रविवार, 17 अप्रैल 2022
6.52 सेंटीमीटर तक मुंह खोल सकती हैं, रिकॉर्ड
आतंकवादियों के लिए मुसीबत बनें सीसीटीवी कैमरे
अभिनेत्री रुबीना ने इंस्टाग्रम पर तस्वीरें शेयर की
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शनिवार, 16 अप्रैल 2022
मणिपुर: सीएम ने अपने मंत्रीमंडल का विस्तार किया
मणिपुर: सीएम ने अपने मंत्रीमंडल का विस्तार किया
इकबाल अंसारी
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को छ: नये मंत्रियों को शामिल करके अपने मंत्रीमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल ला गणेशन ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें से पांच भारतीय जनता पार्टी( भाजपा ) और एक नागा पीपुल्स फ्रंट( एनपीएफ)के हैं। मंत्रियों में लेतपाओ हाओकिप, डॉ. एस रंजन, एल सुसिंद्रो, के रोबिंद्रो, थ बसंता और खाशिम रुइवा (एनपीएफ) शामिल हैं। इनमें से लेतपाओ हाओकिप ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की पिछली सरकार में भी सेवारत थे। अन्य पांच पहली बार मंत्री बने हैं।
लेतपाओ ने पिछली विधानसभा में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सदस्य के रूप में जीत हासिल की थी और युवा मामलों और खेल मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने इस बार तेंगनौपाल से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। उन्होंने वर्ष 1999 में इम्फाल के महाराज बोधचंद्र कॉलेज से राजनीतिशास्त्र से स्नातक की डिग्री हासिल की है। खुरई से ताल्लुक रखने वाले लीशंगथेम सुसिंद्रो मेइतेइ( 38) दूसरी बार भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2001 में एनजी मणि कॉलेज से उच्च माध्यमिक की पढ़ाई पूरी की है।
डॉ़ सपम रंजन(49) ने कोंथौजाम से जीते दर्ज की है। उन्होंने वर्ष 1999 में जयपुर के एसएमएस कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और 2005 में एमडी किया। उन्होंने पहले कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी और फिर 2017 और 2022 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना परचम लहराया था। कोंकम रोबिंद्रो (34) ने मयंग इंफाल से जीत हासिल की है। उन्होंने 2012 में ब्रिटेन के एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।थौनाओजम बसंतकुमार सिंह ने( 57) पहली बार नंबोल से जीत हासिल की है।वह एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने बाद में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री थ चाओबा के बेटे हैं। उन्होंने 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास से स्नातोकोत्तर और 2002 में एमयू से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। एनपीएफ के उम्मीदवार के रूप में चिंगई से खशिम वासुम (58) जीते हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज 1985 बैच के स्नातक हैं।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 21 मार्च को पांच अन्य मंत्रियों थ विश्वजीत, वाई खेमचंद, के गोविंदास, नेमचा किपगेन और अवांगबो निवमई (एनपीएफ) के साथ लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।भाजपा के 32 और एनपीएफ के पांच सदस्य हैं।
कप्तान ने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा
कप्तान ने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा
मोमीन मलिक
नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने शनिवार को दमदार खेल दिखाते हुए आईपीएल मैच में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में पारी खेली। दअरसल, टीम के कप्तान केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 56 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है और इस सीजन का अपना पहला शतक लगाया है। वह इस सीजन शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने शतक लगाया था। मिल्स के ओवर की 5वीं गेंद पर ऑफ साइड में चौका लगाकर राहुल ने आईपीएल 2022 में अपना पहला शतक जड़ दिया है। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा शतक है।
बतौर कप्तान केएल राहुल का ये दूसरा शतक है। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। हालांकि अब वह बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। केएल राहुल ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। इस शतक के साथ राहुल 100वें मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 100वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फाफ डुप्लेसी के नाम था। जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 86 रन बनाए थे। कप्तान केएल राहुल ने अपने 100वें मैच में नाबाद 103 रन की पारी खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अपनी सेवाओं को कस्टमर फ्रेंडली बना रहा विभाग
सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपल्बधियों को गिनवाया
पीएम ने 'हनुमान' की प्रतिमा का लोकार्पण किया
स्वादिष्ट: 'क्रीम रोल' बनाने की रेसिपी, जानिए
विद्यालय: गर्मी की छुट्टियों में कटौती करने के निर्देश
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...