रविवार, 12 दिसंबर 2021
नाबालिग से दुष्कर्म, आजीवन कैद की सजा सुनाईं
अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में त्रिशाला: मुंबई
अधिक पानी पीना बेहद फायदेमंद, समझें
अधिक पानी पीना बेहद फायदेमंद, समझें
मो. रियाज हम सभी जानते हैं शरीर के लिए पानी उतना ही जरूरी है। जितना किसी अन्य के लिए इसलिए हमें सही समय पर पानी पीना भी जरूरी है तो चलिए जानते हैं कौन सा समय है, पानी पीने के लिए ज्यादा फायदेमंद।
कब पिएं पानी: पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पानी का पर्याप्त सेवन हमें कई रोगों से दूर रखता है। लेकिन सिर्फ पानी की पर्याप्त मात्रा ही काफी नहीं है। आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि कब कितना पानी पीना आपके लिए लाभदायक है। सही समय पर पानी से पीने से आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानें पानी पीने से सही तरीके के बारे में जिनसे आप रहेंगे हमेशा स्वस्थ।
खाना खाने से पहले: खाना खाने के आधा घंटे पहले एक गिलास पानी पीने से खाने पचने में आसानी होती है। ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद ढेर सारा पानी पी लेते हैं जो कि गलत है। खाने के बाद पानी पीने की आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है।
नहाने से पहले: पानी पीने के आदत आपको कई रोगों से बचा सकती है। नहाने जाने से पहले एक गिलास पानी पानी की आदत बना लें इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है उन्हें यह स्वस्थ आदत तुरंत अपनाना चाहिए।
सोने से पहले: सोने जाने से पहले पानी पीने की आदत बहुत अच्छी है। हर रोज बेड पर जाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं इससे हृदयघात और हार्टअटैक का खतरा कम होता है। तो अबसे जब भी सोने के लिए जाएं तो एक गिलास पानी पीने की आदत डालें।
खाली पेट पानी पीना: हर सुबह उठते ही खाली पेट पर दो बड़े चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू के रस के साथ गर्म पानी पीने का आदत डालिए। इससे ब्लड प्यूरीफाई तो होता ही है साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है।
धीरे-धीरे पानी पिएं: पानी हमेशा घूंट घूंट करके पीना चाहिए क्योंकि इससे हमारे मुह में जो लार होती है वो पेट के अंदर जाती है। हमारे पेट में भोजन को पकाने के लिए अम्ल होते हैं और मुह में जो लार होती है वो क्षार होता है। अम्ल+क्षार =न्यूट्रल (सामान्य) पानी हो जाता है।
बैठकर पिएं पानी: पानी जितना धीरे-धीरे पियेंगे उतना क्षार बनेगा और पेट में जाकर भोजन का पाचन होगा और पेट हमारा पानी की तरह रहेगा मतलब ढीला (स्वस्थ)रहेगा। ध्यान रहे पानी हमेशा बैठ कर ही पियें।
कब नहीं पीना है पानी: खीरा, ककडी, तरबूज, खरबूजा, सिंघाडे के बाद भी पानी न पिएं क्योंकि इनमें जल की काफी मात्रा होती है। इनके बाद पानी पीने से हैजे का खतरा हो सकता है। गर्म खाद्य पदाथों के सेवन के बाद भी पानी न पिएं जैसे चाय, काफी, दूध आदि।
व्यायाम के बाद पानी: व्यायाम के बाद पानी पीना बहुत जरूरी है। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पानी की सही मात्रा बहुत जरूरी है। व्यायाम के दौरान निकलने वाले पसीने की कमी को पूरा करने के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा पीने की जरूरत है।
धूप से आने के बाद: धूप से आने के तुरंत बाद भी पानी न पिएं, अधिक शारीरिक श्रम और व्यायाम के तुरंत बाद भी पानी न पिएं क्योंकि उस समय शरीर के अंदर गर्मी पैदा हुई होती है।
सामान्य पानी पिएं: पानी हमेशा शरीर के तापमान के अनुसार पीना चाहिए यानी की न ज्यादा गर्म और न ही ठंड क्योंकि ज्यादा ठंडा पानी पीने से पेट को अतिरिक्त कार्य करना पड़ता है और अंगों को कार्यशीलता जैसे दिमाग ,ह्रदय आदि के कार्य पर असर होता है।
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब युवा सितारे वेंकटेश अय्यर ने भी तूफानी पारी खेली है। रविवार को मध्य प्रदेश बनाम चंडीगढ़ के मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने अपनी टीम के लिए 151 रनों की तूफानी पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने अपनी 113 बॉल में 151 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 8 चौके मारे और 10 छक्के जड़ दिए। वेंकटेश अय्यर का स्ट्राइक रेट 133 का रहा।
15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे भारतीय 'किसान'
15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे भारतीय 'किसान'
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि महापंचायत का आयोजन समय-समय पर होता रहेगा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद टिकैत ने यह बात कही। उन्होंने हर साल 10 दिन का किसान आंदोलन मेला आयोजित करने की भी कही। टिकैत ने उन्होंने कहाकि हर साल 10 दिन का किसान आंदोलन मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं किसानों के मुद्दे पर बात करने के लिए समय-समय पर महापंचायत भी होगी। टिकैत ने इस दौरान आंदोलन के दौरान सरकार पर दबाव बनाने के लिए मीडिया की भूमिका की भी तारीफ की। गौरतलब है कि आंदोलन के सफलतापूर्वक खत्म होने के बाद किसान दिल्ली बॉर्डर से अपने घर पहुंचने लगे हैं। बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल को खाली कर चुके हैं। अब किसान 15 जनवरी को एक समीक्षा बैठक करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहाकि अगर सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू करेंगे।
इससे पहले 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। इसके बाद 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन कानूनों को वापस ले लिया गया। हालांकि किसानों ने इसके बाद भी आंदोलन खत्म करने से इंकार कर दिया था। उनकी मांग थी कि किसान एमएसपी को लेकर कानूनी गारंटी दे साथ ही किसानों पर लगाए गए मुकदमों को वापस ले। बाद में सरकार ने किसानों की मांग को मानते हुए एक लिखित पत्र जारी किया था।
दुष्यंत टीकम रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार शाम रायपुर पहुंचेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित विमान में रायपुर के लिए रवाना होंगे। 4:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।
यहां से शाम 5 बजे कार में सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे। बता दें कि जयपुर में एआईसीसी की ओर से महंगाई के खिलाफ बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जयपुर गए थे।
चुनाव से पहले लग सकता हैं बड़ा झटका, कांग्रेस
संदीप मिश्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके आरपीएन सिंह रविवार सुबह बीजेपी कार्यालय में जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। आरपीएन काफी दिनों से कांग्रेस में निष्क्रिय बने हुए थे और उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।
पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है। पडरौना यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित एक कस्बा है, जिसे अब देवरिया जिले से अलग कर कुशीनगर जिला बना दिया गया है। आरपीएन इसी कुशीनगर के पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में 3 बार विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली। हालांकि इसके बाद के चुनावों में उन्हें लगातार हार ही नसीब होती रही।
आरपीएन सिंह कांग्रेस के जाने-पहचाने नेताओं में से एक हैं। वह कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रदेश प्रभारी भी बनाया। हालांकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी खटपट की खबरें भी सियासी हलकों में चर्चा बटौरती रही है। शायद यही कारण रहा कि वह पिछले कई महीनों एक तरह से नेपथ्य में चले गए थे। सियासी जानकार कांग्रेस से आरपीएन के मोहभंग की यही वजह बता रहे हैं।
नारायण को लगेगा जूता, 11 लाख रुपये का इनाम
संदीप मिश्र मुरादाबाद। नारायण त्यागी को जूता मारने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। उनके इस विवादित बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद का कहना है कि वसीम रिजवी किसी साजिश के तहत हिंदू-मुस्लिम फसाद कराना चाहते हैं।
रशीद ने कहा कि वसीम रिजवीके खिलाफ कई स्थानों पर विभिन्न आपराधिक मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं। मुकदमों से बचने के लिए ही वसीम रिजवी हिंदुत्ववादी ताकतों के इशारों पर विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लोगों को महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं से भटका कर वसीम रिजवी चुनाव को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के बीच बनाने की कोशिश में तुले हुए हैं। वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो शख्स इस्लाम का नहीं हुआ वह हिंदू धर्म का क्या होगा। उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड से उसकी सदस्यता खत्म करने की भी मांग की। ने हाल ही में सनातन धर्म अपना लिया। इसके साथ ही उनका नाम भी बदल गया है। वसीम रिजवी का नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गया है। इस्लाम छोड़कर हिंदू बनने के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) अब मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। वहीं हिंदू धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी ने कहा, ‘धर्म परिवर्तन की यहां पर कोई बात नहीं है, जब मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया।
बता दें कि वसीम रिजवी अक्सर ही अपनी बातों और हरकतों से विवादों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले रिजवी ने अपनी वसीयत लिखी थी, जिसमें उन्होंने इच्छा जताई थी कि उनके मरने के बाद उन्हें दफनाया नहीं जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। उन्होंने यह भी इच्छा जताई थी कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें।
58 हजार से अधिक प्रधानों को उपहार, तैयारी
संदीप मिश्र लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के 58 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को उपहार देने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि प्रधानों के अधिकारों का दायरा जल्द और बड़ा होगा। उनके अधिकारों में वृद्धि की जाएगी। सरकार इसे लेकर गहन मंथन कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही प्रदेश की राजधानी में प्रधानों को बुलाकर इसकी घोषणा कर सकते हैं।
पंचायती राज तथा ग्राम विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम में प्रधानों की समस्याएं जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। पंचायती राज निदेशालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के साथ लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। शासन इसे लेकर सकारात्मक दिशा में कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत किया हैं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल्द उन पर निर्णय किया जाएगा।
पीएम के ट्विटर अकाउंट को हैक किया, राजनीति
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया और इससे एक ट्वीट किया गया कि भारत ने बिटकॉइन को आधिकारिक रूप से कानूनी मान्यता दे दी है। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ट्विटर के समक्ष मामला उठाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया।
पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। मामले को ट्विटर के समक्ष उठाया गया और अकाउंट को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया। अकाउंट के कुछ समय तक हैक रहने के दौरान साझा किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए। ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीद लिए हैं और उन्हें अपने निवासियों के बीच वितरित कर रहा है और इस संबंध में एक लिंक साझा किया गया। कई यूजर ने कहा कि अकाउंट हैक हो गया है।
गौरतलब है कि भारत ने क्रिप्टोकरेंसी पर कड़ा रुख अपनाया है। केंद्र सरकार के क्रिप्टोकरेंसी पर एक विधेयक पेश करने की संभावना है और उसने चिंता व्यक्त की है कि उनका इस्तेमाल निवेशकों को भ्रामक दावों के साथ लुभाने और आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है।
90 करोड़ की लागत, 15 योजनाओं का शिलान्यास
पंकज कपूर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पौड़ी के अंतर्गत लैंसडाउन क्षेत्र के महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्र वासियों को विभिन्न विकास परक योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करीब 90 करोड़ की लागत की 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण एवं कई विकास योजनाओं की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय रिखणीखाल लागत राशि 40.06 लाख, विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय नैनीडांडा लागत 21.10 लाख की योजना का लोकार्पण तथा केंद्रीय सड़क अवसरंचना के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड रिखणीखाल में
स्व. जगमोहन सिंह मोटर मार्ग(एनएच 9) का सुधारीकरण का कार्य लागत 2019.57 लाख, केंद्रीय अवसंरचना के अंतर्गत मरचोला सुरईखेत बैंजरों पोखड़ा सतपुली पौड़ी राजमार्ग 32 के सुधारीकरण कार्य लागत 1194.30 लाख, विकासखंड नैनीडांडा हल्दुखाल मोटर मार्ग के स्थान काली नदी (कांडी) से राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय चमाडा तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य ( द्वितीय चरण स्टेज-1) लागत रुपए 64.03 लाख, विकास खंड नैनीडाडा के अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग संख्या 121 स्थित ढाकरीखाल तोक से कसोना विचला होते हुए चौकीखाल तक सड़क का निर्माण कार्य द्वितीय चरण स्टेज 1 लागत रुपए 34.56 लाख, केंद्रीय अवसंरचना निधि के अंतर्गत घुमाकोट पिपली मोटर मार्ग में डिफेक्ट केटिंग, रिटेनिंग वाल, स्कपर, सुधारीकरण कार्य लागत 197.89 लाख, रिखणीखाल में रेवा रिखणीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत रुपए 2791.98 लाख, चेवाड़ा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत 910.50 लाख, नैनीडांडा की आदलीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत रुपए 814.26 लाख, रिखणीखाल क कोटरीसैंण पेयजल योजना लागत रुपए 132.21 लाख, जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सिद्धपुर का प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 91.66 लाख, जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इन्टर कालेज सिद्धपुर का 03 कक्ष-कक्षा निर्माण 42.18 लाख, रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सिद्धखाल का भवन निर्माण लागत 180.38 लाख, विकासखण्ड रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बड़खेत का 04 कक्ष-कक्षा निर्माण लागत 77.94 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में सभागार का निर्माण कार्य लागत रुपए 196.86 लाख एवं विकास खंड रिखणीखाल मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य लागत रूपए 97.31 लाख का शिलान्यास किया।
58 हजार से अधिक प्रधानों को उपहार, तैयारी
संदीप मिश्र लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के 58 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को उपहार देने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि प्रधानों के अधिकारों का दायरा जल्द और बड़ा होगा। उनके अधिकारों में वृद्धि की जाएगी। सरकार इसे लेकर गहन मंथन कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही प्रदेश की राजधानी में प्रधानों को बुलाकर इसकी घोषणा कर सकते हैं।
पंचायती राज तथा ग्राम विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम में प्रधानों की समस्याएं जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। पंचायती राज निदेशालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के साथ लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। शासन इसे लेकर सकारात्मक दिशा में कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत किया हैं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल्द उन पर निर्णय किया जाएगा।
पीएम के ट्विटर अकाउंट को हैक किया, राजनीति
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया और इससे एक ट्वीट किया गया कि भारत ने बिटकॉइन को आधिकारिक रूप से कानूनी मान्यता दे दी है। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ट्विटर के समक्ष मामला उठाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया।
पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। मामले को ट्विटर के समक्ष उठाया गया और अकाउंट को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया। अकाउंट के कुछ समय तक हैक रहने के दौरान साझा किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए। ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीद लिए हैं और उन्हें अपने निवासियों के बीच वितरित कर रहा है और इस संबंध में एक लिंक साझा किया गया। कई यूजर ने कहा कि अकाउंट हैक हो गया है।
गौरतलब है कि भारत ने क्रिप्टोकरेंसी पर कड़ा रुख अपनाया है। केंद्र सरकार के क्रिप्टोकरेंसी पर एक विधेयक पेश करने की संभावना है और उसने चिंता व्यक्त की है कि उनका इस्तेमाल निवेशकों को भ्रामक दावों के साथ लुभाने और आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है।
90 करोड़ की लागत, 15 योजनाओं का शिलान्यास
पंकज कपूर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पौड़ी के अंतर्गत लैंसडाउन क्षेत्र के महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्र वासियों को विभिन्न विकास परक योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करीब 90 करोड़ की लागत की 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण एवं कई विकास योजनाओं की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय रिखणीखाल लागत राशि 40.06 लाख, विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय नैनीडांडा लागत 21.10 लाख की योजना का लोकार्पण तथा केंद्रीय सड़क अवसरंचना के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड रिखणीखाल में
स्व. जगमोहन सिंह मोटर मार्ग(एनएच 9) का सुधारीकरण का कार्य लागत 2019.57 लाख, केंद्रीय अवसंरचना के अंतर्गत मरचोला सुरईखेत बैंजरों पोखड़ा सतपुली पौड़ी राजमार्ग 32 के सुधारीकरण कार्य लागत 1194.30 लाख, विकासखंड नैनीडांडा हल्दुखाल मोटर मार्ग के स्थान काली नदी (कांडी) से राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय चमाडा तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य ( द्वितीय चरण स्टेज-1) लागत रुपए 64.03 लाख, विकास खंड नैनीडाडा के अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग संख्या 121 स्थित ढाकरीखाल तोक से कसोना विचला होते हुए चौकीखाल तक सड़क का निर्माण कार्य द्वितीय चरण स्टेज 1 लागत रुपए 34.56 लाख, केंद्रीय अवसंरचना निधि के अंतर्गत घुमाकोट पिपली मोटर मार्ग में डिफेक्ट केटिंग, रिटेनिंग वाल, स्कपर, सुधारीकरण कार्य लागत 197.89 लाख, रिखणीखाल में रेवा रिखणीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत रुपए 2791.98 लाख, चेवाड़ा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत 910.50 लाख, नैनीडांडा की आदलीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत रुपए 814.26 लाख, रिखणीखाल क कोटरीसैंण पेयजल योजना लागत रुपए 132.21 लाख, जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सिद्धपुर का प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 91.66 लाख, जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इन्टर कालेज सिद्धपुर का 03 कक्ष-कक्षा निर्माण 42.18 लाख, रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सिद्धखाल का भवन निर्माण लागत 180.38 लाख, विकासखण्ड रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बड़खेत का 04 कक्ष-कक्षा निर्माण लागत 77.94 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में सभागार का निर्माण कार्य लागत रुपए 196.86 लाख एवं विकास खंड रिखणीखाल मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य लागत रूपए 97.31 लाख का शिलान्यास किया।
दिल्ली: 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया
भारत: 24 घंटे में कोरोना के 7,774 नए मामलें मिलें
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,774 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,90,510 हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई जो 560 दिनों में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 306 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,434 हो गई।
देश में लगातार 45 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह संख्या पिछले 560 दिन में सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 996 की कमी आई है।
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.65 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 69 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 28 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,41,22,795 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 132.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी को पिछले एक महीने से राहत लगातार जारी है। तेल कंपनियों ने रविवार यानी 12 दिसंबर को भी वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
नाइट टेस्ट को रेगुलर करने की योजना बनाईं: सौरव
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने हमेशा से पिंक बॉल क्रिकेट की वकालत की है। वह 2016-17 में जब तकनीकी समिति के सदस्य थे। तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पिंक बॉल के प्रयोग की सिफारिश की थी। गांगुली ने उसी समय डे-नाइट के मैच की वकालत की थी। गांगुली का मानना है कि डे-नाइट टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट को अधिक से अधिक दर्शक मिल सकेंगे। उन्होंने अब हर टेस्ट सीरीज में कम से कम एक टेस्ट को पिंक बॉल से खेलने पर जोर दिया है और कहा है कि बोर्ड डे-नाइट टेस्ट को रेगुलर करने की योजना बना रही है। 'न्यूज 18' से बात करते हुए गांगुली ने कहा, ''यह भविष्य है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। इसका सीधा सा मतलब है कि यह लोगों को एक दिन के काम के बाद खेल में वापस लाता है, क्योंकि लोगों के पास पांच दिन वाला टेस्ट मैच देखने के लिए अपने डेली रुटीन के काम से समय नहीं है।
मुझे याद है जब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे-नाइट मैच हुआ था और उस समय स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। आप इसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में देखते हैं। आप देखते हैं कि लोग से स्टैंड भरे रहते हैं। उम्मीद है कि भारत में होने वाले अगले पिंक बॉल टेस्ट भी में स्टैंड लोगों से भरे रहेंगे। मुझे लगता है कि बीसीसीआई में हर कोई ऐसा ही महसूस करता है।'' विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने अब तक तीन डे-नाइट टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसे दो में जीत और एक में हार मिली है। टीम ने सबसे पहला डे-नाइट टेस्ट ईडन गार्डन्स में खेला था, जहां टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी और 46 रनों से जीत हासिल हुई थी। टीम ने इसके बाद अगला डे-नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड मैदान पर खेला और टीम यहां शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में मात्र 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टेस्ट मैच में यह टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर भी है। टीम ने इसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा डे-नाइट मैच और उसे 10 विकेट से जीत लिया।
इटली से चंडीगढ़ आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव
900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा
सुनील श्रीवास्तव वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की कंपनी बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग कुछ समय के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। विशाल गर्ग हाल में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जूम बैठक के दौरान 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा की थी। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी।
कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से शुक्रवार को भेजे गए ई-मेल के अनुसार, गर्ग तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर चले गए हैं। कंपनी के CFO केविन रयान अब विशाल गर्ग अनुपस्थिति में कंपनी का कामकाज संभालेंगे।
इसमें कहा गया कि बेटर.कॉम ‘नेतृत्व और संस्कृति’ संबंधी आकलन के लिए एक तीसरा पक्ष कंपनी की सेवाएं लेगी और उसकी सिफारिशों के आधार पर कंपनी में दीर्घावधि की सकारात्मक संस्कृति का निर्माण किया जाएगा।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शनिवार, 11 दिसंबर 2021
टैलेंट हंट की 5वीं प्रतियोगिता का आयोजन: यूपी
हरिशंकर त्रिपाठी देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत पलक लान, देवरिया में आज शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 278 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिसमें 257 हिन्दू एवं 21 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ है। वैवाहिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवविवाहित दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह है। इसके अंतर्गत न सिर्फ विवाह का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।
अपितु नव विवाहित दम्पत्ति को गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाती है। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज हुआ वैवाहिक समारोह उसी का उदाहरण है। सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, उपाध्यक्ष- गन्ना विकास संस्थान नीरज शाही, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि ने भी वर-वधु को उनके सफल एवं सुखद जीवन के लिये आर्शीवाद प्रदान किया।
यह योजना उ.प्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय (रू. दो लाख) तक हो, के पुत्रियों की शादी हेतु संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़ें पर रू. 51,000.00 व्यय किया गया।जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू. 35, 000.00 अन्तरित किया जा रहा है। रू. 10,000.00 कन्या को गृहस्थी की सामग्री तथा वस्त्र आभूषण आदि दिया गया तथा रू0 6000.00 भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया गया।
विवाह समारोह के दौरान जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।
हरिओम उपाध्याय देवरिया। शासन के निर्देशानुसार माह दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के मध्य अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ-साथ नमक, चना एवं साथ तेल का निशुल्क वितरण किया जाना है। 12 दिसंबर को जनपद के बैतालपुर एवं लार ब्लॉक में वितरण प्रारंभ हो जाएगा। अन्य ब्लॉकों में भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से निशुल्क वितरण प्रारम्भ किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि पांचों वस्तुओं (चावल, गेहूँ नमक, चना, खाद्य तेल) का एक साथ कार्डधारकों में वितरण किया जाना है। नमक, चना एवं खाद्य तेल की आपूर्ति नेफेड द्वारा जनपद को कराया जाना है। माह दिसम्बर, 2021 में नेफेड द्वारा उक्त वस्तुए उपलब्ध करायी जा रही है। कतिपय ब्लॉक गोदामों पर उक्त तीनों वस्तुएं नेफेड द्वारा उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा शेष ब्लॉक गोदामों पर त्वरित गति से उपलब्ध करायी जा रही है। ऐसी स्थिति में जिन विकास खण्ड हेतु सभी वस्तुए प्राप्त है।
वहांं वितरण जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी तथा उचित दर दुकानदार नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में ब्लॉक बैतालपुर व लार 12 दिसंबर से तथा देवरिया, गौरीबाजार, सलेमपुर, भाटपाररानी एवं बनकटा 13 दिसंबर से वितरण प्रारंभ होगी। वितरण के प्रथम चक्र का वितरण 12 दिसंबर 2021 से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर 2021 तक पूर्ण किया जाना है। शेष विकास खण्डों में सभी वस्तुएं प्राप्त होते ही वितरण प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी सूचना विभिन्न सूचना माध्यमों से दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि तय विकास खण्ड के सभी कार्डधारक निर्धारित तिथि से अपने उचित दर विक्रेता की दुकान से उपरोक्त पांचों वस्तुए नियमानुसार निःशुल्क प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि नमक, चना एवं खाद्य तेल का वितरण पोर्टेबिलिटी के माध्यम से नहीं किया जाएगा केवल खाद्यान्न ही पोर्टेबिलिटी के माध्यम से वितरण किया जा सकता है।
कई विभागों में युवाओं के लिए भर्ती, विज्ञप्ति जारी
कई विभागों में युवाओं के लिए भर्ती, विज्ञप्ति जारी
पंकज कपूर देहरादून। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती आयोजित की गई है। इनमें कुल 76 पदों में जल विद्युत निगम में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन उत्तराखंड में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 5 पद, इसके अलावा अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में कनिष्का अभियंता के 10 पद, तथा जल विद्युत निगम में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अवर अभियंता के 11 पद शामिल हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। तथा कोविड-19 के महामारी के कोरोना के प्रभाव को लेकर आई सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी यहां लागू रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन में पूरी डिटेल देख सकते हैं।
कश्मीर: न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ
श्रीनगर। कश्मीर में श्रीनगर सहित अधिकांश स्थानों पर पिछली रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया। भारत मौमस विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बना रहने का अनुमान है। दिल्ली में अगले 3-4 दिन तापमान के गिरे रहने के साथ ही कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछली रात से एक डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग पर्यटन स्थल एकमात्र ऐसा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है।
यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछली रात यह शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है।
कोरोना वायरस के 21 नए मामलें सामने आए: यूके
पंकज कपूर देहरादून। राज्य में आज कोरोना के कुल 21 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,442 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 21नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 15 , हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 0, उधमसिंह नगर से 0, पौडी से 1, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 1, अल्मोड़ा 2, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,442 मरीजों में से 3,30,703 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,176 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,412 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 151 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।
अंजू के समर्थन में वोट डालने की अपील की, आप
राणा ओबराय चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर वार्ड नंबर 22 (सेक्टर 31 से 33) से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अंजु कत्याल की ओर से जारी जनसंपर्क को लेकर स्थानीय लोगो का खासा समर्थन मिल रहा है। अंजू कत्याल की ओर अपनी सहेलियों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान आज वार्ड के अधीन पड़ते सेक्टर- 32 के निवासियों से घर-घर जाकर सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजू कत्याल के समर्थन में लोगों को वोट डालने के लिए अपील की। इस जनसपंर्क के दौरान लोगो को उनकी समस्याओं का चुनाव जीतने के बाद प्राथमिक तौर पर हल करवाने का भरोसा दिए गया। अंजु कत्याल ने कहा की वह इस वार्ड की पक्की निवासी होने के नाते यहां की समस्याओं से भलीभांति जानकर है और उनका दुखदर्द समझती है।
उन्होंने कहा कि अभी तक शहर को कांग्रेस और भाजपा ने कुछ नहीं दिया। अंजू कत्याल ने इस जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगो को कहा कि उन्होंने अभी तक कांग्रेस और भाजपा को शहर की नगर निगम में सत्ता पटल पर बिठा कर आजमा कर देख लिए है। उन्होंने लोगों से अपील कि अब वह आम आदमी पार्टी को भी चांस देकर देकर देखे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करके भी दिखती है और लोगों की हितैषी पार्टी है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजू कत्याल ने भी सेक्टर वासियों से अपील की कि उन्होंने शहर में लगभग सभी पार्टियों को आजमा के देखा है, अब वह आम आदमी पार्टी को आजमा कर देखें पार्टी की ओर से घोषित योजनाओं को हुबहू लागू किया जाएगा।
अभिनेता अमिताभ ने कोहली का जिक्र किया: मुंबई
11 परिंदों के साथ 2 लोगों को अरेस्ट किया, सफलता
11 परिंदों के साथ 2 लोगों को अरेस्ट किया, सफलता
पंकज कपूर देहरादून। वन विभाग के लिए जहां अवैध खनन, अवैध कटान एवं जल जीव जंतु वन्य संरक्षण जहां बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। वही, अब परिंदों के दुश्मन भी वन विभाग के लिए नई मुसीबत पैदा कर रहे हैं। ताजा मामले में वन विभाग की टीम ने खटीमा क्षेत्र में 11 परिंदों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वन क्षेत्राधिकारी रनसाली रेंज प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में रनसाली वन रेंज की टीम ने गश्त के दौरान कुलदीप सिंह निवासी लामाखेडा़ व रवि सिंह निवासी गूलरभोज, के पास से,स्थान लामाखेडा़ स्थित घर से छापा मार कर 11 पक्षी सुक, तोता”,जिन्दा बन्दी हालत में कपड़ों के थैले में बन्द बरामद किए।
वन विभाग की टीम के द्वारा पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ये तोते जंगल के पास से खेतों में जाल बिछा कर पकड़े। अभियुक्तों के पास से एक प्लास्टिक का जाल व तोतों को पकड़ कर रखने वाले कपड़े के 61थैले बरामद हुए। वन विभाग की टीम में पकड़े गए दोनों आरोपियों को वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय सितारगंज की कोर्ट में पेश किया। वन टीम में वन दरोगा भूपाल सिंह ,राकेश पन्त ,वन बीट अधिकारी लाल सिंह नेगी,विनोद मेहता ,गोविन्द सिंह कोरंगा व खुशाल सिंह फर्तयाल आदि मौजूद थे।
अकादमी में तैनात सिपाही से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
पंकज कपूर देहरादून। मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में तैनात सिपाही से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले अकादमी के अफसरों को सूचना दी थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मसूरी थाने में सहकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह घटना पांच दिसंबर की है। रविवार को महिला सिपाही आउट-पास लेकर अकादमी के बाहर स्थित अपने परिचित सिपाही मोहन सिंह दानू के कमरे में गई थी। आरोप है कि वहां मोहन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने इस घटना के दो दिन बाद सात दिसंबर को सुबह पौने 11 बजे अपने अफसरों को जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक, उसे आठ दिसंबर को अकादमी में बताया गया कि मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता को इस पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए, वह खुद पुलिस थाने में पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। वह अकादमी की केंद्रीय टीम से संबद्ध है। पीड़िता की शादी नहीं हुई है। जबकि, आरोपी सिपाही शादीशुदा है। उधर, मामले का पता लगते ही आरोपी सिपाही की पत्नी और बाकी लोग मसूरी पहुंच गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। वे खेल गतिविधियों के दौरान एक-दूसरे से मिले। परिचित होने के चलते ही पीड़िता रविवार को आउट-पास लेकर अकादमी के बाहर आरोपी के कमरे में गई थी।
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...