गुरुवार, 17 नवंबर 2022

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-37, (वर्ष-06)

2. शुक्रवार, नवंबर 18, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:43, सूर्यास्त: 05:26। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 16 नवंबर 2022

राष्ट्रपति ने 'भारत' को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी

राष्ट्रपति ने 'भारत' को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय

नई दिल्ली/बाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भारत को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी। भारत 1 दिसंबर से आधिकारिक तौर पर जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

बाली में G-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में पीएम मोदी ने कहा, 'भारत G-20 का जिम्मा ऐसे समय ले रहा है जब विश्व जियो पॉलिटिकल तनावोंआर्थिक मंदी और ऊर्जा की बढ़ी हुई कीमतों और महामारी के दुष्प्रभावों से एक साथ जूझ रहा है। ऐसे समय विश्व G-20 के तरफ आशा की नज़र से देख रहा है।'

वैश्विक विकास में महिलाओं की भागीदारी जरूरी: पीएम

उन्होंने कहा, 'मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि भारत की G-20 अध्यक्षता समावेशीमहत्वाकांक्षीनिर्णायक और क्रिया-उन्मुख होगी। हमारा प्रयत्न रहेगा की G-20 नए विचारों की परिकल्पना और सामूहिक एक्शन को गति देने के लिए एक ग्लोबल प्राइम मूवर की तरह काम करेगा।'' पीएम ने कहा, ''वैश्विक विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। हमें अपने G-20 एजेंडा में महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता देनी होगी।'

हर भारतीय के लिए गर्व की बात: मोदी

मोदी ने कहा, 'G-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। हम अपने विभिन्न शहरों और राज्यों में बैठकें आयोजित करेंगे। हमारे अतिथियों को भारत की अद्भुदताविविधतासमावेशी परंपराओं और सांस्कृतिक समृद्धि का पूरा अनुभव मिलेगा।'

गरीब-मजदूर, किसान के हित की विचारधारा, मुद्दा 

गरीब-मजदूर, किसान के हित की विचारधारा, मुद्दा 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रालोद-सपा प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व विधायक मदन भैया ने बुधवार को अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ खतौली का उपचुनाव लड़ा जाएगा।

एकजुटता से ही जीत हासिल होगी। उन्होंने अपने बाहरी होने पर कहा कि बाहरी शब्द का प्रयोग विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए किया जाता है। गठबंधन बेरोजगारी, किसान, मजदूर, महिलाओं के सम्मान के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा।

गौमाता को बचाने के लिए अधिकारी से मिलें ठाकुर 

गौमाता को बचाने के लिए अधिकारी से मिलें ठाकुर 


लंपी वायरस के कहर से गौमाता को बचाने के लिए डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी से मिले 

आशु ठाकुर

गाजियाबाद। लंपी वायरस के कहर से रोजाना लोनी में सैकड़ों गौमाता मर रही है। इस वायरस से गौमाता को बचाने के लिए बुधवार को गौ प्रेमी आशु ठाकुर ने डिप्टी cvo सहाब, यानी कि डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी से मिलकर बताया, कि इस वायरस से रोजाना सैकड़ों गौ माता तड़प-तड़प कर मर रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी से मिलकर गौमाता को बचाने के संबंध में बैठकर सारी जानकारी उन्हें दी और डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी ने लोनी में 23,000 वैक्सीन गौ माता के लिए मंगाई थी। जोकि सभी पशुओं के लगभग लग चुकी है और उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द और वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी। जो भी गाय पालने वाला व्यक्ति हो या डेरी संचालक हो।

वह इस वायरस से गौमाता और नंदी महाराज को बचाने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई वैक्सीन जरूर लगवाएं और जिनके पशुओं में यह लंपी वायरस हो चुका है। वह अपनी गौ माता को रोड पर न छोड़कर उसका इलाज कराएं, वैक्सिंग सौ पर्सेंट कारगर है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद आप अपने पशुओं को रोड पर ना छोड़ें, बल्कि ब्लॉक से डॉक्टर बुलवाकर उनका इलाज करवाएं।

गौ माता के प्रति गौ सेवा करने वाले सभी लोगों की अधिकारियों ने सहारना की और साथ ही आश्वासन दिया है, कि जल्द से जल्द इस वायरस को लोनी से खत्म कर दिया जाएगा और गौ माता के लिए हर संभव मेडिसन उपलब्ध करवाएंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से हम सभी को गौ सेवा करते हुए देखा है। खासकर उन्होंने आप सभी का भाई गौ प्रेमी आशु ठाकुर और सभी पूरी टीम का धन्यवाद किया। जोकि दिन-रात निशुल्क गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने सभी गौ रक्षक और गो प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और मुझे पटका पहनाकर उपहार में गौ माता की एक किताब भेंट की और अधिकारियों ने कहा कि यह हमारी तरफ से एक छोटी सी भेंट है।

आप इसे स्वीकार करें, आप सभी लोनी में बजरंगी के रूप में गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं। हमने उनका उपहार स्वीकार किया, इससे उनका और हमारे कार्यकर्ताओं के प्रति गौ माता की सेवा भाव और गौ माता के लिए प्रेम बढ़ेगा और सबसे ज्यादा हम सभी ने जो लोनी ब्लॉक में डॉक्टर साहब सुखपाल का धन्यवाद व्यक्त किया, जो कि हमें दिन हो या रात सुखपाल डॉक्टर साहब 24 घंटे तत्काल डॉक्टर उपलब्ध कराते हैं।

ब्लॉक के डॉक्टर सुखपाल ने डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा, कि गौ प्रेमी आशु ठाकुर और उनकी पूरी टीम दिन-रात निस्वार्थ गौ माता की सेवा में लगी रहती है। आने वाले समय में उन्होंने हम सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और सुखपाल कहां, इस उमर में युवा पीढ़ी नशे की ओर ज्यादा आकर्षित है और आप सभी युवा अपना कीमती समय निकालकर दिन-रात गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं और सभी वह व्यक्ति, जो निस्वार्थ गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं, उनका उत्साह बढ़ाया।

संगठन की सदस्यता, रूप रेखा तैयार की: उपाध्याय 

संगठन की सदस्यता, रूप रेखा तैयार की: उपाध्याय 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। उत्तर प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री सुरेश उपाध्याय व शामली ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल उपाध्याय ने संगठन की सदस्यता ली और उपाध्याय चेतना मंच संगठन को लेकर आगामी रूप रेखा तैयार की। शामली ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी ओमपाल उपाध्याय ने जानकारी दी कि जनपद शामली में भी समाज की महिला को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 तारिक को श्रीमती कविता उपाध्याय भी उपाध्याय चेतना मंच संगठन मे शामिल होंगी एवं संगठन मे जिम्मेदारी दी जाएगी। बुधवार को शामली प्रदेश अध्यक्ष के कैम्प कार्यलय पर संगठन की सक्रिय सदस्य्ता ली।

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने स्वागत व खुशी जाहिर की  एवं कहा कि उपाध्याय चेतना मंच संगठन का परिवार बढ़ता व मजबूत होता जा रहा है। सभी को बधाई एवं सभी मिलकर समाज हित मे काम करेंगे।

महंगाई को जायज ठहराने हेतु स्थिति का हवाला नहीं 

महंगाई को जायज ठहराने हेतु स्थिति का हवाला नहीं 

कविता गर्ग 

वाशिम। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार भारत में महंगाई को जायज ठहराने के लिए अमेरिका तथा अन्य देशों में स्थिति का हवाला नहीं दे सकती है। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार में कुछ लोग दावा करते हैं कि अमेरिका जैसे देश भी महंगाई से जूझ रहे हैं।

श्रीनेत कहा, ‘‘अमेरिका की क्रय शक्ति समता 15 गुना अधिक है। भारत में आय कम हो गयी है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका में महंगाई कोविड-19 महामारी के दौरान नागरिकों को सरकार द्वारा मुहैया करायी गयी वित्तीय मदद के कारण हुई।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘भारत में हमारी सरकार पेट्रोल तथा डीजल पर आबकारी शुल्क से 27 लाख करोड़ रुपये अर्जित करती है। दिल्ली में बैठकर बेरोजगारी और महंगाई से लोगों को होने वाली दिक्कतों को नहीं समझा जा सकता है।’

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...