बुधवार, 26 जुलाई 2023

अपहरण: किशोरी को नग्न कर, गैंगरेप किया 

अपहरण: किशोरी को नग्न कर, गैंगरेप किया 

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। अपहरण करने के बाद खेत में ले जाई गई किशोरी को नग्न करते हुए कई युवकों द्वारा उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी तरह से निर्वस्त्र की गई लडकी इस अपने कपडे मांगने के लिए रो-रो कर आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही। 

लेकिन वह उसके ऊपर ब्लैक मेलिंग का दबाव बनाते रहे। अंत में बुरी तरह से पिटाई कर किशोरी को जब कपड़े दिए गए तो उसके घर पहुंचने से पहले ही भाई को गैंगरेप का वीडियो भेज दिया गया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने भागदौड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

बुधवार को एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया है कि तकरीबन 3 महीने पहले जनपद के किठौर इलाके के रहने वाले जाहिद के बेटे शाकिर ने अपनी जान पहचान की किशोरी अगवा करने के बाद खेत में ले जाकर नग्न करते हुए अपने साथियों के साथ उसके साथ गैंग रेप किया था। इस दौरान आरोपियों ने निर्वस्त्र किशोरी का वीडियो बनाते हुए उसके ऊपर आगे भी अवैध संबंधों का दबाव बनाया था। आरोपी शाकिर पहले से ही किशोरी को जानता था और उसके साथ उसका मिलना जुलना था। 

लड़की के साथ शादी का वादा करते हुए उसने कई बार उसके संग अवैध संबंध भी बनाए थे।

यमुना से होकर गुजर रही पाइपलाइन लीक, बवंडर 

यमुना से होकर गुजर रही पाइपलाइन लीक, बवंडर 

इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली। यमुना के भीतर से होकर गुजर रही गैस की पाइप लाइन लीक होते ही आसपास के इलाकों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया है। गैस लीक होने की वजह से यमुना के पानी में उठे बवंडर से आसमान में काफी ऊंचाई तक पानी की बौछार हो रही है। 

घटना का पता चलते ही रिफाइनरी से गैस का प्रेशर कम करवाते हुए कई इलाकों में सीएनजी गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में यमुना के भीतर से होकर गुजर रही गैस की पाइप लाइन में रिसाव हो गया। यमुना के भीतर से होकर गुजर रही है। गैस पाइपलाइन पानीपत स्थित रिफाइनरी से निकलकर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही है। बुधवार को गांव घासोली के पास हुए गैस पाईप लाईन में हुए इस रिसाव की वजह से आसपास के इलाकों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया है। 

गैस पाइपलाइन लीक होने का पता चलते ही पानीपत और आसपास के इलाकों में सीएनजी पंपों की सप्लाई बंद करवा दी गई है।  गैस लीक होने की वजह से यमुना के भीतर पानी के बवंडर उठने लगे है और पानी बहुत ऊंचाई तक उछाले लेने लगा। मामले का पता चलते ही पानीपत रिफायनरी से तुरंत गैस का प्रेशर कम करवाया गया। अफसरों का मानना है कि यमुना में पानी के तेज बहाव की वजह से गैस पाइपलाइन लीक हुई है।

मौके पर अफसरों की टीम को तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो सके।

इंस्पेक्टर ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया: कॉलेज 

इंस्पेक्टर ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया: कॉलेज 

अतुल त्यागी 

पिलखुवा। नगर के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा पर सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि आज समाज में असामाजिक तत्वों को पहचानना और उनसे दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। देश में महिलाओं के प्रति बढ़ती घटनाओं को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा यदि हम कुछ बातों का ख्याल रखें तो महिलाओं के प्रति अपराध काफी कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर हमेशा याद रखें। जब भी कोई अनहोनी की आकांक्षा हो तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर से मदद लें। उन्होंने कई महिला हेल्पलाइन नंबर छात्राओं को दिए जिनके द्वारा छात्राएं किसी अनहोनी से बच सकती हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की भी बात की। उन्होंने कहा आज लोग वाहन चलाते समय बहुत लापरवाही बरते हैं।

दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के कहीं भी देखे जा सकते हैं।  रॉन्ग साइड पर चलते हुए लोगों को देखा जा सकता है। आज लोग वाहन की गति सीमा का भी ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा हमेशा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राज बहादुर सिंह ने कहा कि आज छात्राएं घर से बाहर अक्सर असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे में महिला हेल्पलाइन नंबर उनकी बहुत मदद करते हैं। उन्होंने छात्राओं को अच्छे कैरियर के लिए कई टिप्स दिए। 

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्रा ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत सड़क सुरक्षा हेतु नियमों की विस्तृत व्याख्या की। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल मोनिका और नूतन भी उपस्थित रहे।

पानी से भरे गड्ढे में पलटी बग्गी, 2 मासूमों की मौत 

पानी से भरे गड्ढे में पलटी बग्गी, 2 मासूमों की मौत 

अतुल त्यागी 

पिलखुवा। एक ईंट के भट्टे पर बने एक गड्ढे में वर्षा का पानी जमा हो गया। एक युवक व तीन बच्चे एवं घोड़ा बग्गी पानी से भरे गड्ढे में पलट गई जिसके कारण गड्ढे मद भरे पानी मे डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। जैसे ही है सूचना गांव में फैली पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली पिलखुवा क्षेत्रांगत ग्राम आलमपुर का जय भगवान अपनी घोड़ा बग्गी से गांव के ही 3 बच्चे 12 वर्षीय विशाल 6 वर्षीय हर्ष और 7 वर्षीय दीपांशु को लेकर ईट भट्टे की तरफ चला गया। बताया जाता है कि कच्चा रास्ता होने के कारण उस मार्ग पर घोड़ा बिदक गया। और बग्गी गड्ढे की ओर पलट गई। जिससे पानी में डूबने पर विशाल और हर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई। दीपांशु और जय भगवान सुरक्षित हैं।

वहीं, जैसे ही यह सूचना ग्रामीणों को मिली मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन स्वजनों के पोस्टमार्टम के लिए मना करने पर बच्चों के शव स्वजनों को सौंप दिए गए। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि घोड़े को चारा खिलाने के लिए एक ग्रामीण व कुछ बच्चे ईट भट्टे की तरफ गए थे। जहाँ पानी से भरे गड्ढे में उनकी बग्गी पलट गई और दो मासूमों की मौत हो गई।

वार्डों की समस्याओं का निस्तारण करें पालिकाध्यक्ष 

वार्डों की समस्याओं का निस्तारण करें पालिकाध्यक्ष 

अतुल त्यागी 

पिलखुवा। नगर के वार्डो में अनेक समस्याओं का अंबार है। किसी वार्ड में नल खराब है, तो कही जलभराव की समस्या बनी हुई है। कही सड़को पर गड्ढे है, तो कही सड़के क्षतिग्रस्त है। वार्डो में साफ सफाई की व्यवस्था भी रामभरोसे चल रही है। यह बातें सभासदों ने पालिकाध्यक्ष महोदय के समक्ष रखी और जल्द से जल्द वार्डो की समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। 

मंगलवार के दिन सभासद राजेश,शिवकुमार शर्मा,नरेश भारती,इकराम, सभासद पति जहीर, सभासद पति यादराम कोरी नगर पालिका परिषद पहुँचे और पालिकाध्यक्ष विभु बंसल को अपने अपने वार्डो की अनेक समस्याओं से आवगत कराया और जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।

पालिकाध्यक्ष ने सभासदों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही आपके वार्डो की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा,बस थोड़ा धैर्य रखें।

खंभों पर बिजली के तारों का झुंड: लापरवाही 

खंभों पर बिजली के तारों का झुंड: लापरवाही 

अतुल त्यागी 

पिलखुवा। नगर पिलखुआ में जगह-जगह बिजली के तारों का झुंड देखा जा सकता है। बिजली के खंबो पर तारों का झुंड इस कदर है कि लोग उनके नीचे से भी निकलने में कतराते है। लोगो मे डर है कि बिजली के खंबो पर बने तारों के झुंड से निकलने वाली एक चिंगारी बड़े हादसे की घटना को अंजाम ना दे दे। वही दूसरी ओर विधुत विभाग के अधिकारी बड़े बेफिक्र होकर आंख मूंदे हुए है।

जवाहर बाजार निवासी एक दुकानदार ने बताया कि तारों का झुंड खुलेआम एक बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। तारों के झुंड से निजात पाने के लिए कई बार विधुत विभाग के अधिकारियों को मौखिक व लिखित भी सूचना दी जा चुकी है लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने कोई सुध नही ली। लोगो का कहना है कि जब घटना घट जाएगी तब जागेंगे ये बिजली विभाग के अधिकारी।

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला मठमालियाँन चंडी रोड पर एक मेडिकल स्टोर के समीप बिजली के तारों के झुंड से एक चिंगारी निकली और आग के शोलों में भड़क उठी। वो तो गनीमत रही कि किसी की जान को कोई नुकसान नही पंहुचा। लोगो का कहना था कि जब तारो के झुंड से चिंगरी निकली तो रात का समय था दिन का समय होता तो एक बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।

यूपी: डीएम ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया 

यूपी: डीएम ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। वातावरण में लगातार बढ़ रही उमस और निरंतर बढ़ रहे तापमान को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेशों के अंतर्गत सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। 

कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में अब दोपहर 12.30 बजे तक ही बच्चों को पढ़ाई कराई जाएगी। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने वातावरण में लगातार बढ़ रही उमस और निरंतर बढ़ रहे तापमान की वजह से बने दमघोटू माहौल को मद्देनजर रखते हुए राजधानी लखनऊ में सभी बोर्डो से संबंधित कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में समय परिवर्तित कर दिया है। 

अब कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में 12.30 तक ही बच्चों को पढ़ाई कराई जा सकेगी। आज से लागू किए गए आदेशों के अंतर्गत कहा गया है कि जिलाधिकारी लखनऊ का यह आदेश बेसिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय पर भी लागू होगा।

जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद राजधानी लखनऊ में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सवेरे 7.30 बजे से खुलेंगे और 12.30 बजे तक उनमें पठन-पाठन होगा। बच्चों के अवकाश के बाद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यालय में 1.30 बजे तक रुककर विद्यालय से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कामकाज पूरे करने होंगे।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...