गुरुवार, 30 जून 2022

भूस्खलन हादसा: हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

भूस्खलन हादसा: हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

अकांशु उपाध्याय/गीता गोवंडके  
नई दिल्ली/इंफाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात कर उन्हें भूस्खलन हादसे के मद्देनजर केन्द्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। श्री मोदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा , “ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की और भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना है। ” उल्लेखनीय है कि मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार आधी रात हुए भीषण भूस्खलन में प्रादेशिक सेना के कई जवान दब गये। हादसे में प्रादेशिक सेना के दो जवानों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी है।
बचाव टीमों ने 23 लोगों को बचा लिया है जबकि 50 अन्य के अभी भी लापता होने की खबर है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव अभियान पर नजर रखे हुए हैं। सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव कार्य किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...