शनिवार, 1 जनवरी 2022

दिल्ली: वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ में दर्ज

दिल्ली: वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ में दर्ज

अकांशु उपाध्याय              नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे एक्यूआई 347 रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्लीवासियों के लिए आज की सुबह काफी सर्द रही और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री नीचे था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में आसमान सामान्य तौर पर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने तीन जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतलहर से लेकर तीव्र शीतलहर की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। “तीव्र” शीतलहर की स्थिति तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य के मुकाबले गिरावट 6.4 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो जाती है।

भारत: 'ओमिक्रोन' के संक्रमितों की संख्या-1,431

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के 161 नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह अद्यतन आंकडों में यह जानकारी दी। ओमिक्रोन स्वरूप के 1,431 मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351,केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के दैनिक मामले 65 दिन बाद 16,000 से अधिक के आंकडे को पार कर गए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,61,579 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,781 हो गई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं तथा 220 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,81,080 हो गई है। देश में छह अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 22,431 नए मामले सामने आए थे। 

वहीं, 30 नवंबर को उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक लाख के पार चली गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मामले संक्रमण के मामलों का 0.30 प्रतिशत हैं, जबकि संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है। इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,420 की वृद्धि हुई है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।


कोरोना: खुशियों के साथ नए साल '2022' का स्वागत 

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद देश में शुक्रवार रात को साल 2022 का स्वागत सभी ने खुशियों के साथ किया। साल 2021 में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की भयावह यादों से निकलकर लोगों ने एक-दूसरे को नए साल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि आने वाले साल में इस ग्लोबल पैंडेमिक से छुटकारा मिल पाएगा।

देश में लगभग सभी राज्यों में नाइट कर्फ्यू या नए साल के जश्न को लेकर अन्य तरह की पाबंदियां लगाई गईं थीं। इसके बावजूद रात 12 बजे का घंटा बजते ही आतिशबाजियों के नजारे दिखाई दिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग एक-दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए।

हेड कांस्‍टेबल के 249 पदों पर नोटिफिकेशन जारी 

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्‍योरिटी फोर्स ने हेड कांस्‍टेबल के खाली 249 पदों पर योग्‍य कैंडिडेट्स की वेकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह वेकेंसी स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जानी है। जो कैंडिडेट्स इस वेकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सीआईएसएफ के ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं तथा पूरी जानकारी के साथ आवेदन कर सकते हैं। जारी पदों में से 181 पुरुष कैंडिडेट्स के लिए हैं। जबकि 68 महिला कैंडिडेट्स के लिए है। 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्‍यताप्राप्‍त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स के पास आवश्यक स्‍पोर्ट्स सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है।  के चुने गए कैंडिडेट्स भारत के बाहर भी सेवा देने के लिए उत्‍तरदायी होंगे। निर्धारित योग्‍यताओं की विस्‍तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। हेड कांस्‍टेबल जीडी के पदों के लिए कैंडिडेट्स को 25,500 से 81,100 रुपये तक के वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा। इसके अलावा अन्‍य केंद्र सरकार के भत्‍ते भी देय होंगे। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का जन्‍म 02 अगस्‍त 1998 के बाद तथा 01 अगस्‍त 2003 के अंदर होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी। कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए शारिरिक परीक्षा से भी गुजरना होगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-75, (वर्ष-05)
2. रविवार, जनवरी 2, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -7 डी.सै., अधिकतम-18+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

जिला स्तरीय 'व्यापार' बन्धु की बैठक, निर्देश दिए

जिला स्तरीय 'व्यापार' बन्धु की बैठक, निर्देश दिए
विजय कुमार       
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायें। पूर्व बैठक में प्राप्त प्रकरणों पर की गयी कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा के दौरान व्यापारियों द्वारा बताया गया कि मालवाहक टैंकरों एवं कामर्शियल वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने में असुविधा हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने असिस्टेण्ट कमिश्नर वाणिज्यकर को ए.आर.टी.ओ के सहयोग से कैम्प लगवाकर बनवाने के निर्देश दिये। बैठक में व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य परिवहन निगम की बसें भरवारी बाजार के अन्दर से न जाकर रोही बाई-पास से निकल जाती है। जिससे व्यापारियों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने असिस्टेण्ट कमिश्नर वाणिज्यकर को उनकी तरफ से ए.आर.एम रोडवेज को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। 
बैठक में व्यापारियों द्वारा देवीगंज बाजार में सुलभ शौचालय बनाये जाने की मॉग पर जिलाधिकारी ने ई.ओ को सुलभ शौचालय बनाये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। व्यापारियों द्वारा मनौरी फ्लाई ओवर पर प्रकाश की व्यवस्था किये जाने की मॉग पर जिलाधिकारी ने असिस्टेण्ट कमिश्नर वाणिज्यकर को लो.नि.वि के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को बिल सम्बन्धी विसंगतियों को निस्तारित करने के भी निर्देश दिये हैं।
बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला उद्यान अधिकारी सुरेन्द्र भाष्कर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा प्रान्तीय महामंत्री रमेश अग्रहरि जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी, युवा जिलाध्यक्ष अरविन्द केसरवानी प्रेमचन्द्र चौधरी एवं राजेश अग्रहरि अंशुल केसरवानी एवं प्रमोद साहू आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

5वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छात्रों का प्रदर्शन 
विजय भाटी        गौतमबुद्ध नगर। विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित हुई 5वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में एलके इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल एवं जनपद ग़ाज़ियाबाद का नाम रोशन किया। इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी, आदि जैसे कई राज्यों ने भाग लिया। इन सबके बीच एलके इंटरनेशनल स्कूल के 5 छात्रों ने जबरदस्त दमखम दिखाया।

भाला फेंक प्रतियोगिता में तुषार चौधरी ने अंडर-18 में स्वर्ण पदक जीता। तुषार चौधरी एवं अन्य छात्रों की पदक जीतने की उपलब्धि पर काजीपुरा स्थित एलके स्कूल की प्रधानाध्यापक उषा शर्मा ने विद्यालय की सभा में पदक जीतने वाले सभी खिलाडियों का सम्मान किया। उन्होंने पूरे विद्यालय को इन छात्रों उदाहरण भी दिया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

गाजियाबाद: 24 घंटों में 34 नए संक्रमित मिलें

अश्वनी उपाध्याय          गाज़ियाबाद। जिलें में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर दिखाई देना शुरू हो गया है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार गाज़ियाबाद में 24 घंटों की अवधि में 34 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस अवधि में 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 117 हो गई है। कुल सक्रिय संक्रमितों की गणना में गाज़ियाबाद प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। 

गौतम बुद्ध नगर में 61 नए संक्रमित मिले हैं और 5 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। यहाँ कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 190 हो गई है। सक्रिय संक्रमितों के मामले में गौतम बुद्ध नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज

कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज 

श्रीनगर। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शुक्रवार को लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के कारण दिन में ठंड और रात में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात यहां तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां बीती रात यह शून्य से नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बढ़त: 58,253.82 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग         मंबई। बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 459 अंक उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। मारुति, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 459.50 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,354.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की तेजी के साथ टाइटन सर्वाधिक लाभ में टाइटन रही। इसके अलावा कोटक बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एक्सिस बैंक और सन फार्मा लाभ में रहे। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इन्फोसिस शामिल हैं। हांगकांग का हैंगसेंग 1.24 प्रतिशत जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.57 प्रतिशत लाभ में रहे। जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार शुक्रवार को बंद रहे।

भ्रष्टाचार मामलें में जेल सुपरिटेंडेंट निलंबित किया

राणा ओबराय          चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह दहिया को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसे अंडर रूल-7 के तहत चार्जशीट करने के भी आदेश दिए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने भ्रष्टाचार के आरोप में शमशेर दहिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शमशेर सिंह दहिया का मुख्यालय कार्यालय जेल महा निदेशक, हरियाणा, पंचकूला रहेगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे।


फुटबॉल प्रतियोगिता के 5 मैचों में चौथा गोल दागा

फुटबॉल प्रतियोगिता के 5 मैचों में चौथा गोल दागा

मैनचेस्टर। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के पिछले पांच मैचों में अपना चौथा गोल दागा। जिससे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने बर्नले को 3-1 से हराया जो उसकी हाल में टीम से जुड़ने वाले नये मुख्य कोच राल्फ रांगनिक के रहते हुए सबसे बड़ी जीत है। रोनाल्डो ने यूनाईटेड की तरफ से पहले हॉफ में तीसरा गोल किया। खेल के 35वें मिनट में रोनाल्डो के सामने कोई खिलाड़ी नहीं था और उन्होंने आसानी से गोल दागा। वह यूनाईटेड की तरफ से इस सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में उनका 14वां गोल है।

यूनाईटेड को स्कॉट मैकटोमिनी ने आठवें मिनट में बढ़त दिलायी जबकि बेन मी के 27वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से उसका स्कोर 2-0 हो गया। रोनाल्डो ने जल्द ही इसे 3-0 कर दिया। बर्नले की तरफ से एकमात्र गोल आरोन लेनन ने 38वें मिनट में किया। यूनाईटेड की यह 18 मैच में नौवीं जीत है जिससे उसके 31 अंक हो गये हैं और वह छठे स्थान पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं 'मेथी' का साग

सरस्वती उपाध्याय           सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में पालक, बथुआ मेथी जैसी कई सारी सब्जियां आपको दिखने लगेंगी। ठंड के दौरान लोगों इन सब्जियों का साग खाना बेहद ही पसंद होता है। इन्हीं सब्जियों में एक सब्जी मेथा का साग है। लोग इसे न सिर्फ सब्जी के रूप में खाते हैं। बल्कि स्टफ पराठा के तौर पर भी इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, मेथी का साग ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है। बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का साग किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जानिए मेथी का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए किस तरह से फायदेमंद है। साथ ही इसके सेवन से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

डायबिटीज: मेथी का साग डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए डायबिटीज पेशेंट मेथी के साग का जूस नियमित रूप से सेवन करें। आप चाहें तो सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें अमीनो एसिड मौजूद होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है।

डाइजेशन के लिए: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से कई लोगों को डाइजेशन की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप भी डाइजेशन की समस्या से परेशान हैं तो मेथी का साग या फिर सब्जी का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कब्ज या पाचन से जुड़ी परेशानी को दूर करने में मदद करती है।

वजन कम करने के लिए: मेथी का साग वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है। जिसकी वजह से भूख जल्दी नहीं लगती है। ऐसे में आप वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

हड्डियां होती हैं मजबूत: मेथी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें प्रोटीन होता है जो कि बोन मेटाबॉलिज्म के लिए काफी अच्छा होता है।

बालों के लिए: मेथी की पत्तियों का सेवन करने से बालों के लिए काफी अच्छा रहता है। इसके लिए मेथी की पत्तियों को पीसकर अपने बालों पर लगाएं। इससे बाल काले, घने और चमकदार रहेंगे।

त्वचा के लिए: बालों के अलावा मेथी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। इसलिए मेथी को अपने डाइट में जरूर में शामिल करना चाहिए।

बस ड्राइवर को 190 साल की कठोर कैद, सजा

बस ड्राइवर को 190 साल की कठोर कैद, सजा 
मनोज सिंह ठाकुर    
भोपाल। मध्य प्रदेश के पन्ना में छह साल पहले एक भीषण बस हादसे में 22 यात्री जिंदा जल गए थे। इस बस हादसे में आरोप सिद्ध होने पर अपर सत्र न्यायाधीश आरपी सोनकर की अदालत ने बस के ड्राइवर शमसुद्दीन को 22 यात्रियों की मौत पर कुल 190 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। ड्राइवर को प्रत्येक काउंट पर 10-10 साल की अलग-अलग सजा सुनाई गई है। 
बस मालिक ज्ञानेन्द्र पांडेय को भी दोषी मानते हुए 10 साल की कठोर कैद से दंडित किया गया है।  दोनों सतना जिले के रहने वाले हैं। ड्राइवर शमसुद्दीन को आईपीसी की दफा 304 के भाग-2 के तहत दोषी पाया गया है।  गौरतलब है कि 4 मई 2015 में मंडला घाटी में नेशनल हाईवे पर पांडव फॉल के पास एक बस 20 फीट नीचे गिर कर पलट गई थी। अनूप ट्रेवल्स द्वारा संचालित 32 सीटों वाली बस दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर छतरपुर कस्बे से रवाना हुई थी। एक घंटे से अधिक समय बाद बस पन्ना जिले में पांडव फॉल के पास एक पुल पर पहुंची और ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस करीब आठ फीट नीचे खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई।

मुर्गा न देने पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

संदीप मिश्र      हरदोई। हरदोई जिले में मुर्गा न देने पर बदमाशों ने एक मीट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लेकिन दो आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गए, जिन्हें भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। गोली लगने से घायल मीट कारोबारी और भीड़ की पिटाई से घायल दोनों आरोपियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मीट कारोबारी की मौत हो गई। हरदोई के सांडी कोतवाली इलाके के सदर बाजार में बुधवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब कस्बे के सदर बाजार में औलाद गंज मोहल्ले के रहने वाले 18 साल के सबील पुत्र मुन्ना कुरैशी बाजार में अपनी मुर्गे की दुकान को बंद करके घर जा रहे थे।

उसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक मुर्गा लेने पहुंचे और उन्होंने मीट कारोबारी से मुर्गा देने की मांग की।मीट कारोबारी ने दुकान बंद करने के कारण मुर्गा देने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए युवकों ने मीट कारोबारी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मीट कारोबारी लहूलुहान हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई तो आरोपियों ने भीड़ पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।लेकिन भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों को भीड़ के चंगुल से बचाया और उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल भेजा।

वहीं गोली लगने से घायल मीट कारोबारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील और वीरपाल के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनके तीसरे साथी के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...