शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

2000 साल पुरानी लड़की का शव मिला, रिसर्च

2000 साल पुरानी लड़की का शव मिला, रिसर्च     

सुनील श्रीवास्तव 

एम्स्टर्डम। एक 2000 साल पुरानी लड़की से जुड़े हैरान कर देने वाले राज खुले हैं। उसके बाल लाल रंग के थे। अवशेष मिलने से भी 100 साल से अधिक वक्त पहले उसकी मौत कैसे हुई थी, ये जानने के लिए वैज्ञानिक आज भी कोशिश कर रहे हैं। साल 1897 के मई महीने में नीदरलैंड में दो मजदूर खुदाई कर रहे थे, तभी उन्हें इस लड़की का शव मिला। जो काफी बेहतर हालत में था। हालांकि शव सिकुड़ा हुआ था और उसके लाल रंग के बाल भी थे।

रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि मौत के वक्त इस लड़की की उम्र 16 साल थी। जो 54 B.C. से 128 A.D के बीच हुई होगी। ऐसा संभव है कि उसकी मौत भयानक तरीके से हुई हो। लड़की की गर्दन पर रस्सी का फंदा बंधा हुआ था और ऐसा लग रहा था कि उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। उसके आधे बाल भी कटे हुए थे और दांत गायब थे। वैगनिंगेन यूनिवर्सिटी के डॉ. रॉय वैन बीक ने कहा, ‘दो थियोरी बताई गई हैं।’ पहली ये कहती है कि, इस मौत में वो लोग शामिल हैं जो परंपरागत नियमों के अनुसार नहीं रह रहे थे‌। हो सकता है कि इस तरह के शव उनके हों, जो व्यभिचार के दोषी पाए गए हों।

दूसरी थियोरी ये है कि किसी बड़ी शक्ति के लिए लड़की की बलि दी गई हो। शोध से पता चला है कि वो रीढ़ की हड्डी के रोग से ग्रसित थी। उसकी लंबाई लगभग साढ़े चार फीट थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह बेहोशी की हालत में मर गई होगी, क्योंकि उसके हाथों पर ऐसे निशान नहीं मिले हैं, जिनसे पता चले कि उसने अपना बचाव करने की कोशिश की थी।

दलदल वाले पानी में टैनिक एसिड के कारण लड़की की त्वचा और बाकी चीजें अच्छी तरह संरक्षित मिली हैं। खोज के बाद, इस लड़की के शव को एग्जीबिशन के लिए रखा गया और 1992 तक अवशेषों पर कोई शोध नहीं किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...