शनिवार, 13 नवंबर 2021

गांजा तस्कर को 20 साल कैद की सजा सुनाई

गांजा तस्कर को 20 साल कैद की सजा सुनाई

हरिओम उपाध्याय 
जांजगीर। राज्य में गांजा तस्करी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जांजगीर में एनडीपीएस कोर्ट ने एक गांजा तस्कर शहबाज अहमद शेख को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। शहबाज और उसके साथी अजय सिंह बघेल को करीब 2 साल पहले 220 किलो गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया था। हालांकि बाद में अजय सिंह को जमानत मिल गई थी, इसके बाद से ही वह फरार है। मामले की सुनवाई विशेष जज सुरेश जून की कोर्ट में हुई।
विशेष लोक अभियोजक शशि कला जांगड़े ने बताया कि पामगढ़ थाना पुलिस 5 जनवरी 2020 को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से एक सफेद रंग की स्कार्पियो आती दिखाई दी। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेज गति से चलाते हुए भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम MP निवासी शहबाज अहमद शेख और दूसरे ने अजय सिंह बघेल बताया।
गाड़ी से मादक पदार्थ की महक आने पर पुलिस ने चेक किया तो अंदर कई पैकेट में गांजा भरा मिला। इन पैकेटों को गाड़ी के पीछे और बीच के हिस्से में कंबल से ढंक कर छिपाया गया था। जांच के दौरान गांजा के 217 पैकेट बरामद हुए है। इसके अलावा गड़ी के तीन अलग-अलग नंबर की प्लेट भी मिला है। बरामद गांजे की कीमत करीब 13.36 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच अजय सिंह ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली। इसके बदा से फरार है।

18.14 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की 
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि धनशोधन कानून के तहत यूनिटेक समूह की कथित बेनामी कंपनियों की 18.14 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई इन संपत्तियों में गुरुग्राम (हरियाणा) में बने मल्टीप्लेक्स, गुरुग्राम तथा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छह व्यावसायिक संपत्तियां तथा 24 बैंक खाते और सावधि जमा शामिल हैं। ईडी ने कहा की कुर्क की गई इन संपत्तियों का मूल्य 18.14 करोड़ रुपये है।
एजेंसी ने एक बयान में कहा, ”ये संपत्तियां ‘इनोवा फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘एफएनएम प्रॉपर्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम पर हैं, जो चंद्रा (यूनिटेक के प्रमोटर अजय चंद्रा और संजय चंद्रा) की बेनामी कंपनियां हैं।” आरोप हैं कि इन दो बेनामी संस्थाओं को चंद्रा अपने करीबियों के माध्यम से चला रहे थे। बेनामी लेनदेन एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें किसी संपत्ति(चल अथवा अचल) किसी व्यक्ति के नाम स्थानांतरित की जाती है अथवा ली जाती है,जबकि हकीकत में उसका मालिक कोई अन्य व्यक्ति होता है।
धनशोधन का यह मामला यूनिटेक समूह और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ घर खरीदारों द्वारा दर्ज कराए गए मामले पर आधारित है। ईडी ने इस साल की शुरुआत में यूनिटेक समूह और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एक अपराधिक मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मालिकों-संजय चंद्रा और अजय चंद्रा- ने अवैध रूप से 2,000 करोड़ से अधिक रुपये साइप्रस और केमैन द्वीप भेजे थे। इस मामले में अब तक कुल 690.66 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। गत माह ईडी ने इस मामले में यूनिटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा, उनकी बहू प्रीति चंद्रा और एक कंपनी के कार्यकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया था।

2018 के बाद फिल्मों से दूरी बनाईं: अनुष्का

2018 के बाद फिल्मों से दूरी बनाईं: अनुष्का
कविता गर्ग    
मुबंई। अनुष्का शर्मा ने साल 2018 के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि उन्होंने इस बीच बतौर प्रोड्यूसर फिल्में बनाई हैं। पर मेन स्ट्रीम मूवीज में उन्हें देखे हुए लगभग तीन साल हो गए हैं। इन तीन सालों में अनुष्का अपने पहले बच्चे की मां बनीं और फिलहाल वे मदरहुड फेज पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। इसी दौरान उन्हें कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट्स में देखा गया। फिल्मों से वे अब तक दूर क्यों है? इसपर उन्होंने फैशन मैगजीन से बात की है।
ग्राजिया को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया कि उन्होंने फिल्मों से ब्रेक क्यों लिया। इसी से जोड़ते हुए उन्होंने मेंटल हेल्थ मुद्दे पर भी बात की। वे कहती हैं- 'मेंटल हेल्थ और काम से ब्रेक लेने का टॉप‍िक अब लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
उनके मुताबिक अगर किसी के पास डायरी है तो इसका ये मतलब नहीं कि वो शख्स बेहतर काम करने वाला है। एक रचनात्मक व्यक्त‍ि के तौर पर, आपको खुद के लिए एक स्पेस देने की जरूरत है। जहां आप विकास कर सके, आव‍िष्कार कर सकें और खुद के नए पहलुओं को पहचान सकें।
अनुष्का ने आगे कहा कि प्रेग्नेंसी से पहले और बाद में मह‍िलाओं की जिंदगी पर दोहरा दबाव होता है। वे कहती हैं- 'ऐसी इंसान होने जो बहुत सतर्क रहती है, फिर भी मैं चिंतित थी।  मैं सोचती रहती थी कि क्या मैं अपने शरीर से नफरत करने लगूंगी।
इस इंटरव्यू में अनुष्का कहा कि कोरोना पैनडेमिक के दौरान प्रेग्नेंट होने पर जिंदगी को सकारात्मक नजर‍िए से देखना सीखा। 'मुझे और विराट को एक साथ समय बिताने का काफी समय मिला क्योंकि वे उस समय कोई मैच नहीं खेल रहे थे। अगर वो ट्रैवल कर रहे होते, तो मैं उस हालत में उन्हें कंपनी नहीं दे पाती।
मालूम हो अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी के समय फिल्मों से दूरी बनाए रखी, पर उन्होंने विराट को उनके क्रिकेट टूर्नामेंट्स में पूरी कंपनी दी।

भीख में मिली आजादी, विवादों में घिरीं कंगना
कविता गर्ग      
मुबंई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आजादी भीख में मिलने का बयान देकर विवादों में घिर गई हैं। अब कंगना ने कहा है कि अगर वह गलत साबित होती हैं तो पद्मश्री अवॉर्ड लौटा देंगी। कंगना ने अपने बचाव में जो तर्क दिया है, वह और भी चौंकाने वाला है। गौरतलब है कि पद्मश्री मिलने के एक दिन बाद ही कंगना ने विवादास्पद बयान दिया था। फिल्म अभिनेत्री ने कहा था कि असली आजादी तो 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद मिली है। 1947 में मिली आजादी तो भीख में मिली थी। इसके बाद देशभर में कंगना का विरोध हो रहा है।
अब एक बार फिर कंगना ने भीख में मिली आजादी वाले अपने बयान को डिफेंड किया है। न्यूज 18 के मुताबिक, फिल्म अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक किताब के कुछ अंश साझा किए हैं। 
इस किताब का नाम 'जस्ट टू सेट द रिकॉर्ड्स स्ट्रेट' है। कंगना ने लिखा है कि 1857 में आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। इसमें सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर ने हिस्सा लिया था। लेकिन 1947 में आजादी के लिए कौन सा युद्ध लड़ा गया था? मुझे तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई मुझे इस बारे में जानकारी दे दे तो मैं माफी तो मांगूंगी ही, साथ ही पद्मश्री भी लौटा दूंगी।
इस बीच देशभर में कंगना रानाउत का विरोध जारी है। नेताओं और तमाम अन्य लोगों ने कंगना रानाउत के बयान पर आपत्ति जताई है। दिल्ली भाजपा के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने गुरुवार को इस बारे में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि एक स्वतंत्रता सेनानी का बेटा होने और आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले वाले परिवार से आने के नाते मैं कंगना रनौत के बयान को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान मानता हूं। मैं चाहता हूं कि भारतीय न्याय व्यवस्था इस मामले का खुद से संज्ञान ले। उन्होंने शुक्रवार को पीटीआई से बातचीत में कहा कि निजी स्तर पर ट्वीट करके यह विरोध जताया है। वहीं महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने भी कंगना रनौत के बयान को गलत बताया है। 
वहीं इस बयान के बाद देशभर में कंगना का विरोध हो रहा है। इंदौर में स्वतंत्रता सेनानियों के एक ग्रुप ने कंगना का पुतला जलाया। एमजी रोड पर किए गए इस विरोध के बाद इसमें भाग लेने वाले आशा गोविंद खादीवाला ने कहा कि कंगना को अपने बयान को माफी मांगनी ही चाहिए। वहीं जोधपुर में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जोधपुर महिला कांग्रेस कमेटी की प्रेसीडेंट मनीषा पंवार ने अपनी शिकायत में कहाकि कंगना ने आजादी की लड़ाई लड़ने वालों के साथ-साथ देश के लोगों का भी अपमान किया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन हुआ

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन हुआ

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायवती की मां रामरती का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया गया है कि मायावती खुद दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे वहां पर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि मायावती की मां को हार्ट अटैक आया था और उसी वजह से उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 92 साल की उम्र में वे इस दुनिया को छोड़ चली गईं। अभी के लिए बसपा सुप्रीमो दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के एकत्र होने के बाद कल दिल्ली में मायावती की मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दुखद खबर पर बसपा ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। उसमें बताया गया है कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं। वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वैसे करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभुदयाल का भी स्वर्गवास हो चुका है।

'सनराइज ओवर अयोध्या’ के नाम पर लिखीं 'किताब'
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की लिखी किताब पर विवाद बढ़ता जा रहा है। किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर लिखी गई है। इसमें हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है। 
उन्होंने कहा कि मैंने हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा न ही  मेरी किताब में आतंकी शब्द है। उन्होंने कहा कि मैं किताब में लोगों को जोड़ना चाहता हूं। मेरी किताब में महात्मा गांधी, राम और पूरी रामायण है।


फालेयरो को अपना उम्मीदवार घोषित किया
मिनाक्षी लोढी        कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फालेयरो को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फालेयरो ने कांग्रेस छोड़ दी थी और सितंबर में टीएमसी में शामिल हो गए थे। टीएमसी ने ट्वीट किया, ”हम संसद के उच्च सदन के लिए लुईजिन्हो फालेयरो को नामित करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। हमें विश्वास है कि राष्ट्र की सेवा करने के उनके प्रयासों की व्यापक रूप से सराहना की जाएगी!” राज्यसभा सीट के लिये उपचुनाव 29 नवंबर को होना है।

2021 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे राष्ट्रपति
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद साल 2021 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस साल ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाडियों को मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार, 35 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार, 10 को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 5 खिलाडियों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार दिए जाएगें। केन्द्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से हर साल खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन),मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग),मिताली राज,(क्रिकेट),सुनील छेत्री (फुटबॉल),मनप्रीत सिंह (हॉकी) को दिया जाएगा।
अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट),सीए भवानी देवी (तलवारबाजी),मोनिका (हॉकी),वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी),हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी),
गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश, कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स) को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।
खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार
लाइफ टाइम श्रेणी में टी. पी. औसेफ(एथलेटिक्स), सरकार तलवार(क्रिकेट), सरपाल सिंह(हॉकी), आशान कुमार(कबड्डी), तपन कुमार पाणिग्रही(तैराकी)  को सम्मानित किया जाएगा। नियमित श्रेणी में राधाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुंग(बॉक्सिंग),प्रीतम सिवाच(हॉकी),जय प्रकाश नौटियाल(पैरा शूटिंग),सुब्रमण्यम रमन(टेबल टेनिस) को सम्मानित किया जाएगा।
खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
लेख केसी(बॉक्सिंग), अभिजीत कुंते(चेस), दविंदर सिंह गरचा(हॉकी), विकास कुमार(कबड्डी), सज्जन सिंह(कुश्ती) को सम्मानित किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री पर कटाक्ष किया
हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जनता का पैसा और बीजेपी की लूट। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम अधिकारियों से गलत काम कराते है।
समाजवादी पार्टी ने कहा कि गृहमंत्री की रैली, डीएम की भीड़, जनता का पैसा, बीजेपी की लूट। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वासमत खो चुकी भाजपा की रैलियों में स्वेच्छा से लोग नहीं आ रहे हैं। इसलिए सरकारी संसाधनों और सत्ता का दुरुपयोग कर भीड़ जुटाने का हो रहा काम। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम अधिकारियों से गलत काम कराते हैं इसीलिए उन पर कार्रवाई नहीं कर पाते हैं।


कोरोना संबंधी नियम पर रोक हटाने से इंकार

कोरोना संबंधी नियम पर रोक हटाने से इंंकार
अखिलेश पांडेय         
वाशिंगटन डीसी। एक संघीय अदालत ने शुक्रवार को 100 या अधिक कर्मचारियों वाले व्यवसायों के लिए बाइडन प्रशासन द्वारा लागू टीका अनिवार्यता संबंधी नियम पर रोक हटाने से इनकार कर दिया।
न्यू ऑरलियन्स स्थित पांचवीं ‘यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’ ने संघीय व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन (ओएसएचए) द्वारा पारित अनिवार्यता आदेश पर पिछले शनिवार को एक आपातकालीन रोक लगा दी थी। जिसमें ऐसे कर्मचारियों को चार जनवरी तक टीका लगाए जाने को या मास्क आवश्यकताओं और साप्ताहिक जांचों को जरूरी बनाया गया था।
न्याय और श्रम विभागों के वकीलों ने सोमवार को एक जवाब दाखिल की। 
जिसमें उन्होंने कहा कि टीका अनिवार्यता को प्रभावी होने से रोकना केवल कोविड-19 महामारी को लंबा खींचेगा और “प्रति दिन दर्जनों या सैकड़ों लोगों की जान लेगा।” लेकिन अपीलीय अदालत ने इस दलील को शुक्रवार को खारिज कर दिया।
न्यायाधीश कर्ट डी इंजलहार्ड्ट ने आदेश दिया कि यह रोक ‘पूरी तरह जनहित में है।’ इंजलहार्ड्ट ने कहा कि आर्थिक अनिश्चितता से लेकर कार्यस्थल संघर्ष तक, अनिवार्यता आदेश के नाम मात्र ने हाल के महीनों में अनकही आर्थिक उथल-पुथल मचा दी है। ओएसएचओ द्वारा चार नवंबर को अपने नियम जारी करने के बाद कम से कम 27 राज्यों ने छह संघीय अपील अदालतों में इसके खिलाफ वाद दायर किया है।

ब्रिटनी स्पीयर्स को 'कंजरवेटरशिप' से आजाद किया
सुनील श्रीवास्तव          
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में लॉस एंजिलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट ने पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को उनके पिता जेम्स स्पीयर्स के संरक्षण (कंजरवेटरशिप) से आजाद कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार लॉस एंजिलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश ब्रेंडा पेनी ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने ब्रिटनी स्पीयर्स पर उनके पिता जेम्स स्पीयर्स के 13 साल के संरक्षण को समाप्त कर दिया है। इस फैसले के बाद अब ब्रिटनी स्पीयर्स अपने पेशेवर, सामाजिक और वित्तीय निर्णय स्वयं ले सकेंगी। वर्ष 2008 में जेम्स स्पीयर्स को ब्रिटनी स्पीयर्स की संपत्ति का अस्थायी संरक्षक घोषित किया गया था। ब्रिटनी स्पीयर्स ने इस वर्ष जून में अपने ऊपर से पिता के संरक्षण को समाप्त करने का अनुरोध करते हुये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सुधारों का समर्थन करने के लिए तैयार इटली
अखिलेश पांडेय    
रोम। इटली दिसंबर में होने जा रहे चुनावों के बाद लीबिया की सुरक्षा व्यवस्था में सुधारों का समर्थन करने के लिए तैयार है। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने शुक्रवार को लीबिया की अर्थव्यवस्था के ‘सामान्यीकरण’ का आह्वान करते हुये यह बात कही। 
ड्रैगी ने लीबिया पर एक विशेष सम्मेलन के दौरान कहा कि उन्होंने लीबिया में यूरोपीय संघ की मजबूत भूमिका का समर्थन किया है। लीबिया में 24 दिसंबर को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने वाले हैं। शुक्रवार को सम्मेलन के बाद  ड्रैगी ने कहा, “लीबिया के लोगों को स्वतंत्र, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के जरिये खुद को अभिव्यक्त करने में सक्षम होना चाहिए।
अफ्रीका में संकट की स्थिति, नहीं मिल रही सेवाएं
प्रिटोरिया। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षण प्रमुख ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में संकट के हालात हैं। जहां असुरक्षा और अस्थिरता की वजह से विकास की संभावनाएं गंभीर रूप से कम हो रही हैं तथा आतंकवादी हमलों में रोजाना कई लोग मारे गये। ज्यां-पियरे लैक्रोइक्स ने कहा, ”लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा सकते और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं कई लोगों तक पहुंच नहीं पा रहीं।
कोविड-19 महामारी का खतरा अब भी बना हुआ है।” वह जी5 साहेल बल पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बोल रहे थे। इस बल का गठन पांच अफ्रीकी देशों-चाड, माली, बुर्किना फासो, नाइजर और मॉरिटानिया द्वारा विशाल साहेल क्षेत्र में बढ़ते आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए 2017 में किया था। लैक्रोइक्स ने कहा कि संयुक्त बल लगातार अपना दायरा बढ़ा रहे हैं लेकिन उनके सामने अनेक चुनौतियां हैं जिनमें पड़ोस के लीबिया में संघर्ष से विदेशी लड़ाकों की वापसी शामिल है। इसके साथ ही घरेलू चुनौतियां भी हैं।

खेल: कप्तानी की भूमिका छोड़ देनी चाहिए

खेल: कप्तानी की भूमिका छोड़ देनी चाहिए
मोहम्मद रियाज        
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को लगता है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाज के तौर पर और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिये खेल के सभी प्रारूपों में कप्तानी की भूमिका छोड़ देनी चाहिए। ‘समा टीवी चैनल’ पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा कि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का रोहित शर्मा को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त करने का फैसला अच्छा है।
कोहली ने भारत के टी20 विश्व कप में अभियान समाप्त होने पर टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला किया। अफरीदी ने कहा, ”मुझे लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट के लिये अद्भुत ताकत रहा है लेकिन मुझे लगता है कि यह अच्छा होगा, अगर वह अब सभी प्रारूपों में बतौर कप्तान संन्यास लेने का फैसला कर लें। 
उन्होंने कहा, ”मैं एक साल के लिये रोहित के साथ खेला था और वह मजबूत मानसिकता वाला लाजवाब खिलाड़ी है। उसकी सबसे मजबूत चीज है कि जब जरूरी हो तो वह ‘रिलैक्स’ रह सकता है और जब बहुत जरूरी हो तो वह आक्रामकता भी दिखा सकता है। ” इस पाकिस्तानी स्टार ने कहा कि रोहित में अच्छे कप्तान के लिये मानसिक मजबूती है और उन्होंने अपनी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिये यह दिखा भी दिया है।
उन्होंने कहा, ”वह शीर्ष स्तर का खिलाड़ी है, उनका शॉट चयन शानदार है और खिलाड़ियों के लिये अच्छे नेतृत्वकर्ता के लिये उनके पास मानसिकता भी है। ” अफरीदी आईपीएल के शुरू होने वाले वर्ष में डेक्कन चार्जर्स में रोहित के साथ खेले थे। कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के फैसले पर अफरीदी ने कहा कि वह इसकी उम्मीद कर रहे थे। अफरीदी को लगता है कि कोहली को कप्तानी छोड़कर सभी तीनों प्रारूपों में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहिए और इसका लुत्फ उठाना चाहिए।
अफरीदी ने कहा, ”मुझे लगता है कि विराट को कप्तानी छोड़कर अपना बचे हुए क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहिए और मुझे लगता है कि उनका अभी काफी क्रिकेट बचा है। वह शीर्ष स्तर के बल्लेबाज हैं और वह दिमाग में किसी अन्य दबाव के बिना ‘फ्री’ होकर खेल सकते हैं। वह अपने क्रिकेट का आनंद लेंगे।
तैंतीस वर्षीय कोहली ने हाल में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी से भी हटने का फैसला किया था। वहीं मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल खत्म कर चुके रवि शास्त्री ने हाल में एक साक्षात्कार में संकेत दिया था कि कोहली वनडे की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं और सिर्फ टेस्ट टीम की अगुआई पर ही ध्यान लगायेंगे जो उनका पसंदीदा प्रारूप है। कोहली ने 2019 के अंत से कोई टेस्ट शतक नहीं लगाया है।

पृथ्वी पर रहस्यमय जगहें, जानिए राज
पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमय जगहें हैं, जिनके राज से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इसी कड़ी में आज हम पृथ्वी के उन रहस्यमय स्थानों के बारे में जानेंगे, जो अपने भीतर कई राजों को समेट रखे हैं। हमारी सुंदर पृथ्वी पर ऐसे कई खूबसूरत स्थान हैं, जहां पर बड़ी मात्रा में लोग लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी रहस्यमय जगहें भी हैं, जहां पर लोग भूल कर भी जाने की हिम्मत नहीं करते हैं। ये स्थान इतने डरावने और खतरनाक हैं कि यहां पर पल भर में किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। आइए जानते हैैं इन रहस्यमय स्थानों के बारे में।
डानाकिल डिप्रेशन।
इस स्थान को पृथ्वी के नरक का द्वार कहा जाता है। ये जगह कई रहस्यों को अपने भीतर समेट रखी है। डानाकिल डिप्रेशन पृथ्वी के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। ये उत्तरी इथियोपिया नामक देश में स्थित है। इस जगह पर ज्वालामुखी की कई सघन क्रियाएं होती हैं। ये जगह इतनी गर्म है कि इसके नजदीक जाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
डरावनी गुड़ियों का आइलैंड।
ये रहस्यमय जगह मैक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच ‘ला इस्ला डे ला म्यूनेकस’ पर स्थित है। यहां आपको कई डरावनी गुड़ियां पेड़ों पर लटकी हुई दिखेंगी। स्थानीय लोगों का कहना है की दर्जनों की तादाद में यहां की गुड़ियां एक दूसरे से कानाफूसी करती हैं। वे आंखें घुमाती हैं और एक दूसरे से इशारों में बात करती हैं। ये जगह काफी खतरनाक है। अक्सर यहां पर घूमने के लिए लोगों को टूर गाइड ले जाने की सलाह दी जाती है। उन्हें अकेले इस जगह पर घूमने नहीं दिया जाता है।
बरमूडा ट्रायंगल पिछले 100 सालों से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध और रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके राज से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। पिछले लंबे समय से न जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हुए हैं। ये जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। 
इजिप्ट में स्थित गीजा के पिरामिड आज भी एक रहस्य का विषय बने हुए हैं। इनकी अद्भुत कलाकृति और इतने विशाल ढांचे के कारण वैज्ञानिक आज भी इस बात को जान नहीं पाए हैं कि आज से लगभग हजारों साल पहले इसे लोगों ने कैसे बनाया था? गीजा के पिरामिड के भीतर कई ऐसे राज दफन हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को आज भी कुछ नहीं पता है।
लद्दाख में स्थित मैग्नेटिक हिल काफी रहस्यमय जगह है। यहां पर ग्रेविटी के सभी नियम विपरीत दिशा में काम करने लगते हैं। यहां अगर आप अपनी गाड़ी को सिर्फ खड़ा कर देते हैं, तो वह खुद बा खुद ऊंचाई की तरफ चढ़ाई करने लगेगी। वैज्ञानिकों का कहना है ऐसा पहाड़ों की स्ट्रोंग मैग्नेटिक फील्ड के कारण होता है। वहीं कई दूसरे विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन के कारण होता है। असल में रोड नीचे की तरफ जा रहा है पर भ्रम में वो हमें ऊपर जाते हुए दिखता है। हालांकि इसके राज से पूरी तरह से पर्दा अब तक नहीं उठ सका है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं 
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार नौवें दिन भी स्थिर रहे।
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बरकरार है। घरेलू बाजार में शनिवार को नौवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

दिल्ली: बेहद गंभीर श्रेणी में रहीं वायु 'गुणवत्ता'
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ की श्रेणी में रही और इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) 473 रहा। राष्ट्रीय राधानी से सटे नोएडा और गुरुग्राम में एक्यूआई क्रमश: 587 और 557 दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह दस बजे एक्यूआई 473 रहा। लोधी रोड, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईटी दिल्ली, पूसा रोड और दिल्ली हवाई अड्डे पर एक्यूआई क्रमश: 489, 466, 474, 480 और 504 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच में “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 तक “खराब”, 301 से 400 के बीच में “बेहद खराब” तथा 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है। प्राधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर जाने से बचने की शुक्रवार को सलाह दी और सरकारी और निजी कार्यालयों को राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर वायु प्रदूषण के कारण वाहनों के उपयोग को 30 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया।
चार हजार से अधिक खेतों में पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली के प्रदूषण में शुक्रवार को इसका योगदान 35 प्रतिशत रहा और अपराह्न चार बजे तक 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 471 दर्ज किया गया। एक्यूआई बृहस्पतिवार को 411 था। ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) पर एक उप समिति के अनुसार 18 नवंबर तक प्रदूषकों के फैलने के लिए मौसम संबंधी स्थितियां अत्यधिक प्रतिकूल रहेंगी और संबंधित एजेंसियों को ‘आपात’ श्रेणी के तहत कदम उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,44,26,036 हुईं
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,850 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,26,036 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो पिछले 274 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारियां सामने आईं। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस अवधि में 555 मरीजों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,63,245 हो गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 36 दिनों से 20,000 से नीचे है और यह 139 दिनों से 50,000 से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो कुल संक्रमण का 0.40 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,108 की कमी दर्ज की गई। दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है। यह पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है।

साप्ताहिक संक्रमण दर भी 1.05 प्रतिशत दर्ज की गई जो पिछले 50 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,38,26,483 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 111.40 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं।
दिल्ली: वातानुकूलित कोच में मामूली आग लगीं
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। झांसी ताज एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में शनिवार सुबह मामूली आग लग गई। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि सुबह सात बजकर 40 मिनट पर धुआं उठने की जानकारी मिलने के बाद ट्रेन को तकनीकी जांच के लिए निजामुद्दीन और पलवल खंड के बीच पड़ने वाले हरियाणा के असाओती स्टेशन पर रोका गया।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ब्रेक जाम होने की वजह से आग लगी थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने बताया कि आग बुझा ली गई, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह मामूली आग थी। असल में आग से ज्यादा यह धुआं था।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-26 (वर्ष-05)
2. रविवार, नवंबर 14, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

यूपी: पदाधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की

यूपी: पदाधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की
अश्वनी उपाध्याय          
गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने आज कैंप कार्यालय में गाज़ियाबाद महानगर की सीवर व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए संबन्धित अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की। 
बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर रजनीश सिंह, एच एस चौहान कैपिटल प्रोजेक्ट ऑफिसर उपस्थित थे।
सीवर व्यवस्था के लिए जिम्मेदार वाबैग कंपनी के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के सामने सीवर समस्याओं के समाधान सुझाते हुए बताया कि अगले 3 महीनों में मोबाइल एप्लीकेशन के थ्रू सेवर समस्याओं के समाधान कराए जा सकेंगे। जिससे ना केवल समय की बचत होगी। बल्कि मॉनिटरिंग करने में भी आसानी रहेगी।

विधिक साक्षरता: लोगों को जागरूक किया गया
गणेश साहू
कौशाम्बी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद मुख्यालय की सड़कों में अधिवक्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली है। अमृत महोत्सव की प्रभात फेरी का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी न्यायालय परिसर से होते हुए मंझनपुर चौराहे पर पहुंची और विधिक साक्षरता के बारे में लोगों को जागरूक किया है। 
इस मौके पर मॉडल बार एसोशिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी महामंत्री तुषार तिवारी सहित मॉडल बार एसोशिएशन के समस्त अधिवक्ताग जनपद न्यायालय परिसर से मंझनपुर चौराहे तक प्रथात फेरी में शामिल होकर विधिक साक्षरता पर चर्चा कर लोगो को जागरूक कर रहे थे। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्रजेश कुमार मिश्र एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
संदीप मिश्र        वाराणसी। करसड़ा गाँव के उजाड़े गए मुसहर बस्ती में शुक्रवार को आशा मोबाइल हेल्थ क्लीनिक ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 60 से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। वहीं आवश्यक दवाइयां भी दी गई। उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लोक समिति द्वारा आशा ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे यहाँ के 13 परिवारों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवा का भी वितरण किया गया। 

उजाड़े गए मुसहरों ने उक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए आशा ट्रस्ट और लोक समिति का आभार जताया। कहा कि यह दोनों संस्थाओं का बेहतर पहल है। इस तरह के कार्यक्रम से हम गरीब व वंचितों को थोड़ी सहूलियत मिली है। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में दलित फ़ाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने विशेष रूप से सहयोग किया। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, डा. जय प्रकाश पाल, मनीष कुमार पटेल, शिवकुमार पटेल, अरविंद पटेल, राजेश कुमार, राम प्रसाद, गनेश, शंकर, राहुल, सोमरा देवी, सीता देवी समेत अन्य मौजूद रहे।


कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी, सिलसिला जारी

कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी, सिलसिला जारी

पंकज कपूर       नैनीताल। उत्तराखंड में दीपावली के बाद कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला कम जांचों के बावजूद शुक्रवार को भी जारी रहा। आज भी राज्य में बीते 24 घंटे में 11 यानी दहाई में नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि इससे कम नौ संक्रमितों को ही ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इससे उपचाराधीन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को अल्मोड़ा में तीन, देहरादून में छह तथा नैनीताल और पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मरीज मिले। जबकि नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुईं

दुष्यंत टीकम        रायपुर। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि कल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। आज भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहीं हैं। इस दौरान राज्य सरकारों को घेरने और केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। जबकि कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

वहीं देशभर में एक करोड़ वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार पर किसानों के समर्थन मूल्य को 28 सौ रुपये करने, धर्मांतरण और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

मेहमान प्रवक्ताओं के पदों पर निकलीं भर्ती 

दुष्यंत टीकम         धमतरी। जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में इन दिनों मेहमान प्रवक्ताओं के पदों पर भर्ती निकली है। कुरुद, सिर्री समेत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कुल पांच पदों पर भर्ती होने जा रही है। औद्योगिक शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए ये बेहतरीन मौका हो सकता है। भर्ती के संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिले की अधिकारिक बेवसाइट का अवलोकन कर सकते है।

जारी अधिसूचना के अनुसार इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल अथवा पुरानी पद्धति से ग्यारहवीं या उसके समतुल्य परीक्षा की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र/राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र/ राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद् से राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद् से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र / मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से सम्बंधित विषय में इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में उपाधि/पत्रोपाधि उत्तीर्ण होना चाहिए।

रेप के आरोपी मंत्री को उम्रकैद की सजा सुनाईं

रेप के आरोपी मंत्री को उम्रकैद की सजा सुनाईं
संदीप मिश्र          
लखनऊ। चित्रकूट के चर्चित गैंगरेप मामले में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रजापति के साथ ही मामले में दोषी आशीष शुक्ला और अशोक तिवारी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उम्रकैद की सजा के साथ ही तीनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। इससे पहले बुधवार को कोर्ट ने प्रजापति समेत आशीष और अशोक को दोषी करार दिया था और सजा पर फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली तारीख शुक्रवार की दी थी।
वहीं दूसरी तरफ विकास वर्मा, रूपेश्वर, अमरेंद्र सिंह, पिंटू और चंद्रपाल को कोर्ट ने बरी कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने गायत्री प्रजापति समेत अन्य आरोपियों को मौखिक साक्ष्य देने का अवसर 2 नवंबर को खत्म कर दिया था। पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की तरफ से मंगलवार को ही मामले में अर्जी लगाकर मुकदमे की तारीख आगे बढ़ाए जाने की मांग की गई थी।
इसमें कहा गया था कि इस मुकदमे को किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की मांग को लेकर उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की गई है। इसी के साथ एमपी एमएलए कोर्ट के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में चुनौती दी गई है।जिसमें उसके बचाव के सबूत पेश करने की अर्जी को खारिज कर दिया गया था।
वहीं 8 नवंबर को अभियोजन की ओर से प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट से अनुरोध किया गया था कि गवाह अंशु गौड़ ने अपने बयान में साफ कहा है कि पीड़िता को कई प्लाटों की रजिस्ट्री और भारी रकम का लालच देकर कोर्ट में सही गवाही न देने के लिए राजी किया गया था। अभियोजन ने रजिस्ट्री को साबित करने के लिए रजिस्ट्रार लखनऊ और पीड़िता की ओर से दिल्ली के कोर्ट को दिए गए कलम बंद बयान को तलब करने का आदेश देने की भी मांग की गई थी।
उल्लेखनीय है कि पीड़िता एमपी एमएलए कोर्ट में गायत्री प्रजापति पर लगाए गैंग रेप के आरोपों से मुकर चुकी है। अखिलेश यादव की सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति इसी गैंगरेप के मामले में जेल में बंद है। 18 फरवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति पर एफआईआर दर्ज की गई थी. वहीं 15 मार्च 2017 को इस मामले में प्रजापति को गिरफ्तार किया गया था।

धर्म परिवर्तन के आरोप में 9 को गिरफ्तार किया 
मनोज सिंह ठाकुर    
भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात लोग राजस्थान और गुजरात से हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थांदला पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) एम एस गवली ने कहा कि हमें बुधवार को सूचना मिली कि थांदला थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में कुछ बाहरी लोग आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच दे रहे हैं।
इस पर पुलिस का एक दल और क्षेत्र के कुछ निवासी गांव पहुंचे और पाया कि राजस्थान और गुजरात के सात लोग और उनके कुछ स्थानीय संपर्क वाले लोग नारु डामोर के आवास पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि।

यूपी: मारपीट के आरोपी को हिरासत में लिया
संदीप मिश्र              
पीलीभीत। रोडवेज बस में सवार होकर आ रहे सिपाही ने नशे में धुत होकर एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को निर्देश देते हुए मारपीट के आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया है। 
सिपाही के आचरण को लेकर अब पुलिस द्वारा शाहजहांपुर पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
शाहजहांपुर में तैनात एक सिपाही बस में सवार होकर पीलीभीत स्थित अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान बस में ही सफर कर रहे एक युवक के साथ नशे में धुत सिपाही ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। युवक ने जब सिपाही की गाली गलोज का विरोध किया तो नशे में धुत सिपाही ने युवक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बेकसूर युवक को पीटते हुए देख बस में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया। 
पीड़ित ने पूरे मामले की सूचना फोन के माध्यम से पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक को दी। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद सुुनगढ़ी थाना पुलिस शहर के नौगांवा चौराहे पर पहुंची और सड़क पर आ रही बस को रुकवाकर उसके भीतर बैठे सिपाही को उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि सिपाही के आचरण को लेकर अब शाहजहांपुर पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

बूंदी: प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या की
नरेश राघानी      बूंदी। जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों बेहोशी की हालत में एक-दूसरे का हाथ पकड़े खाई में मिले थे। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ दिन पहले ही परिवार वालों को मिली थी। दोनों की जाति अलग-अलग होने से शादी में रुकावट आ रही थी। युवक आईटीआई पास करके मजदूरी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है, हम हमारी इच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं। हमारे मरने के बाद परिवार को परेशान न किया जाए। सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। तालेड़ा थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि जहर खाने से हीरालाल मेघवाल (25) निवासी माटुंदा और मुस्कान (20) निवासी झुवासा की मौत हो गई। दोनों जलोदी रोड के रेलवे फाटक के पास एक खाई में मिले थे। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का पता चला था। युवती 9वीं क्लास की स्टूडेंट थी। गांव से 5 किलोमीटर दूर पंचायत मुखिया मायजा गांव में पढ़ने जाती थी। गुरुवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। युवक बाइक के कागज तैयार करवाने का कहकर घर से निकला था। कहा था कि काम करवाकर वह जल्दी लौट आएगा। शाम 4 बजे के बाद उसका फोन बंद आने लगा।

मुंबई: 10 दिसंबर को रिलीज होगी 'अरण्यक'

मुंबई: 10 दिसंबर को रिलीज होगी 'अरण्यक'

कविता गर्ग       मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की वेबसीरीज 'अरण्यक' 10 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। रवीना टंडन जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह अपनी वेब सीरीज 'अरण्यक' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। 'अरण्यक' में रवीना एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। रवीना की 'अरण्यक' 10 दिसंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगी। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "एक ऐसी कहानी जिसके पीछे छुपी हैं कई और कहानियां। जानना चाहते हैं आप? देखिए 'अरण्यक' 10 दिसंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।गौरतलब है कि 'अरण्यक' में परमब्रत चटर्जी, आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन और मेघना मलिक भी नजर आएंगी। रॉय कपूर फिल्म्स और रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट द्वारा इसका निर्माण किया गया है। यह एक रहस्यपूर्ण सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इस वेब सीरीज की कहानी एक विदेशी पर्यटक के शहर में गायब होने की है।

लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हुएं अमजद

कविता गर्ग        
मुबंई। फिल्म शोले का वो किरदार जिसके बारे में मांए अपने बच्चों से कहती थी, सो जा वरना गब्बर आ जाएगा। गब्बर सिंह का किरदार निभाकर अमजद खान लोगों के दिलों-दिमाग में हमेशा के लिए अमर हो गए।
उनका जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था। अपने ठेठ अंदाज में बीहड़ का डकैत बनकर अभिनेता ने जो वाहवाही लूटी वो विरलो को ही नसीब होती है। लेकिन आप जब ये जानेंगे कि अमजद खान को गब्बर सिंह का ‘कितने आदमी थे’ डायलॉग डिलीवरी करने की प्रेरणा किससे मिली तो आप हैरान रह जाएंगे। ये अंदाज अमजद खान के गांव में एक धोबी था। जो रोज सुबह सुबह लोगों से इसी अंदाज में बात किया करता था। अमजद खान उसे धोबी के स्टाइल से खासे प्रभावित थे।

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित विलेन की शैली को कॉपी करने की बजाय धोबी वाले ठेठ अंदाज को आजमाने की ठान ली।  जब शूटिंग के दौरान अमजद खान ने गब्बर सिंह के डायलॉग बोले तो उनके इस अंदाज पर पूरी यूनिट हैरान रह गई। फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे रक्षामंत्री

सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे रक्षामंत्री
संदीप मिश्र            
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंच गये। इस दौरान वह विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक बयान में दी गयी जानकारी के अनुसार लखनऊ में रक्षा मंत्री का पहला कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की बैठक में हिस्सा लेने का है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में रक्षा उपकरणों का उत्पादन करने वाली देश की दिग्गज कंपनियों के विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विस्तार प्रदेश में छह नोड (आगरा, अलीगढ़, झांसी कानपुर, चित्रकूट और लखनऊ) तक विस्तृत है। इसमें 11207.63 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे करीब ढाई लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद जताई गई है।
इसके लिए 1482 हेक्टेयर का लैंड बैंक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की छह यूनिटों के तहत अब तक 24 कंपनियों को 337 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी गई है। इस परियोजना के तहत लखनऊ और झांसी में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए राजधानी में 80 हेक्टेयर और झांसी में भारत डायनामिक्स को 183 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। शुक्रवार को बैठक में इन योजनाओं पर चल रहे काम की प्रगति की समीक्षा भी की जानी है।
रक्षा मंत्री शाम को करीब चार बजे बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय डा.अखिलेश दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। फिर शाम को साढ़े पांच बजे सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर सी में द सेंट्रम का उद्घाटन करके दिलकुशा में अपने आवास पर चले जाएंगे।
अगले दिन शनिवार को पीटीसी इंडस्ट्रीज परिसर, कानपुर रोड में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन शाम को चार बजे सीएमएस गोमती नगर विस्तार में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम शामिल होंगे। शाम को ही रुचि खंड -1, शारदा नगर में निजी स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अपने आवास वापस होंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार सुबह 11:30 बजे पूर्व सैनिक कल्याण निगम परिसर, तलीबाग में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रजत जयंती समारोह फिर कृष्णा नगर में दोपहर तीन बजे ब्राह्मण परिवार के 16वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को 4:30 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

वित्तबाजार को तकनीक के अनुरूप रखने का आह्वान
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) को भारत के वित्तबाजार की नियमन व्यवस्थाओं को उभरती नयी वित्तीय तकनीकों के अनुरूप विश्वस्तरीय रखने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि आज देश की स्टार्टअप कंपनियां फिनटेक के क्षेत्र में विश्व चैम्पियन बन कर उभर रही है और उन्हें अनुकूल नियामकीय परिवेश मिलना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने हाल के कठिन दौर में अर्थव्यवस्था को संभालने में सरकार की मदद के लिए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास और उनकी टीम को बधाई भी दी।
श्री मोदी ने आज भारतीय रिजर्व बैंक की दो अभिनव सुविधाओं का उद्घाटन किया जिनमें एक के जरिए अब आम आदमी भी केंद्रीय बैंक से सीधे सरकारी बांड खरीद कर अपना पैसा उसमें निवेश कर सकेगा। दूसरी सुविधा पूरे देश के लिए आरबीआई की एकीकृत लोकपाल योजना है। इसके तहत ग्राहक कहीं से एक ही स्थान पर डिजिटल माध्यम से बैंकिंग सेवाओं के बारे में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इन योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि पिछले सात वर्ष में भारत में डिजिटल लेनदेन में 19 गुना उछाल आया है। उन्होंने वित्तीय बाजार के विनियामक से भारत को दुनिया में निवेश के सबसे अच्छे और भरोसे मंद स्थान के रूप में विकसित करने के यत्न करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “आज फिनटेक के क्षेत्र में भारतीय स्टार्टअप कंपनियां विश्व चैम्पियन बन रही है। उन्हें अनुकूल नियामकीय व्यवस्था का समर्थन मिलना चाहिए। भारत को दुनिया निवेश के लिए दुनिया के सबसे भारोमंद स्थान के रूप में विकसित करने के कदम उठाए जाने चाहिए। रिजर्व बैंक इस दिशा में पहले से काम करता रहा है और मुझे विश्वावस है कि आगे यह इस दिशा में और भी कदम उठाएगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा , “मुझे बताया गया है कि रिजर्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना में बड़े स्तर पर डिजिटल निगरानी तंत्र का इस्तेमाल किया जाएगा, ऑनलाइन धोखाधड़ी की तेजी से जांच करने में मदद मिलेगी।” उन्होंने कहा कि आरबीआई की रिजर्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना के मध्यम वर्ग, व्यापार करने वाले, सेवानिवृत्त लोगों तथा छोटी छोटी बचन करने वालों के लिए सरकारी प्रतिभूतियों में सुरक्षित और भरोसेमंद प्रतिफल वाले निवेश का सीधा अवसर मिलेगा। इसके लिए उन्हें अभी पेंशन फंड या म्युवलफंड योजनाओं का सहारा लेना पड़ता था। यह सुविधा ऑनलाइन है। इससे लोगों को आसानी होगी।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और श्री दास भी उपस्थित रहें। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि आरबीआई खुदरा सुविधा से सरकारी बांड के बाजार का विस्तार होगा।
आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य है कि सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ायी जाये। इसके तहत खुदरा निवेशकों के लिये केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश करने का रास्ता खुल जायेगा। निवेशक आरबीआई के हवाले से ऑनलाइन सरकारी प्रतिभूति खाते आसानी से खोल सकते हैं और उन प्रतिभूतियों का रख-रखाव कर सकते हैं। यह सेवा नि:शुल्क होगी।
आरबीआई- एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य है कि शिकायतों को दूर करने वाली प्रणाली में और सुधार लाया जाये, ताकि संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिये आरबीआई नियम बना सके। इस योजना की केंद्रीय विषयवस्तु ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ की अवधारणा पर आधारित है। इसके तहत एक पोर्टल, एक ई-मेल और एक पता होगा, जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दायर कर सकते हैं। ग्राहक एक ही स्थान पर अपनी शिकायतें दे सकते हैं, दस्तावेज जमा कर सकते हैं, अपनी शिकायतों-दस्तावेजों की स्थिति जान सकते हैं और फीडबैक दे सकते हैं। बहुभाषी टोल-फ्री नंबर भी दिया जायेगा, जो शिकायतों का समाधान करने तथा शिकायतें दायर करने के बारे में सभी जरूरी जानकारियां प्रदान करेंगे।

चुनाव आचार संहिता से वितरण खत्म करेंगी सरकार
संदीप मिश्र        
लखनऊ। यूपी में फ्री में टैबलेट या स्मार्टफोन पाने वाले युवाओं का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। योगी सरकार इसी महीने युवाओं को टैबलेट या स्मार्टफोन देना शुरू कर देगी और चुनाव आचार संहिता से वितरण खत्म कर देगी। इसके लिए लिस्ट तेजी से तैयार हो रही है। इस योजना का लाभ देने के लिए योगी सरकार हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता एक कमेटी बनी है। इसमें छह सदस्य होंगे। जो चिन्हित शिक्षण संस्थानों की सूची तैयार कर रही है।
उन्होंने बताया कि यह स्मार्ट फोन या टैबलेट जेम पोर्टल के जरिये ही खरीदे जाएंगे। जेम पोर्टल ही नोडल एजेंसी होगी। यह टैबलेट या स्मार्ट फोन किन युवाओं को दिये जाएंगे, इसकी पात्रता भी तय की जाएगी।बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राएं जहां अध्‍ययनरत हैं उसी यूनिवर्सिटी, महाविद्यालय और अन्‍य शिक्षण संस्थानों को पूरी सावधानी बरतते हुए डेटा फीड करना होगा। डाटा फीडिंग के बाद योजना के तहत आने वाले विद्यार्थियों को स्‍मार्टफोन और टैबलेट मिलने की जानकारी मोबाइल पर दी जाएगी।
योजना का लाभ अन्य लोगों को भी मिलेगा
आपको बता दें कि योगी सरकार की फ्री टैबलेट या स्मार्ट फोन बांटने की योजना का लाभ छात्रों के अलावा अन्य लोगों को भी मिलेगा। प्लम्बर, कारपेंटर, नर्स, इलेक्ट्रीशियन, ए.सी. मैकेनिक आदि को भी टैबलेट/स्मार्ट फोन दिए जाएंगे, जिससे वे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए अपनी जीविका भी चला सकें। योजना के तहत प्रस्तावित लाभार्थी वर्ग में अन्य वर्ग के युवाओं को भी समय-समय पर मुख्यमंत्री के अनुमोदन से सम्मिलित किया सकेगा।
किस लाभार्थी वर्ग को टैबलेट प्रदान किया जाना है तथा किसे स्मार्ट फोन दिए जाने हैं, इसका निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर से लिया जाएगा। टैबलेट-स्मार्ट फोन के वितरण के लिए लाभार्थी वर्ग की प्राथमिकता का निर्धारण और चरणबद्ध क्रय के संबंध में भी निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर से लिया जाएगा। भविष्य में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण के लिए योजना के तहत किसी भी संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।
उप मुख्यमंत्री सचिन को मिलने के लिए बुलाया
अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। राजस्थान में बड़े फेरबदल की पिछले कई दिनों से चर्चा है। एक दिन पहले ही राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को मिलने के लिए बुलाया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को सचिन पायलट और भूपेश बघेल को बैठक के लिए बुलाया। 
देश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव और राजस्थान में जारी सियासी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस कुछ बड़े बदलावों पर विचार कर रही है। इसे लेकर जल्द ही पार्टी आलाकमान की ओर से एलान होने की संभावना है। बताया गया है कि इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सचिन पायलट को दिल्ली बुलाया है। 
छत्तीसगढ़ में बड़े फेरबदल की पिछले कई दिनों से चर्चा है। इसके अलावा यूपीसीसी के वरिष्ठ प्रेक्षक भूपेश बघेल अगले साल होने वाले यूपी चुनाव के लिए सोनिया गांधी से बात करेंगे। उन्होंने शुक्रवार सुबह ही 10 जनपथ पहुंचकर सबसे पहले कांग्रेस महासचिव और यूपी में पार्टी का चेहरा बनकर उभरीं प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इसके बाद वे सोनिया गांधी से भी मिलेंगे। दूसरी ओर राजस्थान में बड़े फेरबदल की पिछले कई दिनों से चर्चा है। एक दिन पहले ही राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को मिलने के लिए बुलाया है। इस बैठक में राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के साथ कैबिनेट में बदलावों को लेकर बात हो सकती है। 
तीन साल से नहीं हुआ गहलोत मंत्रिमंडल में बदलाव
माना जा रहा है कि जल्द ही राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी निर्णय लिया जाएगा। इसी साल 17 दिसंबर को गहलोत सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में पार्टी की खींचतान के कारण कोई फेरबदल नहीं हो पाया है। इससे विधायकों का एक गुट नाराज भी रहा है। ऐसे में कांग्रेस इस अंदरूनी कलह को खत्म करने के लिए पायलट समर्थित विधायकों को कैबिनेट में जगह देना चाहेगी।
यूपी: 'लोकतंत्र' बचाओ यात्रा का स्वागत किया

संदीप मिश्र       वाराणसी। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती द्वारा संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ यात्रा आज वाराणसी पहुंचीं। इस यात्रा का स्वागत समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया। इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित, पिछड़ा विरोधी, व आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने व समाजवादी विचारधारा एवम संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों के प्रति आम जन मानस जागृत करना है और किस तरह भाजपा सरकार द्वारा भारतीय संविधान को नष्ट किया जा रहा है। उसे जनता को बताना है, आज दोपहर 12 बजे संस्कार वाटिका मंडुआडीह वाराणसी में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के वाराणसी एवं मिर्ज़ापुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संगोष्ठी बैठक आयोजित किया गया था। जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोनों मंडलों से उपस्थित थे उन्हें बाबा साहब वाहिनी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री मिठाई लाल भारती थे।

संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मिठाई लाल भारती ने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 का चुनाव, चुनाव नहीं बल्कि चुनौती है। आज हमारा संविधान खतरे में है। आज हम लोगों को जो भी हक व अधिकार मिला हुआ है वह संविधान द्वारा प्राप्त हुआ है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान में संशोधन करके संविधान को ही खत्म करने का कुचक्र रचा जा रहा है। आज लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों भाई है और एक सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा साँपनाथ है तो कांग्रेस नागनाथ है। दोनों आरक्षण विरोधी है। 1978 में वी पी मंडल आयोग बना इस आयोग ने 1980 में अपना रिपोर्ट सरकार को दिया उस समय देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस ने मंडल आयोग के रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने एक नया नारा दिया ” बाबा साहब का मिशन अधूरा-अखिलेश यादव करेंगे पूरा।” उन्होंने बताया कि पिछले 15 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की घोषणा स्वयम मा0 अखिलेश यादव ने ही किया और मुझे इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया।

इन्होंने आगे कहा कि चारों ओर महंगाई भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से हाहाकार मचा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता ही इंसाफ करेगी और भाजपा को साफ करेगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ व संचालन जिला सचिव अवधेश चमार व धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। कार्यक्रम मे बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती को महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव प्रियांशु यादव ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आज संगोष्ठी मे बबीता भारती के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता एवं महिलाओ ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।

संगोष्ठी मे मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महासचिव आनंद मौर्य, प्रेम सिंह कुशवाहा, डॉक्टर ओपी सिंह, आर के प्रसाद, राजेश यादव नत्थू, महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव प्रियांशु यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव वरुण सिंह, विवेक यादव, सत्य प्रकाश सोनकर, मनीष सिंह, ओम प्रकाश पटेल ओपी, उमेश प्रधान, अजय प्रकाश राजू, प्रियाराज अग्रवाल, नत्थू सोनकर, व धर्मेंद्र कन्नौजिया, बबीता भारती, दिलीप कश्यप, शशि यादव, जैन पासी, अंकित पटेल, डिंपल भारती, आकाश पटेल, सविता पाल, अंजली पटेल, प्रदीप भारती, चंद्रजीत पटेल, पूजा यादव आदि लोग उपस्थित थे।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...