शुक्रवार, 23 जून 2023

'मिशन शक्ति' के अभियान के संबंध में चौपाल लगाई 

'मिशन शक्ति' के अभियान के संबंध में चौपाल लगाई 


लाभकारी योजनाओं की जानकारी पाकर खिले चेहरे

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नं 24 संत कबीर नगर ग्राम ओसा में पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति के 15 दिवसीय अभियान के संबंध में बीट महिला कांस्टेबल तथा महिला बीट आरक्षी द्वारा गांव में जाकर चौपाल लगाई गई।

चौपाल में मौजूद महिलाओं व बच्चों को हेल्पलाइन 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 सी0एम0 हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि के बारे में महिला सिपाहियों ने जानकारी दी।

इस दौरान महिलाओ, बेटियों को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के अलावा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नम्बरों के पम्पलेट वितरित किए गए। बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से चुप्पी तोड़ो तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है। तथा जनता के प्रति खास तौर से ग्रामीण महिलाओं के मन में पुलिस के प्रति जो डर है, उसको दूर करने के लिए इस प्रकार का माहौल बनाया जाता है कि महिलाएं खुलकर अपनी समस्या को महिला पुलिस अधिकारियों को बताएं और उनका निस्तारण किया जाए।

आर्यवीर

हादसा: खाई में गिरी बोलेरो कार, 9 लोगों की मौत   

हादसा: खाई में गिरी बोलेरो कार, 9 लोगों की मौत   

श्रीराम मौर्य   

पिथौरागढ़। उत्तराखंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरी बोलेरो वाहन दर्दनाक हादसा का शिकार हो गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोपहर बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही बोलेरो वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में 11 लोग सवार थे। इसमें 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 लोग घायल बताए जा रहे, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है।

आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गहरी खाई में उतर कर मृतकों के शव को बरामद किए, साथी घायल हुए दो लोगों को 108 एंबुलेंस के मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां उन दोनों का उपचार चल रहा है।

थानाध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि यह लोग अपनी बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में जा समाई। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां की सड़क बहुत ज्यादा खराब है।

सरकार पर आरोप, भाजपा सांसद गिरफ्तार   

सरकार पर आरोप, भाजपा सांसद गिरफ्तार   

नरेश राघानी   

जयपुर। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को गुरुवार को यहां अशोक नगर पुलिस स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह धरने पर बैठे थे। टेंडर में 20 हजार करोड़ रुपये की अनियमितता का आरोप लगाकर मीणा दो दिनों से पुलिस अधिकारियों से राज्य के जल मंत्री महेश जोशी और आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कह रहे थे। पुलिस के रवैये से क्षुब्ध होकर उन्होंने थाने के बाहर धरना दिया। गुरुवार की सुबह जब वह पास की जगह पर तरोताजा होने के लिए गए तो पुलिस टीम ने धरना स्थल को घेर लिया और वहां खड़ी गाड़ियों को क्रेन से हटवा दिया। बाद में जब मीणा वापस धरना स्थल पर आये, तो उन्हें गिरफ्तार कर चाकसू पुलिस थाने ले जाया गया। उनके अनुयायी अब इस जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में मीणा ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत कह रहे हैं कि जिसे भी दिक्कत होगी, एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा, अब इसका मतलब है कि सीएम झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास अपने दावों के सबूत हैं। जब उनसे पूछा गया कि राज्य मंत्री महेश जोशी ने कहा है कि वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे, तो उन्होंने कहा, संबंधित मंत्री मानहानि का मुकदमा दायर कर सकते हैं।

बुधवार को मीना ने खान एवं भूविज्ञान विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाया। सांसद ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, गहलोत के इस कार्यकाल में भी खान विभाग में अनियमितताएं हैं। राज्य की खानों को एक साथ लूटा जा रहा है। सांसद ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां सबसे अधिक खनन पट्टे दिए गए हैं। ई-नीलामी के बजाय दान में परमिट बांटे गए हैं।

44 जिलों में अलर्ट, तेज हवाएं-बरसात: यूपी 

44 जिलों में अलर्ट, तेज हवाएं-बरसात: यूपी 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चक्रवात का असर दिखने लगा है। 44 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चक्रवात से लोगों को सतर्क करने की सलाह दी गई है। तेज हवा चलेगी। इसके साथ ही आंधी गर्जना के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। वही अगले 72 घंटे में उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही मानसून की दस्तक शुरू होगी। मंगलवार 8:00 बजे तक 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं बुधवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है।


उत्तर प्रदेश में बारिश...

बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि रात के तापमान में भी 2 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं लू से भी लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई है वहीं चक्रवात के कमजोर पड़ने के साथ ही कम दबाव का क्षेत्र में सक्रिय हुआ था।  जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी।


मानसून के आगमन में 24 से 48 घंटे का समय...

ऐसे में आसमान में बादल है। हल्की बारिश हुई है। बुधवार से गुरुवार के बीच बारिश के साथ ही शुक्रवार की रात तक उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक देखी जाएगी। इसके साथ ही पूर्वी हवा चलने भी शुरू हो गई। जिसके साथ ही मानसून के आगमन में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है।


सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी...

वही चक्रवाती तूफान उत्तर प्रदेश के लिए राहत महसूस कर आने वाला है। उत्तर-पश्चिम हवा के साथ कमजोर हो चुके तूफान से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 72 घंटे तक चक्रवात का असर रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण क्षेत्रों में बारिश देखी जाएगी। सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।


इन क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी...

जिन क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात के अलावा झांसी, औरैया, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर ,जालौन, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर शामिल है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

8 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान 

8 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान 


उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, असम के 10 जिलों में बाढ़, 1 लाख से ज्यादा प्रभावित, बंगाल-बिहार में 11 लोगों की मौत

हरिओम उपाध्याय 

नई दिल्ली। मानसून को आए हुए 15 दिन हो चुके हैं। अब तक यह आधे राज्यों में भी ठीक से नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

इधर, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। असम स्टेट डिजास्टर के मुताबिक, राज्य के 10 जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। 108 गांवों में 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नलबाड़ी जिले में बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित हैं।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 22 से 26 जून तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के जमुई जिले में बुधवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मालदा में 12 बच्चे भी बिजली गिरने से घायल हुए हैं।

अगले 4 दिन 4 राज्यों में लू का अलर्ट...

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिन 4 राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, बिहार, झारखंड और तेलंगाना में लू चलने की आशंका है। वहीं, इन्हीं 4 दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 6 राज्यों में लू चली, 11 में बारिश हुई...

पिछले 24 घंटों के दौरान 6 राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में लू चली। वहीं, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम को झटका 

विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम को झटका 

अकाशुं उपाध्याय 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक करने की मुहिम को एक बार फिर झटका लगा है। अब रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने पटना में होने वाली मीटिंग में शामिल होने पर असमर्थता जताई है। हालांकि, उन्होंने पत्र लिखकर समर्थन जताया है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम के चलते वह बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

विपक्षी एकता की कोशिशों पर लगा ग्रहण...

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में गैर भाजपा दलों की बैठक बुलाई है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और कई वाम दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। मगर इस बीच राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी ने खुद को इस बैठक से अलग कर लिया है।

उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रम का हवाला देकर बैठक में न जाने की बात कही है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने एक पत्र जारी कर लिखा कि आगामी 23 जून 2003 को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में अपने पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम के चलते मैं भाग न ले सकूंगा।

'विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की मांग'

जयंत ने आगे कहा, 'आज देश में अधिनायकवादी और साम्प्रदायिक शक्ति जिस तरह लोकतंत्र तथा सामाजिक समरसता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं, उसे देखते हुए समानधर्म विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की मांग है। देश की अहम समस्याओं और चुनौतियों पर संवाद कर समूचा विपक्ष जनता के सामने एक दूरगामी, व्यावहारिक योजना प्रस्तुत कर सकता है। ऐसे हम मिलकर युवा, महिलाएं, किसान और वंचित समाज की आकांक्षाओं और विश्वास के साथ देश में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं। मुझे विश्वास है कि यह बैठक विपक्षी एकता की राह में एक महत्वपूर्ण पद सिद्ध होगी। उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं।

पटना में हो रही विपक्षी दलों की बैठक पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में जो भी दल प्रभावी है सभी मिलकर उसका साथ दें।

22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में कमी आई 

22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में कमी आई 

अकाशुं उपाध्याय 

नई दिल्ली। सोने के भाव में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में आज कमी देखने को मिली। सोने की कीमतों में आई कमी के बाद ग्राहकों में खुशी दिख रही है। सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है।

जानें 22 कैरेट सोने का भाव...

गोल्ड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को 22 कैरेट सोने के भाव में 200 रुपये की कमी आई. बुधवार को जहां 22 कैरेट सोना 54,700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा था वहीं यह गुरुवार को सस्ता होकर 54,500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

24 कैरेट सोने की कीमतें, जानें...

इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमतों में गुरुवार को 220 रुपये की कमी दर्ज की गई। बुधवार को यह 59,670 रुपये प्रति दस ग्राम से बिक रहा था, गुरुवार को यह और सस्ता होकर 59,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

रिकॉर्ड रेट से 2950 रुपये सस्ता हुआ सोना...

सोने के भाव में रिकॉर्ड रेट से काफी कमी आई है। जहां 5 मई को 24 कैरेट सोना अपने रिकॉर्ड रेट 62,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था, वहीं यह आज 59,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है। अगर 5 मई के भाव से तुलना करें तो यह 2950 रुपये सस्ता हो गया है।


महानगरों में सोने का भाव...

महानगर          22 कैरेट               24 कैरेट

चेन्नई               ₹54,850       ₹59,830 

मुंबई               ₹54,500       ₹59,450 

दिल्ली             ₹54,650       ₹69,600 

कोलकाता       ₹54,500       ₹59,450

 (सभी कीमतें प्रति दस ग्राम में)


चांदी के रेट भी हुए कम...

चांदी की कीमतों में 1 हजार रुपये प्रति किलो की कमी आई है। जहां बुधवार को चांदी का रेट 73 हजार रुपये प्रति किलो था वहीं आज यह घटकर 72 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...