरीके से चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शहर में लगातार चोरी, डकैती, लूटपाट और हत्याओं से हर नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों से हरियाणा प्रदेश व कैथल शहर सहित पूरे जिले में गुंडो का आतंक इस कद्र हावी है कि दिन दहाड़े गुंडे सरेआम हत्या कर रहे हैं। बदमाश हावी हैं, जनता भयभीत है और भाजपा-जजपा सरकार सत्ता के नशे में सोई है। आज दिन दहाड़े आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या करना ये दर्शाता है कि कैथल में गुंडों का आतंक व दहशतगर्दी का आलम दोबारा फिर चरम सीमा पर है।
कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिह सुरजेवाला ने कहा कि सिर्फ इतना ही नही बल्कि यही हाल बाक़ी दर्दनाक हत्याओं का भी है। 6 साल पहले भी 18 मई 2015 की दोपहर को कैथल की नई अनाज मंडी में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश ने आढ़ती मनीष को गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीते कुछ वर्षों में यह जिले का सबसे चर्चित हत्याकांड रहा। लेकिन 6 साल के बाद भी इस हत्या की कोई गुत्थी सुलझ नही पाई है। कैथल जिले के गांव करोड़ा में 23 जनवरी 2017 की रात को विकास की गांव में हुई थी हत्या। 5 साल बाद भी आज तक कोई सुराग नही लगा। अक्टूबर 2019 में गांव तितरम के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की 3 साल की बच्ची के हाथ-पांव काट दिए गए, फिर आंखें निकालकर निर्मम हत्या कर दी जाती है, लेकिन हत्यारो का आज तक कोई सुराग नहीं।
गांव क्योड़क में हांसी बुटाना नहर किनारे 5 मार्च 2021 की सुबह वारदात को अंजाम दिया जाता है, कोई शिनाख्त नहीं और 5 महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी हत्यारो का कोई सुराख नहीं। न अपराधियों का अता-पता है। न कोई पकड़ा गया है और न ही किसी को न्याय मिला है।
गुरुवार, 23 सितंबर 2021
हरियाणा की नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही वर्तमान विधान भवन और पंजाब विश्वविद्यालय में भी प्रदेश को पूरी हिस्सेदारी मिलने वाली है। लंबे अरसे से इनके लिए प्रयासरत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की तीनों मांगें केंद्र सरकार ने मान ली हैं। मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष ने इन विषयों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने विस अध्यक्ष को तीनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने तीनों मसलों पर विस्तार से बात की।
अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार को रोडवेज बसों का बीमा न करवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीमा न होने की वजह से कोई बस डिपो में खड़ी रही और यात्रियों को असुविधा हुई तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने फतेहाबाद जिले में सामने आई ऐसी ही घटना पर तत्काल कार्रवाई के आदेश देते हुए परिवहन निदेशक से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
मंगलवार, 21 सितंबर 2021
हरियाणा: पूरे क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया
चंडीगढ़। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि पिछले दिनों भाजपा पार्टी व हरियाणा सरकार ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अहिर समुदाय में कद बढ़ाने के लिए पूरे क्षेत्र में उनके कार्यक्रमों का आयोजन किया। सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचारित किया गया कि भाजपा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का विकल्प बनाने के लिए भूपेंद्र यादव को अहिर समुदाय का नेता बनाने के लिए प्रयासरत है। इसलिए उनके कार्यक्रमों का आयोजन और खूब प्रचार प्रसार किया गया।
शुक्रवार, 17 सितंबर 2021
पूर्वमंत्री कृष्ण बेदी का एक बार फिर कार्यालय बदला
आईपीएस अधिकारियों के स्थानातंरण किए, आदेश
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच आईपीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
एससीबी, गुरुग्राम की एडीजीपी चारू बाली को भौंडसी पुलिस परिसर, गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
करनाल रेंज, करनाल की आईजीपी ममता सिंह को आईजी, एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया हैं।
आईजी, एसटीएफ व परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त व सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अमिताभ सिंह ढिल्लों को आईजी, आधुनिकीकरण, हरियाणा और परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त व सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
हिसार रेंज, हिसार के आईजीपी राकेश कुमार आर्य को आईजीपी, कार्मिक, हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार, इंटर-कैडर स्थानातंरण के तहत असम-मेघालय से हरियाणा आने पर मयंक गुप्ता को एएसपी, खरखौदा (सोनीपत) लगाया गया है।
गुरुवार, 16 सितंबर 2021
52 हजार करोड़ की परियोजना पर काम: गड़करी
मंगलवार, 14 सितंबर 2021
हरियाणा कांग्रेस कमेटी की संगठन सूची घोषित की
25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट
25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...