बुधवार, 5 जनवरी 2022

102 रुपए सस्ता हुआ गैस-सिलेंडर, कटौती की

102 रुपए सस्ता हुआ गैस-सिलेंडर, कटौती की
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। देश में नए साल के मौके पर कॉमर्शियल गैस-सिलेंडर की कीमत 102 रुपए सस्ता हुईं है। घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप महज 634 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है तो ऐसा नहीं है। हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की।
जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। दिल्ली में 10 किलोग्राम कंपोजिट गैस सिलेंडर 634 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, लखनऊ में कंपोजिट सिलेंडर के लिए 660 रुपये देने होंगे। बता दें कि 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई हैं। बता दें, 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को 2101 रुपये देने होते थे। जहां चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये तो वही मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2076 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अमेज़न पर क्विज का आयोजन, 40,000 का इनाम 
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। अमेजन आपको इनाम जीतने का मौका दे रहा है। अमेजन पर हर रोज ऐप क्विज का आयोजन किया जाता है। इसके सभी सवालों के सही जवाब देकर आप अमेजन पें में इनाम जीत सकते हैं। आज यानी 5 जनवरी को सभी पांच सवाल के सही जवाब देने पर आप लकी विनर हो सकते हैं। विनर बनने पर आपको 40,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। ये प्राइज आपके अमेजन पें बैलेंस में दिया जाएगा। इसमें एलिजिबल होने के लिए आपको 5 सवालों के जवाब देने होंगे। विनर का फैसला लकी ड्रॉ के जरिए किया जाता है। में सवाल जेनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स पर बेस्ड होते हैं। लिमिटेड ने हासिल किया कोल आपूर्ति का अहम करार आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि ये ऐप ओनली क्विज है। 
इसमें भाग लेने के लिए आपको ऐप अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। अमेजन ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐसे खेलें क्विज ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद आप इसमें अपने अकाउंट से लॉगिन कर लें। इसके बाद ऐप में फन जोन सेक्शन में जाएं। इसे आप सर्च करके भी सीधे ओपन कर सकते हैं। फन जोन ओपन के बाद आपको तीसरे सेक्शन में रेड कलर का बैनर दिखेगा। इसमें आंसर और विन लिखा होगा। इस पर क्लिक करके आप क्विज खेल सकते हैं।

कोरोना की चपेट में आए पैरा-मेडिकल कर्मी, संक्रमण
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश की राजधानी द‍िल्‍ली में कोरोना संक्रमण के साथ ओम‍िक्रॉन वेर‍िएंट भी अब तेजी से फैल चुका है। वहीं, तीसरी लहर आने की संभावना के बीच इसकी चपेट में द‍िल्‍ली के अस्‍पतालों में काम कर रहे काफी संख्या में डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल कर्मी तेजी से चपेट में आने लगे हैं। हालांकि इसके कारण राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। देखें वीडियो दरअसल, इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कम से कम 50 डॉक्टर, जबकि सफदरजंग अस्पताल के 26 डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 38 डॉक्टर सहित 45 स्वास्थ्य कर्मी बीते कई दिनों में कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इस दौरान उनके संपर्क में आए अधिक स्वास्थ्य कर्मी भी अब आइसोलेट हो चुके हैं और इसका असर अब वहां इलाज कराने आ रहे लोगों पर पड़ने लगा है। 
बीजेपी नेता अय्यप्पन पिल्लई का निधन वहीं, सूत्रों के अनुसार उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल  के कम से कम 20 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं, दिल्ली सरकार  द्वारा संचालित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की डिप्टी स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ ऋतु सक्सेना ने कहा कि संस्थान के 7 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों को स्पेशल वार्ड में रखा गया है जबकि बाकी बचे हुए लोगों को घर पर होम क्वारंटीन किया गया है। बता दें कि दिल्ली सरकार के मुताबिक अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और जिन्हें ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर सहायता की जरूरत है, उनकी संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। 
ऐसे में 16 मई से सबसे ज्यादा हैं। वहीं, महामारी से शहर में और 3 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मामलों में बढ़ोत्तरी होने से एम्स प्रशासन ने अपने कर्मचारियों की सर्दियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। गौरतलब है कि फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनीष जांगरा ने कहा कि उन्होंने सरकार को स्वास्थ्य संकट की चेतावनी दी है। इसके लिए नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में तेजी लाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दो-तिहाई कर्मियों के साथ संचालित हो रहे हैं और कोरोना की तीसरा लहर के चरम पर जाने पर स्थिति कंट्रोल से बाहर हो जाएगी।

भारत: 24 घंटें में कोरोना के 58,097 नए मामलें
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58,097 नए मामले आए, 15,389 रिकवरी हुईं। और 534 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कुल मामले: 35,018,358 सक्रिय मामले: 2,14,004 कुल रिकवरी। 3,43,21,803 कुल मौते। 4,82,551 कुल वैक्सीनेशन। 1,47,72,08,846 देश में फिर लटकी लॉकडाउन की तलवार देश में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन ने देश के तमाम राज्यों को चिंता में डाल दिया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। 
कई और राज्यों में भी जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे लेकर लॉकडाउन के आसार बनते दिख रहे हैं। जानिए इन राज्यों का क्या हाल है।यहां कौन सी पाबंदियां लगाई गई है। गठबंधन ने की बड़ा चुनावी वादा, सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा 20 लाख तक का लोन दिल्ली वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया। शनिवार और रविवार को दिल्ली में कर्फ्यू रहेगा। जरूरी और इमरजेंसी जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी। जरूरी सुविधाओं वाले दफ्तरों को छोड़कर सभी दफ्तर पूरी तरह से बंद। प्राइवेट दफ्तर केवल 50% कर्मचारियों की क्षमता से चलेंगे। मेट्रो और बसें पूरी क्षमता से चलेंगी, लेकिन बिना मास्क सफर की इजाजत नहीं।
'कोरोना' के मामलों को लेकर केंद्र सरकार सतर्क
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। इसी क्रम में राज्यों को कई अहम निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों से कहा कि हल्के और बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए होटल में कोविड केयर सेंटर बनाए जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर इस संबंध में जानकारी दी। पत्र में उन्होंने लिखा, ''हल्के या बिना लक्षण वाले कोरोना के मरीजों की देखभाल के लिए होटल के कमरों और अन्य सामान्य आवासों में कोरोना के सेंटर बनाएं और ऐसे सभी सेंटर डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों से कनेक्टेड हों। 
केंद्र ने राज्यों से कहा है कि केस बढ़ने की दशा में राज्य सरकारें मरीजों के अस्पताल में भर्ती करवाने की पूरी व्यवस्था हो। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ने कहा कि मरीजों के लिए अस्पताल में बेड की कमी ना हो। उन्होंने कहा कि अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था की जाए और हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाए। बता दें कि भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में कुछ राज्यों में संक्रमण के मामलों के साथ-साथ मरीजों की भी संख्या में बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण कई राज्यों ने सख्त कदम उठाएं हैं।

9 जनवरी तक बारिश व शीतलहर की संभावना: मौसम
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में 9 जनवरी तक बारिश होगी और उत्तर भारत में अगले 6-7 दिनों के दौरान शीतलहर की संभावना नहीं है। वहीं बुधवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-मध्यम वारिश या बर्फबारी होने की संभावना है और 6 जनवरी को छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
आईएमडी ने कहा कि 6 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट रूप से, कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।5 और 6 जनवरी को दक्षिण राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। बुधवार को पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में और 6 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी आईएमडी के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से बर्फबारी बर्फबारी होने की संभावना है हालांकि उसके बाद इन क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी में कमी आएगी। इसी समय के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और फिर 8 और 9 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के अनुमान भी लगाए गए हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान में 7 जनवरी को और पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...