शुक्रवार, 23 जून 2023

44 जिलों में अलर्ट, तेज हवाएं-बरसात: यूपी 

44 जिलों में अलर्ट, तेज हवाएं-बरसात: यूपी 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चक्रवात का असर दिखने लगा है। 44 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चक्रवात से लोगों को सतर्क करने की सलाह दी गई है। तेज हवा चलेगी। इसके साथ ही आंधी गर्जना के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। वही अगले 72 घंटे में उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही मानसून की दस्तक शुरू होगी। मंगलवार 8:00 बजे तक 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं बुधवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है।


उत्तर प्रदेश में बारिश...

बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि रात के तापमान में भी 2 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं लू से भी लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई है वहीं चक्रवात के कमजोर पड़ने के साथ ही कम दबाव का क्षेत्र में सक्रिय हुआ था।  जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी।


मानसून के आगमन में 24 से 48 घंटे का समय...

ऐसे में आसमान में बादल है। हल्की बारिश हुई है। बुधवार से गुरुवार के बीच बारिश के साथ ही शुक्रवार की रात तक उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक देखी जाएगी। इसके साथ ही पूर्वी हवा चलने भी शुरू हो गई। जिसके साथ ही मानसून के आगमन में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है।


सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी...

वही चक्रवाती तूफान उत्तर प्रदेश के लिए राहत महसूस कर आने वाला है। उत्तर-पश्चिम हवा के साथ कमजोर हो चुके तूफान से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 72 घंटे तक चक्रवात का असर रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण क्षेत्रों में बारिश देखी जाएगी। सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।


इन क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी...

जिन क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात के अलावा झांसी, औरैया, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर ,जालौन, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर शामिल है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...