सोमवार, 27 दिसंबर 2021

युवती पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, गिरफ्तार

युवती पर तेजाब फेंकने की कोशिश की, गिरफ्तार       

कविता गर्ग       ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवती पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने की कोशिश करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शांति नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इकबाल सिकंदर अंसारी ठाणे जिले के  कस्बे में मजदूर का काम करता था। उसे 20 वर्षीय एक युवती से प्रेम हो गया था, लेकिन लड़की के मन में ऐसी कोई भावनाएं नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 22 दिसंबर को महिला पर कथित तौर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। आरोपी ने युवती के पिता के साथ भी बदसलूकी की और उनके स्कूटर को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(डी), 326(बी) 506(2) , 294 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फंदे पर लटका मिला युवती का शव, कार्रवाई जारी  
दुष्यंत टीकम         कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहाँ गजरा बस्ती निवासी स्व.चंदराम कुर्रे की 22 वर्षीय पुत्री रंजना कुर्रे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना तत्काल बांकी थाना पुलिस को दी गई। बांकी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है। 
बटीआई राजेश जांगड़े ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद तथा परिजनों से पूछताछ उपरांत ही स्पष्ट किया जा सकता है। मृतका के शव को पीएम के लिए स्थानीय पीएचसी के चीरघर भिजवा दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...