सोमवार, 26 जून 2023

मृतकों के परिजनों को 5 लाख मदद की मांग 

मृतकों के परिजनों को 5 लाख मदद की मांग 

मृतक नितिन और दीपक के परिजनों को सरकार 5-5 लाख देकर मदद की मांग 

सत्येंद्र पवार  

मेरठ। मवाना गंग नहर में नहाते समय डूब कर मरने वाले दीपक कुमार और नितिन कुमार के परिजनों को सरकार 5-5 लाख रुपए देकर मदद करें। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजुद्दीन गादरे मृतकों के परिजनों से मिलने शेरगढ़ी मेरठ गली नंबर 3 के निवासी नितिन कुमार पुत्र सुशील कुमार और दीपक कुमार के परिजनों से मिलने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से  ₹500000 से परिजनों के लिए मदद की गुहार की। 

ऐसे जवान बच्चों की इस तरह से दुर्घटना होने से परिजनों का एक कमाऊ और उनका प्यारा इस दुनिया से चले जाने पर दुख की घड़ी में हर तरह से साथ खड़े हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी के गादरे ने आगे सभी लोगों से अपील की और कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी दुख की घड़ी में सभी के साथ हमेशा तत्पर है। ऐसे वक्त में जो लोग हिंदू-मुस्लिम करने की, भावनाएं भड़काने का काम कर रहे हैं। उनसे हमेशा दूर रहकर अपने भारत देश की अखंडता और गरिमा को बर्बाद न होने दिया जाए। एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी हम सब मिलजुल कर के 85% मूलनिवासी समाज के भारतीय है ।

लेकिन जो कुछ षड्यंत्रकारी देश में आपसी धर्म वाद, पूंजीवाद, मनुवाद के चक्कर में आकर देश में अंट संट हरकतें करते हैं, उनसे चौकन्ना रहा जाए। इस मौके पर सरोज, बाला, महेश कुमार, सिराजुद्दीन, लोकेश, जसवंत सिंह, मोहम्मद असलम, एडवोकेट राहुल, सुल्तान खान, राजू भाई, मेहरबान अली, रियासत भाई, मुकेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

अवैध संबंध, दोस्त का गला चीर पिया खून 

अवैध संबंध, दोस्त का गला चीर पिया खून 

सत्येंद्र ठाकुर

बंगलुरु। पत्नी के साथ अफेयर के चलते अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त का गला चीर दिया और फिर उसके खून को मुंह लगाकर पीने लगा। इस दौरान नजदीक खड़े युवक के एक अन्य दोस्त ने धारदार हथियार से गला काटने और उसका खून पीने की घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल होने के बाद भाग दौड़ में लगी पुलिस ने आरोपी ने को गिरफ्तार कर लिया है।

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में रहने वाले विजय ने अपने दोस्त विक्टिम मारेश को मिलने के लिए बुलाया था। दोस्त के बुलावे पर विक्टिम मारेश अपने मित्र विजय के पास मिलने के लिए पहुंच गया। विजय अपने एक अन्य दोस्त जॉन के साथ विक्टिम को नजदीक के जंगल के भीतर ले गया। जहां पर उसने विक्टिम से अपनी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध होने की बात पूछी।

बस इसी बात को लेकर जंगल के भीतर दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी । इसी बीच गुस्से में आए विजय ने साथ लाए गए धारदार हथियार से विक्टिम के गले पर प्रहार करते हुए उसे काट दिया। विजय ने दोस्त की गर्दन काटने तक ही अपने को सीमित नहीं रखा बल्कि विक्टिम का गला काटने के बाद वह उसका खून पीने लगा। जंगल में साथ गए दोस्त जॉन ने इस समूची घटना का वीडियो बना लिया। जब यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर हुआ तो इंसान का गला काटने के बाद उसका खून पीने का वीडियो वायरल होते ही समाज में हलचल मच गई और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी विजय की खोजबीन करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो किसने वायरल किया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि दोस्त के हमले में घायल हुए विक्टिम को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी जान बच गई है।

आमने सामने बस की टक्कर, 12 लोगों की मौत

आमने सामने बस की टक्कर, 12 लोगों की मौत   

इकबाल अंसारी  

भुवनेश्वर। ओडिशा में गंजम के जिले के दिगपांडी के निकट खेमुंडी कॉलेज के पास रविवार आधी रात को ओएसआरटीसी बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मृतकों में छह पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंजम जिला कलेक्टर दिब्या ज्योति परिदा ने कहा “गंभीर रूप से घायल यात्री को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। मरीजों के इलाज के लिए यहां सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।” 

यह दुर्घटना तब हुई जब एक बारात लेकर जा रही निजी बस बेरहामपुर से खांडादेउली गांव लौट रही थी, तभी गदारी से भुवनेश्वर जा रही ओएसआरटीसी बस से उसकी टक्कर हो गई। दिगपहांडी पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री पटनायक ने अधिकारियों को सभी घायलों को मुफ्त इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुख और गंजम डीपीसीसी के अध्यक्ष बिक्रम पांडा को मौके पर पहुंचने और सभी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। विशेष राहत आयुक्त ने एक ट्वीट में गंजन प्रशासन की देखरेख में इलाज के लिए प्रत्येक घायल व्यक्ति को तीन लाख रुपये की सहायता की घोषणा की।

भारी बरसात के कारण कई नदियां उफान पर

भारी बरसात के कारण कई नदियां उफान पर

लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा पर पंचेश्वर में बहने वाली महाकाली व सरयू नदियां उफान में आ गई है। नदियों के अचानक बढ़े जलस्तर व बारिश के रेड अलर्ट के बाद चंपावत प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से नदियों के किनारे ना जाने तथा सुरक्षित स्थानों में रहने के आदेश जारी किए हैं, तथा टनकपुर बनबसा बैराज को भी अलर्ट जारी किया है।

मालूम हो पंचेश्वर में महाकाली व सरयू नदी का संगम होता है, जिसके बाद नदियों का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। बारिश के चलते दोनों नदिया काफी उफान में है। जिस कारण नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है अभी नदियों के जलस्तर में और वृद्धि होने की पूरी संभावना है। प्रशासन नदियों के जल स्तर पर नजरें बनाए रखे हुए हैं तथा प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से इन नदियों में होने वाली राफ्टिंग व एंग्लिंग को भी बंद करवा दिया गया है।

केदारनाथ यात्रियों का जत्था फिर से सुचारू किया

केदारनाथ यात्रियों का जत्था फिर से सुचारू किया   

श्रीराम मौर्य    

देहरादून। केदारनाथ यात्रा को सोमवार को फिर से सुचारू कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते रविवार को यात्रा को रोक दिया गया था। यात्रा सुचारू होने के बाद यात्रा मार्ग पर रोके गए यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए रवाना कर दिया गया है।

केदारनाथ यात्रा को कल रविवार को भारी बारिश के चलते रोक दिया गया था। जिसे सोमवार सुबह सुचारु कर दिया गया है। यात्रा के फिर से सुचारू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए तीन हजार के ज्यादा यात्रियों को रवाना किया गया है। बता दें कि पैदल मार्ग पर भारी बारिश के चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया था।

भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

भारी बारिश ने प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को केदारनाथ में पैदल मार्ग पर प्राकृतिक झरनों व गदेरों में पानी उफान पर बहने लगा। लागातार पानी का स्तर बढ़ता देख और बारिश तेज होने के कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था।

रविवार को केदारनाथ धाम समेत पूरे जिले में सुबह घने बादल छाए हुए थे। लेकिन 11 बजे बाद केदारनाथ धाम, पैदल मार्ग, गौरीकुंड व सोनप्रयाग में तेज बारिश शुरू हो गई। जसिके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रविवार को रोका गया था पांच हजार यात्रियों को

मौसम के खराब होने के कारण रविवार को गौरीकुंड में सन्नाटा पसर गया। यहां मुख्य मार्ग पर पानी बहने लगा। जिसके कारण यात्रियों की आवाजाही बंद हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी छौड़ी गदेरे में पानी उफान पर आ गया। जिसके यात्रियों को आगे जाने से रोका गया। जिसके बाद पांच हजार यात्रियों को सोनप्रयाग, सीतापुर, गौरीकुंड, लिनचोली समेत विभिन्न यात्रा पड़ावों पर सुरक्षित स्थानों पर रोका गया।

केदारनाथ के लिए रोकी गई शटल वाहनों की आवाजाही

सोननप्रयाग व गौरीकुंड के बीच बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण शाम चार बजे बाद केदारनाथ के लिए शटल वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। बता दें कि रविवार को पत्थर गिरने के कारण एक शटल टैक्सी चालक की मौत हो गई थी।

डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री नियमों में किया बदलाव

डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री नियमों में किया बदलाव    

हरिओम उपाध्याय    

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। 21 जून को इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में किए गए बदलाव में ‘नेटवर्क’ शब्द जोड़ दिया गया है।

नोटिफिकेशन में खंड (घ) में सीधे विक्रेताओं के माध्यम के स्थान पर सीधे विक्रेताओं के नेटवर्क के माध्यम से शुरू किया जाएगा। इस एक शब्द के जोड़ दिए जाने से हरियाणा की डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में खुशी की लहर है।

क्या होता है डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस

इसमें सारा काम एक डिस्ट्रीब्यूटर का होता है क्योंकि वही प्रोडक्ट की मार्केटिंग करता है और उसे सीधे ग्राहकों तक पहुंचाता है, जो कंपनी अपनी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए विज्ञापन नहीं करती बल्कि लोगों से सेल करवाती है वह डायरेक्ट सेलिंग कंपनी कहलाती है।इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आप बहुत ही कम पैसों में शुरू कर सकते हैं। यूं कहें की इसे आप जीरो इन्वेस्टमेंट से शुरू कर सकते हैं क्योंकि डायरेक्ट सेलिंग में आपको पैसे लगाने नही होते हैं बल्कि कुछ प्रोडक्ट खरीदने होते हैं और आपका बिजनेस स्टार्ट हो जाता है। लेकिन यदि आप कोई दूसरा बिजनेस स्टार्ट करते हैं तो छोटे से छोटे बिजनेस में भी लाखों रुपए पहले इन्वेस्ट करने पड़ते हैं। बता दें कि हरियाणा में डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों का 1000 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होता है।

मोदी सरकार का शानदार कदम

वहीं अधिसूचना जारी होने के बाद डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटीज ऑफ इंडिया (ADSEI) के पदाधिकारियों ने इसे बड़ा फैसला बताते हुए मोदी सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए उठाया गया एक शानदार कदम बताया है। हरियाणा के उद्यमियों ने बताया कि इस नोटिफिकेशन से देश मे डायरेक्ट सेलिंग करना आसान हो जाएगा और इंडस्ट्री तेजी से बढ़ेगी।

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटीज ऑफ इंडियासंरक्षक टीसी छाबड़ा ने बताया कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को लीगल स्टेटस मिलने से देश के लोगो मे इंडस्ट्री के प्रति भरोसा बढ़ेगा। सही मायने में इस अधिसूचना से नेटवर्क ऑफ डायरेक्ट सेलर्स को सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से हिंदुस्तान के करोड़ों डायरेक्ट सेलर का भविष्य सुरक्षित हो गया है।

2 दिन में दिल्ली-मुंबई कवर कर लेगा मानसून   

2 दिन में दिल्ली-मुंबई कवर कर लेगा मानसून   

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई में रविवार सुबह मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों जगहों पर एक साथ मानसून पहुंचना रेयर घटना है। अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली और मुंबई को कवर कर लेगा। मुंबई में कल से हो रही बारिश में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। शहर में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 22 राज्यों में अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

शनिवार को 6 राज्यों में दाखिल हुआ मानसून

मानसून भले ही देश में 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ, लेकिन शनिवार को एक दिन में यह छह राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया।

पश्चिमी घाट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आगे नागपुर तक पहुंच गया। अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पूूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई हिस्सों में भी मानसून फैल जाएगा।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...