शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022
16 अप्रैल को मनाईं जाएगी 'हनुमान जयंती'
दिल्ली कैपिटल्स के अहम सदस्य फिजियो संक्रमित
दिल्ली कैपिटल्स के अहम सदस्य फिजियो संक्रमित
मोमीन मलिक
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग, यानी आईपीएल के 15वें सीजन के 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन 25वें मैच से पहले आईपीएल 2022 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक अहम सदस्य को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार 16 अप्रैल को अपना अगला मुकाबला खेलना है, लेकिन, इससे पहले टीम के अहम सदस्य फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
आईपीएल द्वारा जारी मीडिया अपडेट में बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य फीजियो पैट्रिक फरहार्ट को COVID-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है और वे इस समय आइसोलेशन में हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। हाल-फिलहाल में वे टीम के साथ ट्रेवल नहीं करेंगे और कम से कम एक सप्ताह तक वे क्वारंटीन में रह सकते हैं। इसके अलावा कोई भी कोरोना केस आईपीएल 2022 में अब तक सामने नहीं आया है।गौरतलब है कि आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूएई में खेला गया था, जबकि आईपीएल 2021 का आधा सीजन कोरोना केसों के कारण स्थगित करना पड़ा था। आईपीएल 2021 का पहला भाग भारत में खेला गया था, जबकि दूसरा भाग आईपीएल के 14वें सीजन का यूएई में आयोजित किया गया था। अब आईपीएल 2022 सिर्फ मुंबई और पुणे में सख्स बायो-बबल में आयोजित किया जा रहा है।
अगर भारत को छेड़ा, किसी को बख्शेंगे नहीं: रक्षामंत्री
अगर भारत को छेड़ा, किसी को बख्शेंगे नहीं: रक्षामंत्री
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को कड़े संदेश में कहा कि अगर भारत को छेड़ा तो हम किसी को नहीं बख्शेंगे। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में राजनाथ सिंह ने यह बात कही। उन्होंने चीन के साथ सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई बहादुरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मैं खुले तौर पर यह नहीं कह सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों ने) क्या किया और हमने (सरकार ने) क्या फैसले लिए। लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि उन्हें (चीन को) एक संदेश गया है कि अगर भारत को नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा। (भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं)।"
रक्षा मंत्री वाशिंगटन डीसी में भारत यूएस 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने गए थे। इसके बाद, उन्होंने यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (इंडोपैकोम) मुख्यालय और फिर सैन फ्रांसिस्को में बैठकों के लिए हवाई की यात्रा की थी। बताते चलें कि पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद मई 2020 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हुआ था। 15 जून, 2020 को दोनों सैनिकों के गलवान घाटी में भिड़ने के बाद गतिरोध बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप 20 भारतीय सैनिक और एक अज्ञात संख्या में चीनी सैनिक मारे गए।
अपनी गुणवत्ता को बढ़ाने पर बल देना चाहिए
अपनी गुणवत्ता को बढ़ाने पर बल देना चाहिए
अमित शर्मा
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि पंजाब को स्कूलों में विदेशी मॉडल को लागू करने के बजाय, अपनी गुणवत्ता को बढ़ाने पर बल देना चाहिए। शिअद के वरिष्ठ नेता महेश इंदर ग्रेवाल ने शुक्रवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा स्थापित मेरिटोरियस और आदर्श स्कूलों का दौरा करना चाहिए। यह राज्य के लिए अच्छा होगा यदि मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों को उन्हें स्थापित करने के महत्व को समझने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा स्थापित किए मेरिटोरियस और आदर्श स्कूलों में लेकर जाएं। पंजाब को विदेशी मॉडल को लागू करने के बजाय अपनी गुणवत्ता को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को कांग्रेस सरकार की नीति पर नहीं चलना चाहिये।
वास्तव में इसके पीछे के मूल दर्शन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस अवधारणा का विस्तार किया जाना चाहिए। ताकि समाज के वंचित वर्गों के ग्रामीण छात्रों को भारत और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। श्री ग्रेवाल ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म के प्रावधान और प्राइवेट स्कूलों की फीस ढ़ांचे को विनियमित करने की जरूरत है, लेकिन सरकार को प्राइवेट विश्वविद्यालयों के कामकाज पर भी ध्यान देना चाहिए, जो किसी न किसी तरह से छात्रों को ठग रहे हैं।
ये संस्थान न केवल पाठयक्रम में बदलाव कर रहे हैं, बल्कि दूसरें पाठयक्रमों में छात्रों की संख्या को कम रहे हैं, जिसका राज्य के अकादमिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह भी धारण बन गई है कि इन विश्वविद्यालयों के मालिकों को वर्तमान सरकार में एक अधिकार प्राप्त है, और अब वे अपनी जैसा चाहें वैसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। इस धारणा को यह सुनिश्चित करके ठीक किया जाना चाहिए कि प्राइवेट विश्वविद्यालय सभी मानदंडों का पालन करें और किसी भी तरह से छात्रों को न लूटे।
किसानों को परेशान कर रहीं पुलिस व एजेंसियांं
चढूनी ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पिछले साल नौ दिसंबर को आंदोलनकारियों से लिखित समझौता किया था, जिसमें बिंदु 2 और 2 ए को लागू नहीं किया गया। इसमें आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दाखिल सभी तरह के मामले वापस लेने पर सहमति बनी थी। लेकिन अभी तक केंद्र की तरफ से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है जिस कारण रेलवे पुलिस व अन्य एजेंसियां किसानों का प्रताड़ित कर रही हैं। श्री चढूनी ने श्री शाह से अपील की है कि केंद्र व किसानों के बीच हुए समझौते के सभी बिंदुओं को पूर्णतया लागू करवाएं ताकि सरकार के प्रति जनता का विश्वास कायम रहे।
स्वास्थ्य परीक्षण के लिए माइक्रो रोबोट बनाया: लैब्स
हत्याकांड के मुकदमे में तारीख पर पहुंचे टिकैत
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...