गुरुवार, 24 अगस्त 2023

भूस्खलन के साथ कनिष्ठ अभियंता बह गया

भूस्खलन के साथ कनिष्ठ अभियंता बह गया 

पंकज कपूर 
कांगड़ा। हिमाचल में भारी बारिश से बिगड़े हालातों का विभागो के बड़े अधिकारी भी फिल्ड में उतर कर जायजा ले रहे हैं। इसी तरह का जायजा ले रहे जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता के खड्ड में बहने की सूचना मिली है।  मामला सूबे के जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां जल शक्ति विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता राजेश चौधरी पेयजल योजना का जायजा लेते समय खड्ड में बह गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके साथ अन्य तीन कर्मचारी भी साथ में थे।
कांगड़ा के दौलतपुर से सामने आया मामला
मिल रही जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के तहत आते दौलतपुर के पास जलाड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश चौधरी अपने अन्य तीन कर्मचारियों के साथ पेयजल दुरुस्ती व नुक्सान के आंकलन का कार्य कर रहे थे।
लैंडस्लाइड से घबराए खड्ड में गिरे कनिष्ठ अभियंता
इस बीच जब कनिष्ठ अभियंता राजेश चौधरी नुक्सान की रिपोर्ट अपनी डायरी पर लिख रहे थे उस समय अचानक उनके पास में लैंडस्लाइड हुआ। अपने काम में व्यस्त कनिष्ठ अभियंता लैंडस्लाइड से हुई आवाज से हड़बड़ा गए। इसी हड़बड़ाहट के चलते वो अपना संतुलन खो बैठे और साथ बह रही बनेर खड्ड में बह गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...