शनिवार, 13 नवंबर 2021

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन हुआ

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन हुआ

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायवती की मां रामरती का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया गया है कि मायावती खुद दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे वहां पर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि मायावती की मां को हार्ट अटैक आया था और उसी वजह से उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 92 साल की उम्र में वे इस दुनिया को छोड़ चली गईं। अभी के लिए बसपा सुप्रीमो दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के एकत्र होने के बाद कल दिल्ली में मायावती की मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दुखद खबर पर बसपा ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। उसमें बताया गया है कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं। वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वैसे करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभुदयाल का भी स्वर्गवास हो चुका है।

'सनराइज ओवर अयोध्या’ के नाम पर लिखीं 'किताब'
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की लिखी किताब पर विवाद बढ़ता जा रहा है। किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर लिखी गई है। इसमें हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है। 
उन्होंने कहा कि मैंने हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा न ही  मेरी किताब में आतंकी शब्द है। उन्होंने कहा कि मैं किताब में लोगों को जोड़ना चाहता हूं। मेरी किताब में महात्मा गांधी, राम और पूरी रामायण है।


फालेयरो को अपना उम्मीदवार घोषित किया
मिनाक्षी लोढी        कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष लुईजिन्हो फालेयरो को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फालेयरो ने कांग्रेस छोड़ दी थी और सितंबर में टीएमसी में शामिल हो गए थे। टीएमसी ने ट्वीट किया, ”हम संसद के उच्च सदन के लिए लुईजिन्हो फालेयरो को नामित करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। हमें विश्वास है कि राष्ट्र की सेवा करने के उनके प्रयासों की व्यापक रूप से सराहना की जाएगी!” राज्यसभा सीट के लिये उपचुनाव 29 नवंबर को होना है।

2021 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे राष्ट्रपति
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद साल 2021 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस साल ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाडियों को मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार, 35 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार, 10 को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 5 खिलाडियों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार दिए जाएगें। केन्द्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से हर साल खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन),मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग),मिताली राज,(क्रिकेट),सुनील छेत्री (फुटबॉल),मनप्रीत सिंह (हॉकी) को दिया जाएगा।
अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट),सीए भवानी देवी (तलवारबाजी),मोनिका (हॉकी),वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी),हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी),
गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश, कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स) को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।
खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार
लाइफ टाइम श्रेणी में टी. पी. औसेफ(एथलेटिक्स), सरकार तलवार(क्रिकेट), सरपाल सिंह(हॉकी), आशान कुमार(कबड्डी), तपन कुमार पाणिग्रही(तैराकी)  को सम्मानित किया जाएगा। नियमित श्रेणी में राधाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुंग(बॉक्सिंग),प्रीतम सिवाच(हॉकी),जय प्रकाश नौटियाल(पैरा शूटिंग),सुब्रमण्यम रमन(टेबल टेनिस) को सम्मानित किया जाएगा।
खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
लेख केसी(बॉक्सिंग), अभिजीत कुंते(चेस), दविंदर सिंह गरचा(हॉकी), विकास कुमार(कबड्डी), सज्जन सिंह(कुश्ती) को सम्मानित किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री पर कटाक्ष किया
हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जनता का पैसा और बीजेपी की लूट। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम अधिकारियों से गलत काम कराते है।
समाजवादी पार्टी ने कहा कि गृहमंत्री की रैली, डीएम की भीड़, जनता का पैसा, बीजेपी की लूट। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वासमत खो चुकी भाजपा की रैलियों में स्वेच्छा से लोग नहीं आ रहे हैं। इसलिए सरकारी संसाधनों और सत्ता का दुरुपयोग कर भीड़ जुटाने का हो रहा काम। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम अधिकारियों से गलत काम कराते हैं इसीलिए उन पर कार्रवाई नहीं कर पाते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...