बुधवार, 16 नवंबर 2022

गौमाता को बचाने के लिए अधिकारी से मिलें ठाकुर 

गौमाता को बचाने के लिए अधिकारी से मिलें ठाकुर 


लंपी वायरस के कहर से गौमाता को बचाने के लिए डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी से मिले 

आशु ठाकुर

गाजियाबाद। लंपी वायरस के कहर से रोजाना लोनी में सैकड़ों गौमाता मर रही है। इस वायरस से गौमाता को बचाने के लिए बुधवार को गौ प्रेमी आशु ठाकुर ने डिप्टी cvo सहाब, यानी कि डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी से मिलकर बताया, कि इस वायरस से रोजाना सैकड़ों गौ माता तड़प-तड़प कर मर रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी से मिलकर गौमाता को बचाने के संबंध में बैठकर सारी जानकारी उन्हें दी और डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी ने लोनी में 23,000 वैक्सीन गौ माता के लिए मंगाई थी। जोकि सभी पशुओं के लगभग लग चुकी है और उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द और वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी। जो भी गाय पालने वाला व्यक्ति हो या डेरी संचालक हो।

वह इस वायरस से गौमाता और नंदी महाराज को बचाने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई वैक्सीन जरूर लगवाएं और जिनके पशुओं में यह लंपी वायरस हो चुका है। वह अपनी गौ माता को रोड पर न छोड़कर उसका इलाज कराएं, वैक्सिंग सौ पर्सेंट कारगर है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद आप अपने पशुओं को रोड पर ना छोड़ें, बल्कि ब्लॉक से डॉक्टर बुलवाकर उनका इलाज करवाएं।

गौ माता के प्रति गौ सेवा करने वाले सभी लोगों की अधिकारियों ने सहारना की और साथ ही आश्वासन दिया है, कि जल्द से जल्द इस वायरस को लोनी से खत्म कर दिया जाएगा और गौ माता के लिए हर संभव मेडिसन उपलब्ध करवाएंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से हम सभी को गौ सेवा करते हुए देखा है। खासकर उन्होंने आप सभी का भाई गौ प्रेमी आशु ठाकुर और सभी पूरी टीम का धन्यवाद किया। जोकि दिन-रात निशुल्क गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने सभी गौ रक्षक और गो प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और मुझे पटका पहनाकर उपहार में गौ माता की एक किताब भेंट की और अधिकारियों ने कहा कि यह हमारी तरफ से एक छोटी सी भेंट है।

आप इसे स्वीकार करें, आप सभी लोनी में बजरंगी के रूप में गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं। हमने उनका उपहार स्वीकार किया, इससे उनका और हमारे कार्यकर्ताओं के प्रति गौ माता की सेवा भाव और गौ माता के लिए प्रेम बढ़ेगा और सबसे ज्यादा हम सभी ने जो लोनी ब्लॉक में डॉक्टर साहब सुखपाल का धन्यवाद व्यक्त किया, जो कि हमें दिन हो या रात सुखपाल डॉक्टर साहब 24 घंटे तत्काल डॉक्टर उपलब्ध कराते हैं।

ब्लॉक के डॉक्टर सुखपाल ने डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा, कि गौ प्रेमी आशु ठाकुर और उनकी पूरी टीम दिन-रात निस्वार्थ गौ माता की सेवा में लगी रहती है। आने वाले समय में उन्होंने हम सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और सुखपाल कहां, इस उमर में युवा पीढ़ी नशे की ओर ज्यादा आकर्षित है और आप सभी युवा अपना कीमती समय निकालकर दिन-रात गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं और सभी वह व्यक्ति, जो निस्वार्थ गौ माता की सेवा में लगे रहते हैं, उनका उत्साह बढ़ाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...