शनिवार, 12 अगस्त 2023

सुहाना ने दिल खोलकर गरीबों में पैसे बांटे

सुहाना ने दिल खोलकर गरीबों में पैसे बांटे

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जहां भी जाते हैं बस छा जाते हैं। ऐसा ही कुछ जलवा उनके बच्चों का भी है। शाहरुख के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहने वाले स्टार्स किड्स में से एक हैं। बात जब शाहरुख के बच्चों की आती है तो फैंस भी उनके बारे में जानना पसंद करते हैं। सुपरस्टार की लाडली बेटी सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सुहाना खान अपने लुक्स और फैशन को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन इसी बीच उनके नेक दिल ने सभी को अपना मुरीद कर दिया है। सुहाना अपनी मां गौरी खान के साथ एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंची थी। सुहाना का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक था। शाहरुख की बेटी के स्टाइल के अलावा उनके खूबसूरत दिल ने यहां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल इवेंट से बाहर आने के दौरान सड़क पर मौजूद एक महिला ने उनसे पैसे मांगे।
सुहाना ने अपना पर्स निकाला और उस गरीब महिला को 500-500 के दो नोट थमा दिए। शाहरुख की बेटी की ये दरियादिली देख हर कोई उनकी तारीफ करने को मजबूर हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स सुहाना को शाहरुख की परछाई बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शाहरुख की बेटी है जनाब पापा भी अच्छे अपने बच्चों को भी अच्छी परवरिश दी है। लव एसआरके. एक ने लिखा वह बहुत विनम्र और अच्छे व्यवहार वाली हैं। एक ने लिखा कि वह काफी दरियादिल हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सुहाना अपने पापा शाहरुख पर गई हैं। इसके अलावा लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए भी दिखे। बता दें, सुहाना को हमेशा हंसते-मुस्कुराते हुए कैप्चर किया जाता है। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। सुहाना जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। द आर्चीज में वह नजर आएंगी। फैंस को सुहाना को एक्टिंग करता हुआ देखना है। बता दें, सुहाना एक शानदार एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-301, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, अगस्त 13, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:19, सूर्यास्त: 07:07।

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम- 34+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

बेकद्री: अंजू के बच्चों को अपनाएगा नसरुल्ला

बेकद्री: अंजू के बच्चों को अपनाएगा नसरुल्ला   

अखिलेश पांडेय/नरेश राघानी 

इस्लामाबाद/अलवर। राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू के प्रेमी नसरुल्ला ने कहा कि वह अंजू के दोनों बच्चों को अपनाएगा। वह अंजू के साथ भारत आकर सभी सवालों का जवाब देगा। नसरुल्ला ने कहा कि वो अंजू से सच्चा प्यार करता है। टाइम पास नहीं कर रहा है. वो उनके लिए सबकुछ करने के लिए तैयार है। अभी दो महीने का वीजा एक्सटेंशन हुआ है। आगे उसके बाद की प्रक्रिया की जाएगी।

बता दें कि भिवाड़ी की रहने वाली अंजू बीते 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंच गई थी। वहां जाकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रहने वाले नसरुल्ला से अंजू ने निकाह कर लिया था। नसरुल्ला ने कहा कि साल 2019 में अंजू एक मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी। अंजू को फेसबुक चलाना नहीं आता था। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात अंजू से हुई।

फेसबुक पर बात करते हुए अंजू और नसरुल्ला ने नंबर एक्सचेंज किए और वॉट्सएप पर बातचीत होने लगी। बातचीत प्यार में बदली और दोनों हर रोज घंटों तक बातें करने लगे। नसरुल्ला ने कहा कि वे दोनों एक दूसरे से बेतहाशा प्यार करते हैं। इसी बीच दोनों ने मिलने का फैसला किया। वे एक बार मिलना चाहते थे। अंजू ने टूरिस्ट वीजा बनवाया और पाकिस्तान पहुंच गई।

नसरुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान में अंजू के घूमने के लिए आसपास के क्षेत्र में टूरिस्ट प्लेस फाइनल किए गए और पूरा एक प्लान तैयार किया था। अंजू जब पाकिस्तान पहुंची तो पूरे सम्मान से उसका स्वागत किया गया। पाकिस्तान सरकार से सुरक्षा मांगी गई, क्योंकि सुरक्षा जरूरी होती है। उसके बाद उनके रहने के लिए भी अलग घर में व्यवस्था की गई, लेकिन अंजू के पाकिस्तान आने के बाद अचानक जल्दबाजी में कुछ गलतियां हुईं।

नसरुल्ला ने कहा कि वो अंजू के दोनों बच्चों को अपनाने के लिए तैयार है। अंजू और उसकी जब पहले बात हुआ करती थी, उसी समय दोनों ने यह फैसला कर लिया था कि उसके दोनों बच्चों को अपनाएगा। बच्चों का पालन पोषण करेगा।

जब अंजू के पति अरविंद से जुड़ा सवाल किया गया तो नसरुल्ला ने कहा कि 3 साल पहले अंजू ने तलाक के लिए आवेदन किया था, लेकिन अरविंद ने उस पर साइन नहीं किए थे। वो मंजू के साथ मारपीट करता था और उसे परेशान करता था। अंजू ने सब कुछ उसे बताया था।

नसरुल्ला ने कहा कि उसके घर में शादी है. इस समय अंजू शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त है, लेकिन वो सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है। नसरुल्ला ने कहा कि वो भारत आना चाहता है। अंजू के साथ भारत आएंगे. यहां सुरक्षा एजेंसियों व मीडिया के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। उसने कोई गलती नहीं की।

नसरुल्ला से जब भिवाड़ी में दर्ज एफआईआर के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि मेरे खिलाफ किस बात की एफआईआर दर्ज हुई है। कोई गुनाह नहीं किया है, वो कहीं भी आ जा सकता है, वो स्वतंत्र है। नसरुल्ला ने कहा कि अंजू अरविंद को अपना पति नहीं मानती थी। वो अपने बच्चों से मिलना चाहती है। उनको बच्चों की याद आ रही है। जल्दबाजी में कुछ गलतियां हुई हैं। उन गलतियों को सुधारने के लिए तैयार हैं।

निरीक्षण, कच्ची शराब पर लगाया जाए प्रतिबंध

निरीक्षण, कच्ची शराब पर लगाया जाए प्रतिबंध 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। संयुक्त आबकारी अयुक्त मेरठ ने जनपद के ठेकों व गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। विभाग को राजस्व का जो लक्ष्य दिया गया है, उसको पूरा किया जाए। इसमें लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त आबकारी अयुक्त मेरठ जोन सुनील मिश्र शामली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गोदाम का निरीक्षण किया और वहां रखे रजिस्टर देखे। उन्होंने कहा कि गोदाम से किसी भी तरह से अवैध रूप से शराब किसी भी स्थान पर न भेजी जाए और कहां-कहां शराब गई है। उसका रजिस्टर में रिकार्ड दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में राजस्व लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने, कच्ची शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने, हरियाणा से होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए बॉर्डर पर चेकिंग करने, कार्यालय और शराब गोदाम, ठेकों का निरीक्षण कर सुधार लाने के निर्देश देने व मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर कराने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि आदेशों का उल्लंघन किया तो संंबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, शामली आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार, ऊन आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व कैराना आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

2000 साल पुरानी लड़की का शव मिला, रिसर्च

2000 साल पुरानी लड़की का शव मिला, रिसर्च     

सुनील श्रीवास्तव 

एम्स्टर्डम। एक 2000 साल पुरानी लड़की से जुड़े हैरान कर देने वाले राज खुले हैं। उसके बाल लाल रंग के थे। अवशेष मिलने से भी 100 साल से अधिक वक्त पहले उसकी मौत कैसे हुई थी, ये जानने के लिए वैज्ञानिक आज भी कोशिश कर रहे हैं। साल 1897 के मई महीने में नीदरलैंड में दो मजदूर खुदाई कर रहे थे, तभी उन्हें इस लड़की का शव मिला। जो काफी बेहतर हालत में था। हालांकि शव सिकुड़ा हुआ था और उसके लाल रंग के बाल भी थे।

रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि मौत के वक्त इस लड़की की उम्र 16 साल थी। जो 54 B.C. से 128 A.D के बीच हुई होगी। ऐसा संभव है कि उसकी मौत भयानक तरीके से हुई हो। लड़की की गर्दन पर रस्सी का फंदा बंधा हुआ था और ऐसा लग रहा था कि उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। उसके आधे बाल भी कटे हुए थे और दांत गायब थे। वैगनिंगेन यूनिवर्सिटी के डॉ. रॉय वैन बीक ने कहा, ‘दो थियोरी बताई गई हैं।’ पहली ये कहती है कि, इस मौत में वो लोग शामिल हैं जो परंपरागत नियमों के अनुसार नहीं रह रहे थे‌। हो सकता है कि इस तरह के शव उनके हों, जो व्यभिचार के दोषी पाए गए हों।

दूसरी थियोरी ये है कि किसी बड़ी शक्ति के लिए लड़की की बलि दी गई हो। शोध से पता चला है कि वो रीढ़ की हड्डी के रोग से ग्रसित थी। उसकी लंबाई लगभग साढ़े चार फीट थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह बेहोशी की हालत में मर गई होगी, क्योंकि उसके हाथों पर ऐसे निशान नहीं मिले हैं, जिनसे पता चले कि उसने अपना बचाव करने की कोशिश की थी।

दलदल वाले पानी में टैनिक एसिड के कारण लड़की की त्वचा और बाकी चीजें अच्छी तरह संरक्षित मिली हैं। खोज के बाद, इस लड़की के शव को एग्जीबिशन के लिए रखा गया और 1992 तक अवशेषों पर कोई शोध नहीं किया गया था।

'टीम इंडिया' की जर्सी पर होगा पाकिस्तान का नाम

'टीम इंडिया' की जर्सी पर होगा पाकिस्तान का नाम   

मोमीन मलिक 

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 की शुरुआत इसी महीने 30 अगस्त से होने जा रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। यानी कुछ मैच पाकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें टीम इंडिया हिस्सा नहीं लेगी और कुछ मुकाबले में श्रीलंका खेले जाएंगे जहां भारतीय भी खेलेगी। इसी बीच एक ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है जिससे बवाल मच सकता है। दरअसल एशिया कप में टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा।

घरेलू खरीदारी की होड़ – मिक्सर ग्राइंडर, गीजर, वॉटर प्यूरीफायर और अन्य पर 70% तक की छूट। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा जाएगा। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। ऐसे में जर्सी पर एशिया कप के लोगो के ठीक नीचे पाकिस्तान लिखा जाएगा। क्योंकि एशिया कप या फिर आईसीसी इवेंट में मेजबान देश का नाम जर्सी पर लिखा होता है।

एशिया कप 2023 को लेकर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबे समय वाद-विवाद चला। बीसीसीआई ने साफ तौर से पाकिस्तान की यात्रा करने से माना किया था। ऐसे में टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाने की मांग उठी थी। हालांकि पाकिस्तान इसके लिए तैयार नहीं हुआ लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल के हस्तक्षेप के बाद हाइब्रिड मॉडल पर मुहर लगी।

ऐसे में पाकिस्तान में एशिया कप के सिर्फ चार मैच ही खेले जाएंगे जबकि 13 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाने हैं। पाकिस्तान को भी आखिरकार हाइब्रिड मॉडल को मानना पड़ा। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकती थी।

बादाम का अधिक सेवन करने से बढ़ेगी समस्याएं

बादाम का अधिक सेवन करने से बढ़ेगी समस्याएं   

सरस्वती उपाध्याय 

बादाम को आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, जब इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए। बादाम हेल्दी फैट, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स हैं। ये पोषक तत्व लिवर सहित पूरे स्वास्थ्य में योगदान दे सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बादाम या किसी भी खाद्य पदार्थ का अत्यधिक सेवन संभावित रूप से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आज हम जानेंगे कि बादाम का ज्यादा सेवन करने से शरीर में क्या-क्या समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

वजन बढ़ना: बादाम में अच्छे तरह की हेल्दी फैट होते हैं, जिसके अधिक मात्रा में खाने से अत्यधिक कैलोरी का सेवन हो सकता है और वजन बढ़ सकता है।

डाइजेस्टिव प्रॉब्लम: अत्यधिक मात्रा में बादाम खाने से पाचन तंत्र में असहजता हो सकती है और पेट में दर्द, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैल्शियम अवशोषण: बादाम में ऑक्सलेट्स होते हैं, जो कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट डाल सकते हैं और किडनी स्टोन के निर्माण की संभावना होती है।

एलर्जी: कुछ लोग बादाम के प्रति एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, सूजन, सांस लेने में कठिनाई या गंभीर मामूली स्थितियों की संभावना होती है।

अधिक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस: बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन अत्यधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने से ज्यादा पॉलीअनसैचरेटेड फैट का सेवन हो सकता है, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की संभावना बढ़ सकती है।

एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए....

एक दिन में आमतौर पर 5 से 7 बादाम का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। यह मात्रा आपके स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त होती है और बादाम के फायदों को प्राप्त करने में मदद कर सकती है। ज्यादा बादाम खाने से आपको उनके नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सही मात्रा में खाना जरूरी है।

बादाम खाने का सही तरीका: आप बादाम को भिगोकर या कच्चा भी खा सकते हैं। बादाम को भिगोकर खाने से सेहत को ज्यादा लाभ मिलात है। आप बादाम को स्वीट डिश, ग्रेनोला या सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...