बुधवार, 26 जुलाई 2023

इंस्पेक्टर ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया: कॉलेज 

इंस्पेक्टर ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया: कॉलेज 

अतुल त्यागी 

पिलखुवा। नगर के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा पर सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि आज समाज में असामाजिक तत्वों को पहचानना और उनसे दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। देश में महिलाओं के प्रति बढ़ती घटनाओं को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा यदि हम कुछ बातों का ख्याल रखें तो महिलाओं के प्रति अपराध काफी कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर हमेशा याद रखें। जब भी कोई अनहोनी की आकांक्षा हो तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर से मदद लें। उन्होंने कई महिला हेल्पलाइन नंबर छात्राओं को दिए जिनके द्वारा छात्राएं किसी अनहोनी से बच सकती हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की भी बात की। उन्होंने कहा आज लोग वाहन चलाते समय बहुत लापरवाही बरते हैं।

दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के कहीं भी देखे जा सकते हैं।  रॉन्ग साइड पर चलते हुए लोगों को देखा जा सकता है। आज लोग वाहन की गति सीमा का भी ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा हमेशा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राज बहादुर सिंह ने कहा कि आज छात्राएं घर से बाहर अक्सर असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे में महिला हेल्पलाइन नंबर उनकी बहुत मदद करते हैं। उन्होंने छात्राओं को अच्छे कैरियर के लिए कई टिप्स दिए। 

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्रा ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत सड़क सुरक्षा हेतु नियमों की विस्तृत व्याख्या की। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल मोनिका और नूतन भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...