शनिवार, 12 अगस्त 2023

सुहाना ने दिल खोलकर गरीबों में पैसे बांटे

सुहाना ने दिल खोलकर गरीबों में पैसे बांटे

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जहां भी जाते हैं बस छा जाते हैं। ऐसा ही कुछ जलवा उनके बच्चों का भी है। शाहरुख के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहने वाले स्टार्स किड्स में से एक हैं। बात जब शाहरुख के बच्चों की आती है तो फैंस भी उनके बारे में जानना पसंद करते हैं। सुपरस्टार की लाडली बेटी सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सुहाना खान अपने लुक्स और फैशन को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन इसी बीच उनके नेक दिल ने सभी को अपना मुरीद कर दिया है। सुहाना अपनी मां गौरी खान के साथ एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंची थी। सुहाना का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक था। शाहरुख की बेटी के स्टाइल के अलावा उनके खूबसूरत दिल ने यहां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल इवेंट से बाहर आने के दौरान सड़क पर मौजूद एक महिला ने उनसे पैसे मांगे।
सुहाना ने अपना पर्स निकाला और उस गरीब महिला को 500-500 के दो नोट थमा दिए। शाहरुख की बेटी की ये दरियादिली देख हर कोई उनकी तारीफ करने को मजबूर हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स सुहाना को शाहरुख की परछाई बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शाहरुख की बेटी है जनाब पापा भी अच्छे अपने बच्चों को भी अच्छी परवरिश दी है। लव एसआरके. एक ने लिखा वह बहुत विनम्र और अच्छे व्यवहार वाली हैं। एक ने लिखा कि वह काफी दरियादिल हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सुहाना अपने पापा शाहरुख पर गई हैं। इसके अलावा लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए भी दिखे। बता दें, सुहाना को हमेशा हंसते-मुस्कुराते हुए कैप्चर किया जाता है। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। सुहाना जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। द आर्चीज में वह नजर आएंगी। फैंस को सुहाना को एक्टिंग करता हुआ देखना है। बता दें, सुहाना एक शानदार एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...