शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

यूपी: पदाधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की

यूपी: पदाधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की
अश्वनी उपाध्याय          
गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने आज कैंप कार्यालय में गाज़ियाबाद महानगर की सीवर व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए संबन्धित अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की। 
बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर रजनीश सिंह, एच एस चौहान कैपिटल प्रोजेक्ट ऑफिसर उपस्थित थे।
सीवर व्यवस्था के लिए जिम्मेदार वाबैग कंपनी के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के सामने सीवर समस्याओं के समाधान सुझाते हुए बताया कि अगले 3 महीनों में मोबाइल एप्लीकेशन के थ्रू सेवर समस्याओं के समाधान कराए जा सकेंगे। जिससे ना केवल समय की बचत होगी। बल्कि मॉनिटरिंग करने में भी आसानी रहेगी।

विधिक साक्षरता: लोगों को जागरूक किया गया
गणेश साहू
कौशाम्बी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद मुख्यालय की सड़कों में अधिवक्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली है। अमृत महोत्सव की प्रभात फेरी का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी न्यायालय परिसर से होते हुए मंझनपुर चौराहे पर पहुंची और विधिक साक्षरता के बारे में लोगों को जागरूक किया है। 
इस मौके पर मॉडल बार एसोशिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी महामंत्री तुषार तिवारी सहित मॉडल बार एसोशिएशन के समस्त अधिवक्ताग जनपद न्यायालय परिसर से मंझनपुर चौराहे तक प्रथात फेरी में शामिल होकर विधिक साक्षरता पर चर्चा कर लोगो को जागरूक कर रहे थे। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्रजेश कुमार मिश्र एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
संदीप मिश्र        वाराणसी। करसड़ा गाँव के उजाड़े गए मुसहर बस्ती में शुक्रवार को आशा मोबाइल हेल्थ क्लीनिक ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 60 से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। वहीं आवश्यक दवाइयां भी दी गई। उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लोक समिति द्वारा आशा ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रहे यहाँ के 13 परिवारों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवा का भी वितरण किया गया। 

उजाड़े गए मुसहरों ने उक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए आशा ट्रस्ट और लोक समिति का आभार जताया। कहा कि यह दोनों संस्थाओं का बेहतर पहल है। इस तरह के कार्यक्रम से हम गरीब व वंचितों को थोड़ी सहूलियत मिली है। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में दलित फ़ाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने विशेष रूप से सहयोग किया। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, डा. जय प्रकाश पाल, मनीष कुमार पटेल, शिवकुमार पटेल, अरविंद पटेल, राजेश कुमार, राम प्रसाद, गनेश, शंकर, राहुल, सोमरा देवी, सीता देवी समेत अन्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...