मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

मंत्री परिषद का विस्तार करेंगे, जजपा शामिल

मंत्री परिषद का विस्तार करेंगे, जजपा शामिल 

राणा ओबरॉय          चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। जिसमें उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) का एक-एक विधायक शामिल होगा। दो साल में होने वाले दूसरे विस्तार में हिसार से भाजपा के विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता और टोहाना से जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा। खट्टर ने मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले यहां संवाददाताओं से कहा, “दो विधायकों को शामिल किया जाएगा। एक कमल गुप्ता हैं और दूसरे देवेंद्र बबली।” खट्टर ने मंत्रिपरिषद में विस्तार को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, “हां, अब सस्पेंस खत्म हो गया है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के 27 अक्टूबर, 2019 को शपथ लेने के कुछ दिन बाद नवंबर 2019 में 10 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। मंगलवार शाम मंत्रिपरिषद विस्तार होने के बाद, भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री होंगे, और जजपा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित तीन मंत्री होंगे, जबकि रंजीत सिंह चौटाला मंत्री के रूप में शामिल एकमात्र निर्दलीय विधायक हैं। अक्टूबर 2019 के चुनाव में भाजपा को 90 विधानसभा सीट में से 40 सीट मिली थीं, लेकिन बहुमत नहीं मिला था। बाद में, उसने जजपा के साथ चुनाव बाद गठबंधन किया, जिसके 10 विधायक हैं।

ब्रायन की जांच रिपोर्ट में 'संक्रमण' की पुष्टि हुईं

मिनाक्षी लोढी        कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और अभी वह घर पर पृथक-वास में हैं। ब्रायन राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने पिछले तीन दिन में अपने संपर्क में आए लोगों से अनुरोध किया है कि लक्षण दिखने पर वह चिकित्सकीय परामर्श लें। 

ब्रायन ने ट्वीट किया, ”कोविड से संक्रमित हूं और हल्के लक्षण हैं। घर पर पृथक-वास में हूं। पिछले तीन दिन में अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं और आपको लक्षण हैं तो कृपया चिकित्सकीय परामर्श लें।

15 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की: चुनाव

अमित शर्मा         चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 15 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। राज्य के मुख्य विपक्षी दल की ओर से जारी की गयी यह पांचवीं सूची है और इसके साथ ही ‘आप’ द्वारा घोषित उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं जिनके लिए अगले साल चुनाव होना है। आप के उम्मीदवारों की ताजा सूची के अनुसार, मोहाली से कुलवंत सिंह चुनाव लड़ेंगे। कुलवंत सिंह रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मोहाली के पूर्व महापौर रह चुके हैं। वह सोमवार को आप में शामिल हुए थे।

पार्टी ने कहा कि गुरदीप सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा राजा सांसी से बलदेव सिंह, कपूरथला से मंजू राणा, शाहकोट से रतन सिंह, जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुराल, आदमपुर से जीत लाल भट्टी और बांगा से कुलजीत सिंह ‘आप’ की ओर से अपनी किस्मत आजमाएंगे। चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह, बस्सी पठाना से रुपिंदर सिंह, लुधियाना दक्षिण से राजिंदर कौर, फिरोजपुर सिटी से रणवीर सिंह, बठिंडा शहरी से जगरूप सिंह, अमरगढ़ से जसवंत सिंह और नाभा से गुरदेव सिंह चुनाव लड़ेंगे।

तानाशाही: इतिहास को झुठला रहीं हैं सरकार

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह तानाशाही तरीके से चलकर इतिहास को झुठला रही है और लोगों को डरा धमका कर गंगा जमुनी तहजीब को नष्ट किया जा रहा है। गांधी ने मंगलवार को यहां कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से कहा कि आज देश की मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है और इतिहास को झुठला कर हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश का आम नागरिक असुरक्षित और भय महसूस कर रहा है क्योंकि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर सिर्फ तानाशाही चल रही है। इस स्थिति में कांग्रेस चुप नहीं रहेगी और विरासत को नष्ट करने की इजाजत किसी को नहीं देगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश विरोधी और समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी और हर कुर्बानी देगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा “हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है। कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ।”


झंडा लगाने के लिए स्तंभ पर चढ़ीं कांग्रेस, प्रतिक्रिया

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में पार्टी का झंडा तब स्तंभ से गिर गया। जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसे फहराने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया के तहत गांधी ने पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ झंडा अपने हाथों में ले लिया और इसे कुछ देर के लिए हाथों में थामकर रखा। 

बाद में, कांग्रेस का एक कार्यकर्ता झंडा लगाने के लिए स्तंभ पर चढ़ा। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोग उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार काे संरक्षण, मीडिया पर ट्रोल हुए सांसद

मनोज सिंह ठाकुर       रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद जनार्दन मिश्रा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार काे संरक्षण देने के मामले में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। जनार्दन मिश्रा का रीवा जिले में मीडिया से संबंधित एक कार्यशाला के आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे सरपंच द्वारा 15 लाख रुपयों तक के भ्रष्टाचार को एक तरह से जायज बता रहे हैं।

वे कहते हुए सुने जा रहे हैं कि यदि सरपंच 15 लाख रुपए तक का भ्रष्टाचार करता है तो इस पर बात मत करिए। यदि इससे अधिक का भ्रष्टाचार करता है तो बात करिए। जनार्दन मिश्रा ने इसका कारण बताते हुए कहा कि वो 07 लाख रुपए चुनाव में खर्च करके आया है। इसके बाद 07 लाख रुपए ही अगले चुनाव के लिए चाहिए और महंगायी और बढ़ गयी तो 01 लाख रुपए और जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार या गड़बड़ हो, तो यह समझ में आता है। इस पर बात करिए। जनार्दन मिश्रा यह भी कहते हुए सुने जा रहे हैं कि यह परिस्थिति है। लगभग 40 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही इस संबंध में रोचक टिप्पणियां भी देखने को मिल रही हैं।

एक पत्रकार ने टिप्पणी करते हुए लिखा है कि सांसद को लगे हाथ यह भी बता देना चाहिए कि बाकी ‘माननीयों’ का कहां तक का भ्रष्टाचार नहीं मानते हैं वे। इस तरह की अनेक रोचक टिप्पणियां इस वीडियो के साथ देखने में आ रही हैं।

मुंबई: 300 अंक से अधिक बढ़ा सेंसेक्स, कारोबार

कविता गर्ग      मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक बढ़ा। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 320.31 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 57,740.55 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 94.70 अंक या 0.55 फीसदी बढ़कर 17,180.95 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एलएंडटी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और पावरग्रिड भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सिर्फ डॉ रेड्डीज लाल निशान में था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 295.93 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 57,420.24 पर और निफ्टी 82.50 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 17,086.25 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,038.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 78.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

'बीसीसीआई' के पूर्व कप्तान की रिपोर्ट पॉजिटिव

मिनाक्षी लोढी        कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसीसीआई सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। सौरव गांगुली का कोरोना का टेस्ट सोमवार को हुआ था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांगुली पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

गांगुली को कोरोना टीके के दोनों डोज लग चुके हैं और वह लगातार यात्रा कर रहे थे। उन्हें सोमवार की रात एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया था। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा ,” उन्हें वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया। उन्हें दवा दी गई है और उनकी हालत स्थिर है ।” गांगुली को इस साल की शुरूआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ह्र्दय से जुड़ी परेशानियों के बाद उनकी आपात एंजियोप्लास्टी कराई गई थी। उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे ।



रणबीर के साथ स्पॉट हुईं आलिया, वायरल

रणबीर के साथ स्पॉट हुईं आलिया, वायरल       

कविता गर्ग         मुंबई। बॉलीवुड के लवबर्ड्स की जब भी बात होती है, तो उस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का जिक्र जरूर होता है। दोनों अक्सर साथ में वक्त स्पेंड करते हैं। दोनों को साथ में देख अक्सर पैपराजी भी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने से नहीं चूकते हैं। रणबीर कपूर आलिया के लिए कितने पजेसिव हैं। हाल ही में इसका उदाहरण देखने को तब मिला, जब भीड़ में आलिया को अकेला देख खुद रणबीर प्रोटेक्ट करने पहुंचे गए। 

वीडियो बीती रात है, जब आलिया भट्ट अपनी बहन और रणबीर कपूर के साथ स्पॉट हुईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर पहले पैपराजी की तरफ हाथ हिलाते हुए निकलते हैं और उनके पीछे आलिया और आलिया की बहन शाहीन भट्ट् के साथ बाहर निकलती हैं। तीनों को साथ देख वहां उनके फैंस और पैपराजी का हुजूम इक्कठा हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भीड़ से पहले आलिया बहन शाहीन को बचाते हुए उन्हें कार में बैठाकर सीऑफ करती हैं। इसके बाद भीड़ आलिया को घेर लेती है। तभी रणबीर कपूर आलिया को पास आते हैं और उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए कार में बैठाते हैं और फिर उसी कार में खुद भी सवार हो जाते हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

रंधावा ने ‘नाच मेरी रानी’ गाना रिलीज किया: मुंबई

कविता गर्ग        मुंबई। नोरा फतेही और गुरु रंधावा से उनके डेटिंग अफवाहों के बारे में पूछा गया। मैं उनके जैसी खूबसूरत लड़की को डेट कर रहा हूं और यह बात मुझे परेशान करेगी तो ऐसा नहीं है। रंधावा गोवा के समुद्र तट से नोरा फतेही और गायक गुरु रंधावा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों के डेट करने के कयास लगाए जाने लगे। गुरु और नोरा साथ में ‘नाच मेरी रानी’ गाना रिलीज किया। जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों इस गाने को जमकर प्रमोट कर रहे हैं।

ईटाइम्स के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, नोरा और गुरु से उनके डेटिंग अफवाहों के बारे में पूछा गया। रंधावा से पूछा गया कि डेटिंग की अफवाहों पर उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या है और क्या इससे वे परेशान होते हैं? सवाल के जवाब में नोरा ने मजाक में कहा, “मैं घर पर रो रही थी। मैं बहुत परेशान थी। मैं ऐसा था, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने (प्रशंसकों ने) मुझे गुरु रंधावा के साथ समुद्र तट पर पकड़ लिया। मैं मर रही हूँ। वहीं नोरा के मजाक में जोड़ते हुए, गुरु रंधावा ने कहा, “लेकिन तस्वीर किसने क्लिक की। मुझे लगता है कि यह काम का हिस्सा है, दर्शकों का और हमार भी। लेकिन यह ठीक है! रंधावा ने आगे कहा कि अगर किसी को लगता है कि मैं उनके जैसी खूबसूरत लड़की को डेट कर रहा हूं और यह बात मुझे परेशान करेगी तो ऐसा नहीं है। तो यह सब काम का हिस्सा है, लेकिन हम सभी को धन्यवाद देते हैं, अगर आपको अभी भी लगता है कि हम डेटिंग कर रहे हैं, तो कोई बात नहीं।

नोरा ने इसका और मजाक उड़ाया। अभिनेत्री ने कहा कि चलिए कम से कम हम इतने महत्वपूर्ण हैं कि कोई हमारे बारे में बात करे। कल्पना कीजिए कि किसी को भी इस बात की परवाह नहीं थी कि हम समुद्र तट पर हैं, मुझे बहुत दुख होता। बता दें, वायरल हुई तस्वीरों में नोरा और गुरु को बीच किनारे पर टहलते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच जबरदस्त दोस्ती है।

कोरोना से निपटने के लिए नियम लागू, घोषणा

कोरोना से निपटने के लिए नियम लागू, घोषणा     

अखिलेश पांडेय        पेरिस। फ्रांस सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए सोमवार को कुछ नए नियम लागू करने की घोषणा की। हालांकि नव वर्ष से पहले कड़े प्रतिबंध नहीं लगाए गए। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने बताया कि अगले सप्ताह से बंद केन्द्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में दो हजार और खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पांच हजार लोग ही शामिल हो पाएंगे। संगीत समारोहों के दौरान लोगों से अपनी जगह पर बैठे रहने की अपील की गई है। बार में लोगों के खड़े होने की भी अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सिनेमाघरों, खेल केन्द्रों और सार्वजनिक परिवहनों में खाने और पीने की सुविधाओं पर प्रतिबंध होगा। अगर संभव हो तो सप्ताह में तीन दिन घर से कार्य करने की सलाह दी गई है।

ये नए नियम कम से कम तीन सप्ताह तक लागू रहेंगे। फ्रांस में एक दिन में सर्वाधिक 1,00,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रेंच रिवेरा पर फोर्ट डी ब्रेगनकॉन में अपने अवकाश निवास से इस संबंध में सरकार के महत्वपूर्ण सदस्यों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की। नए उपाय पिछले दिसंबर में लागू किए गए उपायों की तुलना में कम सख्त हैं, जब पूरे देश में रात में कर्फ्यू लगा दिया गया था। कास्टेक्स ने पुष्टि की कि स्कूलों को निर्धारित समय तीन जनवरी से एक बार फिर खोला जाएगा।

आइसोलेशन की अवधि 5 दिन दर्ज की: अमेरिका

सुनील श्रीवास्तव           न्यूयॉर्क। अमेरिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों के लिए आइसोलेशन की अवधि 10 दिन से घटाकर पांच दिन कर दी है और साथ ही उनके करीबी संपर्क में रहे लोगों के लिए भी पृथक रहने की अवधि को कम कर दिया है। देश के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि ये दिशा-निर्देश इस बात के बढ़ते सबूतों को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं कि कोरोना वायरस लक्षण दिखने के दो दिन पहले और तीन दिन बाद अधिक संक्रामक होता है। यह निर्णय वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती अनुसंधान से पता चलता है कि ओमीक्रोन से कोरोना वायरस के पहले के स्वरूपों के मुकाबले हल्के लक्षण हो सकते हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं और आइसोलेशन केंद्रों, एयरलाइन तथा अन्य व्यवसायों के खुले रहने संबंधी चुनौती पैदा हो रही है।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रोचेल वालेन्स्की ने कहा कि देश में ओमीक्रोन के अनेक मामले देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ”ये सभी मामले गंभीर नहीं हैं और कई मरीजों में लक्षण नहीं दिख रहे। हम ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहते हैं जिससे हम विज्ञान का अनुसरण करते हुए समाज के कामकाज को सुरक्षित रूप से जारी रख सकें।’ ‘ नए निर्देशों के अनुसार, संक्रमित पाए जाने के बाद अब लोगों को पांच दिन तक पृथक-वास में रहना होगा और पांच दिन की अवधि समाप्त होने पर अगर कोई लक्षण नहीं है तो वे काम पर लौट सकते हैं लेकिन कम से कम अन्य पांच दिनों के लिए हर जगह मास्क पहनना होगा, यहां तक कि घर में भी। अगर पांच दिन के पृथक-वास के बाद भी बीमारी के लक्षण रहते हैं तो स्वस्थ होने तक घर पर रहना होगा।

रक्षा मदों पर खर्च 768.2 अरब डॉलर अधिकृत 

अखिलेश पाडेंय      वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) पर सोमवार को हस्ताक्षर कर उसे कानून की शक्ल दे दी। इस कानून के तहत रक्षा मदों पर खर्च के लिए 768.2 अरब डॉलर अधिकृत किए गए हैं। जिसमें 2022 के लिए रक्षा सेवाओं के सदस्यों के वेतन में 2.7 प्रतिशत बढ़ोतरी भी शामिल है। एनडीएए सैन्य खर्च में पांच प्रतिशत की वृद्धि को अधिकृत करता है और यह सैन्य न्याय प्रणाली में सुधार से लेकर सैनिकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण संबंधी आवश्यकताओं तक के मुद्दों पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच गहन बातचीत का नतीजा है। बाइडन ने एक बयान में कहा, “यह अधिनियम सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है और न्याय तक पहुंच बढ़ाता है, तथा हमारे देश की राष्ट्रीय रक्षा का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण प्राधिकारियों को शामिल करता है। 768.2 अरब डॉलर की अधिकृत राशि उस रकम से 25 अरब डॉलर अधिक है। जिसके लिए बाइडन ने शुरू में संसद से अनुरोध किया था। पूर्व के प्रस्ताव को दोनों दलों के सदस्यों ने इन चिंताओं को लेकर खारिज कर दिया था कि यह सैन्य मामले में चीन और रूस के समान क्षमता बनाए रखने के अमेरिकी प्रयासों को कमजोर करेगा। नया विधेयक इस महीने की शुरुआत में द्विदलीय समर्थन के साथ पारित हुआ।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने विधेयक के जरिए सैन्य न्याय प्रणाली में सुधार की सराहना की, जो यौन हमलों समेत अन्य अपराधों में सैन्य कमांडरों के हाथों से प्रभावी ढंग से अभियोजन अधिकार क्षेत्र ले लेगा। वहीं, रिपब्लिकन सदस्यों ने महिलाओं को मसौदे में जोड़ने के प्रयास को अवरुद्ध करने के साथ-साथ उस प्रावधान को शामिल कर सकने में सफलता पा ली, जो कोविड-19 टीका लगवाने से इनकार करने वाले सैन्य कर्मियों को अपमानजनक तरीके से बर्खास्त करने से रोकता है।

ए-320 एनईओ विमानों की आपूर्ति, शुरुआत की

सुनील श्रीवास्तव      सिंगापुर। सिंगापुर स्थित ‘बीओसी एविएशन लिमिटेड’ ने इस साल की शुरुआत में किए गए खरीद एवं लीज़बैक समझौते के तहत ‘इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड’ (इंडिगो) को आठ एयरबस ए-320एनईओ विमानों की आपूर्ति की। एक बयान में बताया गया कि ये विमान ‘सीएफएम लीप’ इंजन चालित हैं। बीओसी एविएशन के उप प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी स्टीवन टाउनएंड ने कहा कि आठ विमानों की यह आपूर्ति भारत की सबसे बड़ी यात्री विमानन कंपनी इंडिगो के साथ स्थापित हमारे मजबूत सहयोग को प्रतिबिंबित करती है।

घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए टीकाकरण जरूरी

अखिलेश पांडेय       वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने सोमवार को कहा कि अमेरिका को घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए भी टीकाकरण अनिवार्य करने पर विचार करना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष चिकित्सा सलाहकार फाउची ने कहा कि ऐसा जनादेश देश की पिछड़ी टीकाकरण दर बढ़ा सकता है, साथ ही इससे विमान यात्रा के दौरान सुरक्षा भी बढ़ेगी।

अभी संघीय नियमों के तहत दो वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए मास्क पहनना आवश्यक है। फाउची ने ‘एमएसएनबीसी’ से कहा कि जब आप टीकाकरण को अनिवार्य बनाते हैं, तो इससे अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। बाइडन प्रशासन अब तक घरेलू हवाई यात्रा के लिए टीकाकरण अनिवार्य करने से कतरा रहा है।

अहम राजनीतिक सम्मेलन की शुरुआत, चर्चा की

सुनील श्रीवास्तव         सियोल। उत्तर कोरिया ने कोरोना वायरस महामारी और अमेरिका के साथ कूटनीतिक गतिरोध के बीच पिछली परियोजनाओं की समीक्षा करने और नयी नीतियों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को एक अहम राजनीतिक सम्मेलन की शुरुआत की। आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि किम जोंग उन ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

खबर में बताया गया है कि बैठक में इस साल प्रमुख नीतियों की समीक्षा की जाएगी और समाजवादी निर्माण के विकास के नए दौर में जीत के अगले चरण की शुरुआत के लिए रणनीतिक और सामरिक नीतियों पर फैसला लिया जाएगा। पूर्ण बैठक उत्तर कोरिया में सर्वोच्च स्तर की निर्णय निर्धारण ईकाई होती है।

अमेरिका में हुईं गोलाबारी, 3 की मौत, 1 घायल

अखिलेश पांंडेय       वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के डलास क्षेत्र में एक दुकान में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। गारलैंड पुलिस विभाग ने बताया कि घटना डलास के गारलैंड उपनगर में रविवार रात हुई। एक सफेद ट्रक में एक व्यक्ति आया और उसने दुकान के अंदर जाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

घटना को अंजाम देने के बाद वह ट्रक में बैठकर वहां से फरार हा गया। पुलिस ने बताया कि गोलियां चार लोगों को लगीं, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हताहत हुए लोगों के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

11 सप्ताह से जारी गतिरोध समाप्त, अपील की

सुनील श्रीवास्तव      बेरूत। लेबनान के राष्ट्रपति माइकल औन ने 11 सप्ताह से जारी उस गतिरोध को समाप्त किए जाने की सोमवार को अपील की। जिसके कारण देश में सरकारी संस्थाएं बैठक नहीं कर पा रहीं और इससे उत्पन्न आर्थिक मंदी के बीच ये संस्थाएं और कमजोर हो रही हैं। राष्ट्रपति औन ने सरकार की बैठक बुलाने में रुकावट पैदा करने के लिए शक्तिशाली सहयोगी हिज्बुल्ला को परोक्ष रूप में जिम्मेदार ठहराया, लेकिन उन्होंने शिया समूह का नाम नहीं लिया। औन ने सोमवार शाम टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में कई अन्य अवरोधों को भी सूचीबद्ध किया, जिसके कारण आवश्यक कानून प्रभावित हुए और सुधार कार्य पटरी से उतर गए। उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी संसद के स्पीकर नाबिन बेरी की भी आलोचना की, लेकिन उनका नाम नहीं लिया।

हिज्बुल्ला और उसके सहयोगियों ने पिछले साल बेरूत बंदरगाह पर हुए विस्फोट की जांच कर रहे न्यायाधीश को हटाने की मांग की है। 12 अक्टूबर से लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती की सरकार बैठक नहीं कर पाई है। हिज्बुल्ला ने न्यायाधीश पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। वहीं, सरकार में उसके सहयोगियों ने कहा है कि जब तक सरकार न्यायाधीश को हटाने का तरीका नहीं ढूंढ लेती, तब तक वे कैबिनेट की बैठक में भाग नहीं लेंगे। औन ने कहा कि उनकी अनुचित तरीके से आलोचना की जा रही है और उनका प्राधिकार कमजोर हुआ है, जबकि वह कैबिनेट की बैठक बुलाने के लिए दबाव भी नहीं बना सकते। उन्होंने कहा, ” सरकारी संस्थाओं को कमजारे बनाना आम बात हो गई है और इसके कारण देश को नुकसान पहुंच रहा है।” औन ने कहा कि लंबित समस्याओं से निपटने के लिए सरकार को जल्द से जल्द बैठक करनी चाहिए।

दिल्ली में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

दिल्ली में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज 

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आमतौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही।

सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 दर्ज किया गया। दिल्ली में लगातार छह दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बाद बारिश होने के कारण सोमवार को यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

'कोवोवैक्स’ का आपात स्थिति में उपयोग, अनुमति 

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ और ‘बायोलॉजिकल ई’ कम्पनी के टीके ‘कोवोवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति दे दी है। साथ ही, कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (गोली) के आपात स्थिति में नियंत्रित उपयोग को भी अनुमति मिल गई है।आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया था कि सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (गोली) के आपात स्थिति में नियंत्रित उपयोग की भी सिफारिश की गई थी। आपात स्थिति में ‘मोलनुपिराविर’ का उपयोग कोविड-19 के वयस्क मरीजों पर ”एसपीओ2” 93 प्रतिशत के साथ किया जा सकेगा और उन मरीजों को यह दवा दी जा सकेगी, जिन्हें बीमारी से बहुत ज्यादा खतरा हो। सभी सिफारिशों को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के पास भेजा गया था।

आपात स्थिति में टीके के उपयोग के लिए ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) के आवेदन की सोमवार को दूसरी बार समीक्षा करने वाली सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति ने गहन अध्ययन के बाद ‘कोवोवैक्स’ के उपयोग की सिफारिश की थी। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा था, ”समिति ने इस बात पर गौर किया कि टीके का निर्माण नोवावैक्स की प्रौद्योगिकी के आधार पर किया गया है और यह सशर्त विपणन प्राधिकरण के लिए यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा अनुमोदित है। साथ ही, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे आपात स्थिति में इस्तेमाल की भी मंजूरी दे दी है।” एसआईआई में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने इसके संबंध में पहला आवेदन अक्टूबर में दिया था। डीसीजीआई कार्यालय ने 17 मई को एसआईआई को ‘कोवोवैक्स’ टीके के निर्माण और भंडारण की अनुमति दे दी थी। डीसीजीआई की मंजूरी के आधार पर ही अभी तक पुणे स्थित कम्पनी टीके की खुराक का निर्माण और भंडारण कर रही है।

अगस्त 2020 में, अमेरिका की टीका बनाने वाली कम्पनी ‘नोवावैक्स इंक’ ने एनवीएक्स-सीओवी2373 (कोविड-19 रोधी संभावित टीका) के विकास और व्यावसायीकरण के लिए एसआईआई के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 17 दिसंबर को ‘कोवोवैक्स’ टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी। वहीं, सीडीएससीओ ने कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ के आपात स्थिति में नियंत्रित उपयोग को भी स्वीकृति दी है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने हाल ही में ‘मर्क’ कम्पनी की कोविड-19 रोधी ‘मोलनुपिराविर’ दवा को संक्रमण के उन मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत कर दिया था, जिन्हें इस बीमारी से खतरा अधिक है। इससे पहले, नवंबर में ब्रिटेन ने ‘मर्क’ की दवा को सशर्त अधिकृत किया गया था, जो कोविड-19 के सफलतापूर्वक इलाज के लिए बनाई गई पहली गोली है। पृथक-वास में रहने वाले मामूली या हल्के लक्षण वाले मरीजों को इस गोली को पांच दिन तक दिन में दो बार लेना होगा।

रिमोट वर्किंग तकनीक बनाने में साझेदारी, परीक्षण

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल और प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने रोबोटिक्स का इस्तेमाल करके 5जी आधारित रिमोट वर्किंग तकनीक बनाने के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियां फिलहाल हरियाणा के मानेसर में एयरटेल की 5जी लैब में परीक्षण कर रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि भारतीय कंपनियां 5जी के लिए देश में विकसित तकनीक को अपनाने पर विचार कर रही हैं। एयरटेल और टीसीएस ने 5जी का इस्तेमाल करके रिमोट रोबोटिक संचालन के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने एयरटेल की 5जी लैब में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। सूत्र ने कहा कि ये समाधान खनन, तेल और गैस क्षेत्रों जैसे जोखिम की आशंका वाले वातावरण में रिमोट रोबोटिक संचालन को सक्षम करेंगे। एक बार 5जी का वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के बाद दोनों कंपनियों की दिलचस्पी इन समाधानों को औद्योगिक खंड में लाने की है। इस बारे में संपर्क करने पर टीसीएस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, और भारती एयरटेल को भेजे गए एक ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

एयरटेल और टीसीएस ने जून में भारत में 5जी नेटवर्क समाधान लागू करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया था। टाटा समूह ने ओ-आरएएन (ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क) आधारित रेडियो और कोर एलिमेंट विकसित किया है, जबकि एयरटेल भारत में 5जी को लागू करने के तहत इस स्वदेशी समाधान का इस्तेमाल करेगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-71, (वर्ष-05)
2. बुधवार, दिसंबर 29, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

पर्यटक बसों की टक्कर में 5 की मौंत, 10 घायल

पर्यटक बसों की टक्कर में 5 की मौंत, 10 घायल

राणा ओबरॉय        चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हीलिंग टच अस्पताल के समीप सोमवार सुबह तीन पर्यटक बसों की हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कटरा से दिल्ली जा रही तीन पर्यटक डीलक्स बसें आज तड़के आपस में टकरा गईं।

लोगों ने पुलिस के साथ बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सभी यात्री बसों में सो रहे थे। आगे वाली बस अचानक रूकने से पीछे से आ रही दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हालांकि तीनों बसें राजमार्ग पर किनारे चल रही थीं। इसलिए बड़े हादसे के बाद भी राजमार्ग पर यातायात जारी रहा।

296 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग        मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 296 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान दिन के न्यूनतम स्तर से 960 अंक सुधरा और अंत में 295.93 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,420.24 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत मजबूत होकर 17,086.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टेक महिंद्रा रही। इसके अलावा डा. रेड्डीज, पावरग्रिड, कोटक बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी लाभ रहा। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और भारती एयरटेल शामिल हैं।

ब्राह्मण दलित एकता महाभोज का आयोजन: सीएम

अविनाश श्रीवास्तव        पटना। तमाम विवादों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सोमवार को अपने ब्राह्मण दलित एकता महाभोज का आयोजन कर रहे हैं। भोज में बिना लहसुन-प्याज वाली सब्जी बनाई जा रही है। पार्टी के नेताओं के अनुसार, इस भोज में बड़ी संख्या में लोग मांझी आवास पर पहुंचेंगे। इस भोज को लेकर राजधानी की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। मांझी आवास 12 स्टैंड रोड में इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। पार्टी के प्रवक्ता अमरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि एकता महाभोज में ब्राह्मण और दलित की एकता दिखेगी। खुद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष इस महाभोज में मौजूद रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि मांझी ने बड़े ही स्वच्छ मन से इस भोज का आयोजन किया है। इसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। अमरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस भोज को लेकर कई लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं, सब अफवाह है। बहुत स्वच्छ मन से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भोज कर रहे हैं। शुरू से ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मण दलित एकता को लेकर कई काम भी किए हैं। इस बार महाभोज का आयोजन अपने आवास पर कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस भोज में पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने बयान को लेकर जीतन राम मांझी कई बार खेद प्रकट कर चुके हैं। बावजूद इसके कुछ लोग ब्राम्हण और दलित एकता को तोड़ना चाहते हैं। 

निश्चित तौर पर हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे और यही कारण है कि एकता महाभोज का आयोजन हम लोगों ने किया है। उन्होंने कहा इस भोज में चूड़ा, दही, गुड़ खिलाने की व्यवस्था की गई है। लोग पंगत में बैठकर एक साथ इस भोज का आनंद उठाएंगे। इसकी तैयारी करने में हम लोग जुटे हुए हैं। आज शाम तक पूरी तैयारी हो जाएगी।

न्यायिक मजिस्ट्रेट आवास में संस्था का पौधारोपण

न्यायिक मजिस्ट्रेट आवास में संस्था का पौधारोपण    
सियाराम सिंह      
कौशाम्बी। कृष्ण-पक्ष की अष्टमी के पावन पर्व शक्ति साधना दिवस के अति महत्वपूर्ण दिवस पर दिनांक 27 दिसम्बर को परमहंस योगीराज सद्गुरुदेव शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तहसील मंझनपुर के द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आवास में आम के पौधे का पौधारोपण किया गया। जिसमें भैया रवीन्द्र योगभारती, तहसील सिराथू के सह सचिव राजेन्द्र अग्रहरि, जिला अध्यक्ष शिवरत्न गुप्ता, तहसील अध्यक्ष शिवराज सिंह, श्याम नारायण त्रिपाठी, प्रदीप यादव, शशांक यादव, राजकुमार यादव, मुकेश पटेल, अभिषेक यादव, सुनील वर्मा, विजय कांत, शशि कांत आदि लोग उपस्थित रहे।
पौधारोपण के इस क्रम मे जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रहरी शिवरत्न गुप्ता अभिषेक यादव रवींद्र विजय कांत ने बतलाया कि वृक्ष का हमारे जीवन मे क्या महत्व है? एवं वृक्ष हमारे जीवन मे किस प्रकार उपयोगी है। इस विषय मे वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों को  विस्तार से बताया इसके पश्चात भगवती मानव कल्याण संगठन के लोग हनुमान मंदिर पहुचे। वहां पर वट वृक्ष का पौधारोपण किया। वहाँ पर भी भैया रवींद्र ने अपने शब्दों के माध्यम से सभी ग्रामीण वासियों को वट वृक्ष के बारे में विस्तार से बतलाया वहाँ आने जाने वाले लोग भी अपने वाहन को रोक कर वट वृक्ष की विशेषता को सुनने के लिए आ गए। 
अंत में भगवती मानव कल्याण संस्थान के सदस्य गण फैजी पुर के निकट एक विद्यालय मे गये वहाँ पर पांच अशोक वृक्ष का रोपण किया गया वहाँ पर सभी बच्चों को एकत्रित कर शिक्षकों की उपस्थिति मे भैया रवींद्र योगभारती ने कहा कि हम लोग भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कौशाम्बी से हैं। 
हमारा मुख्य उद्देश्य है, मानवता की सेवा राष्ट्र की रक्षा एवं धर्म की रक्षा करना और रवींद्र भैया ने बच्चों को नशा मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान बनने की प्रेरणा दी और कहा कि यही हमारे संगठन का उद्देश्य भी है। अंत मे भैया रवींद्र ने पर्यावरण की सुरक्षा के विषय मे बतलाया की हमें कैसे अपने पर्यावरण की रक्षा करनी है ? उन्होंने बतलाया कि अशोक वृक्ष अन्य वृक्षों की अपेक्षा अधिक शीतल छाया लाभप्रद है तथा अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है। अशोक वृक्ष की गणना महत्वपूर्ण कुछ देववृक्षों के बीच होती है। वृक्षों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, ये  कहा जाए तो वृक्षों से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है, वृक्षों से ही बरसात होती है, तथा अनेक प्रकार की औषधियाँ प्राप्त होतीं हैं। फल-फूल, छाया तथा अनेकानेक लाभ प्राप्त होता है और सबसे महत्वपूर्ण ये है कि वृक्ष वायुमंडल में से कार्बनडाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं और बदले में हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, तथा वृक्ष अपने जीवन भर हमें कुछ न कुछ देता ही है। जीवनपूर्ण होने या सूखने के बाद जलाऊ लकड़ी भी प्रदान करते हैं। इस प्रकार शंखनाद एवं माँ गुरुवर के दिव्य चेतना मंत्रों के साथ पौधारोपण किया गया।

प्रयागराज: जनजागरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
बृजेश केसरवानी         प्रयागराज। प्रौद्योगिकी संस्थान के मल्टीपरपज हॉल में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रयागराज के 15 से 29 वर्ष के ऐसे युवा जिन्हे देश के विकास तथा समाज में होने वाले समकालीन विषयों में रुचि है उन्होंने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज की जिला युवा अधिकारी जागृति पांडेय ने अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का निर्देशन किया।
 मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने युवा संसद के प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम को आयोजित करने में जिला प्रशासन तथा अन्य विभाग अहम भूमिका में रहे। कार्यक्रम के 3 मुख्य हिस्से थे। कार्यक्रम के पहले भाग में माननीय प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित भाषणों, संबोधनाें तथा नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की झलकियों को एल ई डी के माध्यम से प्रतिभागियों को दिखाया गया। कार्यक्रम के दूसरे भाग में लीडरशिप हेतु गतिविधियां आयोजित की गई। 
जिसमें प्रयागराज के विभिन्न विकासखंडों के जागरूक युवाओं ने "बालिकाओं के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष किए जाने से समाज में समानता कैसे स्थापित हो सकेगी" पर अपना विचार व सुझाव व्यक्त किए। इस गतिविधि में निर्णायक मंडल के संयुक्त निर्णय से प्रथम , द्वितीय व तृतीय क्रमशः बहरिया से महिला मंडल सदस्य स्मिता कुशवाहा, जसरा से तनु केशरी तथा चाका से निर्मल कांत पांडेय रहे। जबकि करें से प्रशांत त्रिपाठी और शहर से प्रगति मिश्रा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।

जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, आश्वासन मिला
अश्वनी उपाध्याय         गाजियाबाद। राजनगर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार को सैंकड़ों शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रवींद्र राणा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने बताया कि उनकी अधिकांश मांगे पिछले 15 सालों से लंबित पड़ी हैं। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से की बार मिलने के बाद भी अभी तक मात्र आश्वासन ही मिले हैं।  

रवींद्र राणा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा एक अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक एवम कर्मचारियों तथा राज्य सरकार द्वारा एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बंद कर दी गई। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग विगत 15 वर्षों से लंबित है और सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। जबकि यह प्रदेश के 17 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों से जुड़ी है। जिसके कारण राज्य के लाखों परिवार असंतुष्ट हैं।

बारिश के कारण दूसरे दिन के खेल को रद्द किया

बारिश के कारण दूसरे दिन के खेल को रद्द किया     

मोमीन मलिक        नई दिल्ली/ प्रिटोरिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से बारिश में धुल गया। लगातार हो रही बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया गया है। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंका गया। कल यानि के मंगलवार को मैच के तीसरे दिन खेल अपने निर्धारित समय पर शुरू होगा और तीसरे सेशन में अतिरिक्त आधे घंटे का खेल होगा। पहले दिन भारत का स्कोर 272/3 था। केएल राहुल 122 रन पर और अजिंक्य रहाणे 40 रन पर नाबाद हैं। 

लगातार हो रही बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया गया है। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंका गया। पहले दिन भारत का स्कोर 272/3 था। के एल राहुल 122 रन पर और अजिंक्य रहाणे 40 रन पर नाबाद हैं। कल यानि के मंगलवार को मैच के तीसरे दिन खेल अपने निर्धारित समय पर शुरू होगा और तीसरे सेशन में अतिरिक्त आधे घंटे का खेल होगा। 

नींबू और कपूर का सेवन करना फायदेमंद, जानिए

मो. रियाज      नींबू को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके साथ ही नींबू वेट लॉस में भी सहायक होता है। लेकिन अगर आप नींबू के साथ कपूर का भी उपयोग करेंगे, तो आपको कई लाभ होंगे। नींबू और कपूर का मिश्रण त्वचा और बालों के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इन दोनों के उपयोग से पेट दर्द और दांत के दर्द में भी आराम मिलता है। एक तरफ नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वहीं कपूर का इस्तेमाल भी कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। जब नींबू और कपूर को साथ में इस्तेमाल किया जाता है, तो इनके फायदे भी बढ़ जाते हैं। 

1. दांत दर्द में आराम दिलाएं: नींबू और कपूर का इस्तेमाल दांत में दर्द होने पर किया जा सकता है। दांत में दर्द होने पर प्रभावित स्थान पर नींबू का रस और कपूर मिलाकर लगाएं। आप इन दोनों के मिश्रण से कुल्ला भी कर सकते हैं। इससे दांत के दर्द में काफी आराम मिलेगा। इससे कैविटी भी धीरे-धीरे खत्म होगी। आयुर्वेद में दांत में कीड़ा होने पर भीमसेनी कपूर का उपयोग किया जाता है। 

2. पेट दर्द का कैसे करें उपचार: खान-पान की गलत आदतों की वजह से अधिकतर लोग पेट में दर्द से परेशान रहते हैं। यह पेट के दर्द का कारणं है। लोगों को पेट में गैस, एसिडिटी, जलन और दर्द का अहसास होता है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप नींबू और कपूर को घरेलू उपाय के तौर पर उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस में कपूर, हींग, अजवाइन और पुदीने का रस मिलाएं। इस मिश्रण को लेने से पेट दर्द में आराम मिलेगा। यह वेट लॉस में भी कारगर है।

3. सिर से जुएं कैसे निकालें: आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि कपूर सिर से जुएं मिटाने का एक कारगर घरेलू उपाय है। अगर आपको सिर पर बार-बार जुएं होते हैं, तो नींबू और कपूर का मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सुहागे को तवे पर सेंके। इसके बाद नींबू के रस में सुहागा और कपूर मिला लें। इस मिश्रण को रात को सोते समय सिर पर लगाएं। सुबह हर्बल शैंपू से बाल धो लें। इससे सिर से जुएं मिट जाते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि इस उपयोग से सिर, बालों की खुजली भी दूर होती है।

4. झड़ते बाल कैसे रोकें: झड़ते बालों को रोकने के लिए भी नींबू और कपूर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस में कपूर मिलाएं। रात के समय इस मिश्रण को बालों पर लगाएं, सुबह किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो दें। इससे बालों का झड़ना बंद होगा। साथ ही यह डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।

5. पैरों की गंदगी कैसे निकालें: पैरों की गंदगी, टैन को निकालने के लिए भी आप नींबू के रस और कपूर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए टब में गुनगुना पानी लें। इसमें 2 चम्मच नींबू का रस और कपूर डालें।  फिर पैर डुबोकर रखें। हफ्ते में 2-3 बार इस घरेलू उपाय का उपयोग करने से पैरों की गंदगी निकल जाएगी। पैर मुलायम और सुंदर बनेंगे।

युवती पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, गिरफ्तार

युवती पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, गिरफ्तार       

कविता गर्ग       ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवती पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने की कोशिश करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शांति नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इकबाल सिकंदर अंसारी ठाणे जिले के  कस्बे में मजदूर का काम करता था। उसे 20 वर्षीय एक युवती से प्रेम हो गया था, लेकिन लड़की के मन में ऐसी कोई भावनाएं नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 22 दिसंबर को महिला पर कथित तौर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। आरोपी ने युवती के पिता के साथ भी बदसलूकी की और उनके स्कूटर को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(डी), 326(बी) 506(2) , 294 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फंदे पर लटका मिला युवती का शव, कार्रवाई जारी  
दुष्यंत टीकम         कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहाँ गजरा बस्ती निवासी स्व.चंदराम कुर्रे की 22 वर्षीय पुत्री रंजना कुर्रे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना तत्काल बांकी थाना पुलिस को दी गई। बांकी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है। 
बटीआई राजेश जांगड़े ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद तथा परिजनों से पूछताछ उपरांत ही स्पष्ट किया जा सकता है। मृतका के शव को पीएम के लिए स्थानीय पीएचसी के चीरघर भिजवा दिया गया।

अभिनेत्री के पिता पर फायरिंग की गई: मुंबई

अभिनेत्री के पिता पर फायरिंग की गई: मुंबई     

कविता गर्ग        मुबंई। बिग बॉस फेम और पंजाबी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर कथित तौर पर फायरिंग की गई है। घटना शनिवार शाम अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में हुई। पुलिस को दिए बयान में सुख ने कहा कि घटना उस वक्त हुई, जब कार को साइड में खड़ा किए जाने के बाद उनके सुरक्षाकर्मी गुरदासपुरिय के ढाबे के पास बने शौचालय गए थे। उन्होंने बताया कि तभी दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और कार के पास रुक गए। फिर उनपर फायरिंग करने लगे। इन्होंने उनकी कार पर चार बार गोली चलाई। संतोख सिंह घटना के वक्त अपनी गाड़ी में ड्राइवर के साथ सवार थे और इस घटना में बाल-बाल बचे। उन्होंने अभी दो दिन पहले ही बीजेपी जॉइन की थी। 

वह शनिवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमृतसर से ब्यास जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने गोलियों की आवाज सुनकर हमलावरों पर ईंटें फेंकी तो वह भाग गए। उन्होंने फिर तुरंत जंडियाला गुरु पुलिस को सूचित किया और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को घटना के बारे में समय पर सूचित कर दिया गया था, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामले में जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अफसर हरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद किए।


मलाइका का वीडियो, अपने लुक को कंप्लीट किया

कविता गर्ग         मुबंई। बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा पैपराजी की फेवरेट हैं। रविवार की रात को वह करिश्मा कपूर के घर हुई पार्टी में शामिल हुईं। उनके साथ अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में पहुंचे थे। मलाइका बेहद हॉट अंदाज में दिखीं। उन्होंने ग्रीन कलर का डीप नेक ब्रालेट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ग्रीन शॉर्ट्स और ग्रीन जैकेट पहना था। मलाइका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाई हील्स कैरी की। साथ ही उन्होंने स्लिंग बैग लिया। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह गाड़ी से उतरती नजर आती हैं। मलाइका हाई हील्स की वजह से लड़खड़ा जाती हैं। तभी वहां खड़े एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया जिससे वह गिरते-गिरते बचीं। उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को पोज दिया। इस दौरान मलाइका कहती हैं, 'यह एकदम स्लोप (ढलान) पर लगाया है। वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। 

मलाइका का यह वीडियो आते ही उन्हें यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'मलाइका मैम गिर जाती तो फिर बेइज्जती हो जाती।' एक यूजर ने कहा, 'और करो फैशन।' एक अन्य ने लिखा- 'और ऊंची हील पहनो।' एक यूजर कहते हैं, 'हील्स से अच्छा स्टूल लगा लो पैरों के नीचे।' एक यूजर ने लिखती है, 'एक इंच हील्स में मैं गिर जाती हूं ये मैनेज कैसे करती हैं।' वह अपने मां के घर पहुंची थीं। उनके साथ उनका बेटा अरहान खान भी था। दोनों ने साथ में मीडिया के सामने पोज दिए। मलाइका ने डीप नेक वाली मिनी ड्रेस पहनी थी जबकि अरहान कैजुअल आउटफिट में थे। 



कोरोना 'महामारी' ने नागरिकों को संकट में डाला

कोरोना 'महामारी' ने नागरिकों को संकट में डाला
मनोज सिंह ठाकुर        
भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर की कड़वी यादों के बीच साल 2021 मध्यप्रदेश में कई अहम घटनाओं के लिए भी याद रखा जाएगा। वर्ष के मध्य में कोरोना के कारण घोर अनिश्चितताओं के दौर से गुजरने के बाद लोगों के साथ ही सरकार ने भी जीवन पटरी पर लाने के लिए भरसक प्रयास किए और इसके असर भी दिखायी दिए, लेकिन वर्ष के जाते जाते तीसरी लहर की आशंका ने एक बार फिर लोगों के मन में अनेक आशंकाओं को जन्म दे दिया है।
अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर ने सभी नागरिकों को अभूतपूर्व संकट में डाल दिया। देश के विभिन्न हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश में भी एक बड़ी आबादी ऑक्सीजन, दवाओं और इलाज के लिए अस्पतालों में भटकती रही और असहाय नजर आई। इन स्थितियों में अनेक प्रिय लोगों को कोरोना ने छीन लिया।
ऐसे भी कई मामले प्रकाश में आए, जहां परिवार के अनेक सदस्य अपनों से हमेशा के लिए बिछड़ गए। साल के अंत तक पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण ज्यादातर मुद्दों पर भारी पड़ गया, हालांकि लंबी राजनीति के बाद राज्य सरकार की ओर से पंचायत चुनाव संबंधित अध्यादेश वापस लेने के बाद एक बार फिर इन त्रिस्तरीय चुनावों का भविष्य अधर में लटक गया। इसके पहले भी सरकारी नौकरियों और अन्य स्थानों में ओबीसी आरक्षण की अनुगूंज सुनायी दी, लेकिन कानूनी झमेलों के कारण इसका लाभ संबंधित वर्ग को नहीं के बराबर मिल पाया।
वर्ष 2021 की शुरूआत में नजर डालें, तो नए वर्ष की शुरूआत लोगों ने इस उम्मीद के साथ की थी कि कोरोना की पहली लहर के बाद अब लोगों को इस महामारी से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही जनवरी माह में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी प्रारंभ हो गया था। फरवरी मार्च माह में जीवन पटरी पर लौटता हुआ दिखने लगा था, लेकिन मार्च माह के अंत में राज्य में कोरोना के केस बढ़ने लगे और इस महामारी की दूसरी लहर देश भर की तरह मध्यप्रदेश पर भी भारी पड़ी।
कोरोना ने एक सांसद और तीन विधायकों को छीन लिया। कोराेना की दूसरी लहर का सबसे पहले शिकार बने खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान। उसके बाद 26 अप्रैल को कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोराेना के चलते देहांत हो गया। दो मई को कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर और इसके आठ दिन बाद कोविड संक्रमित भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी ने भी दम तोड़ दिया।
बागरी हालांकि कोरोना से उबर गए थे, लेकिन कोविड के बाद अचानक हुए हृदयाघात के चलते उनकी जान नहीं बच सकी। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत शर्मा, पार्टी के उपाध्यक्ष विजेश लूनावत और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा को भी कोरोना की दूसरी लहर लील गई। अनेक चिकित्सक, अस्पताल कर्मचारी, पुलिस अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार और मीडिया से जुड़े अनेक कर्मचारी परिवार भी इसकी चपेट में आ गए और वे या परिजन हमारे बीच से चले गए।
अस्पताल में जगह पाने, ऑक्सीजन, दवाइयों, इंजेक्शन और सीटी स्केन कराने के लिए ऐसी जद्दोजहद इस दौर की पीढ़ी ने इसके पहले कभी नहीं देखी। केंद्र सरकार की ओर से सभी को कोरोना के निशुल्क टीके की शुरुआत इस वर्ष की शुरूआत यानी जनवरी माह में ही की गयी थी और साल के अंत तक मध्यप्रदेश में 10 करोड़ 15 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन नागरिकों को दी जा चुकी हैं। पहला डोज लगभग सभी नागरिकों को और 82 प्रतिशत से अधिक को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।
इस बची 21 जून के दिन राज्य ने टीकाकरण का नया कीर्तिमान बनाया। इस दिन करीब 10 लाख टीकाकरण डोज का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन करीब 15 लाख डोज के साथ मध्यप्रदेश ने पूरे देश में एक रिकॉर्ड बनाया। इस दिन को खास बनाने के लिए राज्य सरकार ने इसे महाअभियान का रूप दिया था। स्थान-स्थान पर मतदान की तरह तैयारियां की गईं और प्रभावशाली लोगों को इस अभियान से जोड़ा गया। ग्रीष्मकाल के बाद मानसून के दौरान इस बार ग्वालियर चंबल अंचल में बाढ़ ने खूब कहर ढाया। सैकड़ों गांव पानी से घिर गए। बाढ़ का असर राज्य के अन्य स्थानों पर भी रहा।
हालांकि राहत एवं बचाव कार्य और सेना की मदद के कारण जनहानि नहीं के बराबर हुयी। हालाकि फसलों और संपत्ति आदि का काफी नुकसान हुआ। प्रदेश में इस साल अप्रैल में हुए दमोह विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका लगा, जब उसके उम्मीदवार राहुल सिंह कांग्रेस के अजय कुमार टंडन से पराजित हो गए। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल सिंह दमोह से कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुए थे, लेकिन बाद में वे त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए।
उपचुनाव में भाजपा ने राहुल सिंह पर ही दाव खेला, लेकिन वो कथित भितरघात संबंधी खबरों के बीच उल्टा पड़ गया। उपचुनाव के दौरान ही कोरोना के प्रकोप के कारण कई कर्मचारियों और नेताओं को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ी। इसके बाद इस वर्ष एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए, जिनमें भाजपा ने लोकसभा और दो विधानसभा सीट अपने खाते में डाल लीं। भाजपा ने खंडवा लोकसभा सीट के अलावा पृथ्वीपुर और जोबट (अनुसूचित जनजाति) जीत ली। ये दोनों ही विधानसभा सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटें रही हैं।
वहीं, भाजपा को सतना जिले की रैगांव (अनुसूचित जाति) सीट पर पराजय झेलना पड़ी। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे ने इस साल पंचायत चुनावों को चर्चाओं में बनाए रखा। लंबे इंतजार के बाद इस साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा हुई, लेकिन इस मुद्दे को लेकर कई विवादों के बाद कांग्रेस ने उच्च और बाद में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसला सुनाते हुए पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द कर दिया, जिसके बाद राज्य में इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी ये मुद्दा जम कर गूंजा। पक्ष-विपक्ष के बीच खासी बहस हुई। स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा में एक संकल्प लेकर आए, जिसमें कहा गया कि ओबीसी आरक्षण के बिना राज्य में पंचायत चुनाव नहीं होंगे। ये संकल्प सदन में सर्वसम्मति से पारित हुआ।
हालांकि इस पूरे मामले में अंतत: सरकार ने पंचायत चुनाव संबंधित अध्यादेश वापस लेने का फैसला कर लिया। राज्य में इस साल भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की बहुप्रतीक्षित मांग भी पूरी की गयी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर माह में इसकी अचानक घोषणा की और दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इसे लागू कर दिया गया। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मध्यप्रदेश की ठंड ने भी देश भर में सुर्खियां बटोरीं। उत्तर भारत की हाड़ कंपा देेने वाली ठंड के बीच सूबे के कई कस्बे और शहर देश के सबसे ठंडे स्थानों में दर्ज हुए। पचमढ़ी में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया।
वहीं छतरपुर का नौगांव कस्बा भी कई दिन तक देश के सबसे ठंडे 10 स्थानों में अपनी जगह बनाए रखा। मध्यप्रदेश के इतिहास में ये साल नाम परिवर्तन के लिए भी याद रखा जाएगा। देश के पहले विश्वस्तरीय स्टेशन राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्टेशन को इस साल भोपाल की रानी ‘रानी कमलापति’ का नाम दिया गया।
वहीं भोपाल के ऐतिहासिक मिंटो हॉल को भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे का नाम दिया गया। मिंटो हॉल का नाम बदले जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसके बाद 26 नवंबर को इसी हॉल में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने इसका नाम बदले जाने की घोषणा की। इसी तरह इंदौर के पातालपानी स्टेशन को आदिवासी जननायक ‘टंट्या मामा’ का नाम दिए जाने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।
इसी साल 15 नवंबर को जनजातीय नायक बिरसा मुंडा जयंती पर राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन में राजधानी भोपाल में करीब ढाई लाख आदिवासियों ने शिरकत की और सरकार की ओर से आदिवासियों के हित में अनेक घोषणाएं की गयीं। वर्ष के दौरान आदिवासियों के हितों को लेकर भी सत्तारूढ़ दल और विपक्षी नेताओं में राजनैतिक बयानबाजी देखी गयी।
इस वर्ष सितंबर अक्टूबर में राज्य सरकार ने कोरोना संबंधी प्रतिबंध धीरे धीरे हटाने प्रारंभ किए थे और ये पूरी तरह हट भी गए थे, लेकिन दिसंबर माह में कोरोना खासतौर से नए वेरिएंट ओमिक्रोन की उपस्थिति के साथ ही तीसरी लहर की आशंका के चलते प्रतिबंध फिर से लगाना प्रारंभ कर दिए गए हैं। अब नागरिक तीसरी लहर की आशंका के बीच इस वर्ष को विदा करते हुए दिख रहे हैं। हालाकि वैक्सीनेशन के कारण उम्मीद जतायी जा रही है कि अब शायद हमें पूर्व की तरह नुकसान नहीं होगा।

राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिशों को स्वीकार किया

कविता गर्ग      मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि राज्यपाल के लिए राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिशों को स्वीकार करना अनिवार्य है। उन्होंने यह टिप्पणी तब की है, जब एक दिन पहले महाराष्ट्र सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के अध्यक्ष पद का चुनाव कराने की अनुमति मांगने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पढ़ते बहुत हैं। लोकतंत्र में बहुत ज्यादा पढ़ना अच्छा नहीं है। मायने यह रखता है कि लोगों की आवाज सुनी जाए। राज्यपाल के लिए मंत्रिमंडल की सिफारिशों को स्वीकार करना अनिवार्य है।” राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना), राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट (कांग्रेस) और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने रविवार की शाम को यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी।

बाद में थोराट ने कहा था कि उन्होंने कोश्यारी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का लिखा एक पत्र सौंपा है जिसमें विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव करने के लिए उनकी अनुमति मांगी गयी है। कांग्रेस नेता ने कहा, ”राज्यपाल ने मतदान के बजाय ध्वनि मत से चुनाव कराने को लेकर विधायिका के नियमों में संशोधन की जानकारियां मांगी हैं। उन्होंने कहा कि वह कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे, उनसे और अधिक जानकारी लेंगे तथा कल तक अपने फैसले के बारे में बताएंगे।” शिंदे ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने की प्रक्रिया में बदलाव नियमों के अनुसार किया गया है और उन्हें विश्वास है कि राज्यपाल जल्द ही अपनी मंजूरी दे देंगे। राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर को शुरू हुआ और यह 28 दिसंबर को खत्म होगा। इस साल फरवरी में नाना पटोले के कांग्रेस प्रमुख का पदभार संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली पड़ा है।

ब्राह्मण नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात की: भाजपा

संदीप मिश्र      लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्राह्मण नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से सोमवार को मुलाकात की। इससे एक दिन पहले इन नेताओं ने राज्य में इस समुदाय के मतों को अपने पक्ष में करने के लिए विचार-विमर्श किया था। उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं। नड्डा के साथ हुई बैठक में इस समुदाय संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले, उत्तर प्रदेश से भाजपा के एक दर्जन से अधिक ब्राह्मण नेताओं ने समुदाय के सदस्यों तक पहुंचने की रणनीति बनाने के लिए राज्य में पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर रविवार को एक बैठक की थी।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने समुदाय के ब्राह्मण सदस्यों तक पहुंचने के लिए एक समिति बनाई है, जिसके सदस्य राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ला, पार्टी नेता अभिजीत मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात से सांसद राम भाई मोकारिया और महेश शर्मा हैं। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा समेत ब्राह्मण नेता राज्य के अपने-अपने क्षेत्रों में समुदाय के सदस्यों तक पहुंचेंगे। मिश्रा के बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा में गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

दिग्विजय के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया जताईं

मनोज सिंह ठाकुर        इंदौर। मध्यप्रदेश भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगर वह गो मांस खाना उचित मानते हैं, तो उन्हें अपना नाम बदलकर “दिग्विजय खान” रख लेना चाहिए। गोमांस के बारे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के कथित विचारों को लेकर दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए विजयवर्गीय ने इंदौर में रविवार रात संवाददाताओं से कहा, “सिंह कुछ भी कह सकते हैं। क्योंकि वह अब राजनीति से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

भाजपा महासचिव ने कहा कि यदि सिंह गोमांस खाना उचित मानते हैं, तो उन्हें अपना नाम बदलकर दिग्विजय खान रख लेना चाहिए। सिंह ने शनिवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान में कहा था। स्वयं सावरकर ने अपनी किताब में कहा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है। खुद सावरकर ने यह भी कहा है कि गोमांस खाने में कुछ भी खराबी नहीं है।

राजस्थान: सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ

नरेश राघानी       जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई तथा कोहरे एवं सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर और नागौर सहित अनेक जिलों में बारिश हुई। इस दौरान राजधानी जयपुर में 4.9 मिमी., अलवर में 3.2 मिमी., संगरिया में 2.0 मिमी., नागौर में 2.0 मिमी., बीकानेर में 1.8 मिमी., अजमेर में 1.6 मिमी., सीकर में 1.0 मिमी., चुरू में 0.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। 

इसके अलावा गंगानगर, करौली और पिलानी आदि इलाकों में बूंदा-बांदी हुई। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने से आम जनजीवन और धुंध छाने से आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं राज्य में रात का न्यूनतम तापमान संगरिया में 8.5 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धार्मिक नेता कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज किया 

दुष्यंत टीकम       रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करने के आरोप में हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजधानी रायपुर के रावणभाठा मैदान में रविवार शाम को दो दिवसीय ‘धर्म संसद’ के अंतिम दिन कालीचरण महाराज ने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपिता के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की थी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी।

इस दौरान कालीचरण महाराज ने लोगों से कहा था कि उन्हें धर्म की रक्षा के लिए एक कट्टर हिंदू नेता को सरकार के मुखिया के तौर पर चुनना चाहिए। उनके इस बयान पर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं ने आपत्ति जताई थी। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत पर पुलिस ने शहर के टिकरापारा थाने में कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कालीचरण महाराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 505 (2)(विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) और 294 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।कालीचरण महाराज के बयान की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने रविवार को कहा था कि महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है और कालीचरण को पहले यह साबित करना चाहिए कि वह एक संत हैं।

शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई

दुष्यंत टीकम      रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महत्वपूर्ण ऐलान किया है। शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा - चूहों के बिल में अगर पानी डालो तो एक साथ छटपटा कर बाहर भागते हैं, अफरा तफरी मच जाती है। राहुल गांधी जी ने देश के सामने 'हिन्दू' और 'हिंदुत्ववादी' का जबसे अंतर स्पष्ट किया है, हिंदुत्ववादियों की टोली में अफरा-तफरी मच गई है। इन पाखंडियों की वर्षों की नफरत की दुकान बंद हो रही है।

बापू को गाली देकर, समाज मे विष वमन करके अगर किसी पाखंडी को लगता है कि वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएंगे, तो उनका भ्रम है। उनके आका भी दोनों सुन लें। भारत और सनातन संस्कृति दोनों की आत्मा पर चोट करने की जो भी कोशिश करेगा। न संविधान उसे बख्शेगा, न जनता उन्हें स्वीकार करेगी। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्म संसद में महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले बाबा कालीचरण के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए। बता दें कि राजधानी के रावणभाटा ग्राउंड में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण बाबा ने विभाजन के लिए महात्मा गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए नाथूराम गोड़ने का महिमामंडन किया था। इस बयान के बाद निगम सभापति प्रमोद दुबे ने एफआईआर तो पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

'केपीसीसी' ने सांसद थरूर की आलोचना की: कांग्रेस

राणा ओबरॉय        चंडीगढ़। पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब केरल कांग्रेस में भी कलह शुरू हो गई है। पार्टी के खिलाफ जाने को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन ने सांसद शशि थरूर को चेतवनी दी है। कन्नूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के सुधाकरन ने पार्टी सांसद शशि थरूर की आलोचना की और कहा कि वह या तो पार्टी के फैसलों का पालन करें या पार्टी छोड़ सकते हैं। केरल कांग्रेस में शशि थरूर को लेकर उस वक्त नाराजगी बढ़ गई। जब उन्होंने सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के खिलाफ यूडीएफ सांसदों द्वारा केंद्र सरकार को भेजे जा रहे एक पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। 

इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष का पारा उस वक्त और चढ़ गया जब थरूर ने आग में घी डालते हुए, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की 'निवेश अनुकूल' पहल के लिए खुले तौर पर उनकी प्रशंसा कर दी। हालांकि, के सुधाकरन ने हाल के घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हर किसी की अपनी राय है। अगर वह पार्टी के नियमों का पालन करता है तो वह पार्टी में रहेगा, अन्यथा, वह इससे बाहर हो जाएगा चाहे वह शशि थरूर हो या के सुधाकरन, एक व्यक्ति जो पार्टी का सांसद है, उसे पार्टी के फैसलों को खारिज नहीं कर सकता। बता दें कि इससे पहले थरूर ने एक ट्वीट के जरिए अपने सहयोगियों की नाराजगी का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ मुद्दों में राजनीतिक मतभेदों को अलग रखना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि वह सिल्वर लाइन परियोजना पर अध्ययन करने के बाद अपनी राय प्रकट करेंगे।



'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...