शनिवार, 25 दिसंबर 2021

मलेशिया: बाढ़ से मरने वालों की संख्या-41 हुईं

मलेशिया: बाढ़ से मरने वालों की संख्या-41 हुईं
अखिलेश पांडेय     
कुआलालंपुर। मलेशिया में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि इससे पहले यह रिपोर्ट आई थी कि बाढ़ में 27 लोगों की मौत हो गई है। वर्तमान में बाढ़ में 26 पुरुषों, 13 महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई है। 
द स्टार अखबार ने पुलिस महानिरीक्षक तेन एक्रिल सानी अब्दुल्लाह सानी के हवाले से बताया कि मरने वाले 41 लोगों में 25 सेलांगर, 15 पहांग के रहने वाले और एक व्यक्ति केलांतन का रहने वाला है।

राष्ट्रपति की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि: यूएसए

सुनील श्रीवास्तव      वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल हैरिस इस सप्ताह की शुरुआत में अपने एक सहयोगी के संपर्क में आई थीं, जो बाद में संक्रमित पाए गए। उप राष्ट्रपति के कार्यालय ने यह जानकारी दी। हैरिस फिलहाल लॉस एंजिलिस में छुट्टियां बिता रही हैं।

उन्हें बताया गया था कि जो सहयोगी मंगलवार को उनके साथ काफी देर तक था, वह संक्रमित पाया गया है, इसके बाद हैरिस ने बुधवार को अपनी जांच कराई थी। उनके कार्यालय ने कहा कि हैरिस की शुक्रवार को दोबारा जांच की जाएगी। हालांकि उनकी दो जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। हैरिस का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्होंने बूस्टर खुराक भी ली है और व्हाइट हाउस कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उनकी नियमित जांच होती है।

सऊदी: विद्रोहियों के हमलें में 2 की मौंत, 7 घायल हुए

अखिलेश पांडेय      रियाद। सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती शहर जिजान में शुक्रवार देर रात यमन के विद्रोहियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी द्वारा प्रकाशित बयान के अनुसार, यमन के हूती विद्रोहियों ने एक प्रक्षेपास्त्र दागा। जिसमें सऊदी अरब और यमन के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घायलों में से छह सऊदी अरब के हैं और एक बांग्लादेशी नागरिक है।

हमले में आसपास की कारों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। यमन में शिया हूती विद्रोहियों के लंबे समय से चल रहे गृह युद्ध में यह ताजा सीमा पार हमला है। इससे पहले सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना ने यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले राजधानी सना पर कई हवाई हमले किए थे। इससे पहले शुक्रवार को सऊदी अरब ने सना में हवाई हमले किए थे और शहर के केंद्र के समीप सेना के एक शिविर को निशाना बनाया था।

एजियन सागर में पलटीं नौका, 13 लोगों की मौंत

सुनील श्रीवास्तव       एथेन्स एजियन सागर में शुक्रवार देर रात शरणार्थियों की एक नौका के पलट जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ यूनानी जल क्षेत्र में शरणार्थियों को ले जा रही नौकाओं संबंधी हालिया तीन हादसों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। यूनान में पूर्वी एजियन द्वीप पर भारी गश्त की जाती है, क्योंकि यह द्वीप वर्षों तक शरणार्थी संकट से जूझता रहा है। ऐसे में तस्कर इसके बजाए तुर्की से इटली का मार्ग चुन रहे हैं, जो अत्यधिक खतरनाक है और इसी कारण हाल में ये हादसे हुए।

तटरक्षक बल ने बताया कि मध्य एजियन में पारोस द्वीप से करीब आठ किलोमीटर दूर शुक्रवार देर रात नौका पलट जाने के बाद 62 लोगों को बचाया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने तटरक्षक बल को बताया कि पोत पर करीब 80 लोग सवार थे। प्राधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल की पांच नौकाओं, नौ निजी पोतों, एक हेलीकॉप्टर, एक सैन्य विमान और तटरक्षक बल के गोताखोरों ने रात भर बचाव अभियान में भाग लिया। इससे पहले, एंटीकिथेरा द्वीप के पास एथेंस से करीब 235 किलोमीटर (145 मील) दक्षिण में एक चट्टानी टापू से एक नौका के बृहस्पतिवार को टकरा जाने से 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा, शुक्रवार को यूनानी पुलिस ने दक्षिणी पेलोपोनेसे द्वीप में एक नौका के दिखने के बाद तीन लोगों को तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया और 92 शरणार्थियों को हिरासत में लिया।

यूनान में फोलेगैंड्रोस के साइक्लेडिक द्वीप के दक्षिण में बुधवार को एक नौका के डूब जाने के बाद कई शरणार्थियों के लापता हो जाने की आशंका के मद्देनजर तलाश एवं बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे में बचे लोगों का कहना है कि 17 लोग लापता हैं।

अमेरिका: 100 से अधिक गाड़ियों की टक्कर, मौंत

अखिलेश पांडेय       वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राज्य अमेरिका के विस्कॉन्सिन में स्टेटहाईवे-94 पर बर्फीली बारिश के कारण खतरनाक स्थिति बन गई। बर्फीली बारिश की वजह से स्टेट हाईवे इतनी ज्यादा पिसलन भरी हो गई, कि एक के बाद एक गाड़ियों की टक्कर होने लगी और देखते ही देखते सौ से ज्यादा गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। विस्कॉन्सिन पुलिस के मुताबिक, बर्फीली सड़क की स्थिति के कारण पश्चिम-मध्य विस्कॉन्सिन में कई वाहन दुर्घटना का शिकार हुई हैं और गाड़ियों की टक्कर हुई हैं। विस्कॉन्सिन स्टेट पेट्रोल पुलिस ने कहा कि, "बर्फ़ीली बारिश ने सुबह सुबह सड़क को काफी ज्यादा खतरनाक बना दिया था और ड्राइवर्स के लिए गाड़ी को कंट्रोल में रखना काफी मुश्किल हो गया था।" रिपोर्ट के मुताबिक, हादसों का ये सिलसिला रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ था और सबसे पहले ट्रैक्टर और ट्रोलों की आपस में टक्कर होनी शुरू हई और फिर देखते ही देखते 100 से ज्यादा गाड़ी आपस में टकराते चले गये। गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद स्टेट हाईवे को 40 किलोमीटर पहले ही बंद कर दिया गया।

टक्कर की वजह से लगी आग माइक ऑलसेन, जो हाईवे-94 पर गाड़ी चला रहे थे, उन्होंने सीएनएन को बताया कि सड़क की स्थिति बहुत बर्फीली थी और गाड़ी को नियंत्रण में करना काफी मुश्किल हो रहा था। और फिर हादसों का सिलसिला इतनी तेजी से शुरू हो गया, कि किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। ऑलसेन ने घटना का एक वीडियो भी शूट किया है, जिसमें ट्रैक्टरों और ट्रेलरों का ढेर और राजमार्ग पर आग लगी देखी जा रही है। विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने राज्य के लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। गवर्नर एवर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर पोस्ट किया, "दोस्तों, पश्चिमी विस्कॉन्सिन सहित कुछ और सड़कों पर काफी खतरनाक स्थिति बन गई है और दुर्भाग्य से कुछ बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, ऐसे में अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो पूरी तरह सावधान होकर यात्रा करें।

396 विधायकों में से 45 के चुनाव लड़ने पर संशय

396 विधायकों में से 45 के चुनाव लड़ने पर संशय

संदीप मिश्र      लखनऊ। एसोसिएट डेमोक्रेटिक रिफॉर्म अर्थात एडीआर की रिपोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा 396 विधायकों में से 45 एमएलए के चुनाव लड़ने पर संशय उत्पन्न कर दिया है। सभी 45 विधायकों के ऊपर एमपी एमएलए कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। सभी एमएलए पर आरपी अधिनियम 1951 की धारा के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए अपराधों में यह आरोप तय हुए हैं। इन सभी मामलों में न्यूनतम 6 महीने की सजा होने पर अब यह 45 विधायक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एसोसिएट डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की ओर से पहली बार जारी की गई रिपोर्ट इस लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि सजा काटने और रिहाई के 6 साल बाद तक विधायक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। हालांकि चुनाव लड़ने की पात्रता तय करने का अधिकार केंद्रीय चुनाव आयोग को दिया गया है। एडीआर के मुख्य समन्वयक डॉ संजय सिंह की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 45 विधायकों में सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी के 32, समाजवादी पार्टी के 5, बहुजन समाज पार्टी और अपना दल के तीन-तीन तथा कांग्रेस एवं अन्य दल का एक-एक विधायक शामिल है। इन विधायकों के विरुद्ध आपराधिक मामले लंबित रहने की औसत संख्या 13 वर्ष है। 32 विधायकों के खिलाफ 10 या उससे अधिक समय से कुल 63 आपराधिक मामले लंबित हैं। इस सूची में टॉप पर मड़िहान विधानसभा से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह, दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के मऊ विधायक मुख्तार अंसारी तथा तीसरे स्थान पर धामपुर से भाजपा के विधायक अशोक कुमार राणा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का नाम भी इस सूची में शामिल है।

24 घंटों के अंदर ब्लास्ट केस सुलझाया: पंजाब 

अमित शर्मा      चंडीगढ़। लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट पर चंडीगढ़ में पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने  कि हमने इस मामले को 24 घंटों के अंदर सुलझा दिया है। इस ब्लास्ट केस के आरोपी का कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। चट्टोपाध्याय ने कहा कि राज्य में आतंक-माफिया और ड्रग्स एक चुनौती बन चुके हैं।

वह बोले लुधियाना ब्लास्ट बहुत श​क्तिशाली ब्लास्ट था। मृतक के हाथ पर हमें टैटू मिला है। जांच में पुख्ता हो गया कि मृतक विस्फोटक ला रहा था। पूर्व पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह विस्फोट को अंजाम दे रहा था। उन्हें 2019 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था और ड्रग-तस्करी के मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद दो साल जेल में बिताए गए थे।


पीएम ने क्रिसमस त्योहार की शुभकामनाएं दीं

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को क्रिसमस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर सभी प्रभु ईसा मसीह के जीवन और उनकी आदर्श शिक्षाओं को याद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”क्रिसमस पर सभी को शुभकामनाएं। 

हम जीसस क्राइस्ट के जीवन और आदर्श शिक्षाओं को याद करते हैं, जिनमें सेवा, दयालुता और विनम्रता पर सर्वाधिक जोर है। मैं सभी के स्वस्थ व समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। पूरे विश्व में सद्भाव बना रहे, यह प्रार्थना करता हूं।” दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया

हैदराबाद। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करते हुए तेलंगाना सरकार ने सीवी आनंद को शहर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि निवर्तमान पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का महानिदेशक बनाया गया है।

मुख्य सचिव सोमेश कुमार द्वारा शुक्रवार रात जारी सरकारी आदेश के अनुसार, कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 1991 बैच के अधिकारी आनंद केंद्र में सेवाएं देने के बाद अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। आनंद इससे पहले साइबराबाद के पुलिस आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, हैदराबाद (अपराध) शिखा गोयल को एसीबी की निदेशक नियुक्त किया गया है।

नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश

कविता गर्ग      मुबंई। एक तरफ जहां कोरोना वायरस का नये अवतार ओमिक्रान के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर सभी राज्य सरकारों ने नियम लागू कर दिए है। ऐसी ही मुंबई में महानगर पालिका आयुक्त बीएमसी कमिनश्नर ने भी नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने के दिशा निर्देश जारी कर दिए है।

बीएमसी कमिनश्रर का कहना है कि कोई भी पार्टी या सम्मेलनों में लोगों की भीड़ इकठ्ठा नहीं होगी। अगर कोेई भी बंद या खुली जगहों पर 250 से अधिक लोग मिलते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से कमिश्रर ने कोरोना गाइडलाइन औऱ मास्क लगाने की अपील भी की।


24 घंटे में 66 लाख से अधिक टीके लगाए: कोरोना
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और पिछले 24 घंटे में 66 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 141 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 66 लाख नौ हजार 113 कोविड टीके लगाये गये हैं।
इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 141 करोड़ एक लाख 26 हजार 404 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड के नये संस्करण ओमिक्रॉन के 17 राज्यों में कुल 415 मामले सामने आयें है जिनमें 115 संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 108 मामले सामने आयें हैं। दिल्ली में 79 और गुजरात में 43 व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं।
पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 7189 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 77 हजार 32 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है।
यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है। इसी अवधि में 7286 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 23 हजार 263 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 12 हजार 195 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 67 करोड़ 10 लाख 51 हजार 627 कोविड परीक्षण किए हैं।

वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की: सीएम

पंकज कपूर          देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, उनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रदेशभर में उन्हें याद किया गया। भाजपा महानगर कार्यालय में वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि वे प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ पत्रकार, कवि, जनसंघ के संस्थापक रहे।

'राजनीति' में कूदेंगे किसान संगठन, ऐलान किया

अमित शर्मा         चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के लिए फरवरी 2022 में होने वाले चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल तो इसके लिए सक्रिय हैं ही, अब किसान संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। राज्य के 22 किसान संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाकर राजनीति में कूदने का ऐलान कर दिया है। इसके एलान किसान नेता हरमीत सिंह कादियां ने किया। मोर्चे का चेहरा किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। भाकियू डकौंदा, भाकियू लखोवाल आदि ने कहा कि वह अपने संविधान में संशोधन करके अपने फैसले से अवगत करवाएंगे।

किसान नेता बलदेव सिंह नियालका ने कहा कि लोगों को अब हमसे बहुत आशा है। चिट्टे का मसला हो या अन्य। पंजाब इससे जूझ रहा है। जिस तरह लोगों ने हमारा तीन कृषि कानूनों के आंदोलन में साथ दिया है, अब इन समस्याओं को सुलझाने में भी लोग हमारा साथ देंगे। हर वर्ग हमारा सहयोग करेगा। ऐसा हमें विश्वास है। राजेवाल ने कहा कि लोगों का बहुत दबाव है। नया समाज सृजित करेंगे। सिस्टम गंदा हो गया है। उसे बदलने की जरूरत है।
बता दें, दिल्ली बार्डर पर आंदोलन के दौरान ही कई किसान संगठन चुनाव मैदान में उतरने की बात कह चुके थे। इसको लेकर किसान संगठनों के बीच आपसी खींचतान भी दिखी। कई संगठनों का कहना था कि यह उचित नहीं है। इस बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहले ही पार्टी की घोषणा कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि चढ़ूनी की कहना है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।
गत सप्ताह पार्टी गठन के बाद चढ़ूनी ने कहा था कि वह पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति दूषित हो चुकी है। अब इसमें बदलाव की जरूरत है। वह अब सक्रिय राजनीति करेंगे। गुरनाम सिंह चढ़ूनी भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रमुख हैं। चढ़ूनी ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों, गरीबों व आम आदमी की लड़ाई लड़ेगी।

वायरस की तीसरी लहर का खतरा, अलर्ट जारी

वायरस की तीसरी लहर का खतरा, अलर्ट जारी            

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। देश के मशहूर डॉक्टर और मेदांता अस्पताल के संस्थापक डॉ. नरेश त्रेहन ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमित एक व्यक्ति 18 से 20 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर सकता है। इसके पीछे डॉक्टर त्रेहान ने कारण बताया कि ओमिक्रॉन की आर नॉट वैल्यू अन्य वैरिएंट की तुलना में कहीं ज्यादा है, इसलिए यह सुपर स्प्रेडर है। कैफे में घिनौनी हरकत, 9वीं की छात्रा बनी हवस का शिकार डॉ. त्रेहन ने विस्तार से बताया कि वायरस के वैरिएंट का 'आर नॉट फैक्टर' यह बताता है कि यदि यह बीमारी एक व्यक्ति को होती है, तो आगे और कितने लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं। सबसे पहले एल्फा वेरिएंट आया था, उसका आर नॉट फैक्टर 2.5 था। यानी वह इंफेक्टेड व्यक्ति से फैलकर 2 से 3 लोगों को संक्रमित करेगा। 

दूसरा वैरिएंट डेल्टा था, जिसमें हर दिन करीब 4 लाख मामले देखे गए। उसका आर नॉट फैक्टर था 6.5 था। यानी वह एक व्यक्ति से 6-7 लोगों को संक्रमित करता है। मतलब करीब 18-20 प्रतिशत। ओमिक्रॉन एक संक्रमित व्यक्ति से 20 लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है, इसलिए इसे सुपर स्प्रेडर कहते हैं। सबसे बड़े चैलेंज मेदांता मेडिसिटी के एमडी के मुताबिक, हमारे सामने 2 बड़े चैलेंज हैं- पहला तो यह कि बच्चों को अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है, और दूसरा यह कि 50% आबादी का अभी भी टीकाकरण नहीं हो पाया है। और तीसरा फैक्टर यह है कि वैक्सीन से लोगों में आई हुई इम्यूनिटी भी अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है।


'व्हाट्सएप' एप ने अपना नया फीचर अपडेट किया

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। व्हाट्सएप कुछ अंतराल में अपने यूजर्स के लिए  कुछ रोचक फीचर्स ऐड करता ही रहता है। नए साल में एक और फीचर व्हाट्सएप में जुड़ सकता है। नए अपडेट से इस प्लेटफार्म को यूज करने वाले बिजनेस यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा। यह अपडेट आईओएस और एंड्रायड दोनों प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध होगा।

व्हाट्सएप नए साल में ग्रुप एडमिन के लिए कुछ खास फीचर लाने जा रहा है। अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो आपको किसी भी मैसेज को सबके लिए डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा। इससे ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप को आसानी से मॉडरेट कर सकते हैं। यह फीचर अभी केवल एंड्रायड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 7,189 नए मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,189 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,79,815 पर पहुंच गयी है।जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 77,032 हो गयी है। इस बीमारी से 387 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,79,520 हो गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले पिछले 58 दिनों से 15,000 से कम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.40 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 484 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-68, (वर्ष-05)
2. रविवार, दिसंबर 26, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -9 डी.सै., अधिकतम-22+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

संगठन के पदाधिकारियों की विश्वास यात्रा

संगठन के पदाधिकारियों की विश्वास यात्रा
भानु प्रताप उपाध्याय        
शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के पदाधिकारियों ने कांधला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कस्बा कांधला की गुड़ मंडी में वीरेंद्र सिंह एमएलसी व मनीष चौहान द्वारा जन विश्वास यात्रा आगमन पर और कुछ उनका भव्य स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
मनीष चौहान के निमंत्रण पर हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के चौधरी रविंदर सिंह काल खंडे जिला संयोजक के नेतृत्व में अरविंद कौशिक, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गोयल, जिला मंत्री विनीत मलिक, गौरव ठाकुर आदि। 
पदाधिकारी गण आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और जन विश्वास यात्रा के आगमन पर मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, एमपी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मनीष चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरवीर पंवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत द्विवेदी, जिला महामंत्री सत्येंद्र तोमर, शामली जिला अध्यक्ष आदि का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया उक्त जन विश्वास यात्रा का कांधला में जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। 
वहीं, दूसरी ओर बिट्टू कुमार जिला प्रभारी, सुधीर राणा, प्रदीप निर्वाल, अमित गर्ग, अनुज गोयल, उपेंद्र द्विवेदी, मनोज रोहिल्ला, राजेश गुप्ता, आशीष निरवाल, लोकेश योगी, मांगेराम नामदेव, भानु प्रताप उपाध्याय, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, बालियान पवन गोयल, सतपाल बंसल, संदीप, अमरीश शर्मा, विकी कुमार, वरुण वशिष्ठ आदि ने सफल कार्यक्रम को लेकर प्रशंसा की।

डीएम ने 3 दिवसीय मेले का शुभारंभ किया: यूपी
सुनील श्रीवास्तव          
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने खण्ड विकास परिसर मंझनपुर में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शरद मेला का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने लगायी गयी स्टॉलों के अवलोकन के दौरान महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादो की प्रशंसा एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं। उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाय उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की ऐसे आयोजनो से ग्रामीण महिलाओं का उत्साहवर्धन के साथ ही साथ उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होती है।
सहायक महाप्रबंधक ज़िला विकास नाबार्ड अनिल शर्मा ने कहा कि महिलायें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है। शरद मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्वयं निर्मित उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण सामग्री की स्टाल लगाई गई है। इन्हें आगे भी विपणन एवं ट्रेडिंग हेतु अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।
उन्होंने सहायता समूह संचालक महिलाओं और किसानों के स्वावलम्बन पर जोर दिया उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं की उधमशीलता को बढ़ावा मिलेगा तथा किसान उत्पादक संगठन व स्वयं सहायता समूह के उत्थान के लिएं नाबार्ड हर संभव प्रयास करेगा। स्टालों में मुख्य रूप से उत्पाद-हाथ से पीसा हुआ गेंहू, चना, बाजरा आटा, दलिया के साथ साथ आचार, मुरब्बा, गजक, चिक्की, सरसों का तेल, शहद, मिट्टी के खिलौने, हस्तशिल्प बैग, मोमबत्ती, अगरबत्ती, गन्ने एवं जामुन का सिरका, हवाई चप्पल एवं अन्य घरेलू सामान आदि शामिल हैं।
शरद मेले का आयोजन सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान की देखरेख में किया जा रहा है। सचिव सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान, श्री वासमी नक़वी ने कहा कि नाबार्ड के इस प्रयास से ज़िले के पिछड़े एवं विशेषकर महिलायें और किसानों को एक प्लैटफ़ार्म मिला है। जिससे कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का ज़िले स्तर पर प्रचार विपणन एवं बाज़ार उपलब्ध हो पाया है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम राष्ट्रीय आजीविका मिशन, ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र मिश्रा, ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सहित ज़िले के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उन्होंने सरकार द्वारा दी गयी किसानों की योजनाओं को घर-घर जा कर बताया जायें। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह का आगमन मछली शहर में हो रहा है। उनकी बीच बीच मे स्वागत कैसे करनी उसकी चिंता की जायें और आगामी सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री इन्द्रसेन सिंह ने किया उक्त अवसर पर विधान सभा मे निवास करने वाले जिला पदाधिकारी व विधान सभा के मण्डल अध्यक्ष व मण्डल महामंत्री उपस्थित रहे।

'ओमिक्रोन' के मामलों की संख्या-4 हुईं: एपी

'ओमिक्रोन' के मामलों की संख्या-4 हुईं: एपी
इकबाल अंसारी           
अमरावती। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस स्वरूप के दो नए मामले विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी जिलों से सामने आए हैं। दोनों संक्रमित व्यक्ति विदेश से यहां लौटे हैं। पूर्वी गोदावरी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.वी.एस गौरीश्वर राव ने बताया कि कुवैत से हाल में लौटी 39 वर्षीय महिला ओमिक्रोन से संक्रमित पाई गई। महिला 19 दिसंबर को विजयवाड़ा पहुंची थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी। 
जिसके बाद उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया और जांच में 23 दिसंबर को ओमीक्रोन की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला घर में पृथकवास में है और ठीक है।
उनके नजदीकी संपर्क में आए लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। विजाग स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से 15 दिसंबर को विशाखापत्तनम पहुंचे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनमें बुखार के लक्षण थे और उपचार चल रहा है। उनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया, जिसमें ओमिक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई। वह अभी घर में पृथकवास में हैं। इससे पहले केन्या और आयरलैंड से राज्य पहुंचे दो लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी।

राजस्थान: तापमान में बढ़ोतरी, बारिश की संभावना
नरेश राघानी       
जयपुर। राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच बीते बृहस्पतिवार की रात करौली 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान अलवर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 8.6 डिग्री, चुरू तथा अंता में 9.0 डिग्री, संगरिया में 9.1 डिग्री, गंगानगर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री से 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 26, 27, 28 दिसंबर के दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कोरोना का संक्रमण, यूपी में फिर नाइट कर्फ्यू लगाया
संदीप मिश्र         लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की बढती रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। कल यानी क्रिसमस की रात से यह शुरू हो जाएगा। एमपी  के बाद यूपी दूसरा राज्य है। जहां कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना के केस कम होने पर 4 महीने पहले सिंतबर में उत्तर प्रदेश से नाइट कर्फ्यू हटाया गया था। अब फिर कोरोना केस बढ़ने पर दोबारा बंदिशें शुरू हो गई हैं। यूपी में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 266 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस लखनऊ में है। यूपी में बीते 24 घंटे में 49 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, पिछली बार की तरह मेडिकल व इमरजेंसी को इन बंदिशों से बाहर रखा गया है।

1- शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों में 200 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति होगी। कार्यक्रम की सूचना स्थानीय प्रशासन को देना जरूरी होगा।

2- बाजारों में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा कि बिना मास्क लगाए व्यक्ति को सामान न दें।

3- देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए। बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

यूपी में ओमिक्रॉन के अब तक दो मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले यात्रियों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव मिल रही है। कई यात्रियों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। यही सब वजह है कि सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है। दोपहर तक सरकार इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर सकती है।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...