रविवार, 12 दिसंबर 2021

इटली से चंडीगढ़ आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

इटली से चंडीगढ़ आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव
अखिलेश पांडेय      रोम। इटली से चंडीगढ़ आए युवक में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। राहत की खबर यह है कि युवक के संपर्क में आए 7 अन्य लोगों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इटली से 20 वर्षीय युवक भारत 22 नवंबर को पहुंचा था। उसके बाद वह अपने चंडीगढ़ रहने वाले रिश्तेदारों के पास आ गया। यहां स्वास्थ्य विभाग ने उसकी कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिला।
उसके बाद एक दिसम्बर को ओमिक्रॉन की जांच के लिए उसका नमूना भेजा गया। उसी दिन इस युवक के संपर्क में आए सात अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी कराई गई जिसमें वह सभी निगेटिव मिले हैं, हालांकि सभी को क्वारंटाइन रखा गया है। 11 दिसम्बर को युवक की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली तो उसमें कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। अब रविवार को युवक का दोबारा कोरोना टेस्ट किया गया है।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।इससे पहले नवंबर के अंत में चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक यात्री, उसकी पत्नी और नौकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चंडीगढ़ सेक्टर 36 निवासी 38 साल का पुरुष 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ आया था। एयरपोर्ट पर हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे एहतियातन घर पर ही एकांतवास पर रखा गया था।
29 नवंबर को दोबारा की गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में वह, उसकी पत्नी और नौकर संक्रमित पाए गए थे।चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए सख्ती कर दी है। हाई रिस्क वाले आठ देशों से लौटे यात्रियों का एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कोविड टेस्ट के साथ यात्रियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जा रहा है।

900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा 

सुनील श्रीवास्तव       वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की कंपनी बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग कुछ समय के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। विशाल गर्ग हाल में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जूम बैठक के दौरान 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा की थी। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से शुक्रवार को भेजे गए ई-मेल के अनुसार, गर्ग तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर चले गए हैं। कंपनी के CFO केविन रयान अब विशाल गर्ग अनुपस्थिति में कंपनी का कामकाज संभालेंगे।

इसमें कहा गया कि बेटर.कॉम ‘नेतृत्व और संस्कृति’ संबंधी आकलन के लिए एक तीसरा पक्ष कंपनी की सेवाएं लेगी और उसकी सिफारिशों के आधार पर कंपनी में दीर्घावधि की सकारात्मक संस्कृति का निर्माण किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...