शनिवार, 1 जनवरी 2022

दिल्ली: वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ में दर्ज

दिल्ली: वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ में दर्ज

अकांशु उपाध्याय              नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे एक्यूआई 347 रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्लीवासियों के लिए आज की सुबह काफी सर्द रही और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री नीचे था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में आसमान सामान्य तौर पर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने तीन जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतलहर से लेकर तीव्र शीतलहर की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। “तीव्र” शीतलहर की स्थिति तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य के मुकाबले गिरावट 6.4 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो जाती है।

भारत: 'ओमिक्रोन' के संक्रमितों की संख्या-1,431

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के 161 नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह अद्यतन आंकडों में यह जानकारी दी। ओमिक्रोन स्वरूप के 1,431 मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351,केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के दैनिक मामले 65 दिन बाद 16,000 से अधिक के आंकडे को पार कर गए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,61,579 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,781 हो गई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं तथा 220 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,81,080 हो गई है। देश में छह अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 22,431 नए मामले सामने आए थे। 

वहीं, 30 नवंबर को उपचाराधीन रोगियों की संख्या एक लाख के पार चली गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मामले संक्रमण के मामलों का 0.30 प्रतिशत हैं, जबकि संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है। इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 13,420 की वृद्धि हुई है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।


कोरोना: खुशियों के साथ नए साल '2022' का स्वागत 

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद देश में शुक्रवार रात को साल 2022 का स्वागत सभी ने खुशियों के साथ किया। साल 2021 में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की भयावह यादों से निकलकर लोगों ने एक-दूसरे को नए साल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि आने वाले साल में इस ग्लोबल पैंडेमिक से छुटकारा मिल पाएगा।

देश में लगभग सभी राज्यों में नाइट कर्फ्यू या नए साल के जश्न को लेकर अन्य तरह की पाबंदियां लगाई गईं थीं। इसके बावजूद रात 12 बजे का घंटा बजते ही आतिशबाजियों के नजारे दिखाई दिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग एक-दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए।

हेड कांस्‍टेबल के 249 पदों पर नोटिफिकेशन जारी 

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्‍योरिटी फोर्स ने हेड कांस्‍टेबल के खाली 249 पदों पर योग्‍य कैंडिडेट्स की वेकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह वेकेंसी स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जानी है। जो कैंडिडेट्स इस वेकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सीआईएसएफ के ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं तथा पूरी जानकारी के साथ आवेदन कर सकते हैं। जारी पदों में से 181 पुरुष कैंडिडेट्स के लिए हैं। जबकि 68 महिला कैंडिडेट्स के लिए है। 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्‍यताप्राप्‍त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स के पास आवश्यक स्‍पोर्ट्स सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है।  के चुने गए कैंडिडेट्स भारत के बाहर भी सेवा देने के लिए उत्‍तरदायी होंगे। निर्धारित योग्‍यताओं की विस्‍तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। हेड कांस्‍टेबल जीडी के पदों के लिए कैंडिडेट्स को 25,500 से 81,100 रुपये तक के वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा। इसके अलावा अन्‍य केंद्र सरकार के भत्‍ते भी देय होंगे। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का जन्‍म 02 अगस्‍त 1998 के बाद तथा 01 अगस्‍त 2003 के अंदर होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी। कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए शारिरिक परीक्षा से भी गुजरना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...