शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज

कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज 

श्रीनगर। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शुक्रवार को लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के कारण दिन में ठंड और रात में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात यहां तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां बीती रात यह शून्य से नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बढ़त: 58,253.82 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग         मंबई। बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 459 अंक उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। मारुति, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 459.50 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,354.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की तेजी के साथ टाइटन सर्वाधिक लाभ में टाइटन रही। इसके अलावा कोटक बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एक्सिस बैंक और सन फार्मा लाभ में रहे। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इन्फोसिस शामिल हैं। हांगकांग का हैंगसेंग 1.24 प्रतिशत जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.57 प्रतिशत लाभ में रहे। जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार शुक्रवार को बंद रहे।

भ्रष्टाचार मामलें में जेल सुपरिटेंडेंट निलंबित किया

राणा ओबराय          चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह दहिया को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसे अंडर रूल-7 के तहत चार्जशीट करने के भी आदेश दिए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने भ्रष्टाचार के आरोप में शमशेर दहिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शमशेर सिंह दहिया का मुख्यालय कार्यालय जेल महा निदेशक, हरियाणा, पंचकूला रहेगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...