बुधवार, 5 जनवरी 2022
परीक्षा ‘हैकिंग सॉल्विंग’ गिरोह का भंडाफोड़ किया
102 रुपए सस्ता हुआ गैस-सिलेंडर, कटौती की
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में 9 जनवरी तक बारिश होगी और उत्तर भारत में अगले 6-7 दिनों के दौरान शीतलहर की संभावना नहीं है। वहीं बुधवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-मध्यम वारिश या बर्फबारी होने की संभावना है और 6 जनवरी को छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
सीजी में नाइट कर्फ्यू, व्यापारी संगठनों की बैठक
तीसरी लहर के लिए प्रोटोकॉल जारी, अनुरोध
दुष्यंत टीकम रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना की तीसरी लहर के लिए भारत सरकार से प्रोटोकॉल जारी करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा कराने और सेंटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर किसी तरह की रोक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से डरने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है।राजनांदगांव में 24 घंटे के दौरान 14 डॉक्टरों सहित 42 नए संक्रमित मिले हैं। दो दिन में ही एक्टिव केस की संख्या 73 तक पहुंच गई है। एक दिन पहले ही पेंड्री मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसलिए इनके संपर्क में आए डॉक्टरों के सैंपल ली गई। मंगलवार को एंटीजन सैंपलिंग में जेआर और इंटर्नशिप वाले कुल 14 डॉक्टर संक्रमित पाए गए। कोरोना की तीसरी लहर ने छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शिविरों में तगड़ी सेंध लगाई है। मंगलवार को नवा रायपुर में सीमा सुरक्षा बल 17वीं बटालियन के 6 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीजापुर के बोदली कैंप में रह रहे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 14 जवान भी कोरोना संक्रमण की वजह से बीमार हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।
सोमवार को कांकेर जिले के कन्हारगांव कैंप में रह रहे सशस्त्र सीमा बल के पांच जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं सुकमा जिले के तिमेलवाड़ा कैंप में कोबरा 202 यूनिट के 38 जवान पॉजिटिव पाए गए थे। बताया जा रहा है, पॉजिटिव पाए गए अधिकतर जवान छुट्टी से वापस लौटे थे। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जवानों को उनके कैंप में ही आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए जवानों की भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि रायपुर से लेकर बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यह कोरोना विस्फोट सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। कोरोना के इलाज के प्रिस्क्रिप्शन में इस बार अमेरिकी दवा मोलुनुपीरावीर टैबलेट शामिल की जा रही है। इस टैबलेट को ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने आपात स्थिति को देखते हुए मंजूरी दे दी है। दिसंबर में लांच हुई इस दवा के 10 हजार से ज्यादा डोज प्रदेश के दवा कारोबारियों को सप्लाई हुए हैं। एक मरीज के लिए 40 टैबलेट की डोज तय है। कंपनियों के हिसाब से इस पूरे डोज का रेट दो से ढाई हजार रुपए होगा। भारत में एक साथ 15 कंपनियां प्रोडक्शन कर रही हैं, इसलिए स्टॉक कम नहीं होगा। अभी भी सामान्य लक्षण वाले मरीजों को पैरासिटामॉल और कफ सिरप से ही इलाज किया जाएगा। मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 35 हजार 705 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 1059 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा 343 केस रायपुर जिले में ही सामने आए हैं। बिलासपुर में 159, रायगढ़ में 141, दुर्ग में 89 मरीज मिले हैं। कोरिया जिले में 60 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें से दो स्कूलों के 55 बच्चे और 3 शिक्षक भी हैं।
मंगलवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 2 मौतें तो बिलासपुर में ही हुई है। एक मौत रायगढ़ में हुई है। इसमें दो मौतों की एकमात्र वजह कोरोना संक्रमण ही था। मरने वालों में से केवल एक मरीज को कोरोना के अलावा दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं। इन तीन मौतों को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक 13 हजार 604 लोगों की जान इस महामारी की वजह से जा चुकी है।महामारी की इस लहर की चपेट में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी हो रहे हैं। रायपुर मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल से कई डॉक्टर इसकी चपेट में आए हैं। गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज के एक डॉक्टर भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के 14 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रायपुर एम्स में दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए आए कई मरीज पॉजिटिव भी मिले हैं।
कोरोना ने रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में भी दस्तक दी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी पॉजिटिव आए हैं। अफसरों की कॉलोनी सूर्या अपार्टमेंट में भी कई लोग पॉजिटिव मिले हैं। राजकुमार कॉलेज परिसर में भी एक रहवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को मिले 1059 कोरोना मरीजों की वजह से प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2977 हो गई है। एक दिन पहले ही प्रदेश में केवल 1942 सक्रिय मरीज थे। यह संख्या लगभग दुगुनी है। इस समय से अधिक 847 एक्टिव केस रायपुर में ही हैं। बिलासपुर में 519 और रायगढ़ में 494 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस समय केवल कोण्डागांव और नारायणपुर जिले ही संक्रमण के प्रभाव से अछूते बच गए हैं। बेमतरा में भी मंगलवार को कोई नया मरीज नहीं मिला।
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ीं
दुष्यंत टीकम रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। 9 से 13 जनवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन गुरुवार से बादल छा सकते हैं। बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट - छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 1059 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 21 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज रायपुर, रायगढ़, दुर्ग , कोरबा, जांजगीर-चाम्पा और बिलासपुर से है।
फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द, विरोध किया
अमित शर्मा फिरोजपुर। पीएम मोदी की बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली रद्द हो गई है। किसानों ने हाईवे का जाम कर विरोध किया। जिसके कारण प्रधानममंत्री की रैली रद हो गई। पीएम अब दिल्ली वापस लौट रहे हैं। वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस पूरे मामले पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। किसानों ने गुरदासपुर नेशनल हाईवे को जाम कर विरोध किया।
वहीं, मौजूद किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा। तब तक भाजपा की रैलियों का विरोध होता रहेगा। बता दें कि कृषि कानून रद्द होने के बाद पीएम मोदी का यह पंजाब का पहला दौरा था, जहां पीएम मोदी को राज्य को कुछ सौगात भी देनी थीं। लेकिन किसानों का गुस्सा शांत होता नजर नहीं आ रहा है।
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। चीन के कर्जजाल से कंगाल श्रीलंका ने ड्रैगन को बड़ा झटका देते हुए भारत के साथ त्रिंकोमाली तेल टैंक का समझौता किया है। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से त्रिकोमाली तेल टैंक परिसर का निर्माण करेंगे। रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम इस समझौते के तहत त्रिंको पेट्रोलियम टर्मिनल लिमिटेड सीलोन पेट्रोलियम कार्पोरेशन और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के साथ मिलकर 61 तेल टैंक विकसित करेंगे। भारत के तमिलनाडु राज्य से बेहद करीब बन रहे इन तेल टैंक का सबसे पहले सपना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देखा था।
श्रीलंका की गोटाबाया राजपक्षे सरकार की कैबिनेट ने त्रिंकोमाली तेल टैंक प्रॉजेक्ट को भारत के साथ मिलकर बनाने को मंजूरी दे दी है। इस डील के बारे में सबसे पहले 29 अक्टूबर 1987 को हुए भारत-श्रीलंका समझौते में जिक्र किया गया था। इसमें कहा गया था कि इस टैंक को संयुक्त रूप से दोनों देश विकसित करेंगे लेकिन 35 साल बीत जाने के बाद भी यह समझौता लटका हुआ था। उस समय राजीव गांधी और श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति जे आर जयवर्द्धने के बीच पत्रों का आदान प्रदान भी हुआ था। श्रीलंका में चल रहे गृहयुद्ध की वजह से यह समझौता करीब 15 साल तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। इसके बाद 2002 में नार्वे की मध्यस्थता में गृहयुद्ध समाप्त हुआ। फिर ऐसी खबरें आईं कि अमेरिका श्रीलंका के त्रिंकोमाली बंदरगाह को नौसैनिक अड्डा बनाना चाहता है ताकि अफगानिस्तान में रसद को आसानी से पहुंचाई जा सके। इसके बाद भारतीय उच्चायुक्त ने त्रिंकोमाली का दौरा किया था। यह तेल टैंक द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के पहले का है जहां 10 लाख टन तेल रखा जा सकता है।
इस तेल टैंक स्टोरेज के पास ही त्रिंकोमाली बंदरगाह है। त्रिंकोमाली चेन्नई का सबसे करीबी बंदरगाह है। चीन श्रीलंका के इस इलाके पर लंबे समय से नजरे गड़ाए हुए था। श्रीलंका ने यह समझौता ऐसे समय पर किया है जब श्रीलंका में वित्तीय और मानवीय संकट गहरा गया है। चीन के कर्जजाल की वजह से महंगाई रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है, खाद्य पदार्थों की कीमत में बेतहाशा तेजी आई है और सरकारी खजाना तेजी से खाली हो रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि श्रीलंका इस साल दिवालिया हो सकता है। श्रीलंका की यह हालत कैसे हुई? इसके कई कारण हैं। कोरोना संकट के कारण देश का टूरिज्म सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ। साथ ही सरकारी खर्च में बढ़ोतरी और टैक्स में कटौती ने हालात को और बदतर बना दिया। ऊपर से चीन के कर्ज को चुकाते-चुकाते श्रीलंका की कमर टूट गई। देश में विदेशी मुद्रा भंडार एक दशक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। सरकार को घरेलू लोन और विदेशी बॉन्ड्स का भुगतान करने के लिए पैसा छापना पड़ रहा है।
चीन ने अपनी सैन्य ताकत में इजाफा किया, बदलाव
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
मंगलवार, 4 जनवरी 2022
भंवरा के नेतृत्व में बसपा की जनसभा आयोजित हुईं
भंवरा के नेतृत्व में बसपा की जनसभा आयोजित हुईं
विजयी उम्मीदवार 'गामा' ने सबका आभार व्यक्त किया
जेल आईजी ने यह भी माना कि बाहर से आने वाले मुलाकातियों की तलाशी लिए जाने के दौरान जेल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों में कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। उनके मुताबिक अपने दायित्व निर्वहन के दौरान सुरक्षाकर्मी जेल में बंद कैदियों के भी संपर्क में आते हैं। जिससे उनके संक्रमित होने की संभावनी बनी रहती है।
पंजाब: 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया
अमित शर्मा चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और दोनों राज्यों में गुरुग्राम सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, लुधियाना में 12.4 डिग्री और पटियाला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा फरीदकोट में 10.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 13.7 डिग्री, फिरोजपुर में 11.9 डिग्री, जालंधर में 10.9 डिग्री और संगरूर में 11.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला
टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला
मोमीन मलिक नई दिल्ली। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एक बार फिर से चेतेश्वर पुजारा और रहाणे फ्लाप रहे हैं। जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन मीडिल ऑडर के बल्लेबाज पुजार 33 गेंद में मात्र 3 रन बनाकर चलते बने तो वहीं रहाणे गोलडेन डक लेकर पवेलियन लौटे। लगातार बल्ले से फ्लाप चल रहे दोनों खिलाड़ी की टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर दोनों ही बल्लेबाजों से निराश नजर आए। गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि पुजार और रहाणे के पास अब सिर्फ एक मौका है। श्रेयस अय्यर टीम में आने के लिए तैयार वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। गावस्कर को लगता है कि जोहान्सबर्ग में भारत की दूसरी पारी में स्कोर नहीं करने पर पुजारा और रहाणे अपने टेस्ट करियर के अंतिम मौके गंवा रहे होंगे।
सरस्वती उपाध्याय इलायची का सेवन सिर्फ खाने के फ्लेवर को नहीं बढ़ाता, सेहत के लिए भी इलायची बेहद फायदेमंद है। ये इंफेक्शन से लड़ने में मददगार है और इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करती है। इलायची का इस्तेमाल आप चाय से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाने में करते हैं। इसके अलावा माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
इंफैक्शन से लड़ने में मददगार: नैचुरल फ्लेवरिंग एजेंट इलायची के सेवन से आपको कई फायदे मिलेंगे इसमें मौजूद नैचुरल कम्पाउंड और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज बीमारियों, इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होती है आयुर्वेद के अनुसार, इलायची एक त्रिदोषिक है, जो सभी तीन दोषों को बैलेंस करती है. ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखती है साथ ही ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कार्डियक हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
ब्लोटिंग और गैस की समस्या में: ब्लोटिंग और गैस की समस्या में इलायची का सेवन बेहद कारगर होगा। ये कफ दोष को बैलेंस करती है। खास करके फेफड़ों और पेट में। वात दोष में भी इसका सेवन लाभकारी होता हैै। इलायची सबसे अच्छे एन्टीओएक्सआईडीएएनटी के रूप में काम करती है और ब्लड प्रेशर, अस्थमा, अपच और डाईसुरिया सहित कई तरह के डिसऑर्डर्स में इसका सेवन फायदा पहुंचाता है। इलायची का सेवन उल्टी, पेट से जुड़ी बीमारियों, गले में इरिटेशन, सांसों की बदबू, हिचकी आने, अपच और हद से ज्यादा प्यास लगने की समस्या में फायदेमंद है।
खाने का सही तरीका: आयुर्वेद के अनुसार इलायची में वॉर्मिंग और डिटॉक्सीफाइंग इफेक्ट होता है। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे कच्चा चबाकर खाएं या इसे चाय में मिलाकर पिएं। इसके पाउडर को घी और शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं। सांसों की बदबू और डायरिया की समस्या में इलायची को चबाकर या ऐसे ही मुंह में कुछ देर रखकर खा सकते हैं। इस तरीके से खाने से इलायची का जूस धीरे-धीरे गले के अंदर जाता है।
कर्ज से परेशान पिता-पुत्री का आत्मदाह, मुकदमा दर्ज
अभिनेत्री कैटरीना ने मंगलसूत्र की फोटो शेयर की
गुजरात एचसी के परिसर में लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित
दुष्यंत टीकम रायपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने के साथ ही अब तीसरी लहर की आशंका को लेकर राज्य सरकार सर्तक हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आपात बैठक की। सीएम ने बैठक के बाद कहा कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं को हतोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। सीएम ने लॉकडाउन के सवालों को लेकर कहा कि लॉकडाउन सबसे अंतिम विकल्प होगा। इससे पहले भीड़ और बड़े आयोजनों को रोकने पर फोकस होगा।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना का संकट तीसरी लहर के रूप में आने के आसार साफ दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना पर इमरजेंसी मीटिंग ली है। उन्होंने कहा है कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। प्रदेश में लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य में कोरोना सुनामी की तरह आएगा और उतनी ही तेजी से चला जाएगा। उन्होंने ये भी कहा है कि अगले एक दो दिनों में बड़े फैसले करने होंगे।” श्री सिंहदेव ने कहा कि हमें डरने की जरूरत नहीं है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि लोगों का अन्य राज्यों से जाना लगा हुआ है। उन्होंने खुद को कारोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों का दौरा मैंने अपने राजनीतिक कारणों से किया। अभी जो लक्षण है, उससे लग रहा है कि कोरोना के नया वैरिएंट आ चुका है। वह ओमिक्रॉन भी हो सकता है।
टीएमसी के नेता व गायक बाबुल की रिपोर्ट पॉजिटिव
मिनाक्षी लोढी कोलकाता। भाजपा से पूर्व विधायक व राज्य मंत्री रहे वर्तमान में टीएमसी के नेता व गायक बाबुल सुप्रियो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके साथ साथ उनके पिता, पत्नि और स्टाफ के कई लोगों में भी कोरोना संक्रमण की जानकारी उनके द्वारा ट्वीट करके दी गई है। बता दें की वर्ष 2021 में भी वे 2 बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और अप्रैल में उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हुईं थीं। देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे है और इस बार संक्रमण के शिकार लोगों में कई राजनेता भी शामित हैं। रविवार शाम प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कोरोनो संक्रमित हुए।
मंगलवार सुबह ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी इसके बाद सांसद मनोज तिवारी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई था और अब बाबुल सुप्रियो ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की। बता दें की कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री में प्रियंका गांधी में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे और उनके संपर्क में कई लोग संक्रमित पाए भी गए थे जिसके कारण वे भी आइसोलेशन में हैं।
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...