शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

पुलिस ने राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई

पुलिस ने राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। किसानों की ओर से शुरू की गई एक और आंदोलन की तैयारी से कई राज्यों में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से लगी राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। उधर हरियाणा पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियों को तैनात कर दिया है। 
दरअसल किसानों की ओर से आगामी 13 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। किसानों के इस ऐलान से कई राज्यों के भीतर कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को हलचल तेज हो गई है। किसानों के एक और आंदोलन की तैयारी के बीच दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से लगी हुई दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा में बढ़ोतरी करते हुए बेरिकेडिंग करने के साथ ही 5000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का काम शुरू कर दिया है। उधर हरियाणा में भी किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो मार्च को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम करते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां तैनात कर दी है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के किसानों ने बृहस्पतिवार को नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धरना देते हुए रास्ते को जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस ने दिल्ली तक उनके मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया था। लेकिन किसानों के प्रदर्शन के दौरान नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक का महाजाम देखने को मिला था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...