शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

पुलिस ने राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई

पुलिस ने राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। किसानों की ओर से शुरू की गई एक और आंदोलन की तैयारी से कई राज्यों में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से लगी राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। उधर हरियाणा पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियों को तैनात कर दिया है। 
दरअसल किसानों की ओर से आगामी 13 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। किसानों के इस ऐलान से कई राज्यों के भीतर कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को हलचल तेज हो गई है। किसानों के एक और आंदोलन की तैयारी के बीच दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से लगी हुई दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा में बढ़ोतरी करते हुए बेरिकेडिंग करने के साथ ही 5000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का काम शुरू कर दिया है। उधर हरियाणा में भी किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो मार्च को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम करते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां तैनात कर दी है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के किसानों ने बृहस्पतिवार को नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धरना देते हुए रास्ते को जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस ने दिल्ली तक उनके मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया था। लेकिन किसानों के प्रदर्शन के दौरान नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक का महाजाम देखने को मिला था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-113, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, फरवरी 11, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

पिकनिक पर गए, नाव डूबने से 5 लोगों की मौत

पिकनिक पर गए, नाव डूबने से 5 लोगों की मौत

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। पिकनिक मनाने के बाद वापस लौट रहे लोगों की नाव के पलट जाने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के अंतर्गत 14 लोग बचा लिए गए हैं। जबकि पांच लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जनपद में रहने वाले कुछ लोग पिकनिक मनाने के लिए ट्राईबेनी पार्क में गए थे। नाव में सवार होकर रूप नारायण नदी के माध्यम से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के ट्राईबेनी में पहुंचा 19 लोगों का यह ग्रुप जब मौज मस्ती करने के बाद बृहस्पतिवार को तकरीबन आधी रात के बाद नाव में सवार होकर वापस लौट रहा था तो नदी के बीच में पहुंचते ही अनियंत्रित हुई नाव पानी में पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बुरी तरह से अफरातफरी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से 14 लोगों को दौड़ धूप करते हुए बचा लिया। लेकिन पांच लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिनकी तलाश में फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है।

अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास 26 फरवरी से प्रसारित

अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास 26 फरवरी से प्रसारित 

धर्मवीर उपाध्याय 
मुंबई। उर्दू ड्रामा ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ ‘जि़ंदगी’ चैनल पर 26 फरवरी से प्रसारित होगा। जिंदगी चैनल अपना बेहद प्रतीक्षित शो अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास लॉन्‍च करने जा रहा है। 13 एपिसोड के इस शो को अंजुम शहजाद ने निर्देशित किया और इसे शाहिद डोगर ने लिखा है। ‘अब्‍दुल्‍लापुर का देवदास’ एक छोटे कस्‍बे की पृष्‍ठभूमि पर आधारित फखर और काशिफ की कहानी दिखाई गई है, जिनके किरदार क्रमश: ‘एक झूठी लव स्‍टोरी’ से मशहूर हुए बिलाल अब्‍बास, और राजा तालिश ने निभाये हैं। वह दोनों बेस्‍ट फ्रैंड्स हैं और एक ही लड़की से प्‍यार करते हैं, जिसका नाम गुलबानो (सारा खान अभिनीत) है। दोनों इस बात से अनजान हैं। हालांकि, गुलबानो की कल्‍पनाओं में देवदास नाम के एक कवि का बसेरा है। कहानी आगे बढ़ने के साथ काशिफ उसे बताता है कि वही देवदास है और गुलबानो उस पर फिदा हो जाती है। उसे पता नहीं है कि असली देवदास तो फखर है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी, अरेस्ट

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी, अरेस्ट

इकबाल अंसारी 
मुंबई। एअर इंटेलीजेंस यूनिट (एआईयू) ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी में मदद करनेवाली सफाई कर्मी महिला को गिरफ्तार किया है। वह विदेशों से आनेवाले लोगों से सोने का पाउच लेती थी, उस पाउच को बाथरूम में लेजाकर रखती थी। इसके बाद उस व्यक्ति के बाहर निकलने पर महिला बाहर जाकर तस्करी के जरिये लाया गया सोना का पाउच उसे दे देती थी।
इस प्रक्रिया के लिए उसे एक पाउच बाहर निकालने पर 50 हजार रुपये मिलते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एआईयू को जानकारी मिली थी कि सफाईकर्मी महिला की मदद से सोने की तस्करी हो रही है। जिसके बाद 7 और 8 जनवरी की रात पुलिस ने जाल बिछाया और महिला सोनाली भालेराव को रंगेहाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने पुछताछ की तब उसने बताया कि विदेश से सोने का पाउच लेकर मुंबई पहुंचे दो पैसेंजर का सोना उसके पास मौजूद है जो उसने लेवल 4 पर बने शौचालय में लिया था। एआईयू ने जब पकड़ा तब वह लेवल 3 के शौचालय में पहुंची और सोने का दो पाउच एआईयू की टीम को दिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक महिला के पास से मिले दोनों पाउच में 24 कैरेट सोना था। जिसकी जांच करवाने पर पता चला। जब्त किए गए सोने की कीमत जिसे तस्करी के जरिये लाया जा रहा था 1 करोड़ 81 लाख 46 हजार 44 रुपये है। अदालत में पेशी के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एआईआयु मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।

देश के 22वें एम्स का शिलान्यास करेंगे 'पीएम'

देश के 22वें एम्स का शिलान्यास करेंगे 'पीएम'

हरिओम उपाध्याय
गुरुग्राम। रेवाड़ी के माजरा भालखी गांव में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निर्माण कार्य 16 फरवरी से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन देश के 22वें एम्स का शिलान्यास करेंगे।
राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेवाड़ी जिले में एम्स बनाने की घोषणा 2019-20 के केंद्रीय बजट में की गई थी। इसके बनने से हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद सहित राजस्थान के अलवर और झुंझुनू जिलों के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही प्रत्यक्ष रूप से करीब तीन हजार और अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि एम्स का निर्माण एलटी कंपनी करेगी। इस पर तकरीबन 1231 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें कुल 700 बेड होंगे। एम्स के शिलान्यास के बाद जल्द ही इसका निर्माण होगा। निर्माण के साथ ही ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एम्स रेवाड़ी के साथ-साथ महेंद्रगढ़ व साथ लगते राजस्थान के लिए भी एक बहुत बड़ी सौगात है। यह एम्स बनने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जयपुर, रोहतक व चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि माजरा गांव में बनने वाले एम्स से हरियाणा के रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, मेवात, पलवल व फरीदाबाद सहित राजस्थान के अलवर व झुंझुनू जिलों को भी इसका फायदा मिलेगा। 210 एकड़ में बनने वाले एम्स की घोषणा 2019-20 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने की थी। इस 22वें एम्स में प्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
750 बेड के अस्पताल में कई सुविधाएं होंगी
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि रेवाड़ी के माजरा भालखी गांव की 210 एकड़ जमीन में बनने वाले एम्स पर करीब 1231 करोड़ की लागत आएगी। यह 750 बेड का होगा और रोजाना करीब 1500 मरीजों को ओपीडी में देखने की सुविधाएं होंगी। एम्स में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, सुपर स्पेशलिस्ट, प्राइवेट वार्ड, ट्रामा बेड, गेस्ट हाउस, 1000 सीटों का ऑडिटोरियम, हॉस्टल समेत कई सुविधाएं होंगी।
द्वारका एक्सप्रेस का हिस्सा भी खुलेगा
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारका एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम वाला भाग भी खोलने की घोषणा कर सकते हैं। यह हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने भी एक्सप्रेसवे खोलने की मंजूरी दी थी। इसके खुलने से गुरुग्राम समेत दिल्ली के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री कुछ और विकास कार्यों का शुभारंभ कर सकते हैं।

पहली पंक्ति की सीट के लिए देने पड़ेगें 1400 रुपए

पहली पंक्ति की सीट के लिए देने पड़ेगें 1400 रुपए

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अब प्लेन में अपनी पसंद की सीट लेने के लिए एक्सट्रा रकम देनी होगी। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने रेट लिस्ट भी जारी कर दी है।
ट्रैवल्स एसोसिएशन के कीर्ति व्यास ने बताया कि अब प्लेन में कोई भी पसंद की सीट फ्री नहीं मिलेगी। केवल इंडिगो एयरलाइंस ने ही यह शुल्क बढ़ाया है। विमान में पहली लाइन की सीट की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। इसलिए इसे ही सबसे ज्यादा महंगा किया गया है।
एयरलाइंस के किसी भी प्लेन में पहली पंक्ति की सीट लेने के लिए पहले 750 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब 1400 रुपए देने पड़ रहे हैं। यानी पसंद से पहली लाइन की सीट लेने को सबसे ज्यादा महंगा कर दिया गया है।
इसी तरह विमान की इमरजेंसी सीट जिसमें थोड़ी ज्यादा जगह मिलती है उसका शुल्क भी 600 से बढ़ाकर 1050 रुपए कर दिया गया है। दूसरी और तीसरी लाइन की सीट का शुल्क 200 से बढ़ाकर 280 रुपए किया गया है। इस महीने से पहले तक बीच वाली सीट हमेशा फ्री होती थी। लेकिन अब इसके लिए भी शुल्क तय कर दिया गया है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...