शनिवार, 16 अप्रैल 2022

कप्तान ने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा

कप्तान ने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा   


मोमीन मलिक            

नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने शनिवार को दमदार खेल दिखाते हुए आईपीएल मैच में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में पारी खेली। दअरसल, टीम के कप्तान केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 56 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है और इस सीजन का अपना पहला शतक लगाया है। वह इस सीजन शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने शतक लगाया था। मिल्स के ओवर की 5वीं गेंद पर ऑफ साइड में चौका लगाकर राहुल ने आईपीएल 2022 में अपना पहला शतक जड़ दिया है। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा शतक है।

बतौर कप्तान केएल राहुल का ये दूसरा शतक है। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। हालांकि अब वह बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। केएल राहुल ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। इस शतक के साथ राहुल 100वें मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 100वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फाफ डुप्लेसी के नाम था। जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 86 रन बनाए थे। कप्तान केएल राहुल ने अपने 100वें मैच में नाबाद 103 रन की पारी खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...