मंगलवार, 14 सितंबर 2021

हरियाणा कांग्रेस कमेटी की संगठन सूची घोषित की

राणा ओबरॉय           
चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है। जिसका अभी तक संगठन तैयार नहीं हुआ है। 2014 में जब कांग्रेस के अशोक तंवर ने संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। तब से लेकर आज तक हरियाणा कांग्रेस का संगठन तैयार नहीं हुआ है। आज से लगभग 2 वर्ष पहले कुमारी शैलजा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बागडोर संभाली थी तब शैलजा ने दावा किया था कि संगठन बहुत शीघ्र तैयार हो जाएगा। परंतु उनका यह दावा भी पूरी तरह फेल साबित हुआ। अभी कुछ समय पहले हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने भी मीडिया के समक्ष कहा था कि बहुत शीघ्र हरियाणा कांग्रेस कमेटी की संगठन सूची घोषित कर दी जाएगी। परंतु यह दावा भी बेकार ही गया। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है। पूर्व सीएम हुड्डा और अध्यक्षा शैलजा की आपसी खींचतान के कारण ही प्रदेश संगठन की सूची लटकी हुई है। यदि इसी तरह गुटबाजी कांग्रेस में बनी रही तो ऐलनाबाद उपचुनाव व होने वाले पंचायत चुनाव में हरियाणा कांग्रेस को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...