शुक्रवार, 23 जून 2023

8 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान 

8 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान 


उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, असम के 10 जिलों में बाढ़, 1 लाख से ज्यादा प्रभावित, बंगाल-बिहार में 11 लोगों की मौत

हरिओम उपाध्याय 

नई दिल्ली। मानसून को आए हुए 15 दिन हो चुके हैं। अब तक यह आधे राज्यों में भी ठीक से नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

इधर, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। असम स्टेट डिजास्टर के मुताबिक, राज्य के 10 जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। 108 गांवों में 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नलबाड़ी जिले में बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित हैं।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 22 से 26 जून तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के जमुई जिले में बुधवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मालदा में 12 बच्चे भी बिजली गिरने से घायल हुए हैं।

अगले 4 दिन 4 राज्यों में लू का अलर्ट...

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिन 4 राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, बिहार, झारखंड और तेलंगाना में लू चलने की आशंका है। वहीं, इन्हीं 4 दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 6 राज्यों में लू चली, 11 में बारिश हुई...

पिछले 24 घंटों के दौरान 6 राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में लू चली। वहीं, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...