सोमवार, 26 जून 2023

केदारनाथ यात्रियों का जत्था फिर से सुचारू किया

केदारनाथ यात्रियों का जत्था फिर से सुचारू किया   

श्रीराम मौर्य    

देहरादून। केदारनाथ यात्रा को सोमवार को फिर से सुचारू कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते रविवार को यात्रा को रोक दिया गया था। यात्रा सुचारू होने के बाद यात्रा मार्ग पर रोके गए यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए रवाना कर दिया गया है।

केदारनाथ यात्रा को कल रविवार को भारी बारिश के चलते रोक दिया गया था। जिसे सोमवार सुबह सुचारु कर दिया गया है। यात्रा के फिर से सुचारू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए तीन हजार के ज्यादा यात्रियों को रवाना किया गया है। बता दें कि पैदल मार्ग पर भारी बारिश के चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया था।

भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

भारी बारिश ने प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को केदारनाथ में पैदल मार्ग पर प्राकृतिक झरनों व गदेरों में पानी उफान पर बहने लगा। लागातार पानी का स्तर बढ़ता देख और बारिश तेज होने के कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था।

रविवार को केदारनाथ धाम समेत पूरे जिले में सुबह घने बादल छाए हुए थे। लेकिन 11 बजे बाद केदारनाथ धाम, पैदल मार्ग, गौरीकुंड व सोनप्रयाग में तेज बारिश शुरू हो गई। जसिके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रविवार को रोका गया था पांच हजार यात्रियों को

मौसम के खराब होने के कारण रविवार को गौरीकुंड में सन्नाटा पसर गया। यहां मुख्य मार्ग पर पानी बहने लगा। जिसके कारण यात्रियों की आवाजाही बंद हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी छौड़ी गदेरे में पानी उफान पर आ गया। जिसके यात्रियों को आगे जाने से रोका गया। जिसके बाद पांच हजार यात्रियों को सोनप्रयाग, सीतापुर, गौरीकुंड, लिनचोली समेत विभिन्न यात्रा पड़ावों पर सुरक्षित स्थानों पर रोका गया।

केदारनाथ के लिए रोकी गई शटल वाहनों की आवाजाही

सोननप्रयाग व गौरीकुंड के बीच बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण शाम चार बजे बाद केदारनाथ के लिए शटल वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। बता दें कि रविवार को पत्थर गिरने के कारण एक शटल टैक्सी चालक की मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...