शनिवार, 11 दिसंबर 2021

टैलेंट हंट की 5वीं प्रतियोगिता का आयोजन: यूपी

टैलेंट हंट की 5वीं प्रतियोगिता का आयोजन: यूपी
सुशील केसरवानी           
कौशाम्बी। जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में टैलेंट हंट की पांचवीं प्रतियोगिता का आयोजन डीडीआर पब्लिक स्कूल भरवारी  में 11 दिसंबर को किया गया है।जिसमें 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता 5 चरण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के परिणाम में बालक वर्ग में पहला स्थान अमन कुमार कुशवाह को और दूसरे स्थान पर हिमांशु भारतीय रही तीसरे स्थान पर प्रिन्स कुमार और चौथा स्थान मयंक पांचवां स्थान प्राशान्त को मिला है।
बालिका वर्ग में पहला स्थान वैश्नवी विश्वकर्मा को दूसरे स्थान पर विषाखा विश्वकर्मा रही सचिव ने बताया कि टैलेंट हंट के माध्यम से जिले में नये योग्य खिलाड़ियों को, जिसके प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नेशनल प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किया जायेगा।
सचिव ने बताया अब तक 5 प्रतियोगिता में 30 बच्चों का चयन किया जा चुका है। पुरस्कार वितरण समारोह में विघालय के प्रबंधक पुष्पा विश्वास द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 
कार्यक्रम में सचिव राघवेंद्र शुक्ला विघालय के योगेश कुमार और अंकित कुमार मौजूद रहे हैं। आयोजन का संचालन आर्बिटर सुनील कुमार केसरवानी ने किया सचिव ने बताया कि 12 दिसम्बर को सी पी पायलट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला शतरंज रैपिड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

सामूहिक कार्यक्रम में 278 जोड़ो का विवाह कराया

हरिशंकर त्रिपाठी            देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत पलक लान, देवरिया में आज शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 278 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिसमें 257 हिन्दू एवं 21 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ है। वैवाहिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवविवाहित दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह है। इसके अंतर्गत न सिर्फ विवाह का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।

अपितु नव विवाहित दम्पत्ति को गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाती है। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज हुआ वैवाहिक समारोह उसी का उदाहरण है। सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, उपाध्यक्ष- गन्ना विकास संस्थान नीरज शाही, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि ने भी वर-वधु को उनके सफल एवं सुखद जीवन के लिये आर्शीवाद प्रदान किया।

यह योजना उ.प्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय (रू. दो लाख) तक हो, के पुत्रियों की शादी हेतु संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़ें पर रू. 51,000.00 व्यय किया गया।जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू. 35, 000.00 अन्तरित किया जा रहा है। रू. 10,000.00 कन्या को गृहस्थी की सामग्री तथा वस्त्र आभूषण आदि दिया गया तथा रू0 6000.00 भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया गया।
विवाह समारोह के दौरान जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

आज से नमक, चना व तेल का निशुल्क वितरण 

हरिओम उपाध्याय        देवरिया। शासन के निर्देशानुसार माह दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के मध्य अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ-साथ नमक, चना एवं साथ तेल का निशुल्क वितरण किया जाना है। 12 दिसंबर को जनपद के बैतालपुर एवं लार ब्लॉक में वितरण प्रारंभ हो जाएगा। अन्य ब्लॉकों में भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से निशुल्क वितरण प्रारम्भ किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि पांचों वस्तुओं (चावल, गेहूँ नमक, चना, खाद्य तेल) का एक साथ कार्डधारकों में वितरण किया जाना है। नमक, चना एवं खाद्य तेल की आपूर्ति नेफेड द्वारा जनपद को कराया जाना है। माह दिसम्बर, 2021 में नेफेड द्वारा उक्त वस्तुए उपलब्ध करायी जा रही है। कतिपय ब्लॉक गोदामों पर उक्त तीनों वस्तुएं नेफेड द्वारा उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा शेष ब्लॉक गोदामों पर त्वरित गति से उपलब्ध करायी जा रही है। ऐसी स्थिति में जिन विकास खण्ड हेतु सभी वस्तुए प्राप्त है। 

वहांं वितरण जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी तथा उचित दर दुकानदार नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में ब्लॉक बैतालपुर व लार 12 दिसंबर से तथा देवरिया, गौरीबाजार, सलेमपुर, भाटपाररानी एवं बनकटा 13 दिसंबर से वितरण प्रारंभ होगी। वितरण के प्रथम चक्र का वितरण 12 दिसंबर 2021 से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर 2021 तक पूर्ण किया जाना है। शेष विकास खण्डों में सभी वस्तुएं प्राप्त होते ही वितरण प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी सूचना विभिन्न सूचना माध्यमों से दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि तय विकास खण्ड के सभी कार्डधारक निर्धारित तिथि से अपने उचित दर विक्रेता की दुकान से उपरोक्त पांचों वस्तुए नियमानुसार निःशुल्क प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि नमक, चना एवं खाद्य तेल का वितरण पोर्टेबिलिटी के माध्यम से नहीं किया जाएगा केवल खाद्यान्न ही पोर्टेबिलिटी के माध्यम से वितरण किया जा सकता है।


गाजियाबाद: कोरोना संक्रमितों की संख्या-12 हुईं
अश्वनी उपाध्याय        गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले में गाज़ियाबाद अब उत्तर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। शुक्रवार को जनपद में 4 नए संक्रमित मिले।जबकि इस अवधि में कुल 3,918 लोगों की जांच की गई। गाज़ियाबाद में कोरोना के कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 12 हो गई है। प्रदेश में पहले स्थान पर लखनऊ है, जहां 24 कोरोना संक्रमित हैं। दूसरे नंबर कर 20 सक्रिय संक्रमितों वाला पड़ोसी जिला गौतमबुद्ध नगर है।
मार्च 2020 से लेकर अब तक कुल 20,75,460 लोगों की कोरोना जांच के सापेक्ष 55,692 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 55,220 ठीक हो चुके हैं। 461 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। विदेश से आए 360 के सापेक्ष 52 लोगों के सैंपल लेकर विभाग ने कोरोना जांच के लिए भेज दिए हैं। कुल 112 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिले में अब तक 3,352 लोग विदेश से यात्रा करके लौटे हैं।
बीच में थोड़ी खामोशी के बाद, गाज़ियाबाद जिले में टीकाकरण की गति अब तेज होने लगी है। इसका श्रेय ओमिक्रॉन की दहशत के साथ-साथ यूपी सरकार की घर-घर दस्तक योजना को भी दिया जा सकता है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस दिन में कोरोनारोधी टीकों की कुल 2,19,744 डोज लगाई गईं हैं। इनमें 78,783 लोगों ने पहली और 1,40,961 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। शुक्रवार को 224 केंद्रों पर 21,402 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। अब तक 24.95 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीके की 40,28,928 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 24,95,658 को पहली और 15,33,270 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...