शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' घोषित किया

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' घोषित किया    

अखिलेश पांडेय        
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक उद्घोषणा जारी करते हुए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस घोषित किया और अमेरिकियों को उन कार्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जो जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करेंगे।
पहली बार 1970 में आयोजित किया गया पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को पृथ्वी दिवस कार्यक्रम 190 से अधिक देशों में आयोजित होने की उम्मीद है, जिसमें 100 करोड़ लोग शामिल होंगे।
राष्ट्रपति बाइडन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आक्रामक तरीके से काम नहीं करने के हानिकारक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने 2020 में बाढ़, बवंडर, जंगल की आग और सूखे जैसे चरम मौसम के साथ-साथ जलवायु आपदाओं के कारण हुए नुकसान को दर्शाने वाले आँकड़ों का हवाला दिया। जिसमें अमेरिकी समुदायों का लगभग 145 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और सैकड़ों अमेरिकियों की जानें भी गयीं।
बाइडन ने कहा, "पर्यावरणीय अन्याय अश्वेत समुदायों, कम आय वाले समुदायों और आदिवासी व स्वदेशी समुदायों को नुकसान पहुंचा रहा है।
बाइडन ने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में वन्यजीव प्रजातियों की एक अनगिनत संख्या विलुप्त होने की कगार पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...