गुरुवार, 30 जून 2022

भूस्खलन हादसा: हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

भूस्खलन हादसा: हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

अकांशु उपाध्याय/गीता गोवंडके  
नई दिल्ली/इंफाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात कर उन्हें भूस्खलन हादसे के मद्देनजर केन्द्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। श्री मोदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा , “ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की और भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना है। ” उल्लेखनीय है कि मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार आधी रात हुए भीषण भूस्खलन में प्रादेशिक सेना के कई जवान दब गये। हादसे में प्रादेशिक सेना के दो जवानों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी है।
बचाव टीमों ने 23 लोगों को बचा लिया है जबकि 50 अन्य के अभी भी लापता होने की खबर है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव अभियान पर नजर रखे हुए हैं। सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव कार्य किया जा रहा है।

ऐलान: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, एकनाथ शिंदे

ऐलान: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, एकनाथ शिंदे

कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। राज्यपाल ने दोनों नेताओं को मिठाई खिलाई। इससे पहले एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई आए और देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे थे। वहां आधा घंटा रुकने के बाद दोनों नेता राजभवन पहुंचे। फडणवीस और शिंदे ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पीसी में फडणवीस ने ऐलान किया एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए मतदान किया। लेकिन उस जनादेश का अपमान किया गया और महा विकास आघाडी सरकार बनाई गई। उद्धव ने रोज हिदुत्व का अपमान किया। पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र में विकास नहीं हुआ। बालासाहेब ठाकरे के विरोधियों के साथ उद्धव ठाकरे ने सरकार बनाई। बाला साहेब कांग्रेस के विरोधी रहे, लेकिन इन्होंने उनके साथ सरकार बनाई।
उन्होंने कहा कि लोग भाजपा शिवसेना की सरकार चाहते थे, लेकिन उद्धव ने एनसीपी और कांग्रेस को प्राथमिकता दी। मैं आपसे हमेशा कहता था कि ये सरकार (महा विकास आघाडी) अपना कार्यकाल पूरा नही कर पाएगी। देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मालिक को लेकर कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने जिंदगी भर दाऊद का विरोध किया, लेकिन उद्धव ठाकरे ने दाऊद से संबंध रखने वाले व्यक्ति को मंत्री बनाया। जेल जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से नहीं निकाला। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, शपथ ग्रहण समारोह शाम 7.30 बजे होगा।

'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित

'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित 

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा ने केंद्र की 'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित कर दिया। बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों अश्विनी शर्मा और जांगी लाल महाजन ने प्रस्ताव का विरोध किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में इस प्रस्ताव को पेश किया। प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मान ने कहा कि वह जल्द ही अग्निपथ योजना के मुद्दे को प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगे।

अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए मान ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के विरुद्ध है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि अग्निपथ योजना वापस ले ली जाए। अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया और योजना को वापस लिए जाने की मांग की।गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा चार साल के अनुबंध पर सेना, नौसेना और वायुसेना में साढ़े 17 साल और 21 साल के बीच के युवाओं की भर्ती वाली अग्निपथ योजना लाए जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हुए। बाद में उसने इस साल के लिए भर्ती के वास्ते अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी।

शिवलिंग: 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

शिवलिंग: 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

इकबाल अंसारी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में पवित्र शिवलिंग का दर्शन करने के लिए जम्मू से 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ है। ‘‘बम बम भोले’’ का उद्घोष करते हुए श्रद्धालु बृहस्पतिवार तड़के 230 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 43 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे जत्थे के साथ ही जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 10,700 हो गयी है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से जम्मू में 5,000 से 6,000 और श्रद्धालु पहुंचे हैं। कोविड-19 महामारी के कारण वार्षिक अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद हो रही है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदेरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यह यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हुई।

राजनीति: नकली आंसू बहाने में माहिर हैं, पीएम

राजनीति: नकली आंसू बहाने में माहिर हैं, पीएम

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए गुरुवार को कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नकली आंसू बहाने में माहिर हैं और जनता के दुख दर्द से उनका कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उज्ज्वला योजना को लेकर मोदी ने तो भावुक बातें कहीं और जितने आंसू बहाये, वे सब नकली थे। उनका कहना था कि सूचना के अधिकार के तहत मिली एक जानकारी के अनुसार सिलेंडर की कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण देश में 3.59 करोड़ ग्राहकों ने रसोई गैस सिलेंडर नहीं भरवाया है। रसोई गैस सिलेंडर कीमत आज 1000 से ज्यादा हो चुकी है। गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट अपने इस संदेश में कहा, “मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई। 

पेट्रोल पंप से लेकर अख़बार तक, इस योजना पर करोड़ों रूपए ख़र्च किये गए फ़िर 10 अगस्त, 2021 को उज्ज्वला 2.0 का लॉन्च कर फ़िर से जनता के टैक्स के पैसों से विज्ञापनों पर करोड़ों उड़ाए गए। फ़िर धीरे-धीरे सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए और आज एक सिलेंडर भराने की कीमत 1,000 रुपए हो चुकी है। मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने दो हिंदुस्तान बना दिये हैं, एक अमीरों का और एक ग़रीबों का।” उन्होंने कहा, “अपनी एक रैली में, चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री कुछ ज़्यादा भावुक हो गए थे। लेकिन आज सिर्फ़ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है।इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री ?

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-265, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, जुलाई 1, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 29 जून 2022

राजनीति: फ्लोर टेस्ट से पहले 'सीएम' का इस्तीफा

राजनीति: फ्लोर टेस्ट से पहले 'सीएम' का इस्तीफा

कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं विधान परिषद से भी इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि जिसे मैंने बहुत कुछ दिया, वो आज नाराज हैं। वे मेरे खिलाफ हैं, जिसे मैंने कुछ नहीं दिया, वो मेरे साथ हैं। मेरे पास शिवसेना है। यह हमसे कोई नहीं छीन सकता। मैं कल से शिवसेना भवन जाऊंगा। नहीं चाहता कि शिवसैनिकों का खून बहे। नहीं चाहता शिवसैनिक सड़क पर उतरें।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिनको जो देना था दिया, जो भी संभव था दिया। कई लोग मुझसे मिल रहे हैं। जिसको दिया वो नाराज हैं, जिसे कुछ नहीं दिया वो मेरे साथ हैं। बागी अब ठाकरे परिवार को भूल गए हैं। राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी फ्लोर टेस्ट को कहा है। आपको नाराजगी किससे हैं। आप अगर बोलते कि हमें बात करनी है तो मैं बात करता। मैं आपकी भावनाओं का आदर करता हूं। आपको भी आकर मुझसे बात करनी चाहिए। नाराजगी थी तो मुझे आकर बताते।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिकों को नोटिस भेजा जा रहा है। सीआरपीएफ के जवान मुंबई आने वाले हैं। शिवसैनिकों के बाहर निकलने से रोका जा रहा है। मुझे कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से कई मतलब नहीं है। मेरे पास कितने लोग हैं, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। आप जिनके साथ जाने वाले हैं, आप शायद बहुमत सिद्ध कर देंगे। जिन लोगों को शिवसेना ने राजनैतिक जन्म दिया। उन लोगों ने बालासाहेब ठाकरे के बेटे को मुख्यमंत्र पद से उतारने का पुष्य पाया है। आपको बड़ा करने का पुष्य मैंने किया है, उसका फल भोग रहा हूं। कल आप जाकर लोगों को बताइएगा कि बाला साहेब ठाकरे ने मुझे इतना बड़ा बनाया और मैंने उनके बेटे को सीएम के पद से उतारा।

दावा: इंसान को मंगल से पृथ्वी पर लाएं, एलियन

दावा: इंसान को मंगल से पृथ्वी पर लाएं, एलियन

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। अधिकतर लोग इस सिद्धांत पर विश्वास करते हैं कि इंसान की उत्पति लाखों-करोड़ों साल में क्रमागत विकास के कारण हुई है। वहीं, जीवाश्म संकेत देते हैं कि होमो सेपियंस धरती पर 2 लाख से 3 लाख साल के बीच कहीं भी रहे हों। लेकिन, गुफा चित्र 30 हजार साल पहले बने और लेखन 5,500 साल पहले शुरू हुआ था। इस बीच वैज्ञानिकों ने नया दावा किया है कि इंसान की उत्पत्ति मंगल ग्रह पर हुई थी और मुमकिन है कि एलियन वहां से इंसान को पृथ्वी पर लाएं।

इतिहास का 95 फीसदी हिस्सा रिकॉर्ड में नहीं...

रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे इतिहास का 95 फीसदी हिस्सा रिकॉर्ड नहीं किया गया, जिससे इंसान की उत्पत्ति रहस्य में डूबी है। निश्चित रूप से, एक व्याख्या यह है कि हमारा दिमाग किसी भी प्रकार के गैर-मौखिक संचार तंत्र को समझने के लिए पर्याप्त रूप से विकसित नहीं था‌। 

एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल लोगों से था संपर्क...

वहीं, एक अन्य सिद्धांत यह है कि पूर्व-ऐतिहासिक होमो सेपियंस वास्तव में बहुत अधिक उन्नत थे, क्योंकि कुछ गुफा चित्रों से यह भी पता चलता है कि हमारे पूर्वजों का एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल लोगों के साथ नियमित रूप से संपर्क था।

वैज्ञानिकों ने किया ये दावा...

वैज्ञानिकों ने ये दावा किया है कि पहले मंगल ग्रह पर महासागर और नदियां थीं। हो सकता है कि वहां जीवन संभव हो और इंसान की उत्पत्ति वहीं हुई हो ? पृथ्वी पर इंसान को लेखन की कला विकसित करने में लाखों साल लगे। ऐसे में बिना एलियन टेक्नोलॉजी के मंगल ग्रह से पृथ्वी पर आना संभव नहीं था।
गौरतलब है कि वैज्ञानिकों के पास इस दावे को साबित करने के लिए ज्यादा साइंटिफिक और ऐतिहासिक सबूत नहीं हैं। लेकिन फिर भी इस थ्योरी को मानने वालों की संख्या अधिक है।

'गोवंश आश्रय स्थल' की समीक्षा बैठक: डीएम

'गोवंश आश्रय स्थल' की समीक्षा बैठक: डीएम

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में 'गोवंश आश्रय स्थल' की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में एक वृहद गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कराएं। जिसमें हरे चारे, भूसा बैंक सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने बरसात के मौसम के दृष्टिगत सभी गोवंश आश्रय स्थलों में पानी का निकास तथा गोवंशों के आने-जाने वाले मार्गों पर तथा रहने की जगह पर खडंजा का निर्माण अवश्य कराया जाएं। जिससे की गोवंशों को किसी प्रकार की दिक्कते न आएं। उन्होंने कहा है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनवाने का प्रयास करें।
प्रधान एवं गो पालकों का प्रशिक्षण अच्छी तरह से कराया जाये तथा सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर भूसा, चारा, चोकर आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे तथा गोवंशों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन तथा ईयर टैगिंग कराया जाएं। पशुचिकित्सकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएं। उन्होंने हाइवे पर पड़ने वाले मार्गों का निरीक्षण करने तथा वहां पर यदि कोई गोवंश पाये, तो उन गोवंशों को भी गो आश्रय स्थलों पर रखा जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत गोवंशों के सुपुर्दगी की भी समीक्षा की तथा मनरेगा कन्वर्जेस के अन्तर्गत गोवंश आश्रय स्थलों पर वर्मी कम्पोस्ट प्रोजेक्ट की जानकारी ली तथा डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि जहां पर भी वर्मी कम्पोस्ट तैयार है, उसको ले लिया जाएं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए गड्ढ़ों की खोदायी की प्रगति की जानकारी ली तथा जहां पर भी औसत से कम है, वहां गड्ढ़े तैयार करने के निर्देश दिये है। उन्होंने नर्सरी की गुणवत्ता आदि को चेक कराने का तथा वृक्षारोपण के समय पानी की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। इस अवसर पर सभी उपजिलाधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारी एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी आर.पी. राय सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शहरी प्रणाली है, भारत

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शहरी प्रणाली है, भारत 

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शहरी प्रणाली है और कुल वैश्विक शहरी आबादी का 11 प्रतिशत भारतीय शहरों में रहता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2018 और 2050 के बीच हमारी शहरी आबादी में लगभग 416 मिलियन लोग जुड़ जाएंगे। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री ने कहा कि हमारे शहर न केवल भारत के आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, बल्कि इसके सतत लक्ष्यों को भी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय शहर राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 70 प्रतिशत योगदान करते हैं। जबकि, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 44 प्रतिशत का योगदान होता है। हरदीप सिंह पुरी का भाषण 28 जून को पोलैंड के कोटाविस में आयोजित 11वें वर्ल्ड अर्बन फोरम में मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अपर सचिव संजय कुमार द्वारा पढ़ा गया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत सरकार ने निष्क्रिय पड़ी क्षमता का पूंजीकरण किया है। उन्होंने कहा कि 2014 की शुरुआत में, भारत ने दुनिया के सबसे बड़े योजनाबद्ध शहरीकरण कार्यक्रम और विभिन्न परिवर्तनकारी नीतियों और क्रियाकलापों को शुरू किया है। नए शहरी एजेंडा के मूल सिद्धांतों को इनके केंद्र में रखा गया है। इसके परिणामस्वरूप भारतीय शहर देश के आर्थिक और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।

पुरी ने कहा कि सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद, बुनियादी सेवाओं के सार्वभौमिकरण और ग्रामीण-शहरी निरंतरता पर भारत की शहरी विकास प्राथमिकताओं का आधार है। उन्होंने कहा कि ‘सभी के लिए आवास’ और ‘स्वच्छ भारत मिशन’ योजनाएं हैं जो क्रमशः आवास और स्वच्छता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करती हैं। उन्होंने कहा, ‘स्वच्छ भारत मिशन’ ने विशेष रूप से वैश्विक प्रशंसा हासिल की है और शहरों का हमारा वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है, उपरोक्त दो योजनाओं और अन्य प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए, जिन्होंने शहरी क्षेत्रों की विशिष्ट आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है, पुरी ने कहा कि कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन के माध्यम से पानी की आपूर्ति, पार्क और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्रदान करता है। पुरी ने कहा कि भारत के स्मार्ट सिटीज मिशन ने नागरिक केंद्रित पहलों के माध्यम से 100 स्मार्ट शहरों में जीवन की गुणवत्ता में जबरदस्त वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स सेल्फ-रिलायंस फंड एक अनूठा प्रयोग है, जहां स्ट्रीट वेंडरों को जमानत से मुक्त कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में प्रदान की गई थी, जिसने महामारी के दौरान इस सबसे कमजोर वर्ग को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि हमारी स्थायी शहरी परिवहन नीतियां पेरिस समझौते की जलवायु परिवर्तन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई हैं और हर साल, जलवायु परिवर्तन के प्रति-उपायों के रूप में भारत के शहरी परिदृश्य में सार्वजनिक परिवहन और आवागमन के विकल्पों की एक रिकॉर्ड संख्या को जोड़ा जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महामारी की शुरुआत ने शहरी कमियों पर जोर दिया और अंतर्निहित असमानताओं को उजागर किया। उन्होंने ने कहा कि जैसे-जैसे हम महामारी से उभर रहे हैं, समावेशिता, लैंगिक समानता और पर्यावरणीय न्याय के संदर्भ में हमारी नीतियों को मजबूत करने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकारों को शहरी समाज के हाशिए के वर्गों को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष नकद अंतरण, कल्याणकारी लाभों की पोर्टेबिलिटी और किफायती किराये के आवास जैसे उपायों के माध्यम से, भारत ने महामारी के दर्द को कम किया है।

पुरी ने कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम” के दर्शन के अनुयायी के रूप में जिसका अर्थ है ‘दुनिया एक परिवार है’, भारत अन्य देशों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के महत्व में विश्वास करता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 11वां विश्व मंच हमें एक समृद्ध और टिकाऊ दुनिया के साझा लक्ष्य का पीछा करते हुए विनम्रतापूर्वक सीखने और अपने अनुभवों को साझा करने की अनुमति देगा।

मेटावर्स स्मार्टफोन 'एचटीसी डिसाइड 22 प्रो' लॉन्च

मेटावर्स स्मार्टफोन 'एचटीसी डिसाइड 22 प्रो' लॉन्च 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी/बीजिंग। एचटीसी ने एक लंबे ब्रेक के बाद अपना नया फोन 'एचटीसी डिसाइड 22 प्रो' लॉन्च कर दिया है। 'एचटीसी डिसाइड 22 प्रो' को लेकर दावा है कि यह दुनिया का पहला मेटावर्स स्मार्टफोन है। 'एचटीसी डिसाइड 22 प्रो' के साथ 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है और 4520mAh की बैटरी है। यह फोन के वीआर प्रोडक्ट को सपोर्ट करेगा। एचटीसी के इस फोन में क्रिप्टो और एनएफटी की भी सुविधा दी गई है। फोन में Viverse एप है। जिसकी मदद से यूजर्स अपना खुद का वर्चुअल स्पेस क्रिएट कर सकते हैं और वर्चुअल मार्केटप्लेस में एनएफटी भी खरीद सकेंगे। फोन की कीमत 404 डॉलर यानी करीब 31,874 रुपये है।

'एचटीसी डिसाइड 22 प्रो' के में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। जिसका अपर्चर f/1.8 है। फोन में दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।एचटीसी के इस फोन में एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसमें 4520mAh की बैटरी है। जिसके साथ 18W की वायर फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेसचार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। 'एचटीसी डिसाइड 22 प्रो' को गोल्ड और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। भारतीय बाजार फोन में उपलब्धता की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...