गुरुवार, 24 अगस्त 2023

'सशक्त बहना उत्सव योजना' का किया शुभारंभ

'सशक्त बहना उत्सव योजना' का किया शुभारंभ

श्रीराम मौर्य 
देहरादून। प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरूआत की है। सीएम धामी ने इस योजना का गुरुवार को सचिवालय में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित राखियों के एक ऐसे ही स्टॉल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ किया।
महिलाओं ने किया सीएम धामी का आभार व्यक्त
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्करल सिंह धामी का आभार जताते हुए उन्हें राखी बांधी। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी और मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी भी मौजूद रही।
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में आज से “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का शुभारंभ किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों व एकल उद्यमी बहनों द्वारा निर्मित हस्त शिल्प उत्पादों के विपणन हेतु प्रत्येक जनपद में ब्लॉक स्तर पर चिन्हित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।
सभी से की इस योजना के तहत बने सामान को खरीदने की अपील
सीएम धामी ने सभी से अपील की “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड एवं महिला सशक्तिकरण” के लक्ष्य को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए आप सभी अपने जनपद में चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर हस्त निर्मित सामानों को अवश्य खरीदें। जिससे उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को एक नई पहचान मिल सके।

मस्तिष्क गतिविधियों को शब्दों में बदलना संभव

मस्तिष्क गतिविधियों को शब्दों में बदलना संभव 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है, जो लकवाग्रस्त लोगों के मस्तिष्क के संकेतों को पहले की तुलना में तेज गति से शब्दों में बदल सकता है। यह गंभीर रूप से लकवाग्रस्त लोगों के बीच संचार बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शोधकर्ताओं ने कहा कि ‘ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस’ (बीसीआई) मस्तिष्क की गतिविधि को तेजी से और अधिक सटीक रूप से शब्दों में बदलने तथा मौजूदा तकनीकों की तुलना में व्यापक शब्दावली को शामिल करने में सक्षम है। 
मस्तिष्क आघात या ‘एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस’ सहित मस्तिष्क विकारों वाले लोगों को अक्सर मांसपेशियों के पक्षाघात के कारण बोलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पिछले अध्ययनों से पता चलता है कि लकवा पीड़ित व्यक्ति की मस्तिष्क गतिविधियों को शब्दों में बदलना संभव है, लेकिन केवल लिखित रूप में और सीमित गति, सटीकता और शब्दावली के साथ ऐसा किया जा सकता है। 
‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित हालिया अध्ययन से पता चला है कि ‘बीसीआई’ जो मस्तिष्क में डाले गए बारीक इलेक्ट्रोड की एक श्रृंखला के जरिये एकल कोशिकाओं की तंत्रिका गतिविधि को एकत्र करता है, और इसे स्वरों में बदलने के लिए एक कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क को प्रशिक्षित करता है।
 इस उपकरण की मदद से, ‘एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस’ से पीड़ित एक मरीज औसतन 62 शब्द प्रति मिनट की दर से संवाद करने में सक्षम हुआ, जो कि इसी तरह के उपकरण के पिछले रिकॉर्ड से 3.4 गुना तेज है। बीसीआई ने 50 शब्दों की शब्दावली पर 9.1 प्रतिशत शब्द त्रुटि दर हासिल की, जो 2021 से पिछले अत्याधुनिक बीसीआई की तुलना में 2.7 गुना कम त्रुटियां हैं।

भूस्खलन के साथ कनिष्ठ अभियंता बह गया

भूस्खलन के साथ कनिष्ठ अभियंता बह गया 

पंकज कपूर 
कांगड़ा। हिमाचल में भारी बारिश से बिगड़े हालातों का विभागो के बड़े अधिकारी भी फिल्ड में उतर कर जायजा ले रहे हैं। इसी तरह का जायजा ले रहे जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता के खड्ड में बहने की सूचना मिली है।  मामला सूबे के जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां जल शक्ति विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता राजेश चौधरी पेयजल योजना का जायजा लेते समय खड्ड में बह गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके साथ अन्य तीन कर्मचारी भी साथ में थे।
कांगड़ा के दौलतपुर से सामने आया मामला
मिल रही जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के तहत आते दौलतपुर के पास जलाड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश चौधरी अपने अन्य तीन कर्मचारियों के साथ पेयजल दुरुस्ती व नुक्सान के आंकलन का कार्य कर रहे थे।
लैंडस्लाइड से घबराए खड्ड में गिरे कनिष्ठ अभियंता
इस बीच जब कनिष्ठ अभियंता राजेश चौधरी नुक्सान की रिपोर्ट अपनी डायरी पर लिख रहे थे उस समय अचानक उनके पास में लैंडस्लाइड हुआ। अपने काम में व्यस्त कनिष्ठ अभियंता लैंडस्लाइड से हुई आवाज से हड़बड़ा गए। इसी हड़बड़ाहट के चलते वो अपना संतुलन खो बैठे और साथ बह रही बनेर खड्ड में बह गए।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-311, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, अगस्त 25, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 23 अगस्त 2023

चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग, सुंदरकांड का पाठ

चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग, सुंदरकांड का पाठ 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजन अर्चन और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। संगम तट पर स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कर चंद्रयान की सफल लैंडिंग की प्रार्थना भगवान श्रीराम और बजरंग बली से की गई। इस दौरान हवन पूजन और आरती भी की गई। इसमें बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ भक्तों ने हिस्सा लिया। बुधवार को सुबह से ही मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ चलता रहा। भक्तों ने भी बड़े हनुमानजी का पूजन कर सफलता की कामन की। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 
इसी तरह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा संगम तट पर चंद्रयान 3 का सैंड आर्ट बनाया गया। इस तिरंगे रंग से लिखा गया हम होंगे कामयाब। साथ ही सफल लैंडिंग की प्रार्थना भगवान से की गई। सैंड आर्ट की लोगों ने काफी सराहना की और इसे देखने के लिए काफी भीड़ जुटी रही। 
चंद्रयान-3 बुधवार की शाम 5.27 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मम्फोर्डगंज के सीपीआई और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दिखाने के लिए स्क्रीन लगाई गई है। इन दोनों जगहों को मिलाकर 300 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। अन्य विद्यालयों में भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक विद्यालय खुलेंगे।

लापरवाही: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत


बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेला गांव में प्रसव पीड़ा होने पर मह‍िला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पर‍िजनों ने हंगामा कर द‍िया।
कोतवाली क्षेत्र के टेला भीतिहा का पूरा गांव निवासी सुनीता देवी उर्फ आरती उम्र 22 वर्ष पत्नी सुरेंद्र कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर सूचना पर पहुंची आशा फूल पत्ती के द्वारा प्रसव पीड़िता को टेल स्थित दिव्या मेडिकल एंड फार्मा क्लीनिक में प्रसव के लिए भर्ती कर दिया गया। जहां पर डॉक्टर राजेश यादव व आशा की लापरवाही से प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई और कुछ देर बाद रक्त स्राव अधिक होने के कारण प्रसूता की भी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस और कोतवाली पर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जच्चा और बच्चा दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि मृतका की शादी 14 जून 2020 को हुई थी। उसका मायका जगतपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही में है। मामले को लेकर जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक हंडिया डॉक्‍टर सुरेश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर आशा फूलपत्ती देवी को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया गया है। जबकि, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल को सीज करने का आदेश दे दिया गया है।

विद्युत कटौती को लेकर ज्ञापन सोपा, विभाग में रोष

विद्युत कटौती को लेकर ज्ञापन सोपा, विभाग में रोष 

क्षेत्र में बढ़ रही बिजली कटौती को लेकर प्रवासी विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य अभियंता वितरण-चीफ दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी।
अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद/लोनी। बुधवार को गाजियाबाद के लोनी में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रहीं विद्युत कटौती को लेकर क्षेत्र की जनता में विद्युत विभाग के प्रति काफी रोष नजर आ रहा हैं। जिसे देखते हुए आज सामाजिक संगठन प्रवासी विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने ज्ञापन के माध्यम से विद्युत विभाग वरिष्ठ अधिकारी मुख्य अभियंता वितरण-चीफ के गाजियाबाद स्थित कार्यालय पर ज्ञापन सौपा।
सामाजिक संगठन प्रवासी विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने ज्ञापन के माध्यम से विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा,
महोदय आपको इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा रहा हैं कि जनपद गाजियाबाद के लोनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र- नाईपुरा, रामपार्क, चमन विहार, बहेटा हाजीपुर, टीला सहबाजपुर आदि से क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों में विधुत सप्लाई होती है। परंतु पिछले कई दिनों से सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई ना होने के कारण कालोनीवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्र की जनता प्रतिदिन बढ़ती जा रही विद्युत कटौती के चलते हो चुकी हैं त्रस्त, जिसके कारण जनता में काफी रोष देखने को मिल रहा है।
क्षेत्र की कुछ कॉलोनिया तो ऐसी भी है, जहाँ 24 घंटे में मात्र 5-6 घंटे ही लाइट आती हैं। बिजली घरों में फोन करो तो अवर अभियनता-जेई, एसडीओ आदि अधिकारियों के जवाब संतोष जनक ना होना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार में पूर्व की भ्रष्ट सरकारों के अधिकारी विद्युत विभाग एवं माननीय योगी आदित्यनाथ जी की छवि धूमिल करने का मानो जैसे कार्य कर रहे हो। अधिकारी महोदय आज विद्युत आपूर्ति के बिना जीवन व्यतीत करना कितना कठिन है यह बताने की आवश्यकता नहीं है।

विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन देते हुए सख्त शब्दों में दी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़े जनआंदोलन की चेतावनी।

महोदय जल्द से जल्द लोनी क्षेत्र की विद्युत कटौती एवं अन्य समस्याओं को दुरुस्त करवाया जाए, जिससे कि क्षेत्र की जनता को होने वाली बिजली की समस्या से निजात मिल सके। अगर जल्द क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो, मजबूरन लोनी की जनता सड़कों पर उतर कर विधुत विभाग के खिलाफ एक बड़ा जनआंदोलन करने पर मजबूर होंगी।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...