शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

'नए साल' का स्वागत, बेहद उत्सुक हैं सभी लोग

'नए साल' का स्वागत, बेहद उत्सुक हैं सभी लोग

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। नए साल के आगाज के साथ एक नई शुरुआत भी होती है। नया साल आने में कुछ समय ही रह गया है। ऐसे में सभी लोग नए साल का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। जैसे कि हर सुबह उगता हुआ सूरज एक नए दिन की शुरुआत करता है वैसे ही हमें भी अपने बीते साल की बुरी यादों को छोड़कर नए साल की खुशियों के साथ शुरुआत करनी चाहिए। 

नए साल की खुशी में सभी लोग अपने प्रियजनों को नए साल की बधाई देते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए नए साल के कुछ प्यार भरे संदेश लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेजकर अपने रिश्तों को और मजबूत कर सकते हैं।

चुनावी बांड की 19वीं किस्त जारी करने की मंजूरी

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को चुनावी बांड की 19वीं किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी। यह एक जनवरी से 10 जनवरी तक खुलेगी। यह मंजूरी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दी गयी है। राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे के विकल्प के रूप में चुनावी बांड की व्यवस्था की गयी है। हालांकि, विपक्षी दल ऐसे बांडों के माध्यम से चंदे में कथित पारदर्शिता की कमी को लेकर चिंता जताते रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को जनवरी से 10 जनवरी 2022 के बीच उसकी 29 अधिकृत शाखाओं के जरिये चुनावी बांड जारी करने और उसे भुनाने के लिये अधिकृत किया गया है।”

एसबीआई की ये 29 विशिष्ट शाखाएं लखनऊ, शिमला, देहरादून, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, नई दिल्ली, चंडीगढ़, श्रीनगर, गांधीनगर, भोपाल, रायपुर और मुंबई जैसे शहरों में हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण के चुनावी बांड की बिक्री एक से 10 मार्च, 2018 के दौरान हुई थी। बांड की 18वीं किस्त की बिक्री 1-10 सितंबर 2021 को हुई थी।

दिल्ली: 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहने के साथ ही तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो बुधवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हल्का कोहरा छाने का पूर्वानुमान भी है। दिल्ली के पालम और लोधी रोड मौसम केन्द्रों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: सात डिग्री सेल्सियस और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है। दिल्ली में इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था।आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत में तीन जनवरी तक शीत लहर से भीषण शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर ”भीषण” शीत लहर की घोषणा की जाती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र ‘सफर’ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत: 'ओमिक्रोन' के संक्रमितों की संख्या-1,270 

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले सामने आने से देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं और 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के दैनिक मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है।


केवाईसी संबंधी दिशा-निर्देशों में ढील को बढ़ावा
अकांशु उपाध्याय     नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों के पुराने ग्राहकों की जानकारी समय समय पर अद्यतन करने के बारे में केवाईसी संबंधी दिशा-निर्देशों में ढील को 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय कोविड के नए रूप के चलते बढ़ी अनिश्चितता के दौर में ग्राहकों और बैंककर्मियों को परेशानी से बचाने के लिए किया गया है। आरबीआई ने बैंकों को उनके वर्तमान ग्राहकों के केवाईसी को समय-समय पर अद्यतन कराने के बारे में 25 फरवरी 2016 को को वृहद दिशानिर्देश जारी किया था। इसमें केवाईसी का नियमित समयांतराल पर नवीनीकरण न होने पर ग्राहक के खाते के परिचालन पर पाबंदी लगाने का प्रावधान है।

केंद्रीय बैंक ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच पांच मई 2021 को इस नियम में 31 दिसंबर 2021 तक ढील दे दी थी। आरबीआई की ओर से बैंकों के लिए गुरुवार को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है, ‘कोविड-।9 के नए स्वरूप से व्याप्त वर्तमान अनिश्चितता को देखते हुए (पांच मई के सर्कुलर) के अंतर्गत प्रदस्त शिथिलता को एतद्वारा 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया जाता है। ‘


फैराडियन को 10 करोड़ पाउंड में खरीदने की घोषणा
अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ब्रिटेन की बैटरी निर्माता कंपनी फैराडियन लिमिटेड को 10 करोड़ पाउंड में खरीदने की शुक्रवार को घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज कई अरब डॉलर की अपनी स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ‘ऐंड टू ऐंड’ प्रौद्योगिकी की निरंतर खरीद कर रही है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) ने फैराडियन लिमिटेड में 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 10 करोड़ पाउंड का समझौता किया है। कंपनी विकास पूंजी के रूप में इसमें अतिरिक्त 2.5 करोड़ पाउंड का निवेश करेगी।
ब्रिटेन में शेफील्ड और ऑक्सफोर्ड से संचालित तथा सोडियम आयन बैटरी प्रौद्योगिकी का पेटेंट रखने वाली फैराडियन दुनिया की अग्रणी बैटरी प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आरएनईएसएल के माध्यम से 10 अक्टूबर से अनेक अधिग्रहण और रणनीतिक निवेश किए हैं जिनका उद्देश्य उसके हरित ऊर्जा कारोबार को आकार देना है।
बयान में कहा गया कि फैराडियन की सोडियम आयन प्रौद्योगिकी अन्य वैकल्पिक बैटरी तकनीकों, विशेष रूप से लिथियम आयन और लैड एसिड प्रौद्योगिकियों की तुलना में अधिक लाभकारी है। इन लाभों में कोबाल्ट, लिथियम, कॉपर या ग्रेफाइट पर निर्भरता नहीं होना शामिल है।

विधान परिषद सदस्य के घर पर छापेमारी: विभाग

विधान परिषद सदस्य के घर पर छापेमारी: विभाग

संदीप मिश्र       कन्नौज। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुष्पराज जैन उर्फ ‘पम्पी’ के घर पर शुक्रवार को सुबह आयकर विभाग की छापेमारी हुईं। सूत्रों के अनुसार पम्पी के कन्नौज स्थित घर पर सुबह सात बजे से आयकर विभाग से छापेमारी शुरु हुयी थी। समझा जाता है कि हाल ही में ‘समाजवादी परफ्यूम’ बनाने वाले इत्र कारोबारी पम्पी जैन ही हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर पिछले कुछ दिनों से चल रही छापेमारी में लगभग 200 करोड़ रुपये की नकदी और 75 किग्रा से अधिक सोना चांदी बरामद किया था।

आयकर विभाग का दावा है कि यह किसी व्यक्ति के घर से मिली रकम की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी थी। पीयूष जैन के कन्नौज और कानपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ही पम्पी जैन का नाम भी सामने आया था। उस समय सपा नेताओं ने पीयूष जैन द्वारा सपा इत्र बनाये जाने संबंधी रिपोर्टों का खंडन किया था।इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन से सपा का कोई संबन्ध नहीं होने का खुलासा करने के लिये आज कन्नौज में ही संवाददाता सम्मेलन बुलाया था। इससे पहले ही पम्पी जैन के कन्नौज स्थित घर पर आयकर छापेमारी शुरु हो गयी। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या आयकर विभाग की ओर से छापेमारी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।


मुंबई: आतंकियों द्वारा हमला करने की आशंका जारी
कविता गर्ग      मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमला करने की आशंका के मद्देनजर हाई अलर्ट की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां आज बताया कि रेलवे स्टेशनों सहित पूरे शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने नए साल की पूर्व संध्या पर शहर पर संभावित हमले के बारे में जानकारी दी है और मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है, जिसके मद्देनजर शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया है। अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा को देखते हुए 31 दिसंबर के लिए पूर्व-अनुमोदित छुट्टी और पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश भी रद्द कर दिया है।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में खालिस्तानी आतंकवादियों के हमले की आशंका के मद्देनजर केन्द्रीय एजेंसियों की ओर से अलर्ट मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।राज्य भर में कोरोना के ​​​​मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए मुंबई में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 पहले से ही लागू है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के आदेश के बाद होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, बार, पब, आर्केस्ट्रा, रिसॉर्ट, क्लब और छतों सहित किसी भी बंद या खुली स्थान पर नए साल के समारोहों, कार्यक्रमों, समारोहों और सभाएं करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जनविश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित किया: गृहमंत्री
संदीप मिश्र      अयोध्या। केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपने लगातार प्रवास के दौरान शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद रामनगरी अयोध्या का रुख किया। अयोध्या में हनुमानगढ़ तथा रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी भेंट की।
महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट करने के बाद अमित शाह ने जीआइसी मैदान में भाजपा जनविश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित किया। भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के इत्र की दुर्गंध पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है। आज जब छापेमारी चल रही है तो उनके पेट में उबाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो राम मंदिर बनने से रोकना चाहते हैं मैं उन्हें कहना चाहता हूं, रोक सकें तो रोक लें लेकिन किसी में इतना दम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्निमाण कराया। इससे पहले औरंगजेब के जमाने में जो बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाता वो मन मसोस कर वापस आता था।गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या के जीआइसी मैदान में चुनावी सभा के कार्यक्रम के बाद गोरखपुर प्रस्थान करेंगे। इससे पहले अमित शाह अयोध्या में रामलला तथा हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मणिराम दास छावनी पहुंचे। जहां पर उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी मुलाकात की।

भारत: 2021 के साल में 126 बाघों की मौंत हुईं
मनोज सिंह ठाकुर    
भोपाल। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने गुरुवार को कहा कि देश में 2021 के दौरान 126 बाघों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई एक बाघ की मौत के कारणों की जांच की जा रही है, जिससे राज्य में इस साल मरने वाले बाघों की संख्या 44 हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन पहले राज्य के डिंडोरी इलाके में कथित तौर पर जहर खाने से एक बाघिन की मौत हो गई थी। एनटीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि 2021 में बाघों की मौत की संख्या में वृद्धि हुई है। बाघों की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं जिनमें गश्त करना और अवैध शिकार के लिए लोगों को गिरफ्तार करना शामिल है। अधिकारी ने कहा कि मौत के कई कारण हो सकते हैं, क्योंकि बाघों की आबादी बहुत अधिक है और कारणों का पता लगाने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया जाता है। 
उन्होंने कहा कि बाघ की मौत राज्य के साथ-साथ एनटीसीए की जांच के दायरे में है। उन्होंने मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बाघिन की मौत जहर के कारण होने की खबरों को भी खारिज कर दिया। अधिकारी ने कहा, 'बाघों को बचाने की प्रक्रिया जारी है। जैसे गश्त जारी है और बहुत से लोगों को अवैध शिकार के लिए गिरफ्तार भी किया गया है। हम बाघों की रक्षा के लिए सब कुछ कर रहे हैं, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि उनमें से लगभग 30 फीसद बाघ अभयारण्य से बाहर हैं।' एनटीसीए के मुताबिक, इस साल सबसे ज्यादा 44 बाघों की मौत मध्य प्रदेश में हुई। महाराष्ट्र में 26 और कर्नाटक में 14 बाघों की मौत हुई है।

पेट्रोल: 25 रुपयें प्रति लीटर सब्सिडी देने की घोषणा

रांंची। हेमंत सोरेन सरकार ने बुधवार को अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर राज्य के राशन कार्डधारियों को पेट्रोल खरीद में 25 रुपया प्रति लीटर सब्सिडी देने की घोषणा की है। एक अनुमान के मुताबिक फिलहाल पेट्रोल सब्सिडी के एवज में 50 करोड़ रुपये प्रति माह सरकार पर अतिरिक्त भार पड़ेगा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पेट्रोल खरीद में 25 रुपया प्रति लीटर सब्सिडी देने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। देश भर में सोरेन सरकार के इस निर्णय को लेकर चर्चा है और इसकी हकीकत को लेकर लगातार तर्क भी दिए जा रहे हैं। से बातचीत में झारखंड के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने इस बड़े और प्रभावशाली निर्णय का खुलासा किया है। रामेश्वर उरांव ने स्पष्ट किया है कि विपक्ष के अंदर जो बेचैनी दिख रही है वो राज्य सरकार को महंगाई से दी गई बड़ी राहत को लेकर है।उरांव की मानें तो राज्य की गरीब जनता को महंगाई से थोड़ी राहत देने के लिये पिछले डेढ़ माह से मंथन चल रहा है। राज्य सरकार ने इस मंथन के बाद ये निर्णय लिया है कि राज्य के गरीब राशन कार्डधारियों को पेट्रोल खरीद में प्रति लीटर 25 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

इस सब्सिडी का लाभ लेने वालों में किसी भी तरह के राशन कार्डधारी जिनके पास मोटर साईकिल या स्कूटर हैं वो शामिल हो पायेंगे। झारखंड में फिलहाल राशन कार्डधारियों की संख्या 61 लाख के करीब है  लेकिन जिनके पास राशन कार्ड के साथ मोटर साईकिल या स्कूटर है उन्हीं को राज्य सरकार के सब्सिडी का लाभ मिलेगा। हेमंत सोरेन की सरकार ने ऐसे लाभुकों के लिये प्रति माह 10 लीटर पेट्रोल खरीद पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है। रामेश्वर उरांव ने बताया कि इस तरह एक लाभुक को प्रति माह अधिकतम 250 रुपये सब्सिडी सरकार देगी।

राज्य के अंदर दो पहिया रखने वाले लाभुकों का आंकलन राज्य सरकार ने प्रथम दृष्टया 20 लाख तक किया है, मतलब 20 लाख लाभुकों को पेट्रोल सब्सिडी के एवज में 50 करोड़ रुपये प्रति माह सरकार पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। ये सब कुछ राशन कार्ड के आधार से लिंक होने। आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होने और दो पहिया वाहन मालिक की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड के लिंक होने के फार्मूले पर पूर्ण होगा।राज्य सरकार ने पेट्रोल सब्सिडी का लाभ देने के लिये 26 जनवरी 2022 का समय निर्धारित किया है। इस बीच सरकार को ये तय करना है कि लाभुक को पेट्रोल सब्सिडी की प्रक्रिया पेट्रोल पंप या PDS दुकान में से कहां से पूर्ण करनी है।

कपड़ों पर टैक्स 12 फीसदी करने के फैसले को टाला

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल ने कपड़ों पर टैक्स 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस बढ़ोतरी को फिलहाल टालने का फैसला किया गया। हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्री मिनिस्टर बिक्रम सिंह ने यह जानकारी दी। फरवरी में होने वाली अगली बैठक में इसकी समीक्षा की जा सकती है।इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि काउंसिल इस बढ़ोतरी को फिलहाल टाल सकता है। एक जनवरी 2022 से टेक्सटाइल और जूतों पर पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी जीएसटी की योजना थी। राज्य सरकारों से लेकर इन क्षेत्रों स जुड़े उद्योग और कारोबारी इसका विरोध कर रहे थे। काउंसिल की 17 सितंबर को हुई पिछली बैठक में जूतों एवं कपड़ों पर जीएसटी दर संशोधित करने का फैसला लिया गया था।

सीतारमण के साथ गुरुवार को हुई बजट-पूर्व बैठक में भी कई राज्यों ने इस मुद्दे को उठाया था। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान एवं तमिलनाडु जैसे राज्यों ने इसका विरोध किया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बैठक में कहा कि इससे पूरे टेक्सटाइल इंडस्ट्री को भारी नुकसान होगा। यह फैसला आम आदमी के अनुकूल नहीं है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल पर पांच फीसदी ही जीएसटी लगना चाहिए।

इस बीच कैट ने इस फैसले को टाले जाने का स्वागत किया है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इससे देश के लाखों कपडा एवं फुटवियर व्यापारियों को राहत मिलेगी जो पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बेहद तनाव की जिंदगी जी रहे थे। खंडेलवाल ने यह भी कहा कि कपडे की तरह फुटवियर पर भी जीएसटी दर बढ़ाने के निर्णय को स्थगित करना भी आवश्यक है।


सीएसएक्स केंद्र में विस्फोट, कोईं हताहत नहीं

सीएसएक्स केंद्र में विस्फोट, कोईं हताहत नहीं

अखिलेश पांंडेय       वाशिंगटन डीसी। अमेरिका बाल्टीमोर में सीएसएक्स केंद्र में बृहस्पतिवार को विस्फोट हुआ। लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाल्टीमोर दमकल विभाग की प्रवक्ता ब्लेयर एडम्स ने कहा कि जब विस्फोट हुआ। तब बेनहिल एवेन्यू के पास सुरंगों के जरिए कोयला आगे ले जाया जा रहा था। एडम्स ने कहा कि जिन सुरंगों से कोयला गुजर रहा था। वहां कोई कर्मचारी नहीं था। 

सीएसएक्स की प्रवक्ता सिंडी शिल्ड ने एक ईमेल में पुष्टि की कि सीएसएक्स कर्टिस बे कोल टर्मिनल में विस्फोट हुआ, लेकिन इस बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों की अभी जांच की जा रही है। सभी कर्मचारियों का पता लगाया गया और कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद आग नहीं लगी, लेकिन एहतियात के तौर पर दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

अफगान छोड़ने के फैसले पर स्पष्टीकरण दिया: गनी

अखिलेश पांंडेय         इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान के काबुल की ओर बढ़ते कदमों के बीच उनके देश अफगानिस्तान छोड़ने के फैसले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उस समय तालिबान सत्ता के आसानी से हस्तांतरण को लेकर किसी समझौते के लिए तैयार नहीं था और ऐसे में उनके पास काबुल छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। गनी में बीबीसी को दिये एक साक्षात्कार में 15 अगस्त 2021 को अचानक से उनके काबुल छोड़ने के फैसले पर अपनी सफाई देतेे हुए कहा कि तालिबान को राजधानी काबुल की ओर तेजी से बढ़ते हुए देख उनके एक सलाहकार ने उन्हें कुछ ही पलों में काबुल छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने खुद पर बड़ी मात्रा में पैसा लेकर भागने के आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया।

 गनी ने बीबीसी को बताया कि उस दिन सुबह तक उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था कि वह दोपहर बाद देश छोड़कर चले जायेंगे। इससे पहले इसी माह पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने  गनी पर देश को मंझधार में छोड़कर भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि  गनी के इस तरह से भाग जाने से उनके सरकार के वार्ताकारों और पीस काउंसिल के चेयरमैन अब्दुल्ला अब्दुल्ला के तालिबान के साथ किसी तरह के समझौते पर पहुंचने का अवसर खत्म हो गया था। इस पर गनी ने कहा कि काबुल को विनाश से बचाने के लिए उन्होंने देश छोड़ने का फैसला किया था।


2 वर्ष पहले लगाया गया रात्रिकर्फ्यू हटाया: अफ्रीका

अखिलेश पांडेय         प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सबसे पहली बार दो वर्ष पहले लगाया गया रात का कर्फ्यू हटा दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रीय कोरोना वायरस कमांड काउंसिल(एनसीसीसी) और राष्ट्रपति समन्वय परिषद (पीसीसी) की बृहस्पतिवार को बैठकों के बाद इस आश्य की घोषणा की। कार्यालय ने देश में वर्तमान में चल रही संक्रमण की चौथी लहर के प्रबंधन के बारे में जानकारी ली।

देश में चौथी लहर में अधिकतर मामले कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन के सामने आ रहे हैं। ओमीक्रोन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में ही सामने आया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कर्फ्यू हटाया जाएगा। लोगों की आवाजाही के समय पर अब कोई पाबंदी नहीं रहेगी।’’ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

बयान में कहा गया, ‘‘बंद स्थानों पर एक हजार और खुले स्थानों पर दो हजार से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जहां समारोह स्थल छोटे हैं और जहां उचित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इतने लोग शामिल नहीं हो सकते, वहां समारोह स्थल की क्षमता से आधे लोग ही आमंत्रित किए जाएंगे। अन्य पाबंदिया पहले की ही तरह जारी रहेंगी।’’ बयान में कहा गया, ‘‘सभी संकेतक इस ओर इशारा करते हैं कि देश राष्ट्रीय स्तर पर चौथी लहर के चरम को पार कर गया है।’’ इसमें यह भी कहा गया कि पिछले हफ्तों में देश के नौ प्रांतों में से दो को छोड़ कर शेष स्थानों पर मामलों की संख्या कम हुई है।’’

पाकिस्तान में हुआ बम विस्फोट, 4 की मौंत

सुनील श्रीवास्तव      इस्लामाबाद पाकिस्तान के क्वेटा प्रांत में बृहस्पतिवार की रात एक बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बम धमाका जिन्ना रोड पर साइंस कॉलेज के पास खड़ी एक कार के पास हुआ। जिन्ना रोड क्वेटा के प्रमुख मार्गों में से एक है और खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय एवं सबसे व्यस्त स्थान है। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक घायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट से आस-पास की इमारतों के शीशे टूट गए। पाकिस्तान के इस इलाके में इस्लामिक स्टेट काफी सक्रिय है।

परमाणु संधि सम्मेलन आयोजित, योजना आगे बढ़ाईं

वाशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण संयुक्त राष्ट्र में एक प्रमुख परमाणु संधि सम्मेलन आयोजित करने की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने बैठक शुरू होने से कुछ दिन पहले इसे स्थगित करने पर बृहस्पतिवार को सहमति जतायी। महामारी के कारण लगभग दो साल की देरी के बाद, दुनिया भर के प्रतिनिधिमंडलों को परमाणु हथियार नियंत्रण से संबंधित 1970 अप्रसार संधि पर चर्चा के लिए मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बुलाया गया था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण कार्यालय से बृहस्पतिवार को संधि में शामिल पक्षों को भेजे गए ईमेल के अनुसार आयोजक अब पहले से ही लंबित सम्मेलन को एक अगस्त से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। सम्मेलन के नेता गुस्तावो ज्लौविनेन को इस संबंध में जांच की जानकारी भेजी गई थी।

यह संधि दुनिया का सबसे व्यापक रूप से समर्थित परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता है, जिसमें भाग लेने वाले 191 देश शामिल हैं। इसके अनुसार राष्ट्र इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का इस्तेमाल हथियार में रूपांतरित करने के लिए नहीं हो। संधि पर हस्ताक्षर किए जाने के समय परमाणु हथियार से संपन्न देश अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन, उन्हें खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सहमत हुए। अर्जेंटीना के एक राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के पूर्व अधिकारी ज्लौविनेन ने कहा, ”यह एक खेदजनक निर्णय है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने हमारे सामने कोई अन्य विकल्प नहीं छोड़ा है।” बैठक के समय और प्रारूप के बारे में बृहस्पतिवार को और विचार-विमर्श हुआ।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-74, (वर्ष-05)
2. शनिवार, जनवरी 1, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -8 डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
सुशील श्रीवास्तव          
कौशाम्बी। जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के निर्माणाधीन भवन और कार्यालय निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं पुस्तकालय में पुस्तकों का रख-रखाव अव्यवस्थित पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के साथ ही साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित पकड़ने के निर्देश दिये।
उन्होंने चहारदीवारी बनाये जाने हेतु भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने छात्र-छात्राओं से वार्ता करते हुए कहा कि वे सब मास्क अवश्य लगाये तथा देश दुनिया में हो रही घटनाओं की जानकारी हेतु न्यूज पेपर एवं मैगजीन पढ़ें। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि छात्र-छात्राओं को विभिन्न कौशल विकास से सम्बन्धित कार्यों में भी रूचि पैदा करें तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं कोे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकॉमनायें भी दी नोडल अधिकारी ने परसरा भरवारी में निर्माणाधीन बस स्टैण्ड के निरीक्षण के दौरान परियोजना से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा समयान्तर्गत पूर्ण किया जाये। 
उन्होंने निर्माण कार्य से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सहायक अभियंता को काम कर रहे मजदूरों व उनके परिवारों को आधारभूत सुविधा-भोजन पेयजल एवं शौचालय आदि सुगमतापूर्वक उपलब्ध हो सके इस पर विशेष ध्यान देने के साथ ही मजदूरों का कोविड-19 टीकाकरण कराने के भी निर्देश दिये नोडल अधिकारी ने नरसिंहापुर कछुवा सिराथू में निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को मैनपॉवर एवं उपकरण समय से उपलब्ध हो सकें। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र सिराथू के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी से दवाओं की उपलब्धता स्टॉफ की संख्या जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को भुगतान की स्थिति संविदा कर्मियों के भुगतान की स्थिति एवं कोरोना की जॉच व कोविड के नये वैरिएण्ट के दृष्टिगत की गयी। तैयारियों की जानकारी प्राप्त की उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को और भी स्टॉफ को ऑक्सीजन के संचालन से सम्बन्धित विस्तृत प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिये। उनके द्वारा भर्ती मरीजों एवं परिजनों से उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। 
उन्होंने एक्सरे कक्ष ओपीडी कक्ष एवं दवा वितरण कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया नोडल अधिकारी ने गौआश्रय स्थल गिरधरपुर गढ़ी कड़ा के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, सीएमओ केसी राय, उपजिलाधिकारी सिराथू विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाईं
बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने गुरूवार को जहाँगीराबाद नैनी में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार एवं यमुनापार भी उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर आरएम रोडवेज टी.के बिसेन ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में तथा मुख्यमंत्री के सौजन्य से फेम योजना के अन्तर्गत नगरीय विकास विभाग द्वारा जनपद प्रयागराज को 50 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करायी जानी है। जिसमें से प्रथम चरण में 25 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन विभिन्न क्षेत्रों में किया जायेगा, जिसके क्रम में मंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा 15 बसों के संचालन का शुभारम्भ किया गया। बसों का संचालन रेलवे स्टेशन से लालगोपालगंज, रेमण्ड(नैनी) से शान्तिपुरम(फाफामऊ), त्रिवेणीपुरम झूंसी से पूरामुफ्ती बमरौली, बैरहना से शंकरगढ़ एवं सिविल लाइंस से प्रतापपुर फूलपुर मार्गों पर किया जायेगा।

नए साल के जश्न पर प्रोटोकॉल का पालन, सलाह
अश्वनी उपाध्याय       गाज़ियाबाद। जनपद पुलिस ने नए साल का जश्न मनाने वालों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि शुक्रवार की पूरी रात पुलिस सड़कों पर रहेगी। नशे में गाड़ी चलाने वालों और हुड़दंग करने वालों पर नज़र रखने के लिए पुलिस ने जिले में 17 जगहों पर नाकाबंदी की है। इसके अलावा यातायात पुलिस कर्मी शनिवार सुबह ढाई बजे तक सड़कों पर दिखाई देंगे।
नशेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को 20 ब्रेथ एनेलाइजर दिए गए है। मतलब शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से भी सख्ती से निबटा जाएगा।
एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर सड़क हादसे रोकने के लिए यातायात पुलिस तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। कई स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की रफ्तार धीमी की जाएगी। 
इसके साथ ही तेज गति से वाहन चलाने वालों के चालान भी किए जाएंगे। शुक्रवार की रात जिले में पुलिस सड़कों पर उतरेगी। स्वयं मैं सड़कों पर रहकर उनका नेतृत्व करूंगा। इसके अलावा शॉपिंग मॉल्स के बाहरजाम की समस्या से बचने के लिए जिले के सभी बड़े मॉल्स के बाहर यातायात पुलिस क्रेन तैनात करेगी। यहाँ गलत तरीके से खड़े वाहन को क्रेन से उठवाया जाएगा। क्रेन इस वाहन को थाने ले जाएगी और वाहन का चालान किया जाएगा।

चंडीगढ़: 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

चंडीगढ़: 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया
अमित शर्मा    
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, सिरसा, फतेहाबाद और पंचकूला में कल रात तापमान क्रमश: 3.2, 4.4, 6, 4.8, 3.7 और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
पंजाब के बठिंडा में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर, लुधियाना, पाटियाला, पठानकोट, फरीदकोट, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा और संगरूर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4, 3.7, 3.3, 4.3, 3.4, 4.3, 3.7, 3.2 और 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू: सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर में बुधवार को शुरू हुई दो मठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या अब छह हो गई है।
कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अनंतनाग जिले के नौगाम शाहाबाद में आतंकवादियों की मौजूदी की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ये जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी थे और मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था।
कुमार ने ट्वीट किया, ”दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से अब तक चार की पहचान हो पाई है। जिनमें से दो के पाकिस्तानी और दो अन्य के स्थानीय नागरिक होने की जानकारी मिली है। दो अन्य आतंकवादियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन आतंकवादी मारे गए थे। अन्य दो आंतकवादी स्थानीय नागरिक थे।

 लोक संपर्क विभाग में 12 अफसरों के तबादले: शासन

पंकज कपूर          देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 12 अफसरों के तबादले किए हैं। सहायक सूचना निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से मीडिया सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है। जबकि सहायक सूचना निदेशक बद्री चंद को जिला सूचना कार्यालय पौड़ी से जिला सूचना कार्यालय देहरादून स्थानांतरित किया गया। तथा साथ ही 8 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। 

हल्द्वानी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट को बागेश्वर भेजा गया है। उनके स्थान पर ज्योति सुंदरियाल को रूद्रप्रयाग से हल्द्वानी भेजा गया है। गिरिजा जोशी को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा भेजा गया है। अजनेश राणा को अल्मोड़ा से देहरादून भेजा गया है। रतिलाल को बागेश्वर से रूद्रप्रयाग भेजा गया है। रवेंद्र सिंह को चमोली से पिथौरागढ़ भेजा गया है।

इंडिया ने मेजबान टीम को 305 रनों का लक्ष्य दिया

इंडिया ने मेजबान टीम को 305 रनों का लक्ष्य दिया

मोमीन मलिक      प्रिटोरिया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑनफील्ड अपने अग्रेशन के लिए जाने जाते हैं। जहां टीम की बात आती है। वह अंपायर से भिड़ने से भी पीछे नहीं रहते हैं। सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब नई गेंद नहीं मिलने पर विराट कोहली को गुस्सा आ गया। विराट का यह गुस्सा कैमरे में कैद हो गया। सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 305 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 94 रनों तक चार विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 211 रनों की दरकार है, जबकि टीम इंडिया जीत से अब छह विकेट दूर है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी की शुरुआत करने जैसे ही मैदान पर उतरी, कप्तान विराट ने मैच को रोक दिया और वह अंपायर के पास पहुंच गए। विराट फील्ड सजा चुके थे, लेकिन नई गेंद नहीं चुनने का मौका नहीं मिलने से काफी खफा नजर आ रहे थे। विराट ने कहा कि उन्हें नई गेंद चुनने का मौका नहीं दिया गया। इस पूरी बहस के बीच करीब 10 मिनट का खेल बर्बाद हुआ। इसके बाद अंपायर ने नई गेंद का बॉक्स मंगाया। आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और विराट कोहली ने मिलकर गेंदों की सीम चेक की और फिर अश्विन ने नई गेंद चुनी।

अश्विन ने जैसे ही नई गेंद चुनी, इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बढ़िया लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान किया। टीम का स्कोर एक रन ही हुआ था कि शमी ने एडेन मार्करम को बोल्ड कर दिया। इसके बाद कीगन पीटरसन महज 17 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे, उस समय मेजबान टीम का स्कोर 34 रनों तक ही पहुंचा था। 74 रनों पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने रैसी वन डर डसन को 11 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। दिन की आखिरी गेंद पर बुमराह ने केशव महाराज को आउट कर टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। महाराज को नाइट वॉचमैन के तौर पर टेम्बा बवुमा और क्विंटन डिकॉक से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था।


जुकाम-खांसी के लिए मददगार हैं नीलगिरी के पत्ते

सरस्वती उपाध्याय        सर्दियों में जुकाम-खांसी हो जाता है तो कई दिनों ठीक नहीं होता है। इसके बाद जकड़न और कफ के कारण कई परेशानियां होने लगती है। इस समस्या से निजात पाना चाहते हो तो यूकेलिप्टस यानी, नीलगिरी के पत्तों का उपयोग रामबाण साबित हो सकता है। इसके अलावा नीलगिरी के पत्ते जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द की समस्याओं के लिए भी उपयोगी है।

कफ के लिए गरारा: कफ या फिर गले में अगर भारीपन महसूस हो रहा हो तो पर आप नीलगिरी से गरारा कर सकते है। गरारा करने से जुकाम और नाक बंद की समस्या भी दूर हो जाती है। इसका गरारा करने के लिए आपको गरम पानी में नीलगिरी की कुछ पत्तियां डालनी होंगी और फिर इस पानी से गरारा करने से काफी राहत मिलेगी।

सांस की समस्या को दूर करता है नीलगिरी: सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं का सामना हम अक्सर करते ही रहते हैं, ऐसे में इन समस्याओं को दूर करने के लिए नीलगिरी काफी फायदेमंद माना जाता है। गले में खराश, साइनसाइटिस और ब्रोंकाइटिस आदि अगर है। नीलगिरी की जाती पत्तियां राहत दिलाने का काम करती हैं। ये सर्दी की समस्या में यह एक काफी प्रसिद्ध घरेलू उपाय है। अगर काफी वक्त से कफ जमा है तो यह कफ को जड़ से खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा खांसी के लिए भी ये उपयोगी माना जाता है।

यूकेलिप्टस की चाय: नीलगिरी यानी कि यूकेलिप्टस के पत्तों का सेवन हर्बल टी के रूप में अक्सर किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप नियम से नीलगिरी की चाय पीते हैं, तो इससे सांस और संक्रमण की समस्या को आप आसानी से खुद से दूर कर सकते हैं। नीलगिरी के पत्तों की चाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले नीलगिरी के पत्तों को अच्छी तरह से साफ करें और फिर पानी में इन पत्तियों को अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर गुनगुना होने पर पिएं।

बैक्टीरिया से मिलेगी मुक्ती: दांतों को स्वस्थ रखने के लिए भी नीलगिरी काफी मदद कर सकता है।आप इसका उपयोग माउथवॉश के रूप में कर सकते हैं। दरअसल नीलगिरी दांतों में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में काफी सक्रिय होता है। इसके अलावा फंगल संक्रमण और घाव को दूर करने में भी यह आपकी मदद कर सकता है। साथ ही ये मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द को दूर करने का भी काम करता है।


पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूटपाट, 5 अरेस्ट किए

पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूटपाट, 5 अरेस्ट किए       

श्रीनगर। जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूटपाट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लूटी गई 2.31 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने बताया कि गिरफ्तारियां मंगलवार को अरनिया इलाके में हुई एक घटना के सिलसिले में की गईं और पुलिस ने 2.31 लाख रुपये की लूटी हुई नकदी 48 घंटे के अंदर बरामद कर ली। उन्होंने कहा कि आठ लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी काकू राम पर धारदार हथियारों से हमला कर उससे 2.31 लाख रुपये लूट लिए थे। एसएसपी ने बताया कि अरनिया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुख्यालय रमनीश गुप्ता की देखरेख में तीन टीमों का गठन किया गया था।

”विश्वसनीय सूचना” पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ ​​गोरू, सुभाष कुमार उर्फ ​​पम्पी, अमरीक सिंह उर्फ ​​काका, जगनदीप सिंह उर्फ ​​बब्बल और राहुल कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इलाके की टोह ली थी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।


चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की: अपराध

दुष्यंत टीकम     सूरजपुर। सूरजपुर जिले के कुंज नगर गांव में एक भतीजे में अपने ही सगे चाचा और सगे चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है दोनों के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला जय नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद में भतीजे ने अपने सगे चाचा और सगे चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी। वही दोनो के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। 

विवाद इतना बड़ गया था कि लड़ाई में बदल गया। आरोपी हत्या के बाद मौके से हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की खोज में जुट गई है। मामला जय नगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर गांव का है।



कांग्रेस के दिग्गजों की साख दांव पर लगी हैं

कांग्रेस के दिग्गजों की साख दांव पर लगी हैं
अश्विनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। जनपद में सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के द्वारा विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की पूरी तैयारी कर ली गई है। केवल प्रत्याशी उतारने की तैयारी की गई है, धरातल पर कांग्रेस के द्वारा चुनाव से संबंधित कोई भी कार्य संपूर्ण ढंग से नहीं किया गया। इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के कैडर वोट को भुगतना पड़ेगा। कैडर वोट का गिरता प्रतिशत कांग्रेस पार्टी के लिए हानिकारक सिद्ध होगा। इसका सबसे बड़ा कारण है, पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेतृत्व के द्वारा जिला स्तर पर गठित की गई कार्यकारिणी का चयन ठीक ढंग से नहीं किया गया है। उसकी सही ढंग से समीक्षा नहीं की गई है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ने की उम्मीद अधिक नहीं है। यदि इसके विपरीत वोट प्रतिशत बड़ भी जाता है, उसको व्यवस्थित करने का कोई आयाम नजर नहीं आ रहा है। 
आपको बताते चलें कि गाजियाबाद जिले में कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है। कुछ नेता हैं, जो कांग्रेस का झंडा उठाकर आगे खड़े रहते हैं और कांग्रेस का नाम जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु इसके विपरीत ज्यादातर पदाधिकारी कांग्रेस का नाम और विचारधारा दोनों को प्रचारित और प्रसारित करने में असफल सिद्ध हो रहे हैं। प्रदेश में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की नियमित रूप से समीक्षा नहीं हो पा रही है। बूथ स्तर पर केवल हंगामा है। लेकिन कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। कार्यनीति और सदस्यता अभियान का अव्यवस्थित ढंग भी पार्टी के लिए नुकसान देय सिद्ध हो रहा है। ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर प्रचार-प्रसार का जो कार्य होना चाहिए था, वह नहीं हो पा रहा है। बूथ स्तर पर जिला कार्यकारिणी का कार्य संतोषजनक नहीं होने के कारण जनता में कांग्रेस के प्रति सहयोग की भावना का अभाव प्रतीत किया जा रहा है।
यदि आप तथ्य को समझें और उसकी वास्तविकता को नजदीकी से समझने का प्रयास करें तो आपको यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को जनपद के कुल मतदान केंद्रों की भी जानकारी नहीं है। लोनी विधानसभा से 5 दावेदारों में से केवल एक को यह जानकारी है कि उसकी विधानसभा में कितने मतदान केंद्र हैं। 
यदि आप इसे दुर्भाग्य नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे? 
बूथ स्तर पर किए गए कार्य की समीक्षा की जानकारी के प्रत्युत्तर में प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता, महानगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं दावेदारों में से केवल एक-दो के द्वारा मतदान केंद्र की जानकारी रखना। इस बात की पुष्टि करता है कि वह व्यक्ति सक्रिय राजनीति और रणनीति से वाकिफ है और कार्यरत है। 
हालांकि यह कार्य जिला कार्यकारिणी पर ही निर्भर करता है कि वह मतदान केंद्रों को दुरुस्त करें एवं मतदान केंद्र आधारित रणनीति तैयार करें। मतदान केंद्रों के अनुसार प्रचार-प्रसार करें। इसके बावजूद वह किसी परिणाम की इच्छा अथवा अपेक्षा कर सकेगा। यही एक सबसे बड़ा कारण है कि आज देश-प्रदेश ही नहीं बल्कि सभी स्तर पर विपक्ष पूरी तरह कमजोर हो चुका है। केवल बयानबाजी करने से राजनीतिक समर में स्वयं को स्थापित नहीं किया जाता है। अपेक्षाकृत कार्य की रूपरेखा तैयार की जाती है और उसको धरातल पर अवतरित किया जाता है, जिससे जनता का सीधा लगाव रहता है।

मुंबई: नए साल के जश्न व जमावड़े पर रोक लगाईं
कविता गर्ग 
मुंबई। कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के फैलने के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने होटल और रेस्तरां सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न और जमावड़े पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (संचालन) एस चैतन्य ने बुधवार को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत इस आशय का आदेश जारी किया।
अधिकारी ने कहा कि यह आदेश बृहस्पतिवार से सात जनवरी, 2022 तक प्रभावी रहेगा। पुलिस के आदेश में होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, बार, पब, आर्केस्ट्रा, रिसॉर्ट, क्लब और इमारतों की छतों सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के समारोहों, कार्यक्रमों और जमावड़े पर रोक लगा दी गई है।
आदेश में कहा गया है कि ट्रेन, बसें और निजी कारें मौजूदा दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार चल सकती हैं। आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और ओमीक्रोन स्वरूप के सामने आने के बाद से मुंबई में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसमें कहा गया है कि प्रतिबंधात्मक आदेश मानव जीवन के लिए खतरे को रोकने, लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए तथा वायरस के प्रसार को कम करने के लिए जारी किए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के साथ-साथ महामारी कानून और आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत दंड के लिए उत्तरदायी होगा। मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 2,510 मामले आए जो आठ मई के बाद से सर्वाधिक मामले हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को ओमीक्रोन के 85 नए मामले आए जिससे राज्य में इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या 252 हो गई है।
राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया और टीकाकरण करवाने और मास्क के व्यापक उपयोग पर जोर दिया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को राज्य में कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे ”खतरनाक” स्थिति करार दिया और कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

नागालैंड की स्थिति को 'खतरनाक' करार दिया: केंद्र
कोहिमा। केंद्र ने नागालैंड की स्थिति को ‘अशांत और खतरनाक’ करार दिया तथा सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम (अफस्पा) के तहत 30 दिसंबर से छह और महीने के लिए पूरे राज्य को ”अशांत क्षेत्र” घोषित कर दिया। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा नागालैंड से विवादास्पद अफस्पा को वापस लेने की संभावना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। अफस्पा नागालैंड में दशकों से लागू है। 
गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है, ”केंद्र सरकार की राय है कि पूरे नागालैंड राज्य का क्षेत्र इतनी अशांत और खतरनाक स्थिति में है कि नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग आवश्यक है।” अधिसूचना के अनुसार, ”इसलिए सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम, 1958 (1958 की संख्या 28) की धारा तीन द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 30 दिसंबर, 2021 से छह महीने की अवधि के लिए पूरे नगालैंड राज्य को ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित करती है।

गिरावट के साथ 57,793.24 पर पहुंचा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग      मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 13.25 अंक की गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,793.24 पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.45 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,205.15 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व को सबसे ज्यादा करीब 1.5 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद एम ऐंड एम, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एल ऐंड टी, रिलायंस, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आते हैं। दूसरी ओर, विप्रो, पॉवर ग्रिड, डॉ. रेड्डीज, टेक महिंद्रा और टाइटन लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 90.99 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,806.49 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.65 अंक यानी 0.11 प्रतिशत टूटकर 17,213.60 अंक पर बंद हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी है। बुधवार को उन्होंने 975.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 79.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुईं: रणदीप

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने देशवासियों को नए साल का बधाई संदेश दिया है। जिसमें कहा है कि “मैं इस मौके पर देश के सभी लोगों की खुशी, बेहतर हेल्थ और समृद्ध 2022 की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हमारे लिए यह समझना जरूरी है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। 

हालांकि अच्छी बात ये है कि फिलहाल हम बेहतर स्थिति में हैं।” उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना से बचने का एकमात्र और कारगर तरीका है, शारीरिक दूरी बनाना कर रखना। कोरोना का यह वेरिएंट सुपर स्प्रेडर है। इसलिए भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

चुनाव को लेकर आयोग की बैठक, प्रेस कॉन्फ्रेंस की

संदीप मिश्र        लखनऊ। चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तीन दिन की बैठक के बाद गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने कहा, ”यूपी में वर्तमान सरकार का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव कराए जाएं। 

चुनाव आयोग घनी आबादी वाले पोलिंग बूथों को खुले में लाएगा, महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि पेड न्यूज पर भी चर्चा की गई है। साथ ही यह सूचना भी दी कि 5 जनवरी को मतदाता लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार के ​चुनाव में टोटल वोटर्स की संख्या 15 करोड़ के लगभग है। जिसमें 52.8 लाख नए मतदाता है। इसमें 28.86 लाख महिला मतदाता हैं। कोविड को देखते हुए चुनाव में वोटिंग का वक़्त पूरे राज्य में एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अब 8 से 5 के बजाय मतदान 8 से 6 बजे तक होगा।

कालीचरण की गिरफ्तारी पर आपत्ति उठाईं: नरोत्तम

मनोज सिंह ठाकुर        भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ा बयान जारी किया है। गृह मंत्री ने कालीचरण की गिरफ्तारी पर आपत्ति उठाई है। उन्होंने कहा कि कालीचरण की गिरफ्तारी पर हमें आपत्ति है। मध्य प्रदेश पुलिस को बगैर जानकारी दिए गिरफ्तारी करना गलत है। मैंने मध्यप्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ़ डीजीपी से इसे लेकर बात करें। आगे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह आपत्तिजनक है, हमें तरीके पर आपत्ति है।इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करना था। मैंने मध्य प्रदेश के डीजीपी को तत्काल छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात करने, विरोध दर्ज करने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का गिरफ्तारी करने का तरीका गलत है, जानकारी देनी चाहिए थी। छत्तीसगढ़ सरकार चाहती तो नोटिस देकर भी बुला सकती थी।वहीं इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने पूरी प्रक्रिया का पालन किया है।

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कालीचरण को सुबह 4 बजे पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। और उसे रायपुर लाया जा रहा। है जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग और प्रधानमंत्री भी महात्मा गांधी के सामने झुकना शुरू कर दिए हैं। राजनीति में भी उनका नाम आगे लेकर चलना शुरू कर दिए हैं। उनके नाम का अनुसरण करके राजनीति करना चालू कर दिए हैं। इस मसले पर माननीय गृह मंत्री को इस प्रकार की बात नहीं कहनी चाहिए। ऐसा मेरा मानना है। किस नजरिए से उन्होंने यह कहा वह नर्रोत्तम मिश्र ही जाने।

चुनाव: सीएम के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी 'कांग्रेस'

अमित शर्मा     चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी। मौजूदा मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी के लिए यह बुरी खबर है। पंजाब कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि पार्टी संयुक्त नेतृत्व के तहत चुनाव लड़ेगी।

बकौल जाखड़, इसका मकसद राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करना और पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह को रोकना है। बुधवार को सिद्धू ने कहा था, ‘कांग्रेस आने वाले चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे। दूल्हे के बिना बारात क्या है।

'जीएसटी' बढ़ाने के फैसले पर आरोप लगाया       

मनोज सिंह ठाकुर      भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व कमलनाथ ने आज कपड़ा व्यवसाय पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ाए जाने के फैसले को लेकर सरकार पर हठधर्मिता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कपड़़ा व्यवसायियाें के साथ खड़ी है और सरकार को ये फैसला वापस लेना चाहिए। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हाेंने पहले भी कहा था कि कपड़े पर एक जनवरी से जीएसटी की दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का निर्णय जनविरोधी है। कपड़ा व्यवसायी इसका विरोध कर रहे है, इससे कपड़ा व्यवसाय तबाह हो जायेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार को इस निर्णय को तत्काल निरस्त करना चाहिये, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण व्यापारी विरोध को मजबूर है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से माँग की कि सरकार अपनी हाथधर्मिता छोड़कर इस निर्णय को वापस लेकर कपड़ा व्यापारियों को राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कपड़ा व्यापारियों की इस माँग का पूर्ण समर्थन करती है और उनके साथ खड़ी है।

कोरोना महामारी की 'गंभीरता' से समीक्षा: बंगाल

मिनाक्षी लोढी       कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से संबंधित प्रतिबंध हर जगह नहीं लगाए जा सकते हैं। क्योंकि ये अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं और महामारी शुरू होने के बाद से ऐसा देखा भी गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बनर्जी ने कहा कि कोलकाता में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि यह ट्रेनों व विमानों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए पारगमन स्थल है। सागर द्वीप में अगले महीने सालाना गंगा सागर मेला शुरू होना है। उन्होंने कहा, “ओमीक्रोन के ज्यादातर मामले उन लोगों में सामने आ रहे हैं जो ब्रिटेन की उड़ानों से आए हैं। यह तथ्य है कि ओमीक्रोन से संक्रमित लोग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आ रहे हैं। केंद्र को उन देशों से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में फैसला करना चाहिए। जहां ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामले अधिक हैं।

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार महामारी की उभरती स्थिति की “गंभीरता” से समीक्षा कर रही है और उन्होंने संकेत दिया कि अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमें लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना है। हम जल्द ही फैसला लेंगे। हम उन जगहों को लक्षित करेंगे जहां मामले बढ़ रहे हैं। हम हर जगह प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जैसा पिछले दो वर्षों में हुआ है।” पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई।


सीएम आवास पर मनोहर से मुलाकात की: विज
राणा ओबराय         चंडीगढ़। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागीय बंटवारे से पहले एक बार फिर गृह विभाग को लेकर बड़ा विवाद हो गया। पुख्ता जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री अनिल विज को दो विभाग छोड़ने को कहा गया। इनमें नगर निकाय और गृह विभाग शामिल थे। लेकिन विज गृह विभाग किसी भी सूरत में देने को तैयार नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि विज ने मंगलवार को शपथ ग्रहण से पहले सीएम आवास पर सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की।
उस वक्त भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी वहां मौजूद थे। जब उनसे दोनों विभाग देने को कहा गया तो उन्होंने मौके पर ही कह दिया कि यदि गृह विभाग लिया गया तो वे सभी विभाग छोड़ देंगे। यह कह कर वह चलने लगे तो सीएम ने उन्हें बैठने को कहा। परंतु विज वहां नहीं रुके और चले गए। उन्होंने सीएमओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राजभवन भी नहीं पहुंचे। हालांकि, बाद में उनसे गृह विभाग नहीं लिया गया। सूत्रों का कहना है कि यदि विज से गृह विभाग लिया जाता तो वे इस्तीफा दे देते, जो उनकी जेब में ही लिखा हुआ रखा था। यह मामला दिल्ली दरबार में भी पहुंचा। 
बुधवार को विभागों के बंटवारे से पहले ही विज के पास प्रभारी तावड़े ने मैसेज पहुंचा दिया था कि उनसे गृह विभाग नहीं लिया जाएगा। दिल्ली की दखल के बाद यह विवाद अभी तो खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा अनिल विज से गृह विभाग मांगने के बाद अब स्थानीय निकाय विभाग ले लेने से भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा उत्पन्न हुई है। भाजपा पार्टी के एक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने कहा अनिल विज एक ईमानदार व कुशल प्रशासक है। उनको जान बूझकर कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। एक जिला स्तर के भाजपा नेता ने कहा विज जैसे नेता कमजोर करने से प्रदेश में पार्टी कमजोर ही होगी। 
यूपी: चुनाव को लेकर बसपा ने गतिविधियाँ तेज की
अश्वनी उपाध्याय            गाजियाबाद। अन्य राजनीतिक दलों के बाद अब, बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम यूपी में गतिविधियाँ तेज कर दी है। बहन जी ने इस बार बसपा के राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली को कल मेरठ मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया है। बसपा के पैतरे में इस सियासी चाल को लेकर माना जा रहा है कि गाजियाबाद की पांचो विधानसभा सीटो के लिये प्रत्याशी नये वर्ष के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते है।  
संकेत मिले है कि पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रणनीति बनायी जा रही है। इन चुनावों के लिये पहले से ही जंबो टीम लगाई गई है। दरअसल पार्टी के पश्चिम के प्रभारी रहे राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती ने यहाँ से हटाकर उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन मंडल की जिम्मेदारी दी हुई थी। लेकिन पश्चिम की जिम्मेदारी संभाल रहे शमसुदीन साईन की ओर से विधानसभा 2022 के प्रत्याशी घोषित होने में हो रहे विलंब को देख अब पार्टी ने नया पैतरा बदलकर मेरठ मंडल की कमान भी मुनकाद अली को सौंप दी है।
इस बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच बसपा के पैतरें से सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है।बसपा पार्टी के रणनीति कारों की माने तो वर्ष 2007 में पश्चिम के प्रभारी रहते हुयें मुनकाद अली के कार्यकाल में मोदीनगर सीट से मास्टर राजपाल सिंह,मुरादनगर से राजपाल त्यागी,गाजियाबाद से सुरेश बंसल,लोनी सीट पर जीत हासिल की। इस फार्मूले के आधार पर ही गाजियाबाद में बसपा के संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिक से अधिक प्रत्याशियों की जीत के लिए बसपा हाईकमान ने पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद अली को यहाँ फिर मेरठ मंडल की कमान सौंपी है।
आगरा, फैजाबाद, देवीपाटन के साथ-साथ मेरठ मंडल का भी सेक्टर प्रभारी बनने के बाद बाबू मुनकाद अली को जहाँ बधाई देने वालोंका तांता लग रहा है,वही दूसरी पार्टी के दमदार प्रत्याशी भी बसपा से टिकट मांगने के लिये कतार में लग गये है ओर पार्टी के असरदार नेताओं से संपर्क कर मेरठ के किठौर कस्बे में जाकर उनसे मिले भी है। माना जा रहा है कि बसपा से इन पांचो विधानसभा के प्रत्याशी इस नये वर्ष के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते है। पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेद्र जाटव एडवोकेट ने पांचो विधानसभा प्रभारियों के साथ इस बावत बैठक भी की है। पार्टी के नेता शमशुद्दीन राइन, राजकुमार, सतपाल पेपला,अनिल गौत्तम, आदि ने भी संगठन में सक्रियता बढ़ा दी है।

मुंबई: अभिनेत्री नोरा की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

मुंबई: अभिनेत्री नोरा की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव 
कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर छाया हुआ है। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के ठीक होने के बाद अब नोरा फतेही को कोरोना हो गया है। नोरा के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि नोरा अभी क्वारंटीन कर रही हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। नोरा के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ''नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि नोरा को 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। नोरा फतेही नियमों का पालन कर रही हैं।
वह डॉक्टरों की निगरानी में क्वारनटीन हैं। साथ ही बीएमसी के साथ कोऑपरेट कर रही हैं। 'मुगल थे रिफ्यूजी जैसे', सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल नोरा फतेही की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके बारे में भी प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने लिखा, ''कल से इंटरनेट पर नोरा की स्पॉटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह पहले के एक इवेंट की तस्वीरें हैं और नोरा हाल ही में कहीं बाहर नहीं गई हैं। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सभी उन पुरानी तस्वीरों को इग्नोर करें। नोरा फतेही ने भी इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी दी है। वैसे बता दें कि नोरा फतेही को सिंगर गुरु रंधावा के नए गाने डांस मेरी रानी के वीडियो में देखा गया था। गाने के आने के बाद से नोरा और गुरु लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं।

अभिनेत्री मलाइका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया
कविता गर्ग    
मुंबई। मलाइका अरोड़ा जल्द अलविदा कहने जा रहे 2021 की यादों में खो गई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 की खूबसूरत यादों को तस्वीरों के जरिए दिखाया है। 12 महीनों की 12 तस्वीरों के बैकग्राउंड में जनवरी, फरवरी, मार्च। 
का बैकग्राउंड सुनाई देता है। यह इंस्टाग्राम रील इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही है। कुछ तस्वीरों में मलाइका बीच किनारे तो कभी पार्टी में चिल करती दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में वह खाने का मजा लेते तो कभी ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बाहों में खोई हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर कई कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा। 
गोल्डन ड्रेस में दिखीं मल्लिका शेरावत, स्टनिंग लुक देख फैंस ने कहा - 'हॉलीवुड स्टाइल' आपको बता दें कि मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों दोनों वेकेशन मनाने मालदीव गए थे जहां से इनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। बिकिनी में मलाइका का स्टनिंग अवतार देखने को मिला था। दोनों तकरीबन चार साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वेकेशन से लेकर आउटिंग और शॉपिंग तक, ये दोनों साथ ही स्पॉट किए जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका इन दिनों डांस रियलटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2  में सेलिब्रिटी जज बनी नजर आ रही हैं। इस शो पर मलाइका का ग्लैमरस अवतार हमेशा चर्चा में रहता है। मलाइका शूटिंग के दौरान के कई फोटो और वीडियो भी शेयर करती हैं जिनमें कभी वह डांस करती तो कभी क्रू के साथ मस्ती करती नजर आती हैं।

खतरनाक सुनामी ला सकता हैं ओमिक्रोन, अलर्ट

खतरनाक सुनामी ला सकता हैं ओमिक्रोन, अलर्ट
सुनील श्रीवास्तव    
पेरिस। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट को खतरनाक सुनामी लाने वाला बताया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने यह बात अमेरिका और यूरोप में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड केस दर्ज किए जाने के बाद कही।
फ्रांस में लगातार दूसरे दिन 208,000 मामले दर्ज किए गए हैं। 
अमेरिका में एक दिन में औसतन 265,427 मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पोलैंड में बुधवार को कोविड से 794 मौत हुईं जो महामारी की चौथी लहर में सबसे अधिक है। मरने वालों में से तीन-चौथाई से अधिक लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी।

कोविड केसों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की: अमेरिका
सुनील श्रीवास्तव      
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण कोविड केसों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछल सात दिनों में अमेरिका में लगभग 258,312 केस दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत के एक साल से अधिक समय बाद संक्रमण के नए मामलों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। अमेरिका में प्रतिदिन औसतन 2,65,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण नए मामलों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा देखा जा रहा है।
अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक इस साल की शुरुआत में मध्य जनवरी में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 2,50,000 थी। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण क्रिसमस और नये साल के अवसर पर आयोजित होने वाले अधिकतर कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है। वहीं विमानन सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की कमी के कारण हजारों उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है।

यौन शोषण मामलें में 40 साल तक कैद, प्रावधान
अखिलेश पांडेय       
लंदन। ब्रिटिश महिला गिलेन मैक्सवेल को किशोरावस्था की लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका यौन शोषण करवाने के मामले में 40 साल तक की कैद की सजा दी जा सकती है। मैक्सवेल नाबालिग बच्चियों को अमेरिकी अरबपति जेफ्री एपिस्टीन के पास भेजा करती थी। एक महीने की सुनवाई में अमेरिकी अदालत ने मैक्सवेल को यौन अपराध का दोषी पाया। एपस्टीन ने 2019 में खुदकुशी कर ली थी। मैक्सवेल कभी उसकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थी जो बाद में एक एंप्लॉयी की भूमिका में आ गई।
बहरहाल, अदालत में चार पीड़ित महिलाओं ने 1990 और 2000 के शुरुआती दशक में अपने शारीरिक शोषण की दास्तां बताई। उन्होंने बताया कि मैक्सवेल किस तरह 14 साल की लड़कियों को भी बहलाकर एपस्टीन के फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और न्यू मैक्सिको वाले महलों में भेजा करती थी। छह में से पांच मामलों में मैक्सवेल को दोषी ठहराने से पहले न्यायाधीशों ने पूरे पांच दिनों तक विचार-विमर्श किया। फैसला पढ़े जाते वक्त काले रंग का मास्क पहने मैक्सवेल अपने भाई-बहनों के साथ अदालत में मौजूद थी।
अदालत को इस बात के पक्के सबूत सौंपे गए कि मैक्सवेल न केवल कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर सेक्स के लिए तैयार करती थी बल्कि कई बार उनके यौन शोषण के वक्त एपस्टीन का साथ भी देती थी। अदालत में उसके खिलाफ एक नाबालिग को अवैध संभोग के लिए एपस्टीन के पास जाने को राजी करने, उसे आपराधिक यौन क्रिया में शामिल होने और नाबालिग बच्चियों की सेक्स ट्रैफिकिंग समेत अन्य आरोपों के लिए मुकदमा चला। नाबालिग बच्चियों की सेक्स ट्रैफिकिंग के अपराध के लिए अधिकतम 40 वर्ष की कैद की सजा का प्रावधान है।
बचाव में मैक्सवेल के वकीलों ने कहा कि उनके मुवक्किल को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि इस केस का असली विलेन जिंदा नहीं है। केस सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के वकीलों ने 24 गवाहों को कोर्ट में पेश किया ताकि अदालत को पता चल सके कि एपस्टीन के महलों में क्या चल रहा था। एपस्टीन को 2006 में फ्लोरिडा से एक चाइल्ड सेक्स केस में गिरफ्तार किया गया था। तब से आम लोगों की इस केस में खूब दिलचस्पी रही है।
एपस्टीन के एक घरेलू नौकर ने अदालत को बताया कि उसे महल के अंदर क्या चल रहा है, उस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देने को कहा गया था। एपस्टीन एक फाइनैंसर था जिसने बड़े-बड़े नेताओं और उद्योगपतियों से दोस्ती गांठ रखी थी। वहीं, मैक्सवेल मीडिया जगत की दिग्गज हस्तियों की चहेती बन गई थी। वो काफी शानो-शौकत की जिदंगी जी रही थी। एपस्टीन के प्राइवेट जेट्स के पायलटों ने अदालत के सामने गवाही देते वक्त ब्रिटेन के प्रिंस एंड्र्यू, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप जैसी हस्तियों के नाम लिए। पायलटों ने बताया कि एपस्टीन के जेट्स से इन हस्तियों ने उड़ान भरी थी। अदालत को एपस्टीन की डायरी भी सौंपी गई जिसमें मैक्सवेल को 30.7 मिलियन डॉलर ट्रांसफर किए जाने की बात लिखी है।

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...