शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

अगर भारत को छेड़ा, किसी को बख्शेंगे नहीं: रक्षामंत्री

अगर भारत को छेड़ा, किसी को बख्शेंगे नहीं: रक्षामंत्री  

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को कड़े संदेश में कहा कि अगर भारत को छेड़ा तो हम किसी को नहीं बख्शेंगे। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में राजनाथ सिंह ने यह बात कही। उन्होंने चीन के साथ सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई बहादुरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मैं खुले तौर पर यह नहीं कह सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों ने) क्या किया और हमने (सरकार ने) क्या फैसले लिए। लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि उन्हें (चीन को) एक संदेश गया है कि अगर भारत को नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा। (भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं)।" 


रक्षा मंत्री वाशिंगटन डीसी में भारत यूएस 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने गए थे। इसके बाद, उन्होंने यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (इंडोपैकोम) मुख्यालय और फिर सैन फ्रांसिस्को में बैठकों के लिए हवाई की यात्रा की थी। बताते चलें कि पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद मई 2020 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हुआ था। 15 जून, 2020 को दोनों सैनिकों के गलवान घाटी में भिड़ने के बाद गतिरोध बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप 20 भारतीय सैनिक और एक अज्ञात संख्या में चीनी सैनिक मारे गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...