शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

'ओएएस' ने रूस की स्थिति को निलंबित किया

'ओएएस' ने रूस की स्थिति को निलंबित किया    

सुनील श्रीवास्तव 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) ने 25-0 से मतदान कर संगठन में स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में रूस की स्थिति को निलंबित कर दिया है। ओएएस में सेंट लूसिया की राजदूत एलिजाबेथ डेरियस-क्लार्क ने वोट के बाद घोषणा की।
डेरियस-क्लार्क ने कहा, "स्थायी परिषद एतद्द्वारा अमेरिकी राज्यों के संगठन के स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में रूसी संघ की स्थिति के निलंबन के प्रस्ताव को मंजूर करती है।"
प्रस्ताव के पक्ष में 25 मत पड़े जबकि किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। आठ देशों ने मतदान नहीं किया और एक देश (निकारागुआ) मतदान में अनुपस्थित रहा।
मतविभाजन के बाद अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने कहा कि उन्हें बैठक में ओएएस दस्तावेज़ पर मतदान से पहले या बाद में बोलने का अवसर नहीं दिया गया था।
प्रकाशन के समय, एंटोनोव को बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई, इस बारे में टिप्पणी के अनुरोध पर स्पुतनिक को ओएएस से प्रतिक्रिया नहीं मिली।
एंटोनोव ने ओएएस के फैसले की निंदा करते हुए इसे एक गंभीर गलती बताया है।

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' घोषित किया

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' घोषित किया    

अखिलेश पांडेय        
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक उद्घोषणा जारी करते हुए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस घोषित किया और अमेरिकियों को उन कार्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जो जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करेंगे।
पहली बार 1970 में आयोजित किया गया पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को पृथ्वी दिवस कार्यक्रम 190 से अधिक देशों में आयोजित होने की उम्मीद है, जिसमें 100 करोड़ लोग शामिल होंगे।
राष्ट्रपति बाइडन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आक्रामक तरीके से काम नहीं करने के हानिकारक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने 2020 में बाढ़, बवंडर, जंगल की आग और सूखे जैसे चरम मौसम के साथ-साथ जलवायु आपदाओं के कारण हुए नुकसान को दर्शाने वाले आँकड़ों का हवाला दिया। जिसमें अमेरिकी समुदायों का लगभग 145 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और सैकड़ों अमेरिकियों की जानें भी गयीं।
बाइडन ने कहा, "पर्यावरणीय अन्याय अश्वेत समुदायों, कम आय वाले समुदायों और आदिवासी व स्वदेशी समुदायों को नुकसान पहुंचा रहा है।
बाइडन ने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में वन्यजीव प्रजातियों की एक अनगिनत संख्या विलुप्त होने की कगार पर है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कियें

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कियें    

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दियें हैं। तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल के रेट्स स्थिर बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये, डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है। IOCL द्वारा अपडेट किए गए लेटेस्ट दामों के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपये, एक लीटर डीजल 104.77 रुपये में बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये पर बनी हुई है, जबकि डीजल 99.83 रुपये में मिल रहा है। 
लीटर पेट्रोल 110.85 रुपये में और एक लीटर डीजल 100.94 रुपये में बिक रहा है। मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल के रेट्स में पिछले महीने 22 मार्च से बढ़ोतरी होने लगी थी, जोकि छह अप्रैल तक चली थी। इसके बाद सात अप्रैल से अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। यूपी के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स की बात करें तो राजधानी लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपये और एक लीटर डीजल 96.83 रुपये में बिक रहा है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये प्रति लीटर और 101.16 रुपये प्रति लीटर डीजल की बिक्री हो रही है। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं कच्चा 'पपीता'

सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं कच्चा 'पपीता'   

सरस्वती उपाध्याय            
कहा जाता है कि पका हुआ पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, वहीं कच्चे पपीता भी काफी उपयोगी है। लोग अक्सर कच्चे पपीता छोड़कर पका हुआ पपीता ही खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा पपीता भी पेट के रोगों को ठीक करता है। इसके अलावा जोड़ों की समस्याओं में भी कच्चा पपीते का यूज किया जाता है। वजन कम करने में भी आप कच्चे पपीते का उपयोग कर सकते हैं।
बता दें कि कच्चे पपीते में पपैन नाम का पदार्थ होता है, जो आपकी बॉडी के लिए अच्छा होता है। कच्चा पपीता अगर सही मात्रा में खाएं, तो ये पाचन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इसके अलावा कच्चे पपीते के क्या फायदे हैं ?
सुबह के समय फलों का सेवन काफी अच्छा होता है। इसलिए पपीते का सेवन भी सुबह के समय करने से ज्यादा लाभ मिलता है। पपीता आपके पेट के लिए एक उपयोगी फल है। कोशिश करें कि खाली पेट आप कच्चे पपीते का सेवन करें। कई लोग कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर भी सेवन करते हैं।
कच्चे पपीते में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व आपकी त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। इसके सेवन से शरीर की किसी भी घाव या जख्म को भरने की क्षमता बढ़ जाती है। तो ऐसे लोग जिन्हें कच्चा पपीता नहीं पसंद, वह इसको अपनी पसंद बना सकते हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-196, (वर्ष-05)
2. शनिवार, अप्रैल 23, 2022
3. शक-1984, वैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी/अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078‌।  
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम-39+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

प्रयागराज: वृहद अप्रेंटिस मेले का उद्घाटन किया

प्रयागराज: वृहद अप्रेंटिस मेले का उद्घाटन किया     

बृजेश केसरवानी                 
प्रयागराज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में गुरूवार को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा आयोजित वृहद अप्रेंटिस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी विधायक शिक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष रंजन निषाद विधायक करछना द्वारा किया गया। अप्रेंटिसशिप मेले में 2000 युवकों के सापेक्ष 800 बच्चों का चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सरकार द्वारा अप्रेंटिसशिप मेले के आयोजन क्यों रखा गया है। लेकिन, प्रकाश डाला और आये हुए अधिष्ठनों के प्रतिनिधियों को मेले के सफल आयोजन में भाग लेने के लिए धन्यवाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अप्रेंटिसशिप मेला में अधिक से अधिक बच्चों के आने पर खुशी जताई और बताया कि आईटीआई प्रशिक्षण के बाद सरकार बच्चों को नियोजित करने का एक रास्ता खोला है और आप सभी बच्चे कंपनियों में कार्य कर एक कुशल कारीगर बनकर भारत में आत्मनिर्भर होकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। 
दीप प्रज्वलन के समय मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, गौतम गिरी सहायक श्रम आयुक्त निदेशक, अमित कुमार द्विवेदी सहायक निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, अजय कुमार चैरसिया जिला उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन विभाग प्रयागराज , रत्नाकर अस्थाना क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी प्रयागराज, एलबीएस यादव संयुक्त निदेशक भारत सरकार, दीपू जयसवाल भारत पार्षद नगर निगम, संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार यादव , नोडल प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य एसके गुप्ता, पीसी सिंह व अमृतलाल साहू मीडिया प्रभारी, विनोद कुमार कुशवाहा सुरक्षा प्रभारी, सुरेश कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई कटरा, मिश्रीलाल, रामबाबू कार्य देशक आईटीआई आदि उपस्थित थे। पूरे जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समस्त कर्मचारियों ने मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित  

बृजेश केसरवानी               
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संगम सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि से जानकारी ली कि जितने किसानों के क्लेम थे, उसके सापेक्ष कितने निस्तारित किये गये। उन्होंने स्पष्ट रूप से सभी बैंक के प्रबन्धकगणों को निर्देशित किया कि जो भी क्लेम आये है, उसकी जांच कर दो दिनों में निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन बैंकों के द्वारा रूचि नहीं ली जा रही है।
उनकों स्पष्टीकरण के साथ-साथ 2 दिनों के अन्दर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये है तथा पीएम किसान निधि से जो भी किसान भाई लाभान्वित होते है, उनकों केसीसी का लाभ अवश्य दिया जाये। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जिन भी बैंकों का लम्बित प्रकरण है, उसे अवश्य ठीक कराये, नही तो कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ ही अन्य लोगो के लिए सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यों में लापरवाही या उदासीनता कतई क्षम्य नहीं होगा। ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के प्रबन्धकगणों से स्पष्टीकरण तलब की है तथा सख्त निर्देश दिया है कि जिन भी बैंको का अभी तक लम्बित प्रकरण है, उसे प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, उप निदेशक कृषि  विनोद कुमार, बैंक के एलडीएम सहित बैंको के प्रबन्धकगण उपस्थित रहे।

राजनीति: प्रमोद कुुमार मौर्य का सपा से इस्तीफा

राजनीति: प्रमोद कुुमार मौर्य का सपा से इस्तीफा    

संदीप मिश्र            
लखनऊ। 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के दौरान राज्य की सत्ता पर दावेदारी जता रही समाजवादी पार्टी में अब सब कुछ ठीक-ठाक नहीं दिखाई दे रहा है। चाचा शिवपाल यादव एवं पूर्व मंत्री आजम खान की बगावत के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद कुुमार मौर्य, साइकिल से उतरकर अलग हो गए हैं और उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी मुखिया को भेजे इस्तीफे में प्रदेश सचिव ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 
अखिलेश सपा के प्रदेश सचिव प्रमोद मौर्य साईकिल की सवारी छोडकर समाजवादी पार्टी को टाटा बॉय बॉय कहते हुए अलग हो गये है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे में प्रमोद मौर्य ने कई गंभीर आरोप लगाने के साथ साथ सपा में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी, समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या देर सबेर स्वामी प्रसाद मौर्य भी अखिलेश यादव का साथ छोड़ देंगे ?
भाजपा को मिट्टी में मिला देने का दावा करते हुए सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य खुद अपनी सीट भी नहीं जीत पाए। उन्हें फाजिलनगर से हार का सामना करना पड़ा। अक्सर बड़बोले बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव नतीजों के बाद से ही खामोश हैं।

'एफपीओ' की योजना, अभूतपूर्व क्रांति का सूत्रपात

'एफपीओ' की योजना, अभूतपूर्व क्रांति का सूत्रपात   

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि देश में दस हजार किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने की योजना, कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति का सूत्रपात है। जिसके माध्यम से, बुआई से बाजार तक किसानों को सक्षम बनाकर उनकी आमदनी बढ़ाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

तोमर ने एफपीओ योजना को सुचारू रूप से लागू करने के संबंध में क्लस्टर आधारित व्यावसायिक संगठनों (सीबीबीओ) का राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि एफपीओ से किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सीबीबीओ को हर जतन करना होगा। एफपीओ की परिकल्पना तब पूरी होगी, जब इसके बनने के बाद उसका लाभ किसानों को मिलने लगे तथा केसर की तरह उसकी खुशबू फैले और सारे किसान कहें कि हमें भी एफपीओ से जोड़िए।

22 को 48वें 'एआईपीएससी' का उद्घाटन करेंगे शाह

22 को 48वें 'एआईपीएससी' का उद्घाटन करेंगे शाह  


मनोज सिंह ठाकुर       

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शुक्रवार ( 22 अप्रैल) को पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआर ऐंड डी) द्वारा यहां आयोजित किए जा रहे 48वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस (एआईपीएससी) का उद्घाटन करेंगे। बीपीआर ऐंड डी में अनुसंधान और सुधारक प्रशासन की निदेशक अनुपमा नीलेकर चंद्रा ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम भोपाल स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्रीय अकादमी (सीएपीटी) में आयोजित किया जा रहा। 

उन्होंने कहा, इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पुलिस बलों, इकाइयों, सामाजिक वैज्ञानिकों, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों को भारतीय पुलिस के लिए चुनिंदा हित के विषयों पर विचार-विमर्श करने के लिए साझा मंच प्रदान करना है। चंद्रा ने बताया कि पहली बार एआईपीएससी में पुलिस बल, इकाइयां, समाजिक वैज्ञानिक, फॉरेंसिक विशेषज्ञ अैर हितधारककों के साथ-साथ सुधारक प्रशासन विभाग के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

22.65 लाख रुपये की ठगी, घोड़े को काला रंग किया

 22.65 लाख रुपये की ठगी, घोड़े को काला रंग किया 

अमित शर्मा 
चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लाल रंग के घोड़े को काला रंग करके 22.65 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एक अन्य मामले में भी अच्छी नस्ल के घोड़े दिखाने के बाद सामान्य घोड़े भेजकर 37.41 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पहला केस थाना सिटी सूनाम का है। यहां ठगी का शिकार हुए रमेश कुमार ने बताया कि वह वार्ड नंबर-14 मोहल्ला हरचरन नगर लहरागागा में रहते हैं‌। 
उन्हें जतिंदरपाल सिंह सेखों निवासी सुंदर सिटी सुनाम, लखविंदर सिंह निवासी सिंहपुरा सुनाम व लचरा खाना उर्फ गोगा खान निवासी लेहल कलां ने मिलीभगत करके लाल रंग का घोड़ा बेचा। उन्होंने उसे घर जाकर नहलाया तो घोड़े का काला रंग निकल गया।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...