मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

सपना चौधरी ने अपने बेटे के नाम का महत्व बताया

राणा ओबराय            
चंडीगढ। सपना चौधरी की पॉपुलरिटी ना केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देशभर में हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। प्रोफेशनल लाइफ में सपना कितनी भी बिंदास हों लेकिन पर्सनल लाइफ को वह बहुत प्राइवेट रखती हैं। 5 अक्टूबर को उनके बेटे का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने बेटे का नाम पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि नाम का क्या महत्व है।
सपना चौधरी ने जो वीडियो पोस्ट किया है। उसमें उनका बेटा बैठा हुआ है। उसके बैक साइड से वीडियो बनाया गया है जिससे उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा। सपना का बेटा कभी जमीन पर बैठकर तो कभी गाय के पास खड़े होकर खेलता नजर आता है। एक जगह सपना बेटे को गोद में लिए दिखती हैं। साथ में उनके पति वीर साहू भी हैं।
सपना ने बताया कि उनके बेटे का नाम पोरस है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।
वीडियो के बैकग्राउंड में एक वाइस ओवर चलता है- “जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, पर तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...