शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

मुंबई: 10 दिसंबर को रिलीज होगी 'अरण्यक'

मुंबई: 10 दिसंबर को रिलीज होगी 'अरण्यक'

कविता गर्ग       मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की वेबसीरीज 'अरण्यक' 10 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। रवीना टंडन जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह अपनी वेब सीरीज 'अरण्यक' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। 'अरण्यक' में रवीना एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। रवीना की 'अरण्यक' 10 दिसंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगी। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "एक ऐसी कहानी जिसके पीछे छुपी हैं कई और कहानियां। जानना चाहते हैं आप? देखिए 'अरण्यक' 10 दिसंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।गौरतलब है कि 'अरण्यक' में परमब्रत चटर्जी, आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन और मेघना मलिक भी नजर आएंगी। रॉय कपूर फिल्म्स और रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट द्वारा इसका निर्माण किया गया है। यह एक रहस्यपूर्ण सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इस वेब सीरीज की कहानी एक विदेशी पर्यटक के शहर में गायब होने की है।

लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हुएं अमजद

कविता गर्ग        
मुबंई। फिल्म शोले का वो किरदार जिसके बारे में मांए अपने बच्चों से कहती थी, सो जा वरना गब्बर आ जाएगा। गब्बर सिंह का किरदार निभाकर अमजद खान लोगों के दिलों-दिमाग में हमेशा के लिए अमर हो गए।
उनका जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था। अपने ठेठ अंदाज में बीहड़ का डकैत बनकर अभिनेता ने जो वाहवाही लूटी वो विरलो को ही नसीब होती है। लेकिन आप जब ये जानेंगे कि अमजद खान को गब्बर सिंह का ‘कितने आदमी थे’ डायलॉग डिलीवरी करने की प्रेरणा किससे मिली तो आप हैरान रह जाएंगे। ये अंदाज अमजद खान के गांव में एक धोबी था। जो रोज सुबह सुबह लोगों से इसी अंदाज में बात किया करता था। अमजद खान उसे धोबी के स्टाइल से खासे प्रभावित थे।

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में चर्चित विलेन की शैली को कॉपी करने की बजाय धोबी वाले ठेठ अंदाज को आजमाने की ठान ली।  जब शूटिंग के दौरान अमजद खान ने गब्बर सिंह के डायलॉग बोले तो उनके इस अंदाज पर पूरी यूनिट हैरान रह गई। फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...