शनिवार, 25 दिसंबर 2021

वायरस की तीसरी लहर का खतरा, अलर्ट जारी

वायरस की तीसरी लहर का खतरा, अलर्ट जारी            

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। देश के मशहूर डॉक्टर और मेदांता अस्पताल के संस्थापक डॉ. नरेश त्रेहन ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमित एक व्यक्ति 18 से 20 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर सकता है। इसके पीछे डॉक्टर त्रेहान ने कारण बताया कि ओमिक्रॉन की आर नॉट वैल्यू अन्य वैरिएंट की तुलना में कहीं ज्यादा है, इसलिए यह सुपर स्प्रेडर है। कैफे में घिनौनी हरकत, 9वीं की छात्रा बनी हवस का शिकार डॉ. त्रेहन ने विस्तार से बताया कि वायरस के वैरिएंट का 'आर नॉट फैक्टर' यह बताता है कि यदि यह बीमारी एक व्यक्ति को होती है, तो आगे और कितने लोग इससे संक्रमित हो सकते हैं। सबसे पहले एल्फा वेरिएंट आया था, उसका आर नॉट फैक्टर 2.5 था। यानी वह इंफेक्टेड व्यक्ति से फैलकर 2 से 3 लोगों को संक्रमित करेगा। 

दूसरा वैरिएंट डेल्टा था, जिसमें हर दिन करीब 4 लाख मामले देखे गए। उसका आर नॉट फैक्टर था 6.5 था। यानी वह एक व्यक्ति से 6-7 लोगों को संक्रमित करता है। मतलब करीब 18-20 प्रतिशत। ओमिक्रॉन एक संक्रमित व्यक्ति से 20 लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है, इसलिए इसे सुपर स्प्रेडर कहते हैं। सबसे बड़े चैलेंज मेदांता मेडिसिटी के एमडी के मुताबिक, हमारे सामने 2 बड़े चैलेंज हैं- पहला तो यह कि बच्चों को अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है, और दूसरा यह कि 50% आबादी का अभी भी टीकाकरण नहीं हो पाया है। और तीसरा फैक्टर यह है कि वैक्सीन से लोगों में आई हुई इम्यूनिटी भी अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है।


'व्हाट्सएप' एप ने अपना नया फीचर अपडेट किया

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। व्हाट्सएप कुछ अंतराल में अपने यूजर्स के लिए  कुछ रोचक फीचर्स ऐड करता ही रहता है। नए साल में एक और फीचर व्हाट्सएप में जुड़ सकता है। नए अपडेट से इस प्लेटफार्म को यूज करने वाले बिजनेस यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा। यह अपडेट आईओएस और एंड्रायड दोनों प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध होगा।

व्हाट्सएप नए साल में ग्रुप एडमिन के लिए कुछ खास फीचर लाने जा रहा है। अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो आपको किसी भी मैसेज को सबके लिए डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा। इससे ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप को आसानी से मॉडरेट कर सकते हैं। यह फीचर अभी केवल एंड्रायड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 7,189 नए मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,189 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,79,815 पर पहुंच गयी है।जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 77,032 हो गयी है। इस बीमारी से 387 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,79,520 हो गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले पिछले 58 दिनों से 15,000 से कम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.40 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 484 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...